Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

RJYS GROUP

स्वतंत्रता दिवस पर भगवा हिन्दू सेना द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का सफल आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली,
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भगवा हिन्दू सेना, बरेली के नेतृत्व में सूरज भान पब्लिक स्कूल, नई बस्ती, बरेली में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राघव खंडेलवाल जी रहे, जिन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन हुआ, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया तथा राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

इस आयोजन में जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता, कशिश सक्सेना, आयुष अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, दाऊ दयाल अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता, मुस्कान अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भगवा हिन्दू सेना, बरेली ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र एवं धर्म की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

🇮🇳 भारत माता की जय
🚩 जय श्री राम

मदरसे के बच्चों ने मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली मोमिन खान रिपोर्ट
आज दिनाक 15 अगस्त 2025 को जामिया तहसीनिया ज़िया उल उलूम में शहज़ादा ए तहसीन ए मिल्लत मौलाना इंजीनियर सोहैब रज़ा ख़ान की सरपरस्ती में एक प्रोग्राम जश्ने आज़ादी ए वतन का आयोजन किया गया जिसमे तमाम असातिज़ा इकरान और तलबा ने हिस्सा लिया और देश प्रेम की भावना में सराबोर होकर तराना सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा पढ़हा और अपने वतन ए अज़ीज़ से मोहब्बत का इज़हार किया

बन्द खेतान फैक्ट्री में एक महीने बाद पकड़ा गया तेंदुआ,

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली । हाफिजगंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर के पास स्थित बंद खेतान फैक्ट्री में बुधवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आखिरकार वह तेंदुआ कैद हो गया, जो बीते एक महीने से पूरे इलाके में दहशत फैला रहा था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गी को चारे के रूप में रखा गया था अब पकड़ लिया । अब तेंदुए को उत्तर प्रदेश की बिजनौर सीमा से लगे उत्तराखंड के घने जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों को राहत की सांस
प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने बताया कि तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। किसान खेतों में नहीं जा पा रहे थे और बच्चों का स्कूल आना-जाना भी मुश्किल हो गया था। तेंदुए की गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
26 जून को फैजुल्लापुर स्थित बंद खेतान फैक्ट्री में तेंदुए ने वहां तैनात चौकीदार अजय कुमार की गाय पर हमला कर दिया था। अजय कुमार ने साहस दिखाते हुए छत पर चढ़कर तेंदुए का वीडियो बनाया और शोर मचाकर उसे वहां से भगा दिया था।

तेंदुए की पकड़ के लिए वन विभाग ने फैक्ट्री परिसर में पहले ही पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे, पर तेंदुआ हर बार चकमा देकर भाग निकलता था। इसके बाद मेरठ से आए वन्यजीव विशेषज्ञ जी.एस. खुशालिया ने मौके का मुआयना कर एक नई रणनीति बनाई। रेंज अधिकारी के.के. मिश्रा, वनकर्मी अकबर अली और मोहम्मद अशरफ की टीम ने संभावित रास्ते पर एक नया पिंजरा लगाया, जिसमें जिंदा मुर्गी को चारा बनाया गया।

बारिश बनी कारण
मंगलवार रात हुई बारिश के कारण तेंदुए को संभवतः शिकार नहीं मिल सका। भूख से परेशान होकर वह मुर्गी के लालच में पिंजरे के पास पहुंचा और उसमें कैद हो गया।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही
तेंदुए के कैद होने की सूचना मिलते ही थाना हाफिजगंज प्रभारी पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने संरक्षण में लिया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे उत्तराखंड के जंगल में छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस और चोरों की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना देवरनिया क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें एक चोर गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उनके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

घटना 24 जून को दर्ज चोरी के एक मामले से जुड़ी है। हसीन, निवासी मोहल्ला गौटिया वार्ड नंबर 14, कस्बा रिछा, ने जेएस एग्रो मील से 400 केवी ट्रांसफार्मर का तेल, क्वाइल, चार मोटर और अन्य सामान चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दमखोदा नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोका। इस दौरान खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक चोर मोहम्मद जुनैद पुत्र मसीत निवासी ग्राम मिती डांडी, थाना बहेड़ी के पैर में गोली लग गई। उसे मौके पर गिरफ्तार कर सीएचसी बहेड़ी में इलाज के लिए भेजा गया।

घटना स्थल से उसके साथी अरमान पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम जाम बाजार, थाना बहेड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा और एक खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू, चोरी की गई विद्युत मोटर, 14 किलो तांबे के क्वाइल के टुकड़े, 8500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप बोलेरो बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, घायल अभियुक्त जुनैद पर मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर जनपदों में चोरी और नकबजनी के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त अरमान के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

साइबर ठगों ने सीनियर साइंटिस्ट से ठगे 1.29 करोड़ रूपए

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। बरेली के थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र स्थित आई.वी.आर.आई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, आई.वी.आर.आई में रहने वाले एक सीनियर साइंटिस्ट को साइबर ठगों ने हाउस अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रूपए की ठगी कर डाली, जब वैज्ञानिक से इस मामले बात करना चाही तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया, साइंटिस्ट ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया साइंटिस्ट का कहना था मेरे पास एक कॉल आया जिसके बाद उसने मुझे डराया धमकाया और मै उनकी बातो में फस गया साइंटिस्ट ने बताया वो इस घटना के बाद से मानसिक रूप से काफी परेशान है जिसकी वजह से अभी वो किसी से मिलना नहीं चाहते है, इस घटना की शिकायत साइंटिस्ट ने साइबर पुलिस से की है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
वही एसपी सिटी मानुष पारिक ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की साइंटिस्ट के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आईवीआरआई में हुआ दीक्षांत समारोह

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर में सोमवार को आयोजित ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बरेली पहुंचने पर त्रिशूल एयरपोर्ट पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन एवं सीएम योगी ने बुके देकर स्वागत किया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में देशभर के पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्र 24 पदक और 576 स्नातक डिग्री मेधावी छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदया छात्रों को संबोधित किया। इस समारोह
में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री
भागीरथ चौधरी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
समारोह की अध्यक्षता डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप, नई दिल्ली द्वारा की गई।

आईवीआरआई के निदेशक एवं कुलपति, प्रबन्ध मंडल और शैक्षणिक परिषद के सदस्यगण इस भव्य आयोजन के मेजबान थे और अतिथियों के स्वागत में जुटे हैं। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व यातायात के विशेष प्रबंध किए गए।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में दिए अपने संबोधन में पशु विज्ञान, टीकाकरण और प्राकृतिक जीवन से जुड़ी कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीमारी की रोकथाम में टीकाकरण की अहम भूमिका है। इसमें IVRI की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जिस परिवेश से आती हूं वह प्रकृति के निकट है। पशु और मानव के बीच  रिश्ता शुरुआती अस्तित्व से बहुत गहरा है। वहीं उन्होंने गिद्धों के संरक्षण को लेकर उठाए गए कदमों के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की और आभार व्यक्त किया। साथ मे कहा कि पहले गिद्दों की मौत रसायनिक कारणों से हुई पर वैज्ञानिकों ने इस ओर भी काम किया।

दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक और वैज्ञानिक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वह बताना चाहते है कि बरेली भारत की प्राचीन पौराणिक नगरी है।महाभारत कालखंड में बरेली की पहचान ‘पांचाल देश’ के रूप में थी। यहां सात प्राचीन महादेव के मंदिर हैं, जिन्हें वर्तमान में सरकार नाथ कॉरिडोर’ के रूप में विकसित कर रही हैं। वहीं आईवीआरआई के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आईवीआरआई ने देश की सेवा की। साथ मे लंपी वायरस के लिए वैक्सीन बनाकर संस्थान ने उन  पशुओं की आवाज़ को अपने शोध के माध्यम से बुलंद किया है। इस शोध ने अन्नदाताओं के जीवन में नया परिवर्तन लाया है और कृषि आधारित परिवारों को राहत दी है। कार्यक्रम के बीच महामहिम राष्ट्रपति ने छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया।

बहेड़ी में अतारर्रहमान कर रहे दुकानों पर कब्जा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। मोहल्ला टांडा निवासी शफीक अहमद पुत्र रसीद अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग उनकी दुकानों और मकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित शफीक अहमद ने बताया कि वह ग्राम शेखूपुर, तहसील बहेड़ी के गाटा संख्या 64 मि० में मालिकाना हक रखते हैं। इस जमीन पर उनके भूतल में 16 दुकानें और ऊपर उनका आवास बना हुआ है।
शफीक ने बताया कि 28 जून को दोपहर करीब 12 बजे इमामुद्दीन, वहीदुद्दीन पुत्रगण अतारर्रहमान और अताउर्रहमान पुत्र अब्दुल हन्नान अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ हथियारों और औजारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
जब शफीक अहमद को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने गालियां देते हुए अभद्रता की और धमकाया कि बोले यह जगह हमारी है, कब्जा लेकर ही रहेंगे।
शफीक अहमद ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जबकि इस विवाद से संबंधित मामला सिविल जज (सीडी), बरेली और उपजिलाधिकारी बहेड़ी की अदालत में विचाराधीन है।
पीड़ित का आरोप है कि थाना बहेड़ी में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और लिखित शिकायत सौंपी है।
अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और न्याय दिलाने में कितनी तत्परता दिखाता है।

“धरा के आभूषण हैं बृक्ष “- डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त , बरेली के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन शील ग्रुप के सिटी कार्यालय में किया गया । गोष्ठी का विषय था “सनातन संस्कृति में बृक्षों का महत्व ” । गोष्ठी की अध्यक्षता बरेली कालेज के हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे डाॅ एस पी मौर्य ने ।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि बृक्ष धरा के आभूषण होते हैं । बृक्ष पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उन्हे पर्यावरण का सजग प्रहरी कहा जाता है ।
प्रांतीय महामंत्री डाॅ शशि बाला राठी ने कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा जुलाई माह में बृृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में फलदार एवं छायादार बृक्ष लगाए जाएंगे । निर्भय सक्सेना ने कहा कि आवश्यक होने पर बृक्षों को काटने के बजाय उनके ट्रांसप्लांट की ब्यबस्था की जाए ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ एस पी मौर्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में बृक्षों के महत्व को देखते हुए उनकी पूजा और उन्हे संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया गया था ।
इस अवसर पर जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ,जनपदीय कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा , प्रांतीय संयुक्त मन्त्री रोहित राकेश और जनपदीय संयुक्त मन्त्री संजीव शंखधार ने भी विचार ब्यक्त किए । रितेश साहनी और अनुज बत्स ने काव्य पाठ किया । गोष्ठी का सफल संचालन जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने किया । प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

बिहारीपुर से श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मना नन्दोत्सव

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। नाथ नगरी बरेली धाम के श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर से श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठीजी महाराज ने भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतारों की वर्णन किया। वामन अवतार से लेकर श्रीराम अवतार की कथा के बाद श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनायी। इसके बाद नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित भक्तों ने नन्दोत्सव में झूमकर भगवान के आगमन की खुशियां मनायीं।

प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर के प्रांगण में कथा व्यास श्री व्योम त्रिपाठी महाराज (वृन्दावन वाले) के श्रीमुख से शाम 5 बजे से चतुर्थ दिवस भागवत रस धारा बही, जिसमें उन्होंने जय हो श्री राधा माधव, जय हो कुंज बिहारी की भजन गाकर कथा प्रारम्भ की। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के और भी कई मार्ग हैं जिसमें ज्ञान मार्ग प्रमुख है बस ज्ञानी को अपने ज्ञान का अभिमान ना हो जाये, एक और प्रमुख मार्ग है भक्ति मार्ग जोकि सबसे सरल है। जैसी होगी संगत वैसी होगी मंगत। कथा व्यास ने नवधा भक्ति के विषय मे बताते हुए संतों की संगत, भगवान के भजन, गुरु चरणों की सेवा आदि नौ प्रकार भक्तिओ के बारे मे वर्णन किया।
अजामिल की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि संतों के कहने पर उसने अपने 10 वें बेटे का नाम नारायण रखा और उम्र भर उसका नाम जपते जपते उसका जब अंतिम समय आया और यमराज के दूत उसको लेने आए तो भगवान के पार्षदों ने उसकी रक्षा की। अतः भगवान का नाम कैसे भी, किसी भी अवस्था मे लिया जाये भगवान अवश्य सुनते हैं, जिन बातों पर चलने का वेदों मे वर्णन किया गया है वहीं धर्म है।
उन्होंने आगे कहा कि अंतिम समय मे व्यक्ति को ठाकुर जी के दर्शन करने चाहिए, अपने प्रियजनों के नहीं अन्यथा मन यहीं इसी लोक मे अटका रहेगा, भागवत मरने से नहीं बचाती पर बार-बार मरने से बचा लेती है।
मेरी बात बन गयी है तेरा नाम जपते जपते
मेरी राह कट रही है तेरा नाम जपते जपते
आज की कथा में मुख्य यजमान के रूप में अतुल कपूर व सोनिया अतुल कपूर, ओम कपूर, अंश कपूर, अनूप मेहरोत्रा व अंशु मेहरोत्रा, अरुण कुमार मेहरोत्रा व मधु मेहरोत्रा रहे तथा अन्य भक्तों में अमित कपूर, मीनू कपूर, श्रीमती अरुणा कपूर, सचिन कक्कड़, संजीव गर्ग, रीना गर्ग, शिवम कपूर, राखी धवन, शैकी सचदेव, शेफाली खण्डेलवाल, अनीता शर्मा, शानू धवन, शोभा टण्डन, माया कपूर, आस्था कपूर, रुक्मणी, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रवि मेहरोत्रा, विजय कक्कड़, रानी सक्सेना, कविता ओबराय, निखिल वर्मा, अमित खोसला, बब्बु जी, मंजू आदि शामिल रहे।

श्री माहौर वैश्य सभा ने दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 478 वां जन्मदिन मनाया

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। श्री माहौर वैश्य सभा महानगर बरेली के तत्वावधान में सायंकाल चंद्रगुप्त पुरम, पीलीभीत बायपास स्थित में दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 478 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भामाशाह जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनकी जयंती मनाई गई I कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री माहौर वैश्य सभा के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता शैंकी ने की तथा संचालन सभा के उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने किया I
इस अवसर पर बोलते हुए श्री माहौर महासभा के जिला अध्यक्ष ओम शरण गुप्ता जी ने कहा कि भामाशाह जी राष्ट्र के सजग प्रहरी के रूप में त्याग , दान और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे l
कार्यक्रम श्री माहौर वैश्य सभा पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि श्रद्धेय भामाशाह जी दानवीर व कर्मयोगी थेl राष्ट्रहित में उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया , जिसे भुलाया नहीं जा सकता I
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभा के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता शैंकी ने कहा हमें स्वर्गीय भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सदैव समाज में दान और त्याग की भावना को जगाना चाहिए I
कार्यक्रम में सर्वश्री , मुनीष गुप्ता दीपक गुप्ता डॉ. नरेश चंद गुप्ता युवा इकाई के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, शिवम गुप्ता, तीरथ कुमार, रविंद्र गुप्ता ,राजीव गुप्ता , संजय गुप्ता एवं संतोष गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त करते हुए भामाशाह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।