मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी का हुआ सम्मान

रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के स्थापना दिवस पर
रोटरी क्लब बरेली ने आयोजित किया रोटरी पीस सेमिनार  रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के स्थापना दिवस पर रोटरी पीस सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विष्वविद्यालय के कुलपति पो0 के0पी0 सिंह, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सीए राजेन विद्यार्थी, अध्यक्ष डॉ0 मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एव कॉन्फ्रेन्स चेयर डॉ ए.के. चौहान, पी.डी.जी. किषोर कटरू, पी.डी.जी. रवि प्रकाष अग्रवाल, सीए विनय कृष्णा, पीस चेयर डॉ डीसी शुक्ला, सचिव शेखर यादव आदि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधे, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया।
कॉन्फ्रेंस चेयर रोटेरियन डॉ. ए.के. चौहान ने स्वागत उद्बोधन में रैली के उद्देश्य, शांति एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला और रोटरी के वैश्विक शांति प्रयासों एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया।
आयोजन चेयर एवं अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवर्तित वैश्विक परिदृश्य में शांति केवल संघर्ष समाप्त करने से स्थापित नहीं होती, बल्कि सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों के निर्माण से सशक्त होती है। रोटरी के मूल विचारों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि रोटरी में हम मानते हैं कि शांति सेवा, आपसी समझ और सक्रिय प्रयासों से निर्मित होती है। यह केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने योग्य संकल्प है।
माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने युवाओं को शांति, नैतिकता एवं नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सहिष्णुता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देकर स्थायी शांति की दिशा में सामूहिक कदम बढ़ाए जाएं।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी ने अपने उद्बोधन में रोटरी के “पीस बिल्डिंग” मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए कहा की जब रोटरी किसी की जिंदगी से कोई कमी को दूर करता है तो वह शांति स्थापित करने का काम करता है । उन्होंने रैली में सभी क्लबों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने रैली बरेली, आगरा, अलीगढ़, रामपुर, काषीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, बदायूँ, कानपुर, फर्रूखाबाद, उन्नाव आदि जिलों के अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रैली को सफल बनाने वाले को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की ओर से अध्यक्षा शिल्पी शर्मा एवं सचिव रेनू प्रिया महाजन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राजीव गुप्ता को व्यवस्था सहयोग, अमित मनोहर को रैली वाहन व्यवस्था, विमल अवल एवं संजीव औतार अग्रवाल को पुलिस एस्कॉर्ट व्यवस्था, नरेश मलिक एवं जगदीश अरोरा को दो से अधिक डिस्ट्रिक्ट में सहभागिता, मोहन गुप्ता, मनीष गोयल, हिमांशु छाबड़ा तथा अंकित अग्रवाल को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी, रैली चेयर डॉ मनीष शर्मा एवं सीडीएस मोहन गुप्ता का भव्य माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीरज सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में डॉ० जितेन्द्र मौर्य, संजय रेक्रीवाल, प्रधीर गुप्ता, ए.पी. गोयल, संदीप तिवारी, संदीप जैन, आलोक प्रकाश, अशोक अवस्थी, सुभाष अग्रवाल, सलिल बंसल, साकेत सुधांषू, अंजु गुप्ता, सीमा रेक्रीवाल, राधा सिंह, सुधा गुप्ता, अंजली शर्मा, प्रीति वैष्य, रष्मि शर्मा सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम गरिमा, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *