Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

rjnewsbharat@gmail.com

बहादुरी और सादगी के अद्भुत उदाहरण थे शास्त्री जी


(पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर विशेष)
जहां भी देश में बहादुरी और सादगी की बात होती है, वहां स्वतः ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम स्मरण हो जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उस महान व्यक्तित्व को नमन कर रहा है, जिन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा नेता वही होता है जो कथनी नहीं, करनी में विश्वास रखता है।
लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में न केवल देश का नेतृत्व किया, बल्कि अपने आचरण से जनता के सामने सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश की। उनके जीवन का हर क्षण देशसेवा को समर्पित रहा। कहा जाता है कि उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी वे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे और स्वयं अपने कपड़े धोकर पहनते थे।
1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था, तब शास्त्री जी ने देशवासियों से सप्ताह में एक समय भोजन त्याग करने की अपील की थी, ताकि अन्न की बचत हो सके। स्वयं भी उन्होंने इसका पालन किया। यही नहीं, युद्ध के समय उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
शास्त्री जी की सादगी का सबसे बड़ा उदाहरण यह था कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी उनके बैंक खाते में बहुत कम राशि थी। ताशकंद समझौते के बाद 11 जनवरी 1966 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है, लेकिन उनके विचार और आदर्श अमर हैं।
देश आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। लाल बहादुर शास्त्री जैसे ईमानदार, निडर और सादगीपूर्ण प्रधानमंत्री मिलना देश के लिए गर्व की बात है। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

“सनातन शक्ति को नई धार: अनिल कुमार मिश्र को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की कमान”


बरेली। राष्ट्र जागरण सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के महत्त्वपूर्ण पद पर अनिल कुमार मिश्र की नियुक्ति की गई। इस घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर आयोजित मनोनयन समारोह को संबोधित करते हुए लवलीन कपूर ने कहा कि संगठन में अनिल कुमार मिश्र का हृदय से स्वागत है। उन्होंने कहा कि अनिल मिश्र का जीवन अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व प्राप्त होगा, जिससे सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों को और अधिक गति मिलेगी।
राष्ट्र जागरण सनातन संघ के संस्थापक सौरभ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनिल कुमार मिश्र एक पूर्व सैनिक हैं और उन्होंने देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा को भी अपना उद्देश्य बनाया है। वे लंबे समय से सनातन धर्म, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। सनातन के प्रति उनकी निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और समाज में उनकी सकारात्मक छवि को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ेंगे और सामाजिक समरसता, राष्ट्रप्रेम एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र जागरण सनातन संघ को एक सक्रिय जनआंदोलन के रूप में स्थापित करना उनका लक्ष्य रहेगा।
मनोनयन समारोह के दौरान संगठन के सक्रिय सदस्यों दीपक रस्तोगी, सचिन कक्कड़, कमल टंडन, जितेंद्र मिश्र, प्रदीप रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अनिल कुमार मिश्र को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राष्ट्र जागरण सनातन संघ प्रदेश भर में सनातन संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

“निस्वार्थ सेवा का जज़्बा: बरेली की प्रियंका ने समाजसेवा को चुना अपना मिशन”

विशेष संवाददाता राष्ट्र जगतबरेली। समाज में बदलाव लाने का जज़्बा, सेवा का समर्पण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प — इन्हीं मूल्यों के साथ बरेली की उभरती समाजसेविका प्रियंका आज एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उत्तराखंड से विवाह के बाद बरेली आईं प्रियंका ने इस शहर को ही अपनी कर्मभूमि बनाया और समाजसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य।
प्रियंका बताती हैं कि उन्हें समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा अपने परिवार और विशेषकर अपने पति गिरीश कपूर से मिली। “मेरे हर सामाजिक कार्य में मेरे पति कदम से कदम मिलाकर मेरे साथ खड़े रहते हैं। उनका सहयोग और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है,” प्रियंका मुस्कुराते हुए कहती हैं। उनके अनुसार जीवनसाथी का साथ मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।
अपने सामाजिक सफर के बारे में बताते हुए प्रियंका कहती हैं कि शुरुआत छोटे स्तर से हुई थी। गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता, महिलाओं को जागरूक करने और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। धीरे-धीरे उनके कार्यों की पहचान बढ़ती गई और समाज का भरोसा भी।
वर्तमान में प्रियंका राष्ट्र जागरण युवा संगठन की जिला अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रही हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ महिलाओं को जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं। वे गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक कर रही हैं।
प्रियंका का मानना है कि जब तक महिलाएं मजबूत नहीं होंगी, तब तक समाज मजबूत नहीं हो सकता। “महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। हमें महिलाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा और अवसर देने होंगे ताकि वे खुद अपने फैसले ले सकें,” वे कहती हैं।
उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें कई सामाजिक मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा मिले अवार्ड्स को वे अपनी नहीं, बल्कि समाज की जीत मानती हैं। प्रियंका कहती हैं, “ये पुरस्कार मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। यह याद दिलाते हैं कि मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।”
अपने लक्ष्य को लेकर प्रियंका बिल्कुल स्पष्ट हैं। वे कहती हैं, “मैं अपने जीवन को तभी सफल मानूंगी जब समाज के लिए लगातार कुछ कर पाऊंगी। समाजसेवा मेरे लिए कोई पद या पहचान नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।” भविष्य में वे महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र, निशुल्क परामर्श शिविर और युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना भी रखती हैं।
इंटरव्यू के अंत में प्रियंका युवाओं को संदेश देती हैं, “अगर हर युवा यह ठान ले कि वह अपने आसपास के समाज के लिए कुछ न कुछ करेगा, तो देश की तस्वीर खुद-ब-खुद बदल जाएगी। बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी।”
निस्वार्थ सेवा, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयासों के साथ बरेली की प्रियंका आज न सिर्फ समाजसेवा के क्षेत्र में उभरता नाम हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी।

बीसलपुर में कृषिका गंगवार के जन्मदिन पर विशाल भंडारा, गोरी नागोरी की लाइव परफॉर्मेंस

राष्ट्र जगत संवाददाता रोहित मिश्रा

पीलीभीत /बीसलपुर डा० रत्नेश गंगवार की छोटी बेटी रानी कृषिका गंगवार के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन एक पारिवारिक उत्सव के रूप में हो रहा है, जहां सभी को विशेष आमंत्रण है।यह आयोजन न केवल भोजन प्रसाद के साथ आशीर्वाद का सौगात देगा, बल्कि अभिनेत्री व डांसर गोरी नागोरी (इंडियन शकीरा) की लाइव परफॉर्मेंस से मनोरंजन का भी भरपूर इंतजाम है। समस्त देवतुल्य जनमानस, सहयोगी, भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर पधारें और इस खुशी के पल को साझा करें।विशेष आमंत्रण संदेश (विस्तार से):आदरणीय मित्रों, भाइयों-बहनों एवं सम्मानित अतिथिगण,नमस्कार!
पीलीभीत जिले के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, चेयरमैन ऑफ इंस्टिट्यूशन्स डा० रत्नेश गंगवार (पूर्व महामंत्री छात्र संघ बरेली कॉलेज, वरिष्ठ बी० डी० आर० एल० ग्रुप) की लाड़ली पुत्री रानी कृषिका गंगवार के जन्मदिन के पावन पर्व पर पैतृक ग्राम चौसर हरदो पट्टी, बीसलपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।यह समारोह पारिवारिक खुशी का प्रतीक मात्र नहीं, बल्कि समुदाय की एकजुटता का भी उत्सव होगा। हमारा विशेष आग्रह है कि आप सभी – चाहे आप हमारे पुराने सहयोगी हों, पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी हों या स्थानीय समुदाय के सम्मानित सदस्य – इस अवसर पर पधारकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण:गोरी नागोरी (इंडियन शकीरा) की लाइव डांस परफॉर्मेंस, जो बॉलीवुड हिट्स और ऊर्जावान नृत्य से माहौल को रोमांचक बनाएगी।स्वादिष्ट भंडारा प्रसाद, जिसमें पारंपरिक व्यंजन शामिल होंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन से सजी शाम।कार्यक्रम विवरण:स्थान: पैतृक ग्राम चौसर हरदो पट्टी, बीसलपुर (पीलीभीत)दिनांक: 25 जनवरी 2026 (रविवार)समय: शाम 4 बजे से रात्रि तकआपके सम्मानजनक आगमन से न केवल हमारा परिवार गौरवान्वित होगा, बल्कि यह आयोजन सामाजिक सद्भाव का अनुपम उदाहरण बनेगा। कृपया समय निकालकर अवश्य पधारे। आपके आशीर्वाद का इंतजार है!हार्दिक आमंत्रण,
डा० रत्नेश गंगवार एवं समस्त परिवार

नाथ नगरी बरेली में हिन्दू संवाद का महासंगम, 11 जनवरी को आएंगे डॉ. प्रवीण तोगड़िया

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, नाथ नगरी बरेली के संयुक्त तत्वावधान में 11 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे “हिन्दू संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा।
इस हिन्दू संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया शामिल होंगे। वे हिन्दू जनमानस, मातृ शक्ति, हिन्दू किसानों एवं छात्रों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए समाज को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में रविन्द्र कुमार अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार परिषद), सुदेश कुमार गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार परिषद), सोमिल अग्रवाल (प्रांत अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला परिषद), राधा शर्मा (जिला अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला परिषद), शशिलवा नीला (महामंत्री), तरुण कपूर (महानगर अध्यक्ष), सोनी सक्सेना (महानगर उपाध्यक्ष), प्रवीन लता (महानगर महामंत्री) सहित व्यापार परिषद से भरत अग्रवाल, संजय शर्मा, कर्नल पंकज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल से कमल कश्यप (नगर अध्यक्ष, रिठौरा), कृष्णा भौर्य, देवेंद्र ठाकुर (तहसील मंत्री) तथा राष्ट्रीय महिला परिषद से डॉ. अन्ना राठौर, अपिता सोलंकी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

आंखों के ऑपरेशन के बहाने बुजुर्ग से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, SSP से लगाई न्याय की गुहार


बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के पहाड़गंज निवासी 75 वर्षीय श्यामलाल ने एसएसपी से शिकायत कर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह ग्राम चंदपुर बिचपुरी, थाना बिथरी चैनपुर स्थित कागजी गाटा संख्या 64 की भूमि के एक चौथाई हिस्से का मालिक व काबिज है। वृद्धावस्था के कारण उनकी आंखों से कम दिखाई देता है।
श्यामलाल के अनुसार, इसी कमजोरी का फायदा उठाकर 30 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने आंखों के ऑपरेशन का बहाना बनाया और उन्हें सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, बरेली ले गए। वहां तारा देवी पत्नी चंदनलाल मौर्य, कमलेश मौर्य पत्नी गोदान लाल मौर्य और गीता देवी निवासी ग्राम चंदपुर बिचपुरी ने बिना कोई पैसा दिए धोखाधड़ी कर उनकी जमीन के कागजातों पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा लिए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को भी बहला-फुसलाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विनीत प्रकाश बने बार एसोसिएशन बरेली के कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

बरेली। बार एसोसिएशन बरेली के चुनाव में अधिवक्ता विनीत प्रकाश को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत हासिल की इस मनोनयन से युवा अधिवक्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिल रही है।
विनीत प्रकाश लंबे समय से अधिवक्ताओं की समस्याओं, न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके चयन पर साथी अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ बार एसोसिएशन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति के बाद विनीत प्रकाश ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हित, एकता और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

दीपक पाण्डेय ने 24 वोटों से दर्ज की जीत, पुनः बने बार एसोसिएशन के सचिव

संपादक : सौरभ शर्मा
बरेली। बार एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में दीपक पाण्डेय ने सचिव पद पर एक बार फिर जीत दर्ज कर अपने विरोधियों को 24 मतों के अंतर से पराजित किया। इस करीबी मुकाबले में दीपक पाण्डेय को अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिला, जिससे उन्होंने लगातार दूसरी बार सचिव पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर बधाइयाँ दीं। जीत के बाद दीपक पाण्डेय ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बार एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा उनकी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

“साथी रहा हूँ, साथी ही रहूँगा” के नारे के साथ मनोज हरित फिर बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष

प्रधान संपादक : सौरभ शर्मा

बरेली। “साथी रहा हूँ, साथी ही रहूँगा” के प्रभावशाली स्लोगन के साथ मनोज हरित ने एक बार फिर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। चुनाव में अधिवक्ताओं ने भारी बहुमत से समर्थन देकर उन्हें दोबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर मनोज हरित का स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। जीत के बाद मनोज हरित ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं के साथी रहे हैं और आगे भी उनके अधिकारों, सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे।
उन्होंने न्यायालय परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, अधिवक्ताओं की सुरक्षा और बार की गरिमा को और मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

मनोज हरित 123 वोटों से जीतकर पुनः बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

संपादक : सौरभ शर्मा
बरेली। बार एसोसिएशन के चुनाव में मनोज हरित ने 123 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। कड़े मुकाबले में मिली इस जीत के साथ ही अधिवक्ताओं ने दोबारा उन पर भरोसा जताते हुए संगठन की कमान उनके हाथों में सौंप दी। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और नारेबाजी के साथ खुशी का इजहार किया।
जीत के बाद मनोज हरित ने सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बार और अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की प्राथमिकताओं में न्यायालय परिसर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार, अधिवक्ताओं की सुरक्षा, युवा वकीलों के हितों की रक्षा और प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद प्रमुख रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष और समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
मनोज हरित की जीत पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और युवा वकीलों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक एकता की जीत बताया।