Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

आरटीआई का सही जबाब न देना पड़ा भारी, उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार,नायब तहसीलदार को किया तलब

राष्ट्र जगत संवाददाता

जन सूचना से माँगी गई कोई जानकारी को सम्बंधित जन सूचना अधिकारी द्वारा भ्रामक व अपूर्ण सूचना उपलब्ध कराई गई।

सोनभद्र। विनोद कुमार मिश्र निवासी एमबीएम स्कूल के पास ब्रह्मनगर राबर्टसगंज द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा (19)1 के अंर्तगत इस आशय का अपीलीय पत्र प्रस्तुत किया गया हैं कि कुछ प्रकरणों में कोई भी सूचना प्राप्त नही हुई हैं तथा कुछ प्रकरणों में जन सूचना अधिकारी द्वारा भ्रामक व अपूर्ण एवं तथ्यहीन सूचना उपलब्ध कराई गई हैं। अपीलकर्ता द्वारा जिलाधिकारी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र 07-08-2025 पर पृष्ठांकित जिलाधिकारी के आदेश सख्या तथा 08-08-2025 के माध्यम से उप जिलाधिकारी के कार्यालय में दिनांक 18-08-2025 को प्राप्त हुआ हैं। जो संलग्न हैं प्रार्थना पत्र में 6 बिंदुओं पर कार्यवाही किये जाने व लंबित समस्त अपीलीय पत्रों की सुनवाई करते हुए प्रकरणों का निस्तारण अधिनियम में दी गई व्यवस्था के अनुरूप कराये जाने का अनुरोध किया गया हैं।
तत्क्रम में अपीलो के निस्तारण हेतु 26-08-2025 को मध्याह्न 12 बजे निवर्तन कक्ष में सुनवाई की जाएगी,जिसमे समस्त संबंधित जन सूचना अधिकारी, सहायक जन सूचना अधिकारी स्वयं समस्त अभिलेखों सहित नियत तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।

कर्मशील वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित


बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कुँवरपुर में सत्येंद्र सक्सेना के निवास पर केक काटकर मनाया गया। 11 कर्मशील वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।जिनका सम्मान किया गया उन्होंने अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। सम्मान पाने वालों में के.बी.अग्रवाल,प्रदीप माधवार,सत्येंद्र सक्सेना,मुकेश कुमार सक्सेना, शोभा,अरुणा, रीता सक्सेना, शकुन सक्सेना, रश्मि, जितेंद्र सक्सेना और निर्भय सक्सेना हैं । इन सभी को क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने हार ,पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गीत-संगीत के कार्यक्रम का वरिष्ठ नागरिकों ने लुफ्त उठाया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

मतदाता पुनिरीक्षण व बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा

भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की संगठनात्मक बैठक सिविल लाइन्स भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा की अध्य्क्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमो व मतदाता पुनिरीक्षण व बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण व गरीब, वंचित वर्ग आर्थिक व सामाजिक उन्नति ही ‘भाजपा का ध्येय है। यह ध्येय प्राप्त करने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता ही भाजपा की ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर संगठन के सभी कार्यक्रमों व अभियानों से जोड़ना है। जिससे सभी संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावी हों और सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यक्रमो को सफल बनाने का काम करना है और यह भी सुनिश्चित करना है कि सभी बूथ समिति सक्रिय हो जिसके लिए शक्ति केंद्र संयोजको व बूथ समितियो की बैठकें करनी आवश्यक है।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की बैठक हर माह के अंतिम बुधवार एवं मंडल की बैठकें हर माह के अंतिम शुक्रवार को तय की। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमो को लेकर कार्ययोजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जन-जन को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाने का काम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता बूथ समिति को सक्रिय कर संगठन को मजबूत करने का काम करे।इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, तेजेश्वरी सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ नरेंद्र गंगवार, मंजू कोरी, अर्जुन यादव, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत, अजय अरोरा, यशवंत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय उर्से मदारी हुजूर फातेह अजमेर 7 से 9 सितंबर तक

धार्मिक जोश के साथ निकलेगा परचम कुशाई का जुलूस, शिक्षा पर होगी अजीमो शान कॉन्फ्रेंस

बरेली। परतापुर में सात से नौ सितंबर तक उर्से मदारी हुजूर फातेह अजमेर का आयोजन धूमधाम से होगा। इस मौके पर तीन दिनों तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें
पहला दिन 7 सितंबर की सुबह कुरान खानी से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दोपहर में परचम कुशाई का जुलूस निकलेगा। शाम को मन्नतों के चिराग जलाए जाएंगे और रात में नातिया मुशायरा होगा।
दूसरे दिन 8 सितंबर की सुबह को कुरान खानी के बाद दिनभर चादरों और गागरों का जुलूस निकलेगा। रात में “अजीमो शान कॉन्फ्रेंस” आयोजित होगी, जिसमें मुसलमानों की तालीम और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर एजेंडा तय किया जाएगा।
तीसरे दिन 9 सितंबर को दोपहर में 3 बजकर 17 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
दरगाह प्रबंधक डॉ. सैयद इंतेखाब आलम जाफरी ने बताया कि इस अवसर पर देशभर से आए उलेमा और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों की शिक्षा, समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श होगा।

10 वर्षीय मासूम आहिल का अपहरण कर हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम टिटौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम निवासी सखावत ने 17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे थाने पहुंचकर अपने 10 वर्षीय बेटे आहिल के गुमशुदा होने की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बच्चा शाम 5 बजे घर से लापता हो गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस बीच वादी सखावत के फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें आहिल को सुरक्षित छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की मदद से आरोपी वसीम पुत्र नफीस निवासी टिटौली का नाम सामने आया। पुलिस ने वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने मासूम आहिल को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिरौती के लिए संदेश भी भेजा था। लेकिन पुलिस की सक्रियता और पकड़े जाने के डर से उसने आहिल की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को ग्राम विक्रमपुर थाना शाही क्षेत्र के जंगल में तिल की फसल के बीच छिपा दिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आहिल का रक्तरंजित शव बरामद किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस पूछताछ में वसीम ने हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और ब्लेड को जंगल में छिपाने की बात भी कबूल की। पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के लिए लेकर गई। इसी दौरान वसीम ने झाड़ियों से मोटरसाइकिल और बैग निकालते समय उसमें छिपा 315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वसीम के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी वसीम, मृतक आहिल के पिता सखावत का सगा भांजा है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

डॉक्टर अनीस बेग ने मनाया जश्न-ए-आज़ादी, शानदार मुशायरे में सजी भारत के मशहूर कवियों की महफ़िल

राष्ट्र जगत संवाददाता
आपको बता दे बरेली में जश्न-ए-आज़ादी के उपलक्ष्य में  डॉक्टर अनीस बेग द्वारा भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप , इस मौके पर देश के नामचीन शायरों ने अपनी ग़ज़लों और नज़्मों से ऐसा समां बाँधा कि देर रात तक श्रोतागण तालियों से महफ़िल गूंजाते रहे मुशायरे की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ भारत माँ को समर्पित नज़्म से हुई, देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने लोगों के दिलों में एक नई ऊर्जा और जोश भर दिया इस अवसर पर दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली सहित देशभर से आए प्रसिद्ध शायरों ने अपनी-अपनी रचनाओं से महफ़िल को सजाया। शायरों ने मोहब्बत, इंसानियत और अमन के पैग़ाम को अपने अशआर के ज़रिए पेश किया।
कार्यक्रम में डॉक्टर अनीस बेग ने अभी क्षेत्र वासियों को आजादी के बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि आजादी को हम जश्ने आजादी के रूप में मना रहे है इसको हमने नाम दिया है एक शाम एकता के नाम शायरी हमारी तहज़ीब का आईना ही नहीं बल्कि इससे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी संस्कृति भी मज़बूत होती है महफ़िल में मौजूद शायरों ने देश की आज़ादी और लोकतंत्र की महत्ता पर शेर पेश कर सबका दिल जीत लिया कार्यक्रम में उपस्थित कवियों में बरेली के शान वसीम बरेलवी, शबीना अदीब,नदीम फारुख, मंज़र भोपाली , खुर्शीद हैदर, मनिका दुबे,चिराग शर्मा, हाशिम फिरोजाबादी,हिमांशी बाबरा,मोहन मुंतजिर बिलाल सहारनपुर, मध्यम सक्सेना, इब्राहम अली,जीशान,आरिफ ह़ाफी,राहिल बरेलवी आदि के समा बांध दिया ,वसीम बरेलवी की
इतना बिखराव संभाला नहीं जाता मुझ से
खुद को यू ट्यूब पे डाला नहीं जाता मुझ से,
शबीना अदीब की जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है
नदीम फर्रुख की त’अल्लुक़ात के धागे तो कब के टूट चुके मगर ये दिल है कि फिर आना जाना चाहता है,मंज़र भोपाली
ताक़तें तुम्हारी हैं और ख़ुदा हमारा है
‘अक्स पर न इतराओ आईना हमारा है
खुर्शीद हैदर की भला कैसे रुकें इक मां के आंसू बुढ़ापे का सहारा जा रहा है
मनिका दुबे की शहर के शोर में तन्हाइयां हैं
यहां तुम हो मगर वीरानियां हैं
चराग़ शर्मा तितली से दोस्ती न गुलाबों का शौक है मेरी तरह उसे भी किताबों का शौक है हाशिम फिरोजाबादी की अभी तो सब्र से बैठे हैं मेरे दुश्मन मैं जानता हूं फुर्सत में मारा जाऊंगा ,बिलाल सहारनपुरी की पचपन बरस बाद की शादी तो ये हुआ दूल्हे पे जो रक़म थी हकीमों में बाँट दी हिमांशी बाबरा की
तू लाख बेवफ़ा है मगर सर उठा के चल
दिल रो पड़ेगा तुझको पशेमान देखकर
मोहन मुन्तजिर की सरहदों पर हुए वो फिदा गोलियों की नज़र हो गए आसमानों के ऊपर कहीं उन फरिश्तों के घर हो गए
मध्यम सक्सेना की अब मान भी लो न हिन्दू हैं न मुस्लिम हैं कुछ लोग तुम्हारी खेमे में कुछ लोग हमारे खेमे में ,इब्राहिम अली ज़ीशान की
इस भरे शहर में एक ही सौदागर है
अब मैं सामान खरीदूं के तराज़ू देखूं
आरिश हाफ़ी की खिड़की से देखते थे हम इक दूसरे को दोस्त फिर उसकी मां ने गुस्से में पर्दा लगा दिया राहिल बरेलवी की किसी का सर उतारा जा रहा है किसी को सर चढ़ाया जा रहा है शाइस्ता सना की  किताबें और उतरी हैं लेकिन मेरे कुरऑं की खूबी है के अंधे भी इबादत करने लगते हैं ने लोगों का खूब मनोरंजन किया पूरा ग्राउंड तालियों से गूंजता रहा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, साहित्य प्रेमी और युवा उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती विशिष्ट अतिथि सुमैया रानी,शिव चरण कश्यप,शमीम खान सुलतानी डॉ सुप्रिया ऐरन ,डॉ आई एस तोमर,डॉ अमीद मुराद ,डॉ सबीन एहसन,डॉ सबीना खान ,डॉ गयासुल रहमान,डॉ अयूब अंसारी,डॉ सैफ शेख ,डॉ आसिफ ,केबी त्रिपाठी,अशफाक सकलानी ,सरदार काले, ग़ज़ल अंसारी, स्मिता यादव,विनोद पागरानी,असगर अली, सौरभ खन्ना, साज़ेव हाशमी आदि रहे।

युवा कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। युवा कांग्रेस ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बरेली की वोटर लिस्ट सार्वजनिक की जाए। ज्ञापन सौंपते हुए युवा जिलाध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग बीजेपी का फ्रंटल विभाग बनकर कार्य कर रहा है, यह देश की जनता के साथ धोखा है।इसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने बीजेपी को समर्थन दिया था, सरकार उस पर खरी नहीं उतरी। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि जब-जब देश का युवा सड़क पर उतर कर आंदोलन करता है, समझ लेना चाहिए कि सरकार के अंतिम दिन नजदीक हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव हसनैन, युवा विधानसभा अध्यक्ष युसूफ सेफी, मो. अशरफ, युवा सचिव तैय्यब अली, जाहिद अल्वी, जिला उपाध्यक्ष शोएब शकील, बिलाल शाह, युवा सचिव सर्वजीत सिंह, राजदीप सिंह, लकी सिंह, फतेह सिंह, मंजीत सिंह और मीरा एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक गूंज सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एक गूंज सेवा समिति निरंतर जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए सहारा बन रही है। संस्था हर हफ्ते सड़क किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब बस्तियों में पहुंचकर कपड़े और अन्य जरूरी सामान का वितरण करती है। समिति का उद्देश्य न सिर्फ जरूरतमंदों की सहायता करना है बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने बताया कि संस्था का मुख्य ध्येय है “बेसहारा को सहारा देना।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनके जीवन की मुश्किलों को थोड़ा आसान करना ही सबसे बड़ी सेवा है। संस्था की टीम सप्ताह दर सप्ताह उन लोगों तक पहुंचती है, जो रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में सक्षम नहीं हैं। टीम के सदस्य उनके पास जाकर आदरपूर्वक कपड़े और अन्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं ताकि उन्हें यह महसूस हो कि वे अकेले नहीं हैं।

समिति के कार्यों की खासियत यह है कि यह मदद किसी दिखावे के लिए नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं के आधार पर की जाती है। संस्था का मानना है कि समाज में बदलाव केवल बड़े प्रयासों से नहीं बल्कि छोटे-छोटे कदमों से भी लाया जा सकता है।

इसी क्रम में समिति की टीम नैनीताल रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची और वहां रह रहे गरीब परिवारों को कपड़े वितरित किए। इस दौरान स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी और राहत स्पष्ट दिखी। वितरण कार्यक्रम में मोहिनी वर्मा, मोना श्रीवास्तव, पारस सिंह, आलोक सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संस्था के निरंतर प्रयासों ने समाज में सेवा और सहयोग की एक मिसाल कायम की है। एक गूंज सेवा समिति का यह अभियान न सिर्फ जरूरतमंदों की जिंदगी आसान बना रहा है, बल्कि समाज को इंसानियत और भाईचारे का संदेश भी दे रहा है।

इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने बरेली क्लब में 22 साइकिल की वितरण


राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ और बाकी क्लब ने मिलकर बरेली क्लब में जरूरतमंद छात्राओं को 22 साइकिल वितरित की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल सचिव नीलू मिश्रा रही।
कार्यक्रम में महिला शक्ति का पोस्टर भी क्लब द्वारा बना कर जारी किया गया।
अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से बहुत खुशी मिलती है इन स्कूल की छात्राओं को साइकिल मिली,कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी अब साइकिल से आराम से स्कूल जाएंगी,हम ऐसी होनहार छात्राओं को आगे बढ़ाने में हर प्रयास करेंगे।
एल बी एस स्कूल,संजय नगर की किंजल ग्रोवर को और द्रोपति इंटर कॉलेज की गौरी को अध्यक्ष प्रीति जिंदल व टीम द्वारा साइकिल भेंट की गई,साइकिल पा कर खुशी से उन्होंने कहा कि अब स्कूल हम स्वयं साइकिल से चले जाया करेंगे,पापा को परेशानी नहीं होगी।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रीति जिंदल,सचिव मनीषा पांडे,रंजना ठाकुर,बीना खंडेलवाल,निधि अग्रवाल,सरिता भारद्वाज आदि मोजूद थी।

मुस्लिम भाइयों ने शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की

राष्ट्र जगत संवाददाता

पनवड़िया में जहा कभी पत्थर बरसते थे वहाँ अब फूलों की बारिश होती है

बरेली। अमन कमेटी के मुस्लिम भाईयों ने दधिकांधों की शोभायात्रा का स्वागत पनवड़िया जगत पुर मे किया और हिंदू मुस्लिम एकता का पैग़ाम दिया।
मुस्लिम भाईयों ने पुष्प वर्षा की, मिठाई खिलाई और पानी की बोतलों को बांटी जोगी नवादा और पनवड़िया में जहा कभी पत्थर बरसते थे वहाँ अब फूलों की बारिश होती है
लेकिन इन सब बातों का श्रेय  सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर बारादारी धनंज्य पाण्डे और उनकी पूरी पोलिस टीम को जाता हैं।
एस एस पी अनुराग आर्य ने बरेली शहर की गंगा जमुनी तहज़ीब को दोबारा मौका दिया है पूरा बरेली शहर अमन चैन की सांस लेने मे खुशी मेहसूस कर रहा है डा कदीर अहमद ने डीएम और एसएसपी को मुबारक बाद दी।
इस क मे सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर बारादरी को सम्मानित किया गया है डा कदीर अहमद, अच्छन अंसारी एडवोकेट, नईम खान, डा अंसारी, पाकीज़ा, खुशनुमा, मो नबी, हाजी हसीन पप्पू, मो अनस मोनू खान, अफ़सर खान, ने पुष्प वर्षा की, अमन कमेटी के प्रदेश महा सचिव मनोज भारती,  संजीव शर्मा ज़िला अध्यक्ष, राम निवास शर्मा, दिनेश बाजपेयी का विशेष योगदान रहा।