बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे। जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है । आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में चल रहे समर कैंप में छात्राओं ने व्यायाम, योग कराया गया जिसमें पश्चिमोत्तानासन,द्वीपादहस्तासन आसन , कुक्कुट आसान , वज्रासन ,उष्ट्रासन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि आसान सिखाए गए योग के अभ्यास के पश्चात कहानी सुनाई जिसमें गरिमा कक्षा 10 प्रथम ,रक्षा कक्षा 10 द्वितीय और मुस्कान कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रही। कल छात्राओं को ढोकला और केक बनाने की विधि समझाइ गई थी इसी क्रम में आज छात्राएं ढोकला और केक बनाकर लाई थी ।ढोकला बनाने में अक्षिता 11th A2 प्रथम ,प्रियंका 12th E द्वितीय और तनीषा 12th I तृतीय स्थान पर रही,केक बनाने में पीहू 7D प्रथम,नीलिमा 7 D द्वितीय, मुस्कान कक्षा 10 ए तृतीय स्थान पर रही। सैंडविच में प्रतियोगिता में उन्नति कक्षा 9वी प्रथम, मुस्कान कक्षा 10 E,तृतीया नीलिमा कक्षा 7 D तृतीय स्थान पर रही। डायरी लेखन में कुमारी रक्षा 10th A2 प्रथम स्थान पर रही ।शिविर का संचालन प्रधानाचार्य अनुपरसारी पाराशरी के संरक्षण में समर कैंप प्रभारी अर्चना राजपूत प्रवक्ता अंग्रेजी तथा मधु मौर्य सहायक अध्यापिका व्यायाम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। शिविर में सभी छात्राएं मिलजुल कर एक हंसी खुशी के माहौल में कार्य कर रही हैं और सीख रही है।
राष्ट्र जगत संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा मुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया यह जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की पहली मुलाकात नहीं है इससे पहले भी समय-समय पर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप मिलते रहे हैं कलीनगर को नगर पंचायत, व ब्लॉक बनाने के संबंध में, बीसलपुर में लड़कियों के लिए एक इंटर कॉलेज , गौहनिया, तालाब का सुंदरीकरण कराने, माधव टांडा को नगर पंचायत, बनाने के लिए, मुख्यमंत्री से विधिवत चर्चा की उन्होंने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को, दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने का मौका दिया गया, उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने कई ऊंचाइयों को छुआ, साथ ही उनकी बेदाग छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा, और समर्पण के कारण, पार्टी ने मौका दिया था भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि, मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की, क्षेत्र की समस्याओं से भी उनको अवगत कराया, उन्होंने शीघ्र समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन दिया
श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन महाराज मार्ग के पत्थर का लोकार्पण आज 31 मई 2025 को डॉ गिरीश के निकट रामपुर गार्डन में बरेली शहर के स्मार्ट मेयर डॉक्टर उमेश गौतम जी के द्वारा पूर्ण भव्यता के साथ किया गया अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर उमेश गौतम जी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल में इस पत्थर का लोकार्पण मेरे द्वारा किया जा रहा है महाराजा अग्रसेन सभी के महाराज थे सभी धर्म जाति के लोग महाराज अग्रसेन को मानते हैं यह महाराजा अग्रसेन मार्ग का पत्थर 2021 में उस समय के नामित पार्षद श्री संजीव कुमार संजय जी के द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसका अनुमोदन राजेश अग्रवाल सभासद द्वारा किया गया था और विधिवत तरीके से वह पत्थर लगाया गया था इसके बाद कुछ अराजक तत्व और विकृत विचारधारा के व्यक्तियों ने मई 2025 के प्रारंभ में इस पत्थर को साजिश करके हटवा दिया और हटवाने का आरोप रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जी पर लगा दिया गया कुछ बड़े और छोटे चमचों ने स्वयं व अपनी पत्नी द्वारा यह मैसेज डाला गया कि वकील साहब के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए लेकिन अंत में सच्चाई की जीत हुई और आज यह शिलापट्ट पूर्ण गरिमा के साथ पुनः स्थापित हुआ इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल जी ने कहा कि पूरे शहर में महाराजा अग्रसेन जी की कोई मूर्ति नहीं है अतःइस चौराहे पर एक भव्य मूर्ति महाराजा अग्रसेन जी की अगर लग जाए तो सभी अग्रवाल समाज मेयर साहब का ऋणी रहेगा और ऐसी प्रभु कृपा हुई कि तुरंत इस प्रस्ताव को मेयर साहब ने स्वीकृत कर दिया आज इस गौरवमय पलों के साक्षी बने डिप्टी मेयर श्री सर्वेश रस्तोगी जी विशाल मेहरोत्रा जी राजू डिश वाले अश्वनी ओबेरॉय जी सुरेंद्र लाला जी उमानाथ अग्रवाल जी अजय कुमार अग्रवाल जी हर्ष अग्रवाल जी अभय अग्रवाल जी रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जी इंजीनियर सुभाष अग्रवाल जी प्रमोद मित्तल जी संजीव कुमार संजय निवृत्तिवान पार्षद राजेश अग्रवाल सभासद संजय गोयल जी अनिरुद्ध योगाचार्य जी ऋषभ अग्रवाल जी सुरेंद्र अग्रवाल जीनियस आदि अनेक संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे
बरेली। बरेली आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ’ का बरेली आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज आगमन पर पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं बरेली आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं सभी स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित भी रहना हुआ। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एवं मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
जनसेवा टीम में क्षेत्र भम्रण कर नगर निगम से की माँग
बरेली।नगर निगम वार्ड 24 और 25 के स्वाले नगर और बाकरगंज की सड़कें बदहाल हुई भी है,जगह जगह गड्ढे और गड्डो में कीचड़ उछालने से राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है,दूल्हा मियाँ मज़ार के सामने रेलवे क्रासिंग से स्वाले नगर ईदगाह जाने वाले रास्ते पर बेहिसाब गड्ढे है इस सड़क को गड्डा मुक्त्त कराना ज़रूरी है,वही शमशाम भूमि रेलवे क्रासिंग से बाकरगंज की ओर जाने वाले रास्ते की सड़क भी कई जगह से खराब पड़ी हुई है,7 जून को ईदुल अज़हा के मौके पर शहरभर के हज़ारो लोग इन्ही दोनों रास्तो से ईदगाह पहुँचते है जनता की सहूलियत के लिये दोनों सड़को को गड्डा मुक्त करना ज़रूरी है ताकि राहगीरों और रिहाइशी लोगों को राहत मिल सके।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन और मेयर डॉ उमेश गौतम जी से बदहाल सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे वतन नवाब हाफ़िज़ रहमत ख़ाँ का मकबरा भी इसी रास्ते पर है,इस रास्तो को शहीदों के सम्मान के लिये बेहतर बनाना ज़रूरी हैं।
राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली। थाना आंवला पुलिस ने रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान ग्राम किशनपुर गौटिया के पास से तीन अभियुक्त भूपराम पुत्र खमानीराम निवासी ग्राम किशनपुर गौटिया थाना आँवला , होराम पुत्र नेतराम निवासी ग्राम कुसुमरा थाना आवंला , जगदीश पुत्र दौलतराम निवासीग्राम किशनपुर गौटिया थाना आँवला , 42 किलो डोडा चार प्लास्टिक के कट्टे में एवं एक टैम्पू नम्बर UP 25 HT 4893 सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट की धारा में पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि सचिन कुमार ,उनि आकाश कुमार , उनि कुलदीप कुमार , कांस्टेबल रवि कुमार , चन्द्र प्रकाश मौजूद थे।
राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली । महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम ने भी अपने पिता की राह पर चल दिये है। पार्थ गौतम ने आज से युवा सेवक संघ नाम से अपना संगठन शुरू कर दिया है। जो बरेली के 9 विधानसभाओं में जरूरतमंदों की मदद करेगी । हालांकि यह संगठन कैंट विधानसभा में पहले से काम कर रहा है। इस मौके पर युवा सेवक संघ के प्रधान पार्थ गौतम ने कहा कि वह एक साल से समाजसेवा में है। हालांकि वह बताना नहीं चाहते थे । उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक पार्थ गौतम संगठन के द्वारा 7 हजार से अधिक लोगों को शीतल जल पिलवाया , इसके साथ घर घर दिवाली अभियान के तहत गरीबों के घर मे दिवाली का त्योहार बनवाया। ठंड के मौसम में 15 हजार कंबल , 20 हजार लोगों को टोपी और जॉकेट देने का काम किया गया। होली पर घर घर गुजिया उपलब्ध कराई गई। वहीं 250 बच्चों को शिक्षा देने का काम भी किया। इस मौके पर पार्थ गौतम ने कहा कि उनका संगठन राजनैतिक नहीं बल्कि समाजसेवा के मकसद से बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नेता नहीं बेटा बनेंगे , अगर जनता कभी उनसे समाजसेवा के लिए कहेगी तो वह राजनीति के क्षेत्र में आएंगे। वहीं महापौर उमेश गौतम ने पार्थ गौतम का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पार्थ युवा संगठन युवा सेवक संघ मिलकर कई तरीकों से सेवाभाव करेगा। उन्होंने मिशन अस्पताल के कूपन भी दिए कहा इन कूपन को दिखाने से इलाज फ्री होगा । उन्होंने एक बाटी जिसमें युवा सेवक संघ लिखा है कहा गरीबों को हर तरह से मदद करेंगे।
राष्ट्र जगत संवाददाता। बरेली। थाना कैन्ट की पुलिस ने संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गश्त व चैकिग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर संकित चौहान की हत्या के आरोपी जावेद पुत्र जाहिद अली निवासी चनहेटा थाना कैण्ट , अमन उर्फ रितिक पुत्र स्वर्गीय रामौतार उर्फ रामअवतार जाटव निवासी कैशरपुर थाना भुता हाल पता डिफेन्स कालोनी नकटिया थाना कैण्ट ,आशीष उर्फ सोमू पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी मुडिया अहमद नगर थाना इज्जतनगर , अन्शू पुत्र कृष्ण पाल निवासी सरकढा थाना फरिदपुर को कटपुला पुल के पास से पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसमे अभियुक्त अमन के कब्जे से हत्या व पुलिस मुठभेड़ में प्रयुक्त अवैध तमचा 315 बोर मय नाल में फंसा खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस, तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिल एक स्पेलेन्डर दूसरी यामाहा बरामद हुई तथा मुठभेड में घायल अभियुक्त जावेद पुत्र जाहिद अली उपरोक्त के कब्जे से पुलिस पर की गयी फायरिंग में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय नाल में फंसा खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस मौके से बरामद हुआ। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बताया मृतक संकित चौहान की हत्या होने से पहले अभियुक्तगण जावेद , अमन उर्फ रितिक,आशीष उर्फ सोमू पहले चनहेटा में दुकान से लेकर शराब पी गयी उसके बाद शराब पीकर तीनो अपने दोस्त संकित चौहान से मिलने उसके पराग डेयरी की दुकान पर पहुंचे जहा पर अंशु पुत्र कृष्ण पाल पहले से ही संकित चौहान के साथ मौजूद था। मृतक संकित तथा अभियुक्त अमन दोनों ही जिद्दी प्रवृति के व्यक्ति थे। बातचीत के दौरान दुकान पर ही मृतक तथा चारो अभियुक्तों में बहसबाजी हुई तथा चारो अभियुक्तों द्वारा दुकान पर ही अपना मन बना लिया गया कि इसे संकित दिखाते है कि कौन बड़ा गुण्डा है। चारो अभियुक्तों ने षडयन्त्र रचकर संकित चौहान को विश्वास में लेकर शराब पीने के बहाने से साथ ले गये जहां आरटीओ बरेली के पास खोखे से सभी के द्वारा सिगरेट व अन्य सामान खरीदा गया तथा अभियुक्त अमन, संकित से यह कहकर कि मैं अभी आता हूं, दावत का सामान ले आऊ। यह कहकर पास में ही डिफैंस कालोनी में अपने घर पर रखे तमंचे को छिपाकर ले आया तथा बाद में चारो अभियुक्तो द्वारा संकित चौहान को ग्राम पंचायत कार्यालय मोहनपुर से आगे जोर तलैया को जाने वाले एकान्त मार्ग पर ले जाकर अन्शु, आशीष व जावेद द्वारा संकित चौहान को पकड लिया तभी अमन ने अपने नाजायज तमचे से जान से मारने की नियत से सकित चौहान के सीने में गोली मार दी तथा गोली मारकर अमन मय घटना में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा को साथ लेकर, जावेद के साथ मोटर साइकिल यामाहा से मारिया फैक्ट्री को जाने वाले कच्चे रास्ते तथा अभियुक्त अन्शु व आशीष स्पलेण्डर मोटर साइकिल से मोहनपुर तिराहा के रास्ते से होते हुए भाग गये। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार , एसओजी प्रभारी टीम प्रथम, निअ शेलेन्द्र कुमार , उनि मोहित चौधरी , उनि रोहित तोमर,उप निरीक्षक हरिमुख सिंह, कांस्टेबल अरूण कुमार ,राजकुमार , कृष्ण कुमार ,राजीव कुमार , रियाज मौजूद थे।