Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

RJYS GROUP

रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में अधिकारियों ने योगा कर मनाया योगा दिवस

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली रहें, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय कुमार साहनी, पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली उपस्थित रहें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के बीच शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए किया गया। योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवनशैली और स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह 7:00 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों, उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन दिव्य योग सेवा ट्रस्ट बरेली योग साधना शिविर के योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया, जिन्होंने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन और ध्यान जैसी विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग के लाभ, विशेष रूप से तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता में सुधार के बारे में विस्तार से बताया गया।
मुख्य अतिथि रमित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि यह मानसिक शांति और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। पुलिस कर्मियों के लिए, जो अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, योग एक अमूल्य उपहार है।
विशिष्ट अतिथि अजय कुमार साहनी ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा, योग हमारी प्राचीन धरोहर है, जो विश्व को भारत की देन है। इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं।
अनुराग आर्य एसएसपी ने पुलिस लाइन ग्राउंड, बरेली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित उच्चाधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, पुलिस कर्मियों और अन्य प्रतिभागियों के प्रति विशेष रूप से कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा, “पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन हमारी प्राथमिकता है। योग के माध्यम से हम न केवल अपने कर्मियों को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मकता का संदेश फैला सकते हैं। बरेली पुलिस में इस आयोजन के माध्यम से समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर , सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, मोहम्मद अकमल खान, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, मनीष कुमार सोनकार, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी आंवला, नीलेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी हाईवे, हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, बरेली आदि अधिकारीगण , कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस परसामूहिक योग किया

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी के नेतृत्व में संत कुंवर राम पार्क सिन्धु नगर में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास योग किया गया कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि एससी /एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षद छंगामल मौर्य अजय रत्नाकर हरिओम कश्यप राजेश पटेल चंद्रपाल राठौर राज बहादुर सक्सेना राजकिशोर कश्यप नरेश शर्मा बंटी लेखराज़ मोटवानी सचिन वर्मा ओमप्रकाश ठाकुर सुशील गुप्ता नीलम जेठा डॉ संतोष शर्मा जी डॉ विकास राठौर, डॉ हरिप्रसाद मौर्य शारिक अब्बासी राशिद सैफी अंजू मिश्रा आशीष सक्सेना वीरेंद्र श्रीवास्तव सोनू कश्यप गीता दोहरे छत्रपाल सिंह गंगवार इफ्तिकार अहमद अफरोज जहाँ नितिन जोशी अनुपम पाठक यश चौहान अंकित कठेरिया मुनीश गुप्ता कुंवर सेन राठौर अर्जुन रस्तोगी जी मुनेद्र आज़म खाँ योग गुरु सर्वेश पटेल सहित पूर्वी मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं ने उपस्थित होकर योग किया ।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थापना दिवस को लेकर अहम बैठक संपन्न

राष्ट्र जगत संवाददाता।
आज सिरौली नगर में दिन बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता पवन हिंदू, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने की बैठक में संगठन में युवाओं की भागीदारी, हिंदू समाज के हित में चलाए जा रहे सेवा कार्य, और स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई वक्ताओं ने संगठन की एकता, सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।पवन हिंदू ने कहा संगठन के स्थापना दिवस का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि हिंदू समाज के उत्थान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करना है। स्थापना दिवस एक अवसर है अपने संकल्पों को दोहराने का और जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने का है।कार्यक्रम का समापन जय श्री राम के नारों के साथ हुआ और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति ईमानदार रहने की शपथ ली इस दौरान हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे, मनवीर सिंह (AHP) अमित कोहली (RVD) प्रमोद, जितेंद्र, सुनील, रवि, दिनेश, गौतम, बंटी, रंजीत,प्रमोद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साठा धान पर प्रतिबंध, के बावजूद, पूरनपुर राइस मिलों, द्वारा खरीदा जा रहा साठा, धान

राष्ट्र जगत संवाददाता।
जनपद में, पूर्व जिलाधिकारी, संजय सिंह ने जनपद में साठा धान पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद कुछ संपन्न किसानों ने, आदेश की परवाह न करते हुए साठाधान अपने खेतों में लगा लिया था, जब इसकी सूचना जिला अधिकारी को मिली तो उन्होंने, राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर,, खेत में खड़ी साठा, धान की फसल को, खेत में ही नष्ट कर दी गई, इसके बाद साठा, धान लगाने वालों में, हड़कंप मच गया, और साठा, धान की खरीद, करने पर, प्रतिबंध लगा दिया गया, इसके बावजूद, कुछ किसानों ने चोरी छिपे साठा, धान की फसल को तैयार कर लिया है, अब देखने को मिल रहा है कि कुछ, राइस मिल मालिक खुलेआम, साठा धान की खरीद, करते देखे जा रहे हैं, राजस्व विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकार भी, अंजान बने बैठे हैं, इन राइस मिल मालिकों को ना तो, सरकार के आदेशों की, परवाह है और ना ही, अधिकारियों के आदेशों का पालन हो रहा है, यह राइस मिल मालिक सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, और खुलेआम साठा धान की खरीद हो रही है, फिर भी राइस मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं, हो रही है

जब साठा धान खरीद , राइस मिल मालिकों द्वारा खुलेआम की जा रही है, इसकी शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों तक, पहुंच चुकी है, तो उन्होंने जांच कर, उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, देखना होगा क्या साठा धान की खरीद करने वाले, राइस मिल मालिकों पर कार्रवाई होगी या कार्रवाई के नाम पर खानपूर्ति होगी, जैसे पहले से, होता आ, रहा, है

मानसून सत्र में पेंशन बृध्दि नहीं हुई तो बड़े आंदोलन को विवश होंगे ईपीएस – 95 पेंशनर्स


(राष्ट्र जगत संवादाता प्रदीप उपाध्याय )
बरेली दिनांक – 19 मई को ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली की विशाल मासिक बैठक रोडवेज पुराने बस स्टेशन बरेली के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष ओ पी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि भारत सरकार ने जुलाई में शुरू होने बाले संसद के मानसून सत्र में ईपीएस- 95 पेंशनर्स की चार सूत्रीय न्यूनतम पेंशन वृध्दि की मांग पूरी करने की घोषणा नहीं की , तो देश भर के लगभग अठहत्तर लाख ईपीएस – 95 अल्प पेंशन भोगियों के अब तक के सरकार से दोस्ताना संघर्ष और धैर्य की परीक्षा को सरकार हमारी कमज़ोरी न समझे । हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को अब एक बड़े और कठोर आन्दोलन के लिए मजबूर होना ही पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राऊत के नेतृत्व में बुलढाना महाराष्ट्र से लेकर देश भर के कोने कोने में पिछले आठ साल से बिभिन्न प्रकार के आंदोलन कर रहे हैं। हमारी चार सूत्रीय मांगें न्यूनतम पेंशन ₹ 7500/- + डी ए और पति – पत्नी को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित पेंशन से बंचित सदस्यों को ₹ 5000/- मासिक गुजारा भत्ता देने आदि की मुख्य मांगें हैं।
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली के मंडल अध्यक्ष ओ पी शर्मा ने पिछले हफ्ते सम्पन्न हुए समिति के आठवें राष्ट्रीय स्थापना दिवस के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ईपीएस पेंशनर्स में इस बात को लेकर भारी रोष देखा गया कि श्रीमती हेमा मालिनी जी माननीय सांसद मथुरा के माध्यम से कई बार प्रधानमंत्री मोदी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राऊत अपनी टीम के साथ वृद्ध पेंशन भोगियों की चार सूत्रीय समस्याओं से उन्हें तथा केन्द्रीय श्रम मंत्री, बित्त मंत्री और ईपीएफओ को अवगत कराये जाने के बाद भी आज तक कोरे आश्वासन देने के बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं की गईं हैं और इस बीच कई हजार पेंशनर्स हर माह इस दुनिया से विदा हो रहे हैं ।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष चिरंजीव गौड, महासचिव उमेश चन्द्र जौहरी , सत्य प्रकाश गोस्वामी प्रान्तीय उपाध्यक्ष , के एम त्रिपाठी, जगदीश चन्द्र शर्मा , सुधीर उपाध्याय, सुशील कुमार सक्सेना , तेज प्रकाश अरोरा , हरी कृष्ण मिश्रा , शिव शंकर राय, जावेद अली , डी सी वर्मा , महेश ग्वाल आदि ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किए ।
बैठक में सैकड़ो की बड़ी संख्या में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूँ के चारों जिलों के बिभिन्न विभागों के ईपीएस – 95 अल्प पेंशनर्स ने बड़ चढ़कर भागीदारी की और बैठक का कुशल संचालन उमेश चन्द्र जौहरी ने किया।

मजदूरों से ठेकेदारी में कराई तालाब खुदाई अब नहीं दे रहे मजदूरी भुगतान

राष्ट्र जगत संवाददाता।

सीतापुर। एक तरफ जहां मनरेगा में ठेकेदारी से कार्य कराना गलत है। फिर भी प्रधान अपनी कमाई के चक्कर में ठेकेदारी से कार्य करा कर अपनी जेबें भर रहे है। विकासखंड परसेंडी की ग्राम पंचायत राही में ठेकेदारी से पहले तालाब की खुदाई मजदूरों द्वारा कराई गई उसके बाद मजदूरों का भुगतान भी प्रधान द्वारा नहीं दिया जा रहा है।जिसको लेकर आज राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश/ जिला अध्यक्ष सीतापुर एस के तूफानी के नेतृत्व में दर्जनों मजदूरों ने जिला अधिकारी को पत्र सौंप कर मजदूरी भुगतान दिलाए जाने की मांग किया है।
मजदूरी दिलाये जाने के संबंध में मजदूरों द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2024 को एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि लगभग 4 महीने तक मजदूरों द्वारा तालाब खुदाई का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत राही प्रधान मंजू देवी के पति ओम प्रकाश ने निपुनिया तालाब अमृतसर खुदाई हेतु 350000.00 रुपए का ठेका मजदूरों को दिया था। तालाब खुदाई कार्य पूरा होने पर मजदूरों को 182000.00 रुपये का भुगतान किया गया शेष भुगतान 168000.00 रुपये अब तक नहीं किया गया जिससे मजदूर परेशान है। मजदूरों द्वारा लगभग जनवरी,फरवरी,मार्च,अप्रैल 2024 में तालाब खुदाई का कार्य किया गया है। तालाब खुदाई कार्य करते समय सिस्टम पर मत इन्हीं मजदूरों की फोटो खींचकर अपलोड की गई है और हाजिरी किन्हीं अन्य मजदूरों के नाम से लगाई गई है। जिससे प्रतीत होता है कि बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार किया गया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई ठेकेदारी प्रथा से कार्य करना गलत है उसके बावजूद प्रधान पति द्वारा ठेके में तालाब खुदाई कार्य कराया गया। मजदूरों को 350000.00 रुपये में ठेके पर तालाब खुदाई कराई गई जिसका शेष भुगतान मजदूरों को दिलाया जाए। और जो कार्य ठेकेदारी से कराया गया है उसकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महासचिव अखिलेश गौतम, सुनील कुमार,राजेंद्र कुमार जाहिद अली आमीन, संतोष सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।

आकाशवाणी बरेली का 32वा स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। आकाशवाणी केन्द्र परिसर में आकाशवाणी का 32वा स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने आकाशवाणी बरेली के साथ बिताई हुई खट्टी मीठी यादों को आपस में साझा किया।केन्द्र प्रमुख अजय कुमार अवस्थी ने कहा कि आकाशवाणी से जुड़कर हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. विनय वर्मा ने सभी को आकाशवाणी की गरिमा का पालन करने की सीख दी।पुराने समय और अब के समय तक आकाशवाणी अनेकों पड़ाव से गुजरी है उन सभी यादों को अपने हृदय में बसाकर रखना चाहिए।प्रसारण अधिशासी गौरव सक्सेना ने कहा कि सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेक्षित देते हुए आकाशवाणी की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी बढ़े ऐसी आशा की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनीश गुप्ता,अशोक कुमार, धीरेन्द्र कुमार,संदेश कुमार सक्सेना,ठाकुर दास,उमेश कुमार अग्रवाल,पंकज सक्सेना,धारा सिंह,देवेन्द्र रावत,प्रदीप मिश्रा,डॉ. रविन्द्र कुमार,शीशपाल, रविन्द्र मिश्रा,शिप्रा श्रीवास्तव,भावना कंचन, पूजा शर्मा, मानसी,नीतू त्रिपाठी,अनुप्रिता सिंह,पूनम, रोचना मिश्रा,शुभी मित्तल, राखी गंगवार,नाजमा, मुनव्वर जहां,सत्यपाल, निर्भय यादव, सुरेन्द्र गंगवार,राकेश शर्मा, मोहम्मद परवेज़,हरीश मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश तिवारी और अमृता सिंह ने किया।

नाबालिग से बलात्कार की घटना के विरोध में हिन्दू जागरण एकता समिति ने किया प्रदर्शन

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम लोंहदा में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर हिन्दू जागरण एकता समिति उत्तर प्रदेश एवं शैफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में बीते कुछ समय से लगातार मासूम बच्चियों के साथ घिनौने अपराध हो रहे हैं और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे जनता में आक्रोश है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 27 मई 2025 को लोंहदा गांव की नाबालिग के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, लेकिन उसके पश्चात आरोपी के परिजनों द्वारा थाने के अंदर पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया इसके बाद प्रशासन ने कथित रूप से पूरे मामले को भटकाने का प्रयास किया और जातीय दबाव में आरोपी को रिहा कर दिया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम के प्रभाव में पीड़ित परिवार के परिजनों और ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल, विपिन पाल जैसे समाजसेवी जनप्रतिनिधियों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराई जाए, निर्दोषों को तत्काल रिहा किया जाए और जातीय साजिश रचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
साथ ही पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने, अभियोजन में तेजी लाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में कांस्टेबल रोहित और एक बदमाश घायल

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश तथा कांस्टेबल रोहित घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी और कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान देवरनियां थाना क्षेत्र में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दानिश पुत्र जमील अहमद निवासी नवादा, थाना देवरनियां, गोली लगने से घायल हो गया। उसे घुटने के पास गोली लगी है।

घटना में कांस्टेबल रोहित भी घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें दानिश पुत्र जमील अहमद (घायल), नाजिम पुत्र इनायत हुसैन परवेज पुत्र अब्दुल वहीद तीनों निवासी नवादा, थाना देवरनियां के
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस एक अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा और एक खोखा कारतूस करीब 5 लाख 40 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, दो नाजायज चाकू बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने देवरनियां व शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी और नकबजनी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। बरामद सामान इन मामलों से जुड़ा हुआ है।
पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों और थानों से जुटा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

बरेली में रेलवे ट्रैक के पास मिला पुराना मोर्टार शेल

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली । सुभाषनगर थाना क्षेत्र महेशपुरा से आगे रेलवे ट्रैक के पास रेलवे लाइन किनारे मिट्टी डालने के दौरान एक पुराना मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार देर रात लगभग एक बजे जेसीबी से मिट्टी का ढेर लगाने के दौरान यह संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और आर्मी की बम निष्क्रिय दस्ते ने इसे पुराना मिसफायर मोर्टार शेल बताया और इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी से मिट्टी हटाने पर एक मोर्टार शेल जैसी वस्तु मिली। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय बम निष्क्रिय दस्ते और आर्मी की बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी बुलाया गया। आर्मी की टीम ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह एक पुराना मोर्टार शेल है, जो संभवतः पहले किसी अभ्यास के दौरान मिसफायर हुआ होगा। इसे बाद में मिट्टी में दबा दिया गया होगा।
एसएसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालने का काम चल रहा उसी दौरान मिट्टी को जिसे जेसीबी से ट्रैक के पास डाला जा रहा था। इसी दौरान यह शेल सामने आया। आर्मी की यूनिट ने इसे पूरी सावधानी से निष्क्रिय किया। अब पुलिस और संबंधित टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह शेल कहां से आया और इसका मूल स्रोत क्या है। प्रारंभिक जांच में इसे पुराना और निष्क्रिय माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना से कुछ देर के लिए दहशत रही, लेकिन पुलिस और आर्मी की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई।