सरकारी आवास में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर
बिजनौर की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली।
A UNIT OF RJYS GROUP
ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर
बिजनौर की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली।
वाराणसी : जाने माने फिल्म प्रोड्यूजर व आर्टिस्ट प्रमोटर फुरकान कुरैशी ने करीब तीन दर्जन फिल्मों में सहभागिता की है। जिसमें जिंदगी एक जुआ, जुल्मी, दलाल, गदर, द हीरो, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, देवदास, अपने, वीर, आहिस्ता आहिस्ता, ओए लकी लकी ओए, एक चालीस की लास्ट लोकल, जज्बा, रुस्तम के अलावा हाल ही में गदर-2 में एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। जबकि आजकल बनारस में फिल्मायी जा रही अनिल शर्मा निर्देशित ‘जर्नी’ फिल्म में वह प्रोड्यूजर के रूप में जुड़े हैं। उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने एक अनौपचारिक
फिल्म प्रोड्यूसर फुरकान कुरैशी ने कहा, जर्नी के साथ अपराजिता पर है फोकस
वार्ता में बताया कि गदर-2 की सुपर डुपर फिल्म ने खासा उत्साहित किया जिसने करीब 667 करोड़ का बिजनेस किया।
फिलहाल वह जर्नी के जरिये एक पारिवारिक फिल्म देने जा रहे हैं जिसकी कहानी का बनारस से गहरा नाता है। उन्होंने बताया कि बनारस एक ऐतिहासिक शहर है जहां फिल्मों के लिए खासा स्पॉट मिल जाते हैं। यहां के घाट और गलियां तथा यहां के लोगों का बनारसीपन फिल्मी दुनिया को खूब भाता है। श्री कुरैशी ने बताया कि वह वास्तविक कहानी पर ज्यादा फोकस करते हैं। और उनकी आगामी फिल्म ‘अपराजिता’ है।
मौका देने से कलाकारों का बढ़ता है आत्मविश्वास : उन्होंने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई दर्जन कलाकारों को डेव्यू करा चुके हैं। उनका मानना है कि कलाकारों को जब तक मौका नहीं दिया जायेगा उनका आत्मविश्वास नहीं बढ़ेगा।
बरेली थाना फतेहगंज पश्चि. के ग्राम भोलापुर शंखापुर निवासी जोगेंद्र सिंह , सौरभ , नन्हू उर्फ सुरेंद्र , गौतम सिंह सभी नाबालिग बच्चों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है ।
आए दिन यह बच्चे अपने नाजायज असलहा बंदूकें लेकर शाम को खेतों में निकल जाते है ।
वहां के लोगों के आए दिन परेशान करना इनका रोज काम है।
क्षेत्रवासियों के हिम्मत न जुटाने के कारण इनका भय लोगो के प्रति बढ़ता जा रहा है ।
सोनभद्र । विनोद कुमार मिश्र द्वारा वी केयर हॉस्पिटल, तियरा स्टेडियम के पास, राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र परिसर में संचालित पैथोलॉजी सेंटर के पंजीयन के संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद सोनभद्र से सूचना अधिकार के अंतर्गत आवेदन पत्र भेज कर सूचना मांगी गई थी।
आवेदन पत्र पर कोई सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद सोनभद्र के समक्ष प्रथम अपील की गई थी।
प्रथम अपील में भी कोई सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में द्वितीय अपील की गई जिसमें दिनांक 28.08.2025 को सुनवाई तिथि निर्धारित की गई थी।
जिसमें कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी , जनपद सोनभद्र द्वारा पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया गया है कि संबंधित पैथोलॉजी सेंटर का पंजीयन नहीं हुआ है।
कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के पत्र से स्पष्ट रूप से यह सिद्ध होता है कि विभागीय संलिप्तता के कारण जनपद सोनभद्र में अनेकों पैथोलॉजी सेंटर बिना पंजीयन के संचालित हो रहे हैं, जिसकी जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद सोनभद्र को भी है।
राष्ट्र जगत संवाददाता
बृहस्पतिवार को मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चसोती किश्तवाड़, माता वैष्णो देवी कटरा में लापरवाही से हुई मौतों और जम्मू बाढ़ में कुप्रबंधन की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा भी भेज दिया है।
बता दें कि किश्तवाड़ के चसोती गांव में, हालिया भूस्खलन और बादल फटने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रशासन को पहले ही इलाके की नाजुक स्थिति की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। माता वैष्णो देवी यात्रा, जो कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, वहाँ पिछले सप्ताह भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते 4 लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए। CCTV फुटेज और वायरल वीडियो में प्रशासन की तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। ज
रेड स्टार नर्सिंग होम में मरीजों के साथ हो रही लूट की जिलाधिकारी से हुई शिकायत
रिपोर्ट अजय सिंह ब्यूरो चीफ सीतापुर
परसेंडी सीतापुर कसैला चौराहे पर रेड स्टार नर्सिंग होम बना हुआ है यहां पर बगैर डिग्री के डॉक्टर जनता को लूटने का कार्य कर रहे हैं डॉक्टर सफीक अहमद जिसके पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं है मगर इस डॉक्टर के द्वारा फिजिशियन एवं सर्जन दोनों प्रकार के मरीजों का इलाज किया जाता है चाहे हाथ पैर टूटे हो अथवा कोई भी ऑपरेशन हो डॉक्टर सफीक अहमद स्पेशलिस्ट ऑपरेशन के कहे जाते हैं क्षेत्रीय जनता जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की आ ला अधिकारियों से मांग कर रही है तत्काल प्रभाव के इस नर्सिंग होम के डॉक्टरों की जांच कराई जाए की किस आधार पर इनके द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है उनकी डिग्री है या बगैर डिग्री स्वास्थ्य विभाग इन्हें मान्यता दिए हुए हैं स्पष्ट किया जाए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बगैर डिग्री धारक बने डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई आखिर क्यों नहीं कर रहे हैं इस संबंध में जिलाधिकारी सीतापुर को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की गई है
राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के द्वारा खूंखार कुत्तों को पकड़ने और सुप्रीम के निर्देशों के अनुसार इस मामले में तुरत समुचित कारवाई करने की मांग को लेकर आज एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय को सौंपा गया उनसे मांग की गई कि शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग तथा महिलाएं निर्भीक होकर बाहर निकलने में डर रहे हैं आए दिन घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए हाल के निर्देशों को तुरत सख्ती से लागू करना चाहिए इन कुत्तों को पकड़ कर इनकी नसबंदी की जाए और रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाए ताकि इन कुत्तों के आतंक से बचाव हो सके और लोगों का डर दूर हो सके।
ज्ञापन देने वालों में संयोजक संजीव मेहरोत्रा सह संयोजक सुधीर उपाध्याय हरीश कुमार, मुकेश सक्सेना जगन्नाथ वी के सक्सेना ,अनूप कुमार, जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बंशी नगला में दहेज प्रकरण से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन शादी से पहले ही वर पक्ष ने दहेज कम मिलने की बात कहकर रिश्ता तोड़ दिया और युवती को धमकाया। मानसिक तनाव से परेशान युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया गरीब परिवार से है घरों में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं 18 वर्षीय रिमझिम की शादी का रिश्ता बंशी नगला में ही शिवांग नाम के लड़के से तय हुआ था । रिमझिम की शादी दीपावली के आसपास होनी थी शादी का रिश्ता होने के बाद शिवांग दहेज की मांग करने लगा वह दहेज में मोटरसाइकिल और शीशम की लकड़ी का बेड व अन्य चीजों की मांग करने लगा। पीड़ित परिवार के अनुसार जब शादी का रिश्ता तय हुआ था तब लड़के बालो ने उस समय कहा था हमको दहेज में कुछ नहीं चाहिए लेकिन बाद में दहेज की मांग करने लगे शिवांग ने रिमझिम को फोन करके दहेज की मांग करता था। रिमझिम ने हर बार शिवांग की मांग को ठुकराते हुए मना कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार शिवांग ने लड़की को धमकाया और रिश्ता तोड़ दिया। रिमझिम ने गुस्सा में आकर आंगन में लगे कुंडा में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उस समय घर में कोई नहीं था रिमझिम अकेली थी मां काम पर गई हुई थी मां जब घर पर वापस आई उसने देखा रिमझिम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी परिवार बालों ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। थाना किला क्षेत्र के श्मशान भूमि के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी घटना स्थल पर पत्नी की मौत हो गई पति के हाथ में चोट आ गई , मृतका की बहन मुन्नी ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल पहुंची किला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना भमोरा क्षेत्र के गांव पैगा निवासी कमलेश बाबू ने बताया अपनी पत्नी सावित्री के देवी के साथ थाना सुभाष नगर के गांव सिठौरा में ससुराल में आया था वही पर अपना मकान बनवा रहे हैं सोमवार की शाम को सिठौरा से अपने घर मोटरसाइकिल से भोजीपुरा के गांव पैगा जा रहे थे रास्ता में भी सिटी श्मशान भूमि के रेलवे फटाक के पास पीछे से ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी सावित्री देवी नीचे गिर गई ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और घटना स्थल पर मौत हो गई कमलेश बाबू के हाथ में चोट आई है । घटना स्थल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।
मृतक सावित्री देवी की बहन मुन्नी ने आरोप लगाया है कि कमलेश बाबू से मुन्नी देवी मकान को लेकर विवाद चल रहा है सोमवार शाम को पत्नी कमलेश बाबू ने सावित्री देवी की घर में पिटाई की थी उसके बाद गांव पैगा घर ले जा रहे थे रास्ता में कमलेश बाबू ने सावित्री देवी को चलती मोटरसाइकिल से धक्का दे दिया सावित्री देवी ट्रक के नीचे आ गई और उनकी मौत हो गई।
राष्ट्र जगत संवाददाता
जन सूचना से माँगी गई कोई जानकारी को सम्बंधित जन सूचना अधिकारी द्वारा भ्रामक व अपूर्ण सूचना उपलब्ध कराई गई।
सोनभद्र। विनोद कुमार मिश्र निवासी एमबीएम स्कूल के पास ब्रह्मनगर राबर्टसगंज द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा (19)1 के अंर्तगत इस आशय का अपीलीय पत्र प्रस्तुत किया गया हैं कि कुछ प्रकरणों में कोई भी सूचना प्राप्त नही हुई हैं तथा कुछ प्रकरणों में जन सूचना अधिकारी द्वारा भ्रामक व अपूर्ण एवं तथ्यहीन सूचना उपलब्ध कराई गई हैं। अपीलकर्ता द्वारा जिलाधिकारी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र 07-08-2025 पर पृष्ठांकित जिलाधिकारी के आदेश सख्या तथा 08-08-2025 के माध्यम से उप जिलाधिकारी के कार्यालय में दिनांक 18-08-2025 को प्राप्त हुआ हैं। जो संलग्न हैं प्रार्थना पत्र में 6 बिंदुओं पर कार्यवाही किये जाने व लंबित समस्त अपीलीय पत्रों की सुनवाई करते हुए प्रकरणों का निस्तारण अधिनियम में दी गई व्यवस्था के अनुरूप कराये जाने का अनुरोध किया गया हैं।
तत्क्रम में अपीलो के निस्तारण हेतु 26-08-2025 को मध्याह्न 12 बजे निवर्तन कक्ष में सुनवाई की जाएगी,जिसमे समस्त संबंधित जन सूचना अधिकारी, सहायक जन सूचना अधिकारी स्वयं समस्त अभिलेखों सहित नियत तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।