बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम वार्ड नम्बर 68 के बड़ी बमनपुरी स्थित शाह जी की बगिया में हुआउपस्थित कांग्रेस जनों ने इस अवसर पर अलग-अलग तरह के सदाबहार .नीम, आम,और फूलों के पौधे लगाए
उसके बाद रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये
जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जो हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को समझने और प्रदूषण ,जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने का अवसर है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे और समय-समय पर पौधे लगाने होंगे।
पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियो की याद दिलाता है यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है ।
पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए कि वह भी इस मिशन को एक पौधा लगाकर आगे बढ़ाएं।उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, जिया उर रहमान , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आर बी प्रजापति, प्रवीण मिश्रा, बीना जायसवाल , धीरज दीक्षित, प्रवीण उपाध्याय, मोबिन कुरैशी, निधि शर्मा, दीपिका रस्तोगी, योगेश जायसवाल,रमेश साहू, नागेश दुबे ,अनिल रस्तोगी, कैलाश चंद्र सक्सेना, विनोद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
अपनी और अपनो की बेहतरी के लिये पौधरोपण करें
बरेली। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये बरेली कैन्ट प्रभारी अनुराग सिंह पटेल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये हर इंसाफ को अपने हिस्से के पेड़ पौधे लगाने की ज़रूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दिया जा सके। इस मौके पर सपा के 125 बरेली कैंट प्रभारी अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, इंजिनियर अनीस अहमद ख़ाँ, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, पंडित दीपक शर्मा महासचिव, राजेश मौर्या महानगर उपाध्यक्ष,प्रभारी जी के साथ चल कर आये रमन मनार, आनंद पटेल ज़िला पंचायत सदस्य, नाजिम कुरैशी आदि।
बरेली। शिवसेना (पश्चिम) के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर में अवैध रूप से चल रहे मुर्गी कटान और बिना वैध लाइसेंस के मांस के व्यापार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
दीपक पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि अवैध मांस व्यापार स्वास्थ्य मानकों, नगर निगम के नियमों और कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है, और यह समाज में संक्रमण फैलाने के साथ-साथ नैतिक असंतुलन भी पैदा कर रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से सीबीगंज कर्मचारी रोड से रहपुरा रोड पर लकी मिठाई वाले के आगे स्थित साबिर उर्फ मुंशी मुर्गी फार्म की गंभीरता से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
हम मांग करते हैं कि अवैध मांस कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए बिना लाइसेंस दुकानें सील की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रमुख दीपक पाठक, महानगर प्रमुख आयुष वर्मा, अंकुर अग्निहोत्री, विश्व प्रताप सिंह, शशांक पाठक, राकेश यादव, प्रिंस, शिवम सक्सेना, अर्चित मिश्रा और अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।
बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम को अपनी साप्ताहिक श्रृंखला में समाज को जागरूक करने हेतु स्वामी विवेकानंद पार्क में पौधारोपण किया गया इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधे का राहगीरों को वितरण किए गए जिसमें सभी को पौधारोपण के साथ साथ उसका संरक्षण करने हेतु जागरूक किया इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया , जिला अध्यक्ष महिला प्रियंका कपूर , महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम , महानगर अध्यक्ष पंकज ठाकुर , संजू भाटिया , सुमन भाटिया , मनोज शर्मा , अजय चन्द्रा करण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।
बरेली । विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल बरेली द्वारा आज गंगा दशहरे के पावन पर्व पर न्यू मंगलम स्वीट्स कुल्हाडा पीर रोड पर एक मीठे शरबत के प्याऊ का आयोजन किया गया । शरबत प्याऊ का शुभारंभ रश्मि अग्रवाल, ममता गर्ग के द्वारा किया गया । शरबत बांटने के दौरान संजय गर्ग, पवन अरोड़ा, संदीप मेहरा, संजीव अग्रवाल, सोमेश वार्ष्णेय, महेंद्र गंगवार, महेंद्र पाठक, राजकुमार चोपड़ा नूतन मिश्रा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, रेनू मिश्रा, नीरेश माहेश्वरी, किरन सिंह , मधु सक्सेना,स्नेह अग्रवाल, प्रियंका मौर्या , कमला पांडे, मनीषा मेहरा का सक्रिय सहयोग रहा ।
बरेली। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य मे श्री शिरडी साई सर्बदेव मंदिर मे दोपहर 12 बजे शायं तक सरबत और खिचडी प्रसाद बितरण किया गया मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया साई और श्याम भक्तो के सहयोग से एक कुन्टल चीनी का सरबत और एक कुन्टल चाबल की खिचडी प्रसाद बितरण किया गया इसमे प्रमुख रुप से जिन भक्तो का सहयोग प्राप्त हुआ उनमे गौरब अरोरा, त्रिलोक दयाल, नर्सिंग मोदी, अंकुर गुप्ता सुभाष पाल आदि का सहयोग रहा ।
बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव फिदाईपुर निवासी बुजुर्ग महिला 65 वर्षीय शकुन्तला उसका पति दिव्यांग नाथूलाल दोनों रोड पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी दोनों घायल हो गए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया महिला की इलाज दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया 3 मई की शाम को शकुंतला देवी उनके पति नाथूलाल जो कि दिव्यांग हैं दोनों मंदिर से पूजा करके घर आ रहे थे रास्ते में रोड पार करते समय तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने दोनों के टक्कर मार दी जिसमें शकुन्तला गंभीर रूप से घायल हो गई नत्थू लाल के हाथ में चोट आई परिवार वालों ने शकुंतला देवी को जिला अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान 5 मई की सुबह शकुन्तला की मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
हर सदस्य के नाम एक पौधा, पार्थ गौतम ने दिलाई शपथ, ग्रीन बरेली-क्लीन बरेली बनाने का लिया संकल्प कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम और युवा सेवक संघ के प्रधान सेवक पार्थ गौतम ने नागरिकों को पौधे वितरित किए और उन्हें ग्रीन बरेली, क्लीन बरेली अभियान का हिस्सा बनने की शपथ दिलाई।
अर्बन हाट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस जनसरोकार कार्यक्रम में पार्थ फाउंडेशन द्वारा अब तक किए गए समाजसेवा कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। पार्थ गौतम ने अपील की कि हर परिवार अपने हर सदस्य के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि पर्यावरण जागरूकता फैलाना भी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित बरेली छोड़ जाना हमारा उत्तरदायित्व है
गरीबों को इलाज के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
पार्थ गौतम ने घोषणा की कि मिशन अस्पताल में पार्थ फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों को अब नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें भर्ती शुल्क, ऑपरेशन शुल्क, सामान्य प्रसव, परामर्श, बिस्तर और नर्सिंग देखभाल जैसी सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुफ्त होंगी। इस दौरान चार-चार हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए ताकि ज़रूरतमंदों को चिकित्सा सेवाओं तक आसान पहुंच मिल सके। कार्यक्रम के दौरान पार्थ फाउंडेशन के हेलमेट, पहचान पट्टे, टी-शर्ट, नि:शुल्क इलाज कार्ड और सैकड़ों पौधे बांटे।
राजनीति से दूर, सेवा को समर्पित संगठन
पार्थ गौतम ने मंच से स्पष्ट किया कि युवा सेवक संघ का उद्देश्य केवल सेवा है, राजनीति नहीं। उन्होंने कहा संगठन से जुड़ने वाला हर व्यक्ति सेवक कहलाएगा और मैं स्वयं प्रधान सेवक रहूंगा। हमारा मकसद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इस अवसर पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और संवेदना के भाव की झलक हर चेहरे पर साफ दिखी।
मेयर बोले- राजनीतिक पार्टियों की बंद हुईं धड़कनें
कार्यक्रम के दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि युवा सेवक संघ की स्थापना के बाद अन्य राजनीतिक दलों की धड़कनें बंद हो गई हैं। कई लोग यह सोचकर बेचैन हैं कि आखिर क्यों पार्थ गौतम जैसे युवा सेवा के लिए आगे आए हैं। अब बरेली में सेवा ही असली राजनीति बन चुकी है।
बरेली ।फिनिक्स माल के सामने पीलीभीत रोड पर डिवाइडर के मध्य पौधा रोपण किया गया ताकि शहर की खूबसूरती भी बनी रहे और पेड़ों की सुरक्षा भी बनी रहे, दोपहर 11 से 12 बजे सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों को पोधे वितरित कर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संदेश प्रसारित किया गया, इसके पश्चात सायंकाल चार बजे से अरवन कापरेटिव वैंक सभागार में पर्यावरण जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों को उद्वोधन हेतु आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम का बहुत सुंदर संचालन अमर शर्मा जी ने किया, बहुत ही सरल और सहज तरीके से पर्यावरण जागरूकता पर चर्चा की गई जल संरक्षण वायु संरक्षण सभी विषयों पर बहुत अच्छी तरह से चर्चा की और हम सबने आज यह संकल्प भी लिया कि हर महीने हम दो पौधे लगायेंगे, और उनका लालन-पालन हम बच्चों की तरह करेंगे, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अमर शर्मा, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहुत सुराजिता जी,हरीश मिश्रा, नितिन शर्मा, अमित मिश्रा नीति शर्मा, महिमा पांडे,, संतोष दीक्षित, जूही शर्मा,नीरज शर्मा,, नितिन शर्मा विपिन शर्मा,शिवलेश पांडे आदि उपस्थित रहे, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों ने वीडियो एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के तरीके बताए, अंत में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की कनिष्ठ सेवक नीलिमा पाठक ने, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहन सुराजिता भारती को एक प्लान्ट देकर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, सादर, साभार, नीलिमा पाठक, कनिष्ठ सेवक राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान
संवाददाता सोनू पटेल
बरेली थाना इज्जत नगर क्षेत्र के राजपुर माफी निवासी 40 वर्षीय ओमकार पुत्र गंगा प्रसाद बीती रात में शादी से घर वापस आ रहे थे रास्ते में अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी ओमकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई परिजनों ने बताया ओमकार की ससुराल बरेली के मोहल्ला नेकपुर में है ओमकार की ससुराल से बारात केसरपुर के पास गांव लहिया गई थी ओमकार भी शादी में शामिल होने गए थे रात में बारात से मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे इज्जत नगर की आहलादपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात बहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए गस्त के दौरान पुलिस घटना स्थल पहुंची उसने ओमकार को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे ओमकार की पत्नी बबली और दो बच्चे हैं परिवार में सभी का-रो रो कर बुरा हाल है ओमकार प्राइवेट मेडिकल की दुकान पर काम करता था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया