Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

बरेली

लूट छिनैती करने वाले 4 शातिर लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार,

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। थाना किला पुलिस ने छिनैती लूट की घटना करने वाले 4 शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए , कब्जे से छिनैती का माल, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल व तमंचे, कारतूस बरामदा हुए हैं।
दिनांक 30 मई को वादिनी शालू वर्मा पत्नी अनूप गुप्ता निवासी मोहल्ला मुशीनगर विहारमान नगला थाना इज्जतनगर के किशन कुमार ज्वैलरी के दुकान से वापस अपने घर जाने के लिये कार में बैठते समय दो अभियुक्तों द्वारा पीछे से आकर झपटा मारकर उनके कंधे पर टंगा बैन जिसमें लगभग एक लाख रुपये, एक मोबाइल ओप्पो ए77, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान सहित लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना में मुकदमा बी एन एस धारा में पंजीकृत किया गया था।
छिनैती की इस घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक किला मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान रहीमुद्दीन पुत्र चन्दरूद्दीन निवासी परताखेडा थाना सीबीगंज , सोहिल पुत्र लईकुद्दीन निवासी तिलियापुर थाना सीबीगंज , गौ० बिलाल पुत्र सुबाबुद्दीन निवासी ग्राम तिलियापुर थाना सीबीगज , आसिफ पुत्र इशाक निवासी परसाखेडा थाना सीबीगंज के नाम प्रकाश में आए । बीती रात्रि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि छिनैती की घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्त अपने दो अन्य साथियो के साथ बाकरगंज से दौली रघुवर दयाल रोड पर बरम बाबा के स्थान पर किसी अन्य घटना को अन्जाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो पुलिस पार्टी से घिरा देखकर बदमाश आसिफ द्वारा अपने साथियों के ललकारने पर पुलिस पार्टी को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से तीन फायर किये गये। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त आसिफ बाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। हेड कांस्टेबल अनूप दाहिने बाजू में गोली लगने के घायल हुये है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमचे 315 बोर, 3 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर व छिनैती में गये लूटे हुए आधार कार्ड, एक बैंक पीएनबी, एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी, एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड व कुल 50,000/- रूपये नगद ता घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल प्लेटिना , स्पलेण्डर बरामद हुई । घायल अभियुक्त आसिफ व हेड कांस्टेबल अनूप को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक , उनि जुगमेन्द्र बालियान , उनि वकार अहमद , उनि लाखन सिंह ,
हेका अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल सरताज अली , दीपपाल सिंह , कांस्टेबल विनय , मुकेश कुमार , आरिफ अली , चालक हेका आबिद हुसैन मौजूद थे।

सम्प्रदायक सोंच के लोग कुर्बानी पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं, जो हरगिज़ नहीं हो सकता

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुर्बानी पर प्रतिबंध की मांग करने वाले लोग सांप्रदायिक सोच रखते हैं। हैदराबाद के टी राजा, बम्बई के नितीश राने, गाजियाबाद विधायक नंद किशोर गुजर और स्वामी राम भद्राचार्य जैसे लोग कुर्बानी त्यौहार पर रोक लगाने की मांग कर रहे है। ऐसा हरगिज नहीं हो सकता , इसलिए की यह त्योहार 1450 सालों से मनाया जा रहा है, परम्परागत तरीके से होता आया है यह कोई नया त्यौहार नहीं है।
मौलाना ने कहा कि मुस्लमान कुर्बानी के त्योहार को हरगिज नहीं छोड़ सकता , क्योंकि यह इस्लाम का एक अहम हिस्सा है। मैं भारत के तमाम मुसलमानो से अपील करता हूं कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें, कुर्बानी करते वक्त दूसरे धर्मो के आस्था का भी ख्याल रखें। और खुले में कुर्बानी न करें, बल्कि जिस जगह कुर्बानी करना हो वो बंद जगह होनी चाहिए, जानवर के अवशेष को जमीन में दफन कर दें, रोड और गलियों में न फेंकें।

गलत जगह पर बन रहा बाढ़ नियंत्रण बांध, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। तहसील फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सैदापुर के निवासियों ने बहगुल नदी पर बन रहे बाढ़ नियंत्रण बांध को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामवासियों का कहना है कि बांध का निर्माण गलत स्थान पर किया जा रहा है, जिससे गांव को डूबने का खतरा बढ़ गया है। हर वर्ष बरसात के मौसम में बहगुल नदी में बाढ़ आती है, जिससे सैदापुर एवं आसपास के गांवों में भारी तबाही होती है। ग्रामवासियों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि कई बार जान-माल की हानि होती है ग्राम वासियों ने मंडल आयुक्त से शिकायत की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ से बचाव हेतु जो कार्य किया जा रहा है, वह गलत दिशा में किया जा रहा है और इससे लाभ के बजाय नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वर्तमान स्थान पर ही बांध बनाया गया तो पूरा गांव पानी में डूब जाएगा और लोगों को एक बार फिर पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों ने मण्डल आयुक्त बरेली से हस्तक्षेप की मांग की है और आग्रह किया है कि बाढ़ खण्ड विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि बांध का निर्माण सही स्थान पर हो और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान लालाराम, श्याम बाबू, कमलेश कुमार, बिट्टू मौर्य, राजबीर, चंद्रपाल, रामकरन, सतीश मौर्य, भूपराम, विनोद, आकाश विशाल, प्रमोद, मन्नालाल, बाबूराम, अमरपाल, दिनेश बाबू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है।

फांसी लगी महिला की इलाज दौरान मौत

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली । जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव उगनापुर के रहने बाली 25 वर्षीय सोनी ने खाना बनाने को को लेकर हुए झगड़े में सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया परिवार वालों ने महिला को निजी अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई महिला दो बच्चों की मां थी।

मृतका की पति शिव ओम ने बताया 25 तारीख को गन्ने के खेत में मजदूर चल रहे थे सुबह सोनी से कहा खाना बना लेना हमलोग खेत पर चले गए सोनी ने खाना नहीं बनाया घर वापस आकर पूंछा खाना क्यों नहीं बनाया इसी बात को लेकर सोनी और शिव ओम में झगड़ा हो गया शिव ओम दूसरे कमरे में जाकर लेट गया सोनी ने घर की चौखट से साड़ी द्वारा फांसी लगा ली और सुनकर शिव ओम भागता हुआ आया उसने देखा सोनी फांसी पर लटकी हुई है उसने तुरंत फांसी के फंदा से उतारा सोनी की हालत बिगड़ने लगी उसे शाहजहांपुर निजी अस्पताल भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण उसे बरेली निजी अस्पताल को रेफर कर दिया सोनी का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था 6 दिन बाद इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई।

ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाने का कार्य को किया शुरू

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । नगर निगम के वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में बी ब्लॉक राजेंद्र नगर सत्य प्रकाश शुक्ला वाले ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पार्षद सतीश मामा ने अपना सहयोग दिया ।

नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की

बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे।
जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था
देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है ।
आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

राहगीरों को किया गया शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

समर कैंप में छात्राओं का हो रहा व्यक्तित्व विकास

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में चल रहे समर कैंप में छात्राओं ने व्यायाम, योग कराया गया जिसमें पश्चिमोत्तानासन,द्वीपादहस्तासन आसन , कुक्कुट आसान , वज्रासन ,उष्ट्रासन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि आसान सिखाए गए योग के अभ्यास के पश्चात कहानी सुनाई जिसमें गरिमा कक्षा 10 प्रथम ,रक्षा कक्षा 10 द्वितीय और मुस्कान कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रही। कल छात्राओं को ढोकला और केक बनाने की विधि समझाइ गई थी इसी क्रम में आज छात्राएं ढोकला और केक बनाकर लाई थी ।ढोकला बनाने में अक्षिता 11th A2 प्रथम ,प्रियंका 12th E द्वितीय और तनीषा 12th I तृतीय स्थान पर रही,केक बनाने में पीहू 7D प्रथम,नीलिमा 7 D द्वितीय, मुस्कान कक्षा 10 ए तृतीय स्थान पर रही। सैंडविच में प्रतियोगिता में उन्नति कक्षा 9वी प्रथम, मुस्कान कक्षा 10 E,तृतीया नीलिमा कक्षा 7 D तृतीय स्थान पर रही। डायरी लेखन में कुमारी रक्षा 10th A2 प्रथम स्थान पर रही ।शिविर का संचालन प्रधानाचार्य अनुपरसारी पाराशरी के संरक्षण में समर कैंप प्रभारी अर्चना राजपूत प्रवक्ता अंग्रेजी तथा मधु मौर्य सहायक अध्यापिका व्यायाम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। शिविर में सभी छात्राएं मिलजुल कर एक हंसी खुशी के माहौल में कार्य कर रही हैं और सीख रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

राष्ट्र जगत संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा मुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया यह जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की पहली मुलाकात नहीं है इससे पहले भी समय-समय पर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप मिलते रहे हैं कलीनगर को नगर पंचायत, व ब्लॉक बनाने के संबंध में, बीसलपुर में लड़कियों के लिए एक इंटर कॉलेज , गौहनिया, तालाब का सुंदरीकरण कराने, माधव टांडा को नगर पंचायत, बनाने के लिए, मुख्यमंत्री से विधिवत चर्चा की उन्होंने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को, दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने का मौका दिया गया, उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने कई ऊंचाइयों को छुआ, साथ ही उनकी बेदाग छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा, और समर्पण के कारण, पार्टी ने मौका दिया था
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि, मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की, क्षेत्र की समस्याओं से भी उनको अवगत कराया, उन्होंने शीघ्र समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन दिया

डॉ उमेश गौतम महापौर ने किया महाराजा अग्रसेन मार्ग का लोकार्पण।

राष्ट्र जगत संवाददाता।

श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन महाराज मार्ग के पत्थर का लोकार्पण आज 31 मई 2025 को डॉ गिरीश के निकट रामपुर गार्डन में बरेली शहर के स्मार्ट मेयर डॉक्टर उमेश गौतम जी के द्वारा पूर्ण भव्यता के साथ किया गया
अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर उमेश गौतम जी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल में इस पत्थर का लोकार्पण मेरे द्वारा किया जा रहा है
महाराजा अग्रसेन सभी के महाराज थे सभी धर्म जाति के लोग महाराज अग्रसेन को मानते हैं
यह महाराजा अग्रसेन मार्ग का पत्थर 2021 में उस समय के नामित पार्षद श्री संजीव कुमार संजय जी के द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसका अनुमोदन राजेश अग्रवाल सभासद द्वारा किया गया था और विधिवत तरीके से वह पत्थर लगाया गया था
इसके बाद कुछ अराजक तत्व और विकृत विचारधारा के व्यक्तियों ने मई 2025 के प्रारंभ में इस पत्थर को साजिश करके हटवा दिया और हटवाने का आरोप रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जी पर लगा दिया गया कुछ बड़े और छोटे चमचों ने स्वयं व अपनी पत्नी द्वारा यह मैसेज डाला गया कि वकील साहब के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए
लेकिन अंत में सच्चाई की जीत हुई और आज यह शिलापट्ट पूर्ण गरिमा के साथ पुनः स्थापित हुआ
इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल जी ने कहा कि पूरे शहर में महाराजा अग्रसेन जी की कोई मूर्ति नहीं है अतःइस चौराहे पर एक भव्य मूर्ति महाराजा अग्रसेन जी की अगर लग जाए तो सभी अग्रवाल समाज मेयर साहब का ऋणी रहेगा और ऐसी प्रभु कृपा हुई कि तुरंत इस प्रस्ताव को मेयर साहब ने स्वीकृत कर दिया
आज इस गौरवमय पलों के साक्षी बने डिप्टी मेयर श्री सर्वेश रस्तोगी जी विशाल मेहरोत्रा जी राजू डिश वाले अश्वनी ओबेरॉय जी सुरेंद्र लाला जी उमानाथ अग्रवाल जी अजय कुमार अग्रवाल जी हर्ष अग्रवाल जी अभय अग्रवाल जी रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जी इंजीनियर सुभाष अग्रवाल जी प्रमोद मित्तल जी संजीव कुमार संजय निवृत्तिवान पार्षद राजेश अग्रवाल सभासद संजय गोयल जी अनिरुद्ध योगाचार्य जी ऋषभ अग्रवाल जी सुरेंद्र अग्रवाल जीनियस आदि अनेक संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे