Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

RJYS GROUP

आईवीआरआई गेट पर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के गेट नंबर-3 के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहगीरों ने युवक को बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़े देखा। जब पास जाकर उसकी स्थिति की जांच की गई, तो उसकी मौत की पुष्टि हुई। इसकी सूचना तुरंत आईवीआरआई प्रशासन और पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आईवीआरआई के कर्मचारी और इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के गेट नंबर-3 के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहगीरों ने युवक को बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़े देखा। जब पास जाकर उसकी स्थिति की जांच की गई, तो उसकी मौत की पुष्टि हुई। इसकी सूचना तुरंत आईवीआरआई प्रशासन और पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आईवीआरआई के कर्मचारी और इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

मृतक लेखपाल मनीष कश्यप की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मृतक आश्रित जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय मनीष चन्द्र कश्यप को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

ज्ञातव्य हो कि विगत दिनांक 27 नवंबर 2024 को जनपद की तहसील फरीदपुर में तैनात लेखपाल मनीष चन्द्र कश्यप की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की आश्रित उनकी पत्नी जमुना देवी को उप्र सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 के प्रस्तर-5 व 9 में प्रावधानित व्यवस्था के अन्तर्गत लेखपाल पद पर वेतनमान 5200-20200 सातवें वेतन आयोग की संस्तुति अनुसार लेवल-3 पर मूल वेतन रुपए 21,700-69,100 पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गयी है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह की पहल से जिलाधिकारी द्वारा अनुकम्पा के आधार पर मृतक आश्रित के रुप में जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय मनीष चन्द्र कश्यप निवासी मोहल्ला कानून गोयान, कस्बा व तहसील बहेड़ी को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आमंत्रित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मृतक लेखपाल की सेवा सम्बन्धी समस्त देयकों का आश्रित पत्नी जमुना देवी को पूर्व में ही भुगतान किया जा चुका है।

विश्व रक्तदाता दिवस पर निभाएं जिम्मेदारी और करें रक्तदान , तीन लोगों की जान बचाता है आपका एक यूनिट रक्त

बरेली। एसआरएमएस मेडिकल कालेज स्थित ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डिपार्टमेंट की हेड प्रोफेसर (डा.) मिलन जायसवाल के अनुसार ब्लड डोनेट करने से दिल की सेहत में सुधार और वजन नियंत्रण के साथ सेहत से जुड़े कई बड़े फायदे होते हैं। यह रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसलिए इसके फायदों से लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक या 65 से कम है और आपका हीमोग्लोबिन स्तर 12.5 ग्राम, डीएल है, तो आप भी ब्लड डोनेट कर सकते हैं। पहली बार ब्लड डोनेट करने वालों की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। गर्भावस्था और स्तनपान कराने जैसी कुछ स्थितियों को छोड़कर महिलाएं भी रक्तदान कर सकती हैं। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर एसआरएमएस मेडिकल कालेज में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में आएं और एक यूनिट ब्लड डोनेट कर जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने के साथ अपनी सेहत के लिए कदम उठाएं। आपके रक्त से प्लाज्मा, प्लेटलेट और लाल रक्त कोशिकाओं को अलग कर तीन जिंदगियां बचाई जाती हैं। इससे कोई परेशानी नहीं होती और न ही कोई साइड इफेक्ट होता है। डा.मिलन ब्लड डोनेट करने के चुनिंदा फायदे बताती हैं।
दिल की सेहत में सुधारः रक्तदान आपके दिल की सेहत को सुधारने के साथ दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। माना जाता है कि खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रक्तदान से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित होती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।
रेड सेल्स प्रोडक्शन- रक्तदान के बाद आपका शरीर खून को पूरा करने के काम में लग जाता है। इससे शरीर की कोशिकाएं ज्यादा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए प्रेरित होती हैं, जो आपकी सेहत को सुधारता है और शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
वजन नियंत्रण- रक्तदान कैलोरी जलाने और वजन को कम करने में भी मदद करता है। लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर अगले कुछ महीने में बराबर हो जाता है। इस बीच स्वस्थ डायट और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। हालांकि, रक्तदान को वजन कम करने का तरीका नहीं कहा जा सकता है. यह केवल बेहतर स्वास्थ्य का माध्यम है।
कैंसर का जोखिम कम- नियमित अंतराल पर रक्तदान से आप अपने शरीर को आयरन की अधिकता से बचा सकते हैं. यह कुछ निश्चित प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करता है.
अच्छी सेहत- नियमित रूप से रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर की फिटनेस बेहतर होती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही रक्तदान के जरिये एक अच्छा काम करने की सोच संतुष्टि भी देती है।

गांव बालों ने देवस्थान से डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा हटवाने की मांग की

बरेली। ब्रहमदेव देवस्थान की भूमि पर अवैध रूप से प्रशासन की बिना अनुमति के लगी बाबा साहेब आम्बेडकर जी की प्रतिमा को हटवाने की मांग करते हुए गांव बालों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया ।
ग्रामवासी ओमकार ने बताया थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गंगापुर मजरा बड़ा गांव में गाटा संख्या 51 में दर्ज धार्मिक स्थल ब्रहमदेव स्थान की भूमि दर्ज है।
ओमकार का आरोप है कि गांव के ही दलित समाज के तारा चन्द पुत्र राम पाल, हरीश पाल पुत्र चेतराम, सेवाराम पुत्र चेतराम, हरीशंकर पुत्र प्यारे लाल, ऐवरन पुत्र मोती राम राम भरोसे पुत्र नत्थू लाल, शान्ति पाल पुत्र राम पाल, जयपाल पुत्र राम चन्द्र, चरन सिंह पुत्र मुन्ना लाल, पाती राम पुत्र तिलक राम, हर प्रसाद पुत्र प्यारे लाल, शेर सिंह पुत्र मुन्ना लाल, मोहन लाल पुत्र मुन्ना लाल के द्वारा दबंगई के बल पर दिनांक 7 जून को रात्रि 3 बजकर 10 मिनट पर चोरी से अबैध रूप से कब्जा करने के उद्‌द्देश्य से बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। तभी प्रार्थीगणों के द्वारा डायल 112 पुलिस को फोन कर बुलाया और जिले व तहसील स्तर के समस्त उच्च अधिकारियों को फोन द्वारा सूचित किया गया कि उक्त देवस्थान की भूमि पर उक्त लोगों के ‌द्वारा दबंगई के बल पर प्रशासन की बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित कर दी गयी है। जिसमें तहसीलदार नवाबगंज व क्षेत्राधिकारी नवाबगंज के द्वारा यह आदेश किया गया कि उक्त अबैध प्रतिमा 24 घण्टे के अन्दर हटा ली जाए प्रतिमा देवस्थान की भूमि से नहीं हटायी गई ।
गांव वाले शुक्रवार को इकट्ठे होकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट से लिखित में शिकायत करते हुए मूर्ति हटवाने की मांग की है
सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत करने बालों में भागीरथ, सुरेंद्र पाल , परशुराम, वीरपाल, अजय गंगवार, राजपाल, नेम चंद, विजय पाल, शिवकुमार, धर्मवीर, रोहन लाल, सतेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश, धर्मपाल, अजय पाल, राम स्वरूप आदि मौजूद थे।

पूर्व प्रधान की पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के गांव चनहेटी निवासी स्वर्गीय पूर्व प्रधान अनिल कुमार श्रीवास्तव की पत्नी नलनी श्रीवास्तव (65) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नलनी श्रीवास्तव बीती शाम करीब 9 बजे दवा लेकर बिहारीपुर ढाल से घर लौट रही थीं। चौकी चौराहे पर टेम्पो से उतरने के बाद वह लाल फाटक की ओर जाने वाले टेम्पो में बैठने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी चौपला की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दो मवेशी घायल

बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लभेड़ा में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे घर के दरवाजा पर बैठे बुजुर्ग समेत दो मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय साबिर खान पुत्र नामदार खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय और उसका बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे साबिर खान अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले एक पिकअप से टकराई, फिर गाय और बछड़े को रौंदती हुई साबिर खान से जा टकराई और अंत में एक खड़े ट्रक से भिड़ गई।
हादसे के बाद गांव वालों ने कार को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल साबिर खान को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साबिर खान अपने पीछे पत्नी नगीना, दो बेटे और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

माध्यमिक शिक्षक संघ 16 जून को डीआईओएस कार्यालय पर देगा अनिश्चितकालीन धरना

बरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों की पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, एनपीएस खातों में धनराशि के स्थानांतरण,एरियर बिलों आदि प्रकरणों में अनावश्यक देरी और हीलाहवाली के विरोध में दिनांक 16 जून को प्रातः11 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली के कार्यालय पर गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करेगा।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ(शर्मा गुट), बरेली के जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि शासन ने ईमानदार व पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में नागरिक घोषणपत्र लागू किया है,जिसमे शिक्षकों से संबंधित कार्यालय में लंबित सभी प्रकरणों के निस्तारण के लिए समयबद्ध व्यवस्था की गई है,परंतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अभी भी नागरिक घोषणा पत्र लागू नही किया गया है, जिससे कार्यालय में लेटलतीफी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।इस शोषण के खिलाफ शिक्षकों में भारी रोष है। इसके लिए जिला संगठन ने दिनांक 30 मई को शिक्षकों की पदोन्नति,प्रोन्नत वेतनमान,एन पी एस एरियर आदि विभिन्न विंदु उठाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को ज्ञापन भी दिया था, जिस पर कोई कार्यवाही नही की गई।
दिनांक 9 जून को दोबारा दिए गए ज्ञापन में संगठन ने एक सप्ताह में नियमानुसार इन प्रकरणों के निस्तारण ना करने पर धरना , प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
संगठन के मण्डलीय अध्यक्ष डॉ रणविजय सिंह, मण्डलीय मंत्री डॉ नरेश सिंह, जिलामंत्री मुन्नेश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष रामानंद कोली सहित विभिन्न पदाधिकारीयों ने तय किया है कि इन सभी मांगो के पूरा होने तक शिक्षक धरने पर बैठेंगे।

कांग्रेस ने किया जनसंवाद संगठन सृजन कार्यक्रम

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व और अध्यक्षता में और मुख्य अतिथि बरेली जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा की उपस्थिति में आज जनसंवाद संगठन सृजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे ब्लॉक फतेहगंज में हुआ जिसका आयोजन जिला सचिव मुदित प्रताप सिंह ने किया ।
उसके बाद सुबह 11 बजे नगर पंचायत शाही में जन संवाद कार्यक्रम हुआ जिसका आयोजन जावेद अजहरी और रिहान खान ने किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
उसके बाद दोपहर 12 मीरगंज तहसील के ग्राम सिंधौली में न्याय पंचायत अध्यक्ष बाबू अंसारी द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया ।
उसके बाद दोपहर 1 बजे तहसील मीरगंज में नगर अध्यक्ष मोहम्मद इरफान द्वारा जन संवाद कार्यक्रम किया गया ।
और फिर दोपहर 2:00 बजे ब्लॉक मीरगंज में रिजवान खान द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस में जोड़ा गया । और आखिरी प्रोग्राम दोपहर 4 बजे न्याय पंचायत बड़ा गांव ब्लॉक मझगवां में हुआ जिसका आयोजन बबलू सागर द्वारा किया गया ।
सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा उपस्थित रहे सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की और सभी कार्यक्रमों का संचालन कांग्रेसी नेता मुराद बेग ने किया ।
जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस हाई कमान द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है जनसंवाद के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी व संगठन से जोड़ा जा रहा है । घर-घर कांग्रेस का झंडा लगाकर कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। छोटी-छोटी सभाएं कर लोगों को राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद जो परिवर्तन देश में हुआ है उससे अवगत कराया जा रहा है पार्टी और संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक कमेटियों और बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है और साथ ही युवाओं को आगे लाकर जिम्मेदारी दी जा रही है न्याय पंचायत अध्यक्ष और उसकी कमेटी या ब्लॉक अध्यक्ष उसकी कमेटी या नगर अध्यक्ष उसकी कमेटीयो का गठन कर उनको सक्रिय किया जा रहा है ताकि आगामी तिरस्तरीय जिला पंचायत चुनावो से लेकर आगामी विधानसभा चुनावो तक संगठन अधिक से अधिक शक्तिशाली और सक्रिय होकर कार्य कर सके जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी से लड़ने वाले प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी व संगठन यह चाहता है कि अभी अधिक से अधिक मेहनत की जाए ताकि चुनावो के समय अधिक ऊर्जा खर्च ना करनी पड़े और उसके लिए जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है ।
जिला कोऑर्डिनेटर और कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि अनूप वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज डबल इंजन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से मध्य वर्ग और गरीब पूरी तरह से परेशान है और वह अब बदलाव चाह रहा है वह तैयार बैठा है जिस तरह से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है अपराध बढ़ते जा रहे हैं देश का किसान परेशान है महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है आज लोगों के अंदर आक्रोश है कांग्रेस पार्टी और संगठन लगातार भाजपा की जन विरोधी नीतियों को रोजगार कर रहा है जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है की किस तरह से यह डबल इंजन सरकार झूठ बोलकर लोगों को बहका रही है ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व अध्यक्ष पूर्व मीरगंज विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी, मुराद बेग,मुदित प्रताप सिंह, जावेद अजहरी,रेहान खान, मोहम्मद इरफान ,बाबू अंसारी ,बबलू सागर, कमरुद्दीन सागर, आमिर खान शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित है ।

भौआपुर मस्जिद प्रकरण में एसपी सिटी से मिली आरएसी की टीम

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के भौआपुर गाँव में कुछ असामाजिक तत्व एक मस्जिद में सामूहिक नमाज़ रोकने के लिए तरह-तरह की धमकियाँ दे रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को ख़तरा पैदा हो रहा है। गाँव के कई लोग यह मामला लेकर नबीरा-ए-आला हज़रत व ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी के पास पहुँचे और उन्हें बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की है। अदनान मियाँ ने आरएसी की टीम भेजी। उधर, आला अधिकारियों ने भी मौक़े पर पहुँचकर सामासिज सौहार्द बनाए रखने की ताकीद की है और मस्जिद के पास सीसी टीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।
भौआपुर के रहने वाले इरफ़ान और उनके तीनों भाइयों ने अपना खेत संख्या 656 गाँव के ही कुछ लोगों के नाम वक्फ़ कर दिया था, जिसका वक्फ़ कार्यालय में पंजीकरण भी करा दिया गया था। दूसरे समुदाय की सहमति से मस्जिद का निर्माण भी करा दिया गया। वहाँ कई बरस से सामूहिक नमाज़ अदा की जा रही है। जिला बदायूँ के थाना अलापुर में ग्राम कुंडेली के रहने वाले संतोष और उसका बेटा अर्जुन और इनके साथ राजवीर और उसके दो बेटे पृथ्वीराज तथा उज्जवल माहौल बिगाड़ रहे हैं ताकि नमाज़ रोकी जा सके। इरफ़ान आदि ने पुलिस अधीक्षक (नगर) से लिखित शिकायत की है कि 13 जून को जुमे की नमाज़ में भी अवरोध की आशंका है।
इस मामले में नबीरा-ए-आला हज़रत ने शिकायतकर्ता इरफान, हुज़ूर अहमद, नसरुद्दीन, नसीर, नन्हे अली, शहाबुद्दीन, मुनासिब, कल्लू, आशिक, अहमद नबी, तौक़ीर, छोटे, जलील अहमद, पप्पू, चमन, असलम, बाबुउद्दीन, उसमान के साथ आरएसी की टीम को रवाना किया, जिसके बाद इन लोगों को कुछ राहत मिली है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने गाँव पहुँचकर सुरक्ष व्यवस्था का जायज़ा लिया और मस्जिद के पास सीसी टीवी की निगरानी के निर्देश दिए। हज़रत अदनान मियाँ के निर्देश पर आरएसी की ओर से इस मामले में आर ए सी महानगर अध्यक्ष सईद सिब्तेनी,सय्यद मुशर्रफ,मोहम्मद जुनैद,मुजफ्फर अली,फुरकान रज़ा, मोइद रज़ा रिजवान रज़ा इब्ने हसन,अफजल रज़ा,ताहिर रज़ा, साबिर रज़ा,आफताब हुसैन,इश्तियाक रज़ा,सलमान रज़ा, मोहम्मद अहमद सहित आर ए सी के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पड़ोसियों में चले लाठी डंडे तीन घायल

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की गली नम्बर एक के रहने वाले किरायदारों में रात में जमकर लाठी डंडे चले , गुस्से में आकर महिला ने खुद अपने हाथ में चाकू मारकर घायल कर लिया घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मनोज अरोरा ने बताया कुछ दिन पहले पड़ोस के रहने वाले विकास और शेर सिंह ने मेरे बेटे बसंत अरोरा को उठा कर ले गए थे मारपीट की पुलिस से शिकायत की कोई कार्रवाई नहीं हुई । रविवार की रात लगभग 10 बजे के आसपास मनोज अरोरा की पत्नी शालू अपने बेटे बसंत अरोरा से अपने दरवाजा पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी विकास बोला हमारे बारे में बात कर रहे हो विकास ने गाली देना शुरू कर दी शालू ने गाली देने का विरोध किया तभी लाठी डंडा लेकर विकास और शेर सिंह आ गए उन्होंने शालू और मनोज अरोरा उनके बेटे बसंत अरोरा पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। तभी गुस्से में आकर शालू ने अपने हाथ में खुद चालू मार लिया शालू घायल हो गई परिवार बालों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।