राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 15 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात करीब 8:35 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए श्यामलाल पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली को मॉडल इंटर कॉलेज हरदासपुर और जगबाजपुर तिराहे के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 15 पव्वे देशी शराब ‘सोल्जर मार्का’ बरामद हुई।
इस संबंध में थाना सिरौली में मुकदमा संख्या आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरकारी दुकान से शराब खरीदकर अधिक कीमत पर बेच देता था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
