Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

बरेली

बरेली आगमन पर राज्य मंत्री  स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र का स़्वागत

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। बरेली आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ’ का बरेली आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज आगमन पर पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं बरेली आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं सभी स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित भी रहना हुआ।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एवं मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

स्वाले नगर और बाकरगंज की बदहाल सड़के हो दुरुस्त

राष्ट्र जगत संवाददाता।

जनसेवा टीम में क्षेत्र भम्रण कर नगर निगम से की माँग

बरेली।नगर निगम वार्ड 24 और 25 के स्वाले नगर और बाकरगंज की सड़कें बदहाल हुई भी है,जगह जगह गड्ढे और गड्डो में कीचड़ उछालने से राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है,दूल्हा मियाँ मज़ार के सामने रेलवे क्रासिंग से स्वाले नगर ईदगाह जाने वाले रास्ते पर बेहिसाब गड्ढे है इस सड़क को गड्डा मुक्त्त कराना ज़रूरी है,वही शमशाम भूमि रेलवे क्रासिंग से बाकरगंज की ओर जाने वाले रास्ते की सड़क भी कई जगह से खराब पड़ी हुई है,7 जून को ईदुल अज़हा के मौके पर शहरभर के हज़ारो लोग इन्ही दोनों रास्तो से ईदगाह पहुँचते है जनता की सहूलियत के लिये दोनों सड़को को गड्डा मुक्त करना ज़रूरी है ताकि राहगीरों और रिहाइशी लोगों को राहत मिल सके।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन और मेयर डॉ उमेश गौतम जी से बदहाल सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे वतन नवाब हाफ़िज़ रहमत ख़ाँ का मकबरा भी इसी रास्ते पर है,इस रास्तो को शहीदों के सम्मान के लिये बेहतर बनाना ज़रूरी हैं।

42 किलो डोडा, एक टेम्पो सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली। थाना आंवला पुलिस ने रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान ग्राम किशनपुर गौटिया के पास से तीन अभियुक्त भूपराम पुत्र खमानीराम निवासी ग्राम किशनपुर गौटिया थाना आँवला , होराम पुत्र नेतराम निवासी ग्राम कुसुमरा थाना आवंला , जगदीश पुत्र दौलतराम निवासीग्राम किशनपुर गौटिया थाना आँवला , 42 किलो डोडा चार प्लास्टिक के कट्टे में एवं एक टैम्पू नम्बर UP 25 HT 4893 सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट की धारा में पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि सचिन कुमार ,उनि आकाश कुमार , उनि कुलदीप कुमार , कांस्टेबल रवि कुमार , चन्द्र प्रकाश मौजूद थे।

महापौर के बेटे पार्थ गौतम ने युवा सेवक संघ के बैनर तले खोली मदद की पोटली

राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली । महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम ने भी अपने पिता की राह पर चल दिये है। पार्थ गौतम ने आज से युवा सेवक संघ नाम से अपना संगठन शुरू कर दिया है। जो बरेली के 9 विधानसभाओं में जरूरतमंदों की मदद करेगी । हालांकि यह संगठन कैंट विधानसभा में पहले से काम कर रहा है। इस मौके पर युवा सेवक संघ के प्रधान पार्थ गौतम ने कहा कि वह एक साल से समाजसेवा में है। हालांकि वह बताना नहीं चाहते थे । उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक पार्थ गौतम संगठन के द्वारा 7 हजार से अधिक लोगों को शीतल जल पिलवाया , इसके साथ घर घर दिवाली अभियान के तहत गरीबों के घर मे दिवाली का त्योहार बनवाया। ठंड के मौसम में 15 हजार कंबल , 20 हजार लोगों को टोपी और जॉकेट देने का काम किया गया। होली पर घर घर गुजिया उपलब्ध कराई गई। वहीं 250 बच्चों को शिक्षा देने का काम भी किया। इस मौके पर पार्थ गौतम ने कहा कि उनका संगठन राजनैतिक नहीं बल्कि समाजसेवा के मकसद से बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नेता नहीं बेटा बनेंगे , अगर जनता कभी उनसे समाजसेवा के लिए कहेगी तो वह राजनीति के क्षेत्र में आएंगे।
वहीं महापौर उमेश गौतम ने पार्थ गौतम का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि  पार्थ युवा संगठन युवा सेवक संघ मिलकर कई तरीकों से सेवाभाव करेगा। उन्होंने मिशन अस्पताल के कूपन भी दिए कहा इन कूपन को दिखाने से इलाज फ्री होगा । उन्होंने एक बाटी जिसमें युवा सेवक संघ लिखा है कहा गरीबों को हर तरह से मदद करेंगे।

पुलिस मुठभेड़ में हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली। थाना कैन्ट की पुलिस ने संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गश्त व चैकिग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर संकित चौहान की हत्या के आरोपी जावेद पुत्र जाहिद अली निवासी चनहेटा थाना कैण्ट , अमन उर्फ रितिक पुत्र स्वर्गीय रामौतार उर्फ रामअवतार जाटव निवासी कैशरपुर थाना भुता हाल पता डिफेन्स कालोनी नकटिया थाना कैण्ट ,आशीष उर्फ सोमू पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी मुडिया अहमद नगर थाना इज्जतनगर , अन्शू पुत्र कृष्ण पाल निवासी सरकढा थाना फरिदपुर को कटपुला पुल के पास से पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसमे अभियुक्त अमन के कब्जे से हत्या व पुलिस मुठभेड़ में प्रयुक्त अवैध तमचा 315 बोर मय नाल में फंसा खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस, तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिल एक स्पेलेन्डर दूसरी यामाहा बरामद हुई तथा मुठभेड में घायल अभियुक्त जावेद पुत्र जाहिद अली उपरोक्त के कब्जे से पुलिस पर की गयी फायरिंग में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय नाल में फंसा खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस मौके से बरामद हुआ। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में बताया मृतक संकित चौहान की हत्या होने से पहले अभियुक्तगण जावेद , अमन उर्फ रितिक,आशीष उर्फ सोमू पहले चनहेटा में दुकान से लेकर शराब पी गयी उसके बाद शराब पीकर तीनो अपने दोस्त संकित चौहान से मिलने उसके पराग डेयरी की दुकान पर पहुंचे जहा पर अंशु पुत्र कृष्ण पाल पहले से ही संकित चौहान के साथ मौजूद था। मृतक संकित तथा अभियुक्त अमन दोनों ही जिद्दी प्रवृति के व्यक्ति थे। बातचीत के दौरान दुकान पर ही मृतक तथा चारो अभियुक्तों में बहसबाजी हुई तथा चारो अभियुक्तों द्वारा दुकान पर ही अपना मन बना लिया गया कि इसे संकित दिखाते है कि कौन बड़ा गुण्डा है। चारो अभियुक्तों ने षडयन्त्र रचकर संकित चौहान को विश्वास में लेकर शराब पीने के बहाने से साथ ले गये जहां आरटीओ बरेली के पास खोखे से सभी के द्वारा सिगरेट व अन्य सामान खरीदा गया तथा अभियुक्त अमन, संकित से यह कहकर कि मैं अभी आता हूं, दावत का सामान ले आऊ। यह कहकर पास में ही डिफैंस कालोनी में अपने घर पर रखे तमंचे को छिपाकर ले आया तथा बाद में चारो अभियुक्तो द्वारा संकित चौहान को ग्राम पंचायत कार्यालय मोहनपुर से आगे जोर तलैया को जाने वाले एकान्त मार्ग पर ले जाकर अन्शु, आशीष व जावेद द्वारा संकित चौहान को पकड लिया तभी अमन ने अपने नाजायज तमचे से जान से मारने की नियत से सकित चौहान के सीने में गोली मार दी तथा गोली मारकर अमन मय घटना में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा को साथ लेकर, जावेद के साथ मोटर साइकिल यामाहा से मारिया फैक्ट्री को जाने वाले कच्चे रास्ते तथा अभियुक्त अन्शु व आशीष स्पलेण्डर मोटर साइकिल से मोहनपुर तिराहा के रास्ते से होते हुए भाग गये। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार , एसओजी प्रभारी टीम प्रथम, निअ शेलेन्द्र कुमार , उनि मोहित चौधरी ,  उनि रोहित तोमर,उप निरीक्षक हरिमुख सिंह, कांस्टेबल अरूण कुमार ,राजकुमार , कृष्ण कुमार ,राजीव कुमार ,
रियाज मौजूद थे।

स्कूल में अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिन पर हुई प्रतियोगिता

राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में अहिल्याबाई होल्कर के तीन सौवे शताब्दी जन्मदिवस पर एक प्रतियोगिता करवाई जिसमें आदर्श शासिका माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान आराध्या द्वितीय स्थान मुस्कान
तृतीय स्थान माही वर्मा ने प्राप्त किया जिन्हें प्रधानाचार्या मंजू खत्री विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल संजय गोयल प्रेम शंकर अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन के आदर्श को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी, जीवन की प्रत्येक परिस्थितिमें आदर्श मार्ग से डगमगाना नहीं चाहिए। हमारा चरित्र माता अहिल्याबाई की तरह महान होना चाहिए तभी हम व हमारा समाज उन्नति के शिखर पर चमकेगा।

अवैध अतिक्रमण के विरोध में नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

राष्ट्र जगत संवाददाता। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशू अग्रवाल के नेतृत्व में नगरायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें स्मार्ट सिटी नाथ नगरी बरेली की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गई आशू अग्रवाल ने बताया कि शाहदाना से गंगापुर जाने वाले रास्ते पर भयंकर जाम लगा रहता है जिसकी प्रमुख वजह अवैध अतिक्रमण है जिसे फौरन हटाया जाना चाहिए
जीतू देवनानी ने कहा कि जाम की समस्या से मुक्ति के लिए सेतुओं का निर्माण किया गया है फिर भी शहर में जगह-जगह जाम लगा रहता है जिसकी प्रमुख वजह अतिक्रमण है नगर निगम प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए रितेश शर्मा ने कहा कि महादेव सेतू बनने के बाद आवागमन काफी सुगम हो गया था परंतु अवैध अतिक्रमण करने वालों ने जाम की समस्या को और बढ़ा दिया है जिला अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने में एम्बुलेंस को भी काफी दिक्कत होती है माननीय नगरायुक्त महोदय ने गंभीरता पूर्वक ज्ञापन को पढ़कर अतिशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया इस अवसर पर
आशू अग्रवाल जीतू देवनानी प्रकाश लौंगवानी हिमांशु मिश्रा राजन सक्सेना रितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे

जनसंवाद और सद्भावना यात्रा में बाकरगंज खड्ड पर पहुंचकर कूड़े के पहाड़ की समस्या का समाधान कराने की ली शपथ

बरेली। समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गौरव सक्सेना द्वारा नगर निगम की जन समस्याओं को लेकर वार्डों में चलाई जा रही जनसंवाद और सद्भावना यात्रा चौथे दिन सीबीगंज क्षेत्र बाकरगंज और पुराने शहर के वार्डो का दौरा कर लोगों से संवाद कर वहां की समस्याओं को जाना। सीबीगंज क्षेत्र में सड़के न बने होने गलियों में जल भराव की समस्या लेबर कॉलोनी वाले नाले की सालों से सफाई न होना सारनिया में 70 मीटर नाला बीच बनने से छूटने के कारण होने के कारण बरसात में सड़कों पर पानी बहने की समस्या पता चली। सबसे बड़ी समस्या बाकरगंज के क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ की है जिसके लिए नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के मुखिया महापौर डॉ उमेश गौतम ने यहां की जनता से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलवाकर बाकरगंज के कूड़े के खड्ड की समस्या का समाधान करने का वादा किया था लेकिन 2 साल के पूरे होने के बाद भी वह वादा अभी तक अधूरा है इसीलिए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बाकरगंज के कूड़े के खड्ड पर खड़े होकर यह शपथ लेते हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर जाकर जनहित में लड़ाई लड़ेंगे और इसका समाधान करा कर रहेंगे जिसके कारण वर्षों से आसपास के क्षेत्रवासियों का जीवन से नरक बना हुआ है यहां के क्षेत्र वासियों ने बताया कि अक्सर कूड़े की गाड़ियों के चक्कर में जाम लग जाता है कुछ समय पहले एक एंबुलेंस भी जाम में फस गई थी जिसके कारण यहां के महिला को इलाज के अभाव में अपनी जान तक गंवानी पड़ी नगर निगम की लापरवाही के कारण यहां के लोगों की जिंदगी बेहाल है कूड़े और गंदगी के ढेर में रहना पड़ रहा है, दूसरी बड़ी समस्या यहां के लोगों को एक साथ भारी भरकम टैक्स के बिल भेज दिए गए हैं जबकि यहां के लोगों के लिए निगम के द्वारा कोई सुविधा नहीं मिलती बल्कि रोज पूरे शहर का कूड़ा यहां पर बड़ी गाड़ियों से भर भर कर आता है जिसके कारण यहां की सड़क भी सब टूट गई है और बरसात में सड़क पर कूड़ा फैला रहता है जिस कारण दलदल बन जाता है और लोगों को निकलने में परेशानी होती है।
इसके अलावा पुराना शहर के कांकर टोला, हजियापुर, एजाजनगर गोटिया आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे होने के कारण जनता को अत्यधिक असुविधा हो रही है।
उन्होंने बताया कि कल इन सभी समस्याओं को लेकर नगर निगम में 11:00 बजे ज्ञापन नगर आयुक्त जी को सौंपेंगे और उसके बाद उनसे समाधान की उम्मीद करेंगे और अगर समाधान नहीं हुआ इसके बाद तो जल्द बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब वह बाकरगंज कूड़ा का खत देखने के लिए उसके निस्तारण हेतु अंदर लगे प्लांट की तरफ गए तब गार्ड भी नहीं था और वह आसपास के क्षेत्र वासियों के साथ अंदर जाकर कूड़े का पहाड़ देख रहे थे और जब वापस लौटे तो पता चला प्लांट के मैनेजर ने किसी से फोन पर बात कर गेट पर ताला डालकर सबको बंद कर लिया जिस पर गौरव सक्सेना द्वारा आपत्ति जताई गई उन्होंने कहा कि अंदर जाने से पहले गार्ड को बाहर रोकना चाहिए था और एंट्री करनी चाहिए थी जब गार्ड या अन्य कोई कर्मचारी गेट पर नहीं है गेट खुला हुआ है तब मैं अंदर गए और वापस लौटने पर उनके सहित आसपास के क्षेत्र वासियों को गेट पर ताला लगाकर रोक लेना अपमान करने जैसा है जिसकी शिकायत वह निगम में करेंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनी मिर्जा, अशफाक चौधरी, शाहजेब हसन, पीतांबर यादव, कुलदीप यादव, उस्मान अल्वी, बाबा मियां, मेराज अंसारी, मानसिंह यादव, लखपत सुल्तानी, अनीस मियां, संजीव कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एन यू जे यूपी के अध्यक्ष बरेली पहुंचे कहा – एकजुट रहे पत्रकार


= प्रेस काउंसिल के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न ने भी समझाया – कैसे हो नये दौर की पत्रकारिता
बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) यू पी के अध्यक्ष व पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश वीरेंद्र सक्सेना बरेली पहुंचे। उनके साथ प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न व प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन भी थे। बरेली में उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उद्यमी वरिष्ठ पत्रकार डॉ पवन सक्सेना ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत किया। पत्रकारों के प्रदेश नेतृत्व ने सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर लखनऊ से आए कई पत्रकारों का सारस्वत सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र के साथ ही पटका एवं फूल मालाओं से भी स्वागत किया गया। उपजा प्रेस क्लब बरेली में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र अटल आदि ने सभी आगंतुक पत्रकारों के विचारों को साझा किया। उपजा प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में लखनऊ के वीरेन्द्र सक्सेना (पूर्व सूचना आयुक्त यू पी एवं दैनिक जागरण के पूर्व यू पी हेड) एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया यू पी इकाई अध्यक्ष, अशोक नवरत्न (भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य), संतोष भगवन (संपादक दैनिक लोकमित्र) व निर्मल कांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। उपजा प्रेस क्लब में अनूप मिश्रा, कुमार रहमान, मनवीर सिंह, सुनील सक्सेना, दीपक शर्मा, विकास सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, विजय सिंह, अशोक शर्मा, अजय मिश्रा, महेश पटेल, विवेक मिश्रा, नीरज आनंद, आदि ने माल्यार्पण कर फूलों से लाद दिया। उत्तर प्रदेश पत्रकार मान्यता समिति के सदस्य अशोक कुमार नवरत्न ने उपजा प्रेस क्लब को 11 हजार रुपए की धनराशि भेंट की। इससे पूर्व अनंत वास्तु पर भी बीजेपी ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी एवं उपजा के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों का पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी पत्रकारों ने बरेली के नाथ नगरी के मंदिर के अलावा बांके बिहारी मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर मंदिर, एवं चुन्ना मियां मंदिर के भी दर्शन किए उनके साथ निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, वीरेंद्र अटल एवं कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना भी साथ रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश नेत्री श्रीमती अनीता मुकेश के आवास पर भी चाय पर चर्चा की। निर्भय सक्सेना

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा

सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र ने एक कहावत सिद्ध कर दी
अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे”

बरेली। जहां एक तरफ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अनेकों कार्यक्रम जगह जगह पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए वही बरेली जिला में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के प्रांगण में सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक बरेली के आलोक सक्सेना ब्यूरो चीफ ने एक दिन पूर्व बरेली से प्रकाशित दैनिक समाचार सम्पादक से उपजा में अपने कार्यक्रम की चर्चा की तब उन्होंने कहा मै साथ हूँ। उनके द्वारा कार्यक्रम में 2 बजे से अपने साथियों के साथ 5 बजे तक प्रबंधन किया जहां सरस्वती माता की पोट्रेट नहीं थी कार्यक्रम में तुरंत उपलब्ध करवाई अचानक मुख्य अतिथि के आने का समय हुआ तो एक प्लेट बैच रखने को उपलब्ध करवाई उसके बाद जब पत्रकारों का सम्मान हुआ, तब उन्होंने कहा पत्रकार की संख्या अधिक है हमारे पास सम्मान पत्र बहुत कम है, इस पर संपादक ने कहा आप ऐसा करे कि हमारा नाम सम्मान से हटवा दे क्यों कि हम आपके सहयोगी है तन मन धन से, जबकि हमारे सम्मानित पत्रकार जो कि न्यूज चैनल से व दैनिक अखबार से आए हुए है उनका सम्मान अवश्य करवाए लेकिन राजनीति चरम पर इस प्रकार है कि आज कल अपने अपने को लोग सम्मानित करते है।उन्हें इससे मतलब नहीं किसने आपके लिए क्या किया। 3 से 4 बार याद दिलवाया गया क्यों कि ऐसे कार्यक्रम में याद नहीं रहता किसका सम्मान होना है किसका नहीं। उसके बाद पत्रकारों का विरोध शुरू हुआ । वही जहां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान की बात करते है वहीं 3 घंटे पत्रकारों को बैठाए रखा ना ही पानी ना ही चाय और उसके बाद अपमान ऐसे किया जैसे कि आज के बाद कभी हमें जानना नहीं और पहचाना नहीं। काफी पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा, कार्यक्रम में आगे पीछे सबको बुलाया गया, किसी को दिया सम्मान पत्र तो किसी को केवल फूल, साथ ही सबका समय खराब करवाया वो अलग, सिर्फ भाषण पर ही पूरा प्रोग्राम केन्द्रित रहा। जिला सूचना अधिकारी जी को भी बोलने के लिए नहीं कहा गया। एक फ्रेम और गिफ्ट के लिए सब कार्यक्रम अस्त व्यस्त कर दिया। ऐसा लगा आपस में आयोजकों में समन्वय ही नहीं था। कुल मिलाकर कार्यक्रम में क्या चल रहा है य़ह समझ से बाहर है। फिलहाल कार्यक्रम लगभग नीरसता से भरा था, ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों का मनोबल गिराते हैं।