बरेली। शहर के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बी ए न्यूज़ के ब्यूरो हेड नागेश गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
नागेश गुप्ता लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक व ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से उठाकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया।
उनके अचानक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सहयोगी पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।
बरेली। राष्ट्र जगत , आरजे न्यूज भारत प्रबंधन ने अमरोहा जनपद के रिपोर्टर अली अहमद सैफी को लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने के कारण उनके पद से मुक्त कर दिया है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता, जिम्मेदारी और नियमित समाचार संकलन अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन काफी समय से अली अहमद सैफी द्वारा कोई समाचार या संगठन से जुड़ी गतिविधि नहीं की जा रही थी।
प्रबंधन के अनुसार उन्हें कई बार मौखिक रूप से सक्रिय रहने और संगठन के साथ कार्य करने के लिए अवगत भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने निर्णय लेते हुए उन्हें रिपोर्टर पद से हटाने का फैसला लिया।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अली अहमद सैफी का प्रेस आईडी कार्ड तत्काल प्रभाव से निरस्त (कैंसिल) कर दिया गया है और अब उनका राष्ट्र जगत आरजे न्यूज भारत या आरजेवाईएस ग्रुप से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं माना जाएगा।
साथ ही संगठन की ओर से आम जनता, प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति संगठन का नाम या प्रेस आईडी दिखाकर किसी प्रकार की गतिविधि करता है तो उसकी जानकारी तुरंत संगठन के हेल्पलाइन नंबर पर दें।
प्रबंधन ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना है। संगठन केवल उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी देता है जो पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ पत्रकारिता का कार्य करते हैं। भविष्य में भी इसी नीति के तहत संगठन में सक्रिय और जिम्मेदार लोगों को ही मौका दिया जाएगा।
बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा भरे गुस्से में आकर सबको ताना देते हैं और पृथ्वी को वीरों से खाली बता देते हैं, इस बात से लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते हैं और अपनी प्रतिक्रिया तीखे संवादों से देते हैं तब राम जी अपने अनुज को शांत करते हैं अंत में प्रभु श्री राम गुरू विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष को उठा कर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, फिर सीता जी राम जी का विवाह संपन्न हो जाता है। गुरु व्यास मुनेश्वर जी कहते हैं कि
गावहिं छबि अवलोकि सहेली सियँ जयमाल राम उर मेली।
शिव धनुष तोड़ने की आहट हिमालय पर्वत तक जाती है। इसकी सूचना परशुराम जी को होती है और वे स्वयंवर स्थल पर पहुंच जाते हैं। यहां राम व लक्ष्मण से उनका संवाद होता है।
दर्शकों ने इस भावपूर्ण मंचन देख कर बहुत आनंद लिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने आरती पूजन करके लीला का शुभारंभ कराया। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कल भव्य श्री राम बारात निकलेगी, जिसके मुख्य अतिथि डॉ विनोद पागरानी रहेंगे। जिसका जगह-जगह स्वागत-सत्कार होगा और सर्वत्र रंग बरसेगा। अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि कल की राम बारात अद्भुत होगी, हमारी कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है, सभी रामभक्तो से निवेदन है बारात में किसी भी प्रकार का नशा न करे।
पदाधिकारियों में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, महामंत्री सुनील रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, नीरज रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, दीपेन्द्र वर्मा, धीरज दीक्षित, उत्कर्ष रस्तोगी आदि शामिल रहे।
बरेली। बाबा संत गाडगे धोबी समाज सेवा समिति द्वारा सिठौर स्थित नई बस्ती में संत गाडगे महाराज की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति की ओर से 101 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की महिलाओं को सहयोग प्रदान करना तथा संत गाडगे महाराज के सेवा, स्वच्छता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों और समिति सदस्यों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीचरण दिवाकर ने की। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथियों में तारा चंद्र, ओमकार सिंह, महावीर, बृज पाल दिवाकर, ओम प्रकाश कनोजिया, आर्य वर्मा, संतोष कनोजिया, चंद्र पाल भास्कर, विद्यानाम दिवाकर एवं छोटे लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक संतोष दिवाकर तथा सह-आयोजक रमेश चंद्र वर्मा ने आयोजन की समुचित व्यवस्था संभाली। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग को वास्तविक सहायता पहुंचाना है। वस्त्र वितरण के दौरान महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कई महिलाओं ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिलती है।
इस अवसर पर अरविंद दिवाकर, राजवीर सिंह, अमर दिवाकर, सुशील दिवाकर, विनोद कुमार, राम रत्न फौजी, डीआर दिनकर, मोहन लाल, ऋषि पाल, पूरण लाल, वीरेंद्र चौधरी, धीरेंद्र चौधरी एवं सोमपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर सहयोग मिलता रहे। अंत में सभी ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
महावीर गोस्वामी / राष्ट्र जगत समाचार पत्र
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ के सालारपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुठी सराय, मजरा सराय में एक दर्दनाक हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची नंदिनी की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में जगह-जगह खुले नाले पड़े हुए हैं, जिनकी ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही समय पर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रधान के अंतर्गत आने वाले कई नाले भी सही ढंग से बनवाए या ढके नहीं गए हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
लोगों ने इसे सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया है। अब देखना होगा कि इस दुखद घटना के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।
बरेली में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में RJYS सोलर सिस्टम ने अपनी किफायती दरों और बेहतरीन सेवाओं के दम पर ग्राहकों के बीच एक भरोसेमंद पहचान बनाई है। कम बजट में उच्च गुणवत्ता वाले सोलर सिस्टम उपलब्ध कराकर कंपनी लगातार लोगों का विश्वास जीत रही है।
कंपनी द्वारा ग्राहकों को सही मार्गदर्शन, समय पर इंस्टॉलेशन और बेहतर आफ्टर-सर्विस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत के साथ-साथ लंबी अवधि का लाभ मिल रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि RJYS सोलर सिस्टम न सिर्फ कम कीमत में सोलर प्लांट उपलब्ध कराता है, बल्कि गुणवत्ता और सेवा के मामले में भी अच्छा अनुभव देता है। यही वजह है कि बरेली क्षेत्र में यह कंपनी तेजी से लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।
राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, नाथ नगरी बरेली के संयुक्त तत्वावधान में 11 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे “हिन्दू संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा।
इस हिन्दू संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया शामिल होंगे। वे हिन्दू जनमानस, मातृ शक्ति, हिन्दू किसानों एवं छात्रों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए समाज को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में रविन्द्र कुमार अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार परिषद), सुदेश कुमार गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार परिषद), सोमिल अग्रवाल (प्रांत अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला परिषद), राधा शर्मा (जिला अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला परिषद), शशिलवा नीला (महामंत्री), तरुण कपूर (महानगर अध्यक्ष), सोनी सक्सेना (महानगर उपाध्यक्ष), प्रवीन लता (महानगर महामंत्री) सहित व्यापार परिषद से भरत अग्रवाल, संजय शर्मा, कर्नल पंकज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल से कमल कश्यप (नगर अध्यक्ष, रिठौरा), कृष्णा भौर्य, देवेंद्र ठाकुर (तहसील मंत्री) तथा राष्ट्रीय महिला परिषद से डॉ. अन्ना राठौर, अपिता सोलंकी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
बरेली। दीपावली और धनतेरस पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार दोपहर पुलिस ने एडीजी जोन रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च की शुरुआत कुतुबखाना से हुई, जो बड़ा बाजार, आलमगीरी गंज जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से होता हुआ साहू गोपीनाथ स्कूल तक पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों और व्यापारियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि त्योहारों में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। बाजारों में पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। वहीं एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और त्योहारों को शांति व खुशहाली के साथ मनाना है। शहरवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि पुलिस की सक्रियता से दीपावली पर सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है।
बरेली मोमिन खान रिपोर्ट
“राजकीय पालिटेक्निक, सी०बी० गंज बरेली” में सामाजिक समरसता, ब्रजप्रान्त के तत्वावधान में हर्षोल्लास व श्रद्धा निष्ठापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर मंचासीन तथा सभी सहभागियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।*
मुख्यवक्ता डा०सुषमा गौडि़याल (मा०सदस्य-सामाजिक समरसता राष्ट्रीय टोली एवम् डिप्टी चीफ प्रोक्टर बरेली कालेज बरेली) रहीं।उन्होंने कहा कि हमें तथा हमारे संपूर्ण समाज के लिए लोकमाता का जीवन पग पग पर प्रेरणा देने वाला रहा है। उनमें कोमलता, दयालुता के साथ-साथ संकल्प न्याय के प्रति कठोरता,निष्पक्षता।समाज,राज्य,देश और धर्म के प्रति निष्ठा की अद्वितीय मूर्ति के रूप में अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन रहा है। गाय के छोटे बछड़े को पुत्र द्वारा कुचलने की घटना पर निरही गाय के दुःख को अहसास कर अपने ही पुत्र को रथ से कुचलकर मारने का मृत्यु दण्ड सुनाती हैं।मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट आकाश पुष्कर जी (प्रान्तीय अध्येता प्रमुख) ने अपने बताया कि लोकमाता राज्य के आर्थिक सुधार के लिए विकास योजना व कुटीर उद्योग योजना बनातीं हैं।तो शुत्र अपने राज्य अपने आँख ना उठा सके ।पुरुषों की सेना के साथ साथ महिलाओं की सेना का निर्माण करतीं हैं।वे आडंबर से दूर रहकर पूरा जीवन बितातीं हैं।अपने राज्य आक्रामक करने की योजना बना रहे पडौसी राज्य को अपनी वाक्य पटूता से आक्रमण का निर्माण बदलने को मजबूर कर देतीं हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष आ०नरेन्द्र जी (प्रधानाचार्य- राजकीय पालीटेक्निक बरेली) ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर जी ने पूरे भारत में प्याऊ,धर्मशाला, मंदिर निर्माण, और खण्डित बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों का पुनर्निर्माण भी कराया था। वे अपने साथ सदैव शिवलिंग प्रकाश पुँज के रूप में रखतीं थी। अपने सभी आदेश भगवान शंकर को अर्पित करके करतीं थीं।तथा आदेशों पर राज्य की मुहर स्थान पर शिवलिंग का चिन्ह मुहर के रूप लगातीं थी।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी लोकमाता के संदेशों पर विचार रखे। आयोजन की संयोजिका प्रोफेसर अनुरंजना सिंह जी रहीं तथा कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद अग्रवाल जी (सहप्रान्त संयोजक-सामाजिक समरसता ब्रजप्रान्त) ने किया।
इस अवसर पर श्री त्रिवेन्द्र कुमार जी, ठाकुर दास जी, आनंद प्रकाश जी,अरुण राठौर जी,रामगोपाल शर्मा जी,पुनीत जौहरी जी,रविंद्र चौधरी जी,अपुल श्रीवास्तव जी के साथ साथ संस्थान के प्रोफेसरों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित 80 लोग सम्मिलित हुए।
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के रम्पुरा माफी गांव में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी एहसान खां को बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में एहसान ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुराने साथी बाबू खां को पत्नी से नजदीकियों के शक में मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मृतक बाबू खां और आरोपी एहसान खां पहले एक साथ लूटपाट की वारदातें करते थे और कई बार जेल भी गए। जेल में रहते हुए एहसान को शक हुआ कि उसकी पत्नी अमरीना और बाबू खां के बीच कुछ गलत चल रहा है। उसका कहना है कि जब वह जेल में था, तो बाबू खां उसकी पत्नी को कचहरी में लेकर आता-जाता था। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाहर निकलते ही एहसान को इसकी भनक लगी और उसने बाबू खां से बातचीत बंद कर दी।
हत्या से एक दिन पहले बाबू खां गांव के ही इसराईल के मकान पर मजदूरी करने आया था। अगले दिन जब वह मिट्टी डालने की बात कर रहा था, तभी एहसान ने अपने घर के भीतर रखी छुरी उठाई और उसे घर के बाहर ही ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 2.40 बजे बिल्वा पुल के पास से एहसान को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर मेंथा के खेत से छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
एहसान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ 1995 से लेकर अब तक लूट, डकैती और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी, तेजपाल सिंह और आरक्षी हिमांशु कुमार की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।