राष्ट्र जागरण युवा संगठन की टीम ने व्यापारियों पर झूठे आरोप लगाने वाले महंत की जांच पड़ताल शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं उसके गांव अखा के कुछ लोगों ने नाम छुपाए रखने की शर्त पर बताया कि ये व्यक्ति जो अपने आप को सोवरन दास महंत बताता है वास्तव में इसका असली नाम कल्लू सिंह है और जिस मंदिर का ये अपने आपको स्वयंभू सरवराकार कहता है वो श्री राम जानकी मंदिर लेटे हुए हनुमान मंदिर से 500 मीटर दूर है और अभी भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसके असली श्री महंत स्वामी सर्वेसश्वरदास थे ये स्थान श्री राम जानकी मंदिर की धर्मशाला हुआ करती थी स्वामी सर्वेसश्वरदास जी ने 80के दशक में लेटे हुए हनुमान जी की स्थापना कराई थी उनके देहावसान के पश्चात राम रत्नदास को विरक्त संप्रदाय के खाकी अखाड़ा के द्वारा विधिवत महंत नियुक्त किया गया था कल्लू सिंह के परिवार में उनकी आवाजाही थी उनका स्वर्गवास भी कल्लू सिंह के घर पर ही हुआ था उनको मुखाग्नि देने को लेकर काफी विवाद हुआ था गांव वालों के समझाने पर दोनों लोगों ने मुखाग्नि दी उसमें से एक कल्लू सिंह (सोवरन दास) है
पीलीभीत /पूरनपुर /नेपाल सीमा के नजदीकी गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ आया है। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। खुली बैठक में ग्रामीणों ने इस मामले को सिरे से नकारा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद को धर्म परिवर्तन का नाम देकर गांव को बदनाम किया जा रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को जेल भिजवाया जा रहा है। खुली बैठक में उक्त षड्यंत्र में शामिल लोगों की जांच कराकर कार्रवाई के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भी भेजा गया है। विगत कई माह से नेपाल सीमा के गांव बमनपुरी भागीरथ, बेल्हा, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में धर्म परिवर्तन का मामला चल रहा है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है तो वहीं मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।
फरीदपुर! पांडवों द्वारा स्थापित मंदिर के समीप दूसरे मंदिर के पास गांव तस्करों ने गोवंश काटकर अवशेष कट्टा में भरकर फेंक दिए सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ निकले तो अवशेष कुत्ता नोच रहे थे गोवंश के अवशेष देखकर हिंदू संगठनों का खून खौल उठा गौ रक्षा दल के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भी मौके पर पहुंच गया जमकर हंगामा हुआ हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल भरवाने के बाद अवशेष जमीन में दफन करवा दिए गौ रक्षा दल के जिलामंत्री ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मामला मेडिकल जांच के बाद दर्ज करने हेतु हिंदू संगठनों को आश्वासन दिया है !
मामला नगर से 5 किलोमीटर दूर राजमार्ग के पचौमी गांव में पांडवों द्वारा स्थापित पंचेश्वर नाथ मंदिर के समीप दुर्गा मंदिर के पास गौ तस्करों ने गोवंश काटकर अवशेष कट्टा में भरकर फेंक दिए थे सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ मंदिर से होकर निकले तो देखा अवशेष कुत्ता नोच कर खा रहे थे जिन्हें देखकर हिंदू समुदाय के लोगों का खून खौल उठा ग्रामीणों ने सूचना गौ रक्षक दल के जिला मंत्री आलोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विकास ठाकुर के अलावा विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री ब्रज प्रांत मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा, नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर के अलावा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दे दी पल भर में हिंदू संगठनों का कुनबा मौके पर इकट्ठा हो गया और हंगामा करने लगा जमकर हंगामा हुआ सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भारी फोर्स के साथ दुर्गा मंदिर पर पहुंचे और मौके की नजाकत को समझा हिंदू संगठनों का आक्रोश देखने लायक था क्योंकि इससे पहले भी इसी गांव का एक गो तस्कर गोवंश के अवशेष के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था फिर भी तस्करी पर लगाम नहीं लगी पुलिस ने हिंदू संगठनों को समझाकर मामला शांत कराया पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल जांच को भिजवाया जिला मंत्री आलोक शर्मा की तहरीर पर जांच के बाद अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है वही हिंदू संगठनों का कहना है अगर कार्यवाही नहीं होती है तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा! इस दौरान अमन पांडे, लखन वर्मा, सवन कुमार, मोनू राठौर के अलावा है तमाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे!
फरीदपुर! नगर के मोहल्ले में नहाते समय पानी के विद्युत मोटर के करंट से युवक की दर्दनाक मौत हो गई जो पेसे से ड्राइवर था परिजन उसे अस्पताल लेकर तोड़े लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू हो चुके थे उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया गया इसके बाद परिजनों ने देर शाम गमगीन माहौल में नगर के शमशान भूमि मैं अंतिम संस्कार कर दिया!
नगर से 2 किलोमीटर दूर नवादा वन निवासी रामअवतार मिश्रा हाल निवासी मोहल्ला बक्सरिया का बेटा मनोज मिश्रा 35 वर्षीय सुबह अपने घर में लगे हुए पानी के मोटर से नहा रहा था इसी दौरान मोटर से पानी में करंट उतर गया और वह छटपटाने लगा उसे छटपटाते देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए तब तक लाइट चली गई परिजन उसे एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल की ओर दौड़े लेकिन तब तक प्राण पखेरू हो चुके थे डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया जो अपने पिताजी के साथ खेती-बाड़ी में बराबर का काम करने के अलावा ड्राइवर था जिसके छोटे-छोटे 4 बच्चे हैं जिसमें तीन बेटा और एक बेटी है युवक की मौत से पत्नी के सर से उठा पति का साया मासूम बच्चे हुए यतीम सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब का पंचनामा पर पोस्टमार्टम भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया गया देर शाम मृतक के सब का परिजनों ने गमगीन माहौल में मोहल्ले के शमशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया!
पीलीभीत/ अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई।द्वारा यूपी-112 की गाड़ियों (पीआरवी) को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही पीआरवी पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई और आपात स्थिति में उनके प्रयोग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सही रख-रखाव एवं प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।परेड के उपरांत एसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित आटा चक्की, एमटी शाखा, मेस, जिम एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा RTC से संबंधित निर्देश दिए गए तथा बैरिक, फायर वट एवं रिजर्व QRT का निरीक्षण कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की गई।
It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout. The point of using Lorem Ipsum is that it has a more-or-less normal distribution of letters, as opposed to using ‘Content here, content here’, making it look like readable English. Many desktop publishing packages and web page editors now use Lorem Ipsum as their default model text, and a search for ‘lorem ipsum’ will uncover many web sites still in their infancy.
It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.