बरेली। शहर के बड़े सपा नेता के नामी अस्पताल अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। इस अस्पताल में नियमों की खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं यहाँ मानकों का पालन और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना आम बात है। सूत्र बताते हैं की सपा नेता के इस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के बड़े बड़े अधिकारीयों की कृपा है और उन्हीं के संरक्षण में यह सब नियमों की अवहेलना की जा रही है। जिसके चलते बरेली के सैटलाइट रोड ईसाईयों की पुलिया पर स्थित इस अस्पताल ने नियमों को ताक पर रखते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के भण्डारण टैंक को अपने अस्पताल के बेसमेंट में ही लगा रखा है। जबकि नियम यह कहता है की यह ऑक्सीजन टैंक खुले में होना चाहिए। नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन 99 के निर्देश भी यह कहते हैं की अस्पताल के बेसमेंट में ऑक्सीजन टैंक रखने के उन्हें हवादार, सीधे खड़े स्थान पर, गर्मी और ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखना चाहिए। इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अस्पताल संचालित होना चाहिए। जिसमें ईंधन गैस सिलेंडरों से 20 फीट की दूरी और आग प्रतिरोधक बाधाएं, या कम से कम 5 फीट की दूरी रखना आवश्यक है। साथ ही, ऑक्सीजन भंडारण क्षेत्रों में “धूम्रपान निषेध” के बोर्ड लगाने चाहिए और विद्युत उपकरणों से दूर रखना चाहिए। अब जब नियम इतने सख्त हैं तो ऐसे में अस्पताल को मिली फायर विभाग की एनओसी पर भी सवाल उठना लाज़मी है, इस विषयक हमारे संवाददाता ने जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क साधने का प्रयास किया तो महोदय का फ़ोन नहीं उठ सका। यहाँ इस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी और अस्पताल में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किस नियम के अंतर्गत किया जा रहा है यह तो सीएमओ साहब ही बता सकते हैं।
बरेली बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है। पुलिस ने बवाल के एक आरोपी ताजीम का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद ताजीम को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, मंगलवार को तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहसिन, तौकीर रजा के बड़े भाई मन्नानी मियां का दामाद है। मन्नानी का दूसरा दामाद सपा से पार्षद ओमान रजा है, जो फरार है।
मंगलवार को पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम 5 थानों की पुलिस और आ ए एफ के साथ मोहसिन के घर के पास बने उसके गैराज को तोड़ने पहुंची थी। प्रशासन की टीम का कहना है कि गैराज नगर निगम और नाले की जमीन पर बना है। वहीं, मोहसिन ने दावा किया कि उसके पास कोर्ट का स्टे है। इसी बात को लेकर मोहसिन ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। 12 बाई 14 का गैराज था। इस पर 20 साल से कब्जा था।इसके बाद पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। मोहसिन के गैराज को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, मोहसिन का रिसॉर्ट भी सील कर दिया गया। इसके अलावा तौकीर रजा के करीबी हाजी शराफत खान के नरियावल स्थित हमसफर पैलेस (मैरिज लॉन) को भी सील कर दिया गया।
उधर, बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा-कानून से बड़ा कोई नहीं। उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह की अराजकता, अवैध कब्जा या नक्शे में हेर-फेर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां बुलडोजर समेत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, बरेली बवाल में पुलिस ने अभी तक कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मौलाना तौकीर रजा, डॉ. नफीस और नदीम भी शामिल हैं, जो इस बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की 150 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
बरेली । 26 सितम्बर 2025 को हुए कुतुबखाना पर पथराव एवं लाठी चार्ज के बाद प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था जारी रखने के लिए इंटरनेट सुविधाओं को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया था जिसके चलते जनता काफी परेशान नजर आई इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी राइडरों का काम भी इन 48 घंटे में बंद रहा ना किसी को ऑनलाइन पेमेंट हो सकी ना ही कोई आर्डर जा सका इस दौरान सोमवार रात तक इंटरनेट सुविधा 2 अक्टूबर तक बंद होने की अफवाह फैलने लगी जिससे जनता और अधिक परेशान नजर आई परंतु देर 29 सितम्बर रात के 12 बजे के बाद जैसे ही इंटरनेट सुविधा पुनः शुरू हुई तभी लोगों के मोबाइलों के नोटिफिकेशन बजने लगे जिससे जनता ने राहत की सांस ली।
~48 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद~ बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमे में मौलाना तौकीर को बलवा कराने का आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद मौलाना समेत आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किया। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। शासन के निर्देश पर कुछ देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है। बवाल के मामले में पुलिस ने शहर के अलग-अलग पांच थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली में दर्ज बलवे के मुकदमे में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी मुकदमों में मौलाना के समर्थक नामजद किए जा रहे हैं। फाइक एनक्लेव निवासी बरातघर संचालक फरहत और उसके बेटे को बारादरी पुलिस ने जांच के आधार पर मुकदमे में शामिल किया है। शुक्रवार रात से इन्हीं लोगों ने मौलाना को अपने घर में शरण दे रखी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौलाना को बरातघर संचालक के घर से गिरफ्तार किया है। इनके अलावा सरफराज, मनीफुद्दीन, अजीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर, रेहान, मोहम्मद सरफराज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार रात 10:20 बजे वीडियो जारी कर कहा है कि अतीक और अशरफ की तरह मुझे गोली मार दो, मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल है। उन्होंने कहा कि वह अब तक नजरबंद हैं। उन्होंने मुसलमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए घटना को साजिश करार दिया। मौलाना ने कहा कि मैं आशिकाने रसूल को मुबारकबाद पेश करता हूं। ऐसे खतरनाक समय में इश्क-ए रसूल के नाम पर आप लोग आए। हमने अमन का रास्ता इख्तियार किया था। मोहम्मद साहब के नाम को जो बार-बार अपमानित किया जा रहा है, उसके लिए सख्त कानून बनाया जाए। मौलाना ने कहा कि “मैं वहां जाता, नमाज पढ़ता और ज्ञापन देकर लोगों को घर भेज देता, पर हमेशा की तरह मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया”। उनके पीछे झूठे लेटरपैड पर उनके नाम से बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। प्रशासन मुसलमानों को रसूल का नाम लेने की इजाजत नहीं दे रहा है। यह मामला जितना दबाया जाएगा, उतना ही उभरेगा। आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को शहर में भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारद रहने पर भीड़ अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक शहर में बवाल हुआ। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज भी किया। शाम पांच बजे हालात काबू में आ गए। डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों जैसे श्यामगंज और नौमहला मस्जिद के आसपास तोड़फोड़ की, जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को घर में नजरबंद कर दिया गया है। शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं और इंटरनेट सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी गई है।यह विवाद हाल ही में कानपुर में बरावाफत जुलूस के दौरान एक बैनर से शुरू हुआ था, जहां ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मुस्लिम संगठनों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने गुरुवार को ही जुमे पर इस्लामिया मैदान में धरना देने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति न देने के बाद प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। इसके बावजूद, नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई।घटनाक्रम: कैसे बिगड़ा माहौल?सुबह से सख्ती: जुमे की नमाज से पहले ही बरेली के इस्लामिया मैदान, बिहारीपुर और श्यामगंज इलाकों को छावनी में बदल दिया गया। बैरिकेडिंग लगाई गई, ड्रोन से निगरानी की गई और भारी संख्या में पीएसी व आरएएफ की टुकड़ियां तैनात की गईं। सैलानी इलाका पूरी तरह बंद रहा।नमाज के बाद हंगामा: नौमहला मस्जिद के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए। ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर थामे लोग नारेबाजी करने लगे। श्यामगंज में पुलिस ने जुलूस को रोकने की कोशिश की, तो एसपी क्राइम उत्कर्ष मिश्रा से नोकझोंक हो गई। भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया और तोड़फोड़ मचाई।पुलिस का जवाब: स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। कई प्रदर्शनकारी घायल बताए जा रहे हैं। डीएम रवि कुमार और एसएसपी घुरमौरिया ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।तौकीर रजा नजरबंद: मौलाना तौकीर रजा को उनके ठाकुरद्वारा स्थित घर में नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रपति को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजने की अपील की थी, जिसमें शांतिपूर्ण विरोध की बात कही गई। लेकिन प्रशासन ने किसी भी जोखिम से बचने के लिए यह कदम उठाया।
बरेली । नगर नगरी बरेली में मढ़ीनाथ में व्यापारी धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा नाथ सुपर मार्केट का शुभारम्भ किया गया शुभारम्भ में सर्वप्रथम हवन पूजन किया गया इस उपरांत कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के कर कमलों से फीता काट कर नाथ सुपर मार्केट का उद्घाटन कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान डॉक्टर विकास वर्मा , पुष्पेंद्र शर्मा , दिनेश शर्मा प्रधान , राष्ट्र जगत के संपादक सौरभ शर्मा , डब्लू यादव , एवं स्थानीय पार्षद चित्रा मिश्रा , कमलेश सीधे , श्याम सिंह चौहान , सौरभ कुमार , बृजेश मिश्रा , गोलू सक्सेना , मोनू बमिश्रा , अमन सक्सेना , राष्ट्र जागरण युवा संगठन से निखिल शर्मा , आकाश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे ।
चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा, दंगा-रोधी गाड़ियां, ड्रोन और रूफटॉप स्नाइपर रखेंगे नजर, उपद्रवी जाएंगे जेल~ बरेली। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा खां के ऐलान पर शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन और पैदल मार्च से पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर से बाहर आने जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस बैरियर लगाये जा रहे हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किये गये हैं कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं होगी। कड़े सुरक्षा घेरे और दंगा नियंत्रण उपकरणों और साजो सामान के साथ पुलिस बरेली की सड़कों पर पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ ही एसएसपी ने सभी से शांति बनाये रखने की अपील भी की है। बरेली में एक कंपनी आरएएफ, 4 कंपनी पीएसी, 200 दरोगा और 500 हेड कांस्टेबल-कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया है। इसके अलावा बरेली के सभी थानों के इंस्पेक्टर एसओ सैकड़ों की पुलिस टीमों के साथ मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी ने शहर को सेक्टर और सब सेक्टर में बांट दिया है। सेक्टर की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी और एडीएम रैंक के मजिस्ट्रेट की रहेगी। वहीं सब सेक्टर में सीओ और एसडीएम को लगाया गया है। उनके साथ इंस्पेक्टर और एसओ रहेंगे। बरेली की स्पेशल पुलिस टीमें दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर 50 गाड़ियों से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग करेंगी। चप्पे चप्पे और मूवमेंट की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। बरेली पुलिस ने रूफ टाप डयूटी लगा दी हैं। स्नाइपर रूफ टाप प्वाइंट से नजर रखेंगे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में गली मोहल्लों में खुफिया टीमों को तैनात कर दिया गया है। एसएसपी ने हर संवेदनशील और अति संवेदनशील गली-मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। मोबाइल पुलिस टीमें वीडियो कैमरे के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। हर गली, चौराहे और नुक्कड़ पर सिविल ड्रेस में पुलिस वालों को लगाया गया है। घरों के ऊपर ड्रोन से निगरानी की जायेगी। कहीं भी गड़बड़ी मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। जिले में तैनात रहे पुराने इंस्पेक्टर और एसओ भी बुलाये गये हैं। खुफिया एजेंसियों को भी लगा दिया गया है। वह हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सिविल ड्रेस में पुलिस की टीमें हर माहौल पर नजर रख रहीं हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले का पूरा फोर्स सड़कों पर उतार दिया गया है। उपद्रव करने वाले चाहे किसी भी रूप में हों, तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर तक की कार्रवाई होगी। बरेली पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले खुराफातियों की कुंडली तैयार कर ली है। पिछले सालों में जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान बवाल किया था। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। गली मोहल्लों में रहने वाले ऐसे सभी खुराफाती पुलिस की नजर में हैं। उनके खिलाफ शिकायतों और मुकदमों का ब्यौरा तैयार किया गया है। ऐसे बवाली शुक्रवार को किसी तरह की अफवाह, खुराफात करते नजर आये। उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। पुराने मुकदमों और शिकायतों के आधार पर उन पर गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जायेगी। मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया मैदान से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने जुमा की नमाज के बाद शहरवासियों से एकजुटता दिखाने की अपील की है। आयोजक इसे अनुशासित और शांतिपूर्ण बता रहे हैं, मगर पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। बच्चों को अपराध में धकेलने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 83 के तहत यह प्रावधान है कि यदि कोई समूह या कोई भी वयस्क किसी बालक का उपयोग किसी भी तरह के अपराध, समाज विरोधी क्रिया कलाप और विरोध प्रदर्शन में करता है, तो उसे सात साल तक की कठोर कैद और पांच लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हाल के प्रदर्शनों में जहां बच्चों को पत्थर फेंकने के लिए आगे किया गया था, वहां धारा 83(2) लागू की जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि ऐसे मामलों में बच्चों के अभिभावकों और आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। साजिशन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आगे कर उनसे गैर कानूनी कार्य कराना धारा 83 JJ एक्ट के अंतर्गत कानूनी अपराध है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उनके विरुद्ध JJ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है : अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली
बरेली। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां मंगलवार को आखिरकार 23 महीने बाद जेल से आज़ाद हो गए। सीतापुर जेल से रिहा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रामपुर लौटते वक्त बरेली की सीमा पर जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। शाम करीब चार बजे उनका काफिला सीबीगंज के बड़े बाईपास से झुमका तिराहे पर पहुंचा तो माहौल जश्न में बदल गया। सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं और पार्टी के झंडों के साथ उनका इंतज़ार कर रहे थे। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी वजह से आज़म खां गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके। करीब तीन मिनट तक उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर रामपुर की ओर रवाना हो गए। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी और पूर्व विधायक सुल्तान बेग समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए लड्डू बांटे और गुलाल उड़ाया। नारेबाज़ी से पूरा इलाका गूंज उठा। भीड़ के कारण चौराहे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। आज़म खां की रिहाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज़म खां ने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा, लेकिन कठिन दौर में अखिलेश यादव ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। मौलाना ने सुझाव दिया कि आज़म खां को अपनी अलग पार्टी बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहिए। गौरतलब है कि आज़म खां के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश में उन्हें जमानत मिल चुकी है। 2022 में भड़काऊ भाषण मामले में दो साल की सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई थी। फरवरी 2020 में पहली गिरफ्तारी के बाद से ही उनका जेल का सफर शुरू हुआ, जो अब जाकर खत्म हुआ प्रतीत होता है।
बरेली । जहां बरेली नगर निगम पूरे शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान पर जोर दे रहा है वहीं पूरे स्मार्ट बरेली नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की भरमार है । जहां देखो नगर निगम में नुमाइंदों द्वारा अतिक्रमण लगवाया जाता है जबकि व्यापारियों ने ये भी कहा कुछ जगह से नुमाइंदों द्वारा महीना वसूली भी की जाती है । जिसको लेकर पूरे शहर में अतिक्रमण लगा हुआ है आज अतिक्रमण अभियान की शुरुआत प्रभारी परिवर्तन दल कर्नल सीवी जोशी के नेतृत्व में चौपला से कुतुबखाना तक हुई नगर निगम टीम अपने पीले पंजे के साथ अभियान की शुरुआत की वही बता थे जब व्यापारियों को जानकारी हुई तभी सभी ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर दी वही एक दुकानदार से नगर निगम की झड़प हुई वही नगर निगम ने सारा समान जप्त कर लिया नगर निगम के एक कर्मचारी ने दुकानदारी से हाथापाई हो गई इस दौरान व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है । आखिर देखना ये है नगर निगम का ये अभियान कहा तक कब तक सफल हो पाता है ।।
लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव के तरफ से शिक्षक दिवस में होटल और से यार एक्सीलेंस जो रोड में एक भगत सम्मान समारोह किया गया इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉइंट डायरेक्टर पूर्व श्री प्रेमचंद जी सांखला थे विशिष्ट अतिथि जून अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा थी प्रचलन कर कर पंडितपुर राष्ट्रपति राधा कृष्ण पल्ली के जन्म उत्सव पर मनाने वाला यह शिक्षक दिवस उनका माल्यार्पण कर कर शुभारंभ किया गया अवसर पर जोधपुर के प्रतिष्ठित कई विद्यालयों के राजकीय विद्यालयों के प्राइवेट स्कूलों के गवर्नमेंट स्कूलों के वह शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल थे जिनके द्वारा बच्चे मार्गदर्शित होकर आज बड़ी-बड़ी उच्च पोस्ट पर विराजमान है कोई सा बन गया कोई कलेक्टर बन गया किसी शहर में कोई खुद प्रधानाचार्य बना हुआ है कोई इंजीनियर बन गया कोई डॉक्टर बन गया इस शिक्षक हमारे केवल एक दिवस के लिए पूजनीय नहीं है कार्यक्रम के अध्यक्ष उषा गर्ग और डायरेक्टर अरुण बलाई ने बताया की ऐसे कार्यक्रम समाज में एक नई रोशनी देते हैं एक संदेश देते हैं कि हमें समय-समय पर उन लोगों को याद करके उनका सम्मान करते रहना चाहिए अच्छे संस्कार हमारे आने वाली पीढ़ी भी सिखाती है देखते हैं बच्चे कल के सुंदर भविष्य हैं तो शिक्षकों को भी समय-समय पर और भी स्कूलिंग की आवश्यकता है तो नई-नई तकनीक निकाल कर लाए जो बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और क्रिएटिव और रोजगार देने के लायक बने शिक्षा ऐसी हो जो सुरक्षा भी पैदा करें और रोजगार भी देवी और ज्ञान भी देवी इस तरह की शिक्षा होनी चाहिए कार्यक्रम के डायरेक्टर अरुण बलाई जी ने कहा कि शिक्षा जो हमें प्रदान करते हैं ऐसे शिक्षकों के हम सलूट करते हैं और यह हमारे देश के भविष्य में एक अहम स्थान निभा रहे हैं हमारी जून अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा जी द्वारा क्लब को ₹2100 सुप्रीम भेंट किए गए अपनी आधिकारिक यात्रा में और क्लब के सेवा गतिविधि के बारे में उन्होंने तारीफ के पुल बांध दिए यह एक क्लब के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है रीजन सचिव नीतू विधानी द्वारा भी क्लब के बारे में सेवा गति के बारे में क्लब के सदस्यों के बारे में भी बहुत नेक विचार रखे गए और जो हमें आगे भी हौसला रखेंगे क्लब की कुछ अध्यक्ष डॉ चंद्रकला गोस्वामी द्वारा भी सभी के सम्मान में सहयोग किया गया कार्यक्रम में हमारे क्लब के उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास त्रिलोक जी मेहरा उपाध्यक्ष गीता खेतानी मिश्रीलाल सोडा श्री नरेंद्र चौहान द्वारा भी सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया कई शिक्षकों का सम्मान किया गया जिनके नाम महालक्ष्मी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर ज्योत्सना व्यास हो लक्ष्मी देवी मूंदड़ा स्कूल की प्रिंसिपल नीता तापड़िया विद्या वैली की प्रिंसिपल प्रीति भोजवानी डीपीएस की मैथ्स टीचर रुबीना अंसारी का भी विशेष शिक्षक सम्मान किया गया आदर्श स्कूल के संचालक मिश्रीलाल सोडा प्रिंसिपल ठाकुर जयपाल सिंह राठौड़ वरिष्ठ अध्यापक राजकीय संस्कृत विद्यालय जूनी मंडी के डॉक्टर धर्म नारायण माथुर हमारी जोन चेयरमैन मंजुला अरोड़ा हमारी रीजन सचिव नीतू विधानी डॉक्टर चंद्रकला गोस्वामी सनसिटी की प्रवीन लता सूमरा जी कैलाश मालपानी एडवोकेट संजीव व्यास एडवोकेट नीलम गोयल एडवोकेट नीलम सोनी च एडवोकेट अविनाश मुथा एडवोकेट सुनील ओझा रॉकस्टार योगिता टाक रॉकस्टार लघु उद्योग अध्यक्ष मोना हरवानी वीणा सखरानी हो कुसुम लता परिहार हो चंचल गहलोत सेंट्रल एकेडमी से सेंट पैट्रिक से डॉक्टर चित्रलेखा सेंगर रीनू हैं संडे रिपोर्टर मुकेश नाहर श्रद्धा नाहर मनीष मेहता गोपाल चौहान 24 चैनल राजकीय विद्यालय सपना माथुर सभी का मोमेंटो माला साफा से सम्मान किया गया कार्यक्रम में धन्यवाद डॉक्टर चंद्रकला गोस्वामी और जोन चेयरमैन मंजुला अरोड़ा ने दिया