Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

पर्वतीय समाज का शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली का शपथ ग्रहण समारोह कूर्माचल नगर भोले नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जिस में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल कैंट विधायक , राजेश मिश्रा पूर्व विधायक,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ .अनिल शर्मा,समाजसेवी डॉ.विनोद पागरानी की गरिमामय उपस्तिथि में अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया , उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी , संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे, डॉ .मान सिंह नेगी ,कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट,मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ,सह कोधाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट,संयुक्त सचिव दीपक सिंह धौनीआदि ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर पुष्कर सिंह बोहरा, आनंद सिंह मेहता,पूरन जोशी,सुन्दर सिंह मेहरा,पंचम सिंह बोनाल, प्रदीप तिवारी,उमेश बिनवाल, मदन सिंह बिष्ट, अतुल डालाकोटि, दीवानी चंद, बालम सिंह बिष्ट,जीत सिंह बोहरा,गौधन सिंह बिष्ट, तारा जोशी,रमेश शर्मा, पूरन सिंह मेहरा,नरेंद्र सिंह नेगी,संजय नेगी, चंद्रा दियोंलिया,नंदिनी अधिकारी,अंजू बिष्ट,बबीता नेगी,प्रभा जोशीआदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ ने शिक्षको का किया सम्मान

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली में उत्तराखंड परिवार एवम राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के द्वारा 5 वा मेधावी छात्र, छात्राओ एवम शिक्षको का प्रतिभा सम्मान समारोह रोटरी भवन में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने किया। संचालन राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड परिवार के विनोद जोशी ने किया आज के कार्यक्रम मे 100 से अधिक बच्चो ओर 20 शिक्षको को सम्मानित किया गया। छात्र, छात्राओ में रुद्र प्रताप सिंह आलोक गगवार प्रतीक शर्मा आशीष राठोर हिना सक्सेना रिया तनु रिचा जोशी शिव साक्षी पाठक प्रियंका मौर्या आयुसी दुबे और शिक्षक कुसुम भट्ट निखिल सागर नीलम मिश्रा प्रदीप कुमार सत्य पाल प्रदीप कुमार केसव कुमार अंजलि शर्मा देवांश ओर मुनेंद्र गंगवार आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश शर्मा पंकज जोशी तारा जोशी पुष्कर राणा कमलेश बिष्ट आसुतोष तिवारी प्रभात गैरोला गगन फर्त्याल सुरेश भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा।

सेंट्रल जेल 2 में दिया शांति का संदेश

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। राज विद्या केंद्र बरेली के तत्वाधान में बरेली की सेंट्रल जेल 2 में शांति का संदेश का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रोग्राम आयोजित किया जिसमे 200 कैदियों ने और देव दत्त जेलर ने बड़े ध्यान से प्रेम रावत को सुना और आगे भी सुनने की इच्छा रखी और कहा कि इससे जीवन में बदलाव आएगा और जेल से मुक्ति मिलेगी टीम में श्रीराम शरण गुप्ता, राकेश वर्मा , रमेश श्रीवास्तव, रजनीश,और विश्वजीत ने भाग लिया।

राजेंद्र नगर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी महिला संचालक समेत 4 गिरफ्तार


बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान संख्या बी-09, राजेंद्र नगर में छापा मार दिया। पता लगा कि मकान में रहने वाली मनजीत कौर युवतियों को देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रही है। वह कमरा, गद्दा, कंडोम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराकर लड़के-लड़कियों को बुलाती है। प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये लेकर उनसे जिस्म फरोशी का धंधा करवाती है। थाने के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, एसआई वर्षा राघव, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल श्वेता और शिवी, प्रवीण कुमार, विपिन, अमरीश, विष्णु, सत्येंद्र ने सेक्स रैकेट में शामिल पूरी टीम को पकड़ लिया।


मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बी-09 मकान के काले गेट पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर मनजीत कौर ने विरोध किया, लेकिन जबरन प्रवेश पर पुलिस को अंदर एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में नग्न हालत में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सभी को कपड़े पहनाए गए और हिरासत में लिया गया। इनके पास से 135 पैकेट कंडोम (मार्का डीलक्स निरोध, काले रंग के)
6 इस्तेमाल किए गए खुले कंडोम (बैंगनी रंग के) 2 प्लास्टिक शीशी नारियल तेल (डाबर अनमोल गोल्ड) 2 पत्ते दवा “मैनफोर्स स्टे लांग” 3 मोबाइल फोन: OPPO एंड्रॉयड, LAVA कीपैड,
Redmi एंड्रॉयड, ₹1350
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:
. मनजीत कौर (42) पत्नी: स्व. आर्शीवादम बेनेडिक्ट पिता: गुरदीप सिंह
निवासी: बी-09, राजेंद्र नगर, प्रेम नगर, बरेली
. मोहम्मद सोहेल (21) पिता: मोहम्मद यासीन
निवासी: अध कटा, मोहल्ला रब्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली
. सुमित सागर (32) पिता: विजेंद्र पाल सागर
निवासी: सुर्खा बानखाना, दुर्गा मंदिर वाली गली, प्रेम नगर, बरेली
नन्ही पत्नी (30): जीतराम
निवासी: चेना ठिरिया, थाना नवाबगंज, बरेली
मुख्य आरोपी मनजीत कौर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रुपये कमाने के उद्देश्य से वेश्यावृत्ति करवाती थी। वह न सिर्फ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती थी, बल्कि मोहम्मद सोहेल और सुमित सागर मिलकर ग्राहक लाते थे। उनसे लिए गए पैसे को सभी में बांटा जाता था। सभी आरोपियों ने एक स्वर में माना कि मनजीत कौर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करती थी। पूरी कार्रवाई कांस्टेबल विष्णु के मोबाइल से धारा 105 CrPC के तहत वीडियोग्राफ की गई। बरामद सामग्री को प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों में सील किया गया और गिरफ्तारी मेमो, बरामदगी फर्द, और कमरे की तलाशी फर्द मौके पर तैयार की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

सीता की रसोई समिति ने किया विशाल शर्बत वितरण

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली । सीता की रसोई समिति द्वारा एक विशाल शर्वत वितरण सिविल लाइंस् कंपनी गार्डेन गेट पर सुबह 9 बने से लगाया गया l इस विशाल शरबत वितरण शिविर का उद्घाटन सीता की रसोई के बरिस्थ सेवा दार अशोक कुमार गुप्ता और घन श्याम गुप्ता जी द्वारा किया गाय l सीता की रसोई के आद्यक्ष प्रभात अगरवाल जी और विजय बाटला जी ने बताया की आज के कैंप मे लगभग 50000 गिलास शर्वत बाता गया सीता की रसोई के प्रमुख सेवा दार अनुराग मेहरोत्रा जी ने बताया की यह समिति का पाचवा विशाल शर्वत वितरण कैंप है l आज के कैंप मे प्रभात अगरवाल, विजय बाटला, अमित गुप्ता, अनुराग मेहरोत्रा, नरेश भाटिया, सौरभ ढींगहरा, अनूप जैसवाल, सुभाष अगरवाल, कुसुम बाटला, डी के अगरवाल, प्रतिभा अगरवाल, गीता मेहरोत्रा, राकेश मथुरिया आदि लोगो ने तन मन धन से सेवा की

ईदगाह समेत शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़

नमाज़ के बाद सुन्नते इब्राहीमी का शुरू हुआ सिलसिला।

राष्ट्र जगत संवाददाता

एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

बरेली। देश भर में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार अमन-ओ-सुकून के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही ईदगाह समेत सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद हज़रत इब्राहीम अल्हेअस्सलाम की सुन्नत अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। मुल्क ए हिन्दुस्तानी की अमन और खुशहाली के समेत फिलिस्तीन के मुसलमानों के लिए खुसूसी दुआ हुई। शरई मालदार मुसलमानों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। ये सिलसिला तीन दिन 07,08 व 09 जून तक चलेगा। शहर में मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में 10.00 बजे क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी(असजद मिया) ने अदा करायी। नमाज़ के बाद ख़ुत्बा पढ़ा उसके बाद ख़ुसूसी दुआ की। सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जमात रज़ा मुस्तफ़ा के महासचिव फरमान मियाँ ने समेत ईदगाह कमेटी के सदर ख़लील अहमद ने भी सबको गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में हज़रत इब्राहीम व हज़रत ईस्माइल अल्हेअस्सलाम की कुर्बानी का मशहूर वाक़या इमामों ने बयान करते हुए कहा कि ज़रूरत पड़े तो मुसलमान अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने में पीछे न रहे।
सबसे पहले बाजार संदल स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में 5 बजकर 35 मिनट पर नमाज़ अदा की गई। दरगाह के नासिर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने साढ़े दस (10.30) बजे नमाज़ अदा कराई। ख़ुसूसी दुआ अल्लामा तौसीफ रज़ा खान (तौसीफ मियां) ने की। यहाँ दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां समेत खानदान के बुजुर्गों समेत मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,नासिर कुरैशी, डॉक्टर मेंहदी हसन , मंजूर रज़ा,हाजी जावेद खान, अजमल नूरी,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,ताहिर अल्वी,नाजिम रज़ा आदि भी नमाज़ अदा कर एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। दरगाह ताजुशशरिया पर 6.30, दरगाह शाह शराफ़त अली मिया में 7.00,खानकाह ए वामिकिया निशातिया में 7.30 दरगाह बशीर मियां में 8.30 बजे और ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद में व दरगाह नासिर नोमहला मस्जिद में व दरगाह शाहदाना वली पर 9.00 बजे नमाज़ अदा की गयी। गढ़ी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने के चलते यहां दो शिफ्टों में नमाज़ अदा कराई गई। पहली शिफ्ट 7 बजे और दूसरी शिफ्ट 7.30 बजे अदा की गई। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाये गए। इसके बाद दावतों का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहेगा। अगर में कई जगह बच्चों के लिए मेले भी लगे।

डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल का किया दौरा खामियां देखकर हुए नाराज

बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज जिला अस्पताल पहुंचे औषधि केंद्र का किया उद्घाटन उसके बाद इमरजेंसी पैथोलॉजी का ब्लड बैंक का निरीक्षण किया इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के खून से सने कपड़े देखकर डिप्टी सीएम नाराज हुए बोले इंफेक्शन फैल जाएगा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देखा ज्यादातर मरीज सांप काटे के आ रहे हैं वैक्सीन की कोई कमी नहीं है उन्होंने जिलाधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए कुत्ते काटे के मरीजों की ज्यादा मरीज आ रहे हैं आवारा कुत्तों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जाए , पैथोलॉजी लैब गंदगी देख कर भड़क गए बोले इन्वेंटर और कंप्यूटर के पास पानी और साबुन रखा देख कर नाराज हो गए , इमरजेंसी में जाकर रजिस्टर चेक किए मरीज आते हैं तो रजिस्टर में चढ़े हैं या नहीं , डिप्टी सीएम ने देखा कि एक्सरे विभाग में मरीज को काफी लंबे समय से इंतजार करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लापरवाही नहीं चलेगी किसी भी सूरत में मरीज को लंबा इंतजार नहीं करने देना है जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी कोई तकलीफ ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह के सहयोग से मैं जल्द एक पद भरने का निर्देश दिया है 300 बेड पर अस्पतालों चलाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जल्दी इसको चलाया जाएगा और जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह अधिकार है कि वह संविदा के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्ति कर अस्पताल को सुचारु रूप से चलवाए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि संस्थागत प्रसव होना बहुत जरूरी है प्राइवेट अस्पतालों का खर्चा मरीज नहीं झेल पाता है किसी सरकारी संस्थानों में प्रसव करवाई और इसके लिए जो भी आवश्यक हो वह कदम उठाए जाएं अब लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार के पास ना दावों की कमी है ना व्यवस्थाओं की कमी है प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ड्यूटी निभानी होगी और जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने दिया जाएगा।। निरीक्षक के दौरान सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह , सीएमएस डॉक्टर अलका शर्मा , महिला अस्पताल सीएमएस टी प्रसाद , डॉक्टर लक्ष्मी कांत, वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, डिप्टी मेयर सर्वेश रस्तोगी , मीरगंज विधायक डॉक्टर डी सी वर्मा , सांसद छत्रपाल गंगवार और कई भाजपा नेता मौजूद थे।

निर्जला एकादशी के अवसर पर कैंट विधायक ने विभिन्न स्थानों पर किया शरबत वितरण

बरेली। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अपनी 125 कैंट विधानसभा के कालीबाड़ी में ऊंचा शिखर मंदिर पर एवं गंगापुर में नवदुर्गा मंदिर पर शरबत वितरण किया ।
इस अवसर पर केशव गुप्ता पार्षद हरि शंकर राजपूत रूप किशोर देवकांत लोधी लक्ष्मी सुनील शर्ना राजपूत अशोक ठाकुर प्रदीप गुप्ता हर्षित गुप्ता ,बृजेश मिश्रा अरुण कश्यप अमरीश कठेरिया, व पार्टी के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस ने एजीएम को ज्ञापन दे कराया कर्मचारी समस्याओं से अवगत

बरेली। इज़्ज़तनगर मण्डल में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर के निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की निर्वाचित एवं मान्यता प्राप्त यूनियन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की एवं ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन में कारखाने में निर्वाचित यूनियन को अभी तक कार्यालय उपलब्ध न कराए जाने, मण्डल के समस्त समपार फाटकों पर सोलर उपलब्ध कराने, कारखाने में रिक्तियों को भरने, कर्मचारियों की पदोन्नति, लोको पायलटों एवं गार्डों के लिए लाईन बॉक्स व्यवस्था पुनः बहाल करने, उच्च पदों पर चयनित होने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने, लाईन पर कार्यरत महिला ट्रैक मेंटेनरों के लिए अन्य विभाग में चयन हेतु विकल्प उपलब्ध कराए जाने एवं 12 घंटे के अमानवीय ड्यूटी रोस्टर को समाप्त कर ट्रैक मेंटेनरों को रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। वार्ता के दौरान यूनियन के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति एवं दुर्दशा पर भी अपर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया एवं शीघ्र सुधार की मांग की।
अपर महाप्रबंधक ने मंडल मंत्री रजनीश तिवारी को यूनियन को मान्यता प्राप्त होने की बधाई देते हुए अत्यंत सौहार्दपूर्वक सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के कारखाना मण्डल संरक्षक संतोष यादव, मण्डल मन्त्री रजनीश तिवारी, कारखाना उपाध्यक्ष जयेंद्र शेखर गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, दिनेश यादव, विनय गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अर्पित कुमार, राजू कुमार, चेतराम, प्रमोद यादव, अनिल शर्मा, विवेक कुमार, सत्येंद्र यादव, विजय आनंद आदि उपस्थित रहे।

चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर सत्ता छीन रही है भाजपा : अनुराग पटेल

बरेली। सपा के 125 – कैंट के प्रभारी अनुराग पटेल अपने बरेली प्रवास के दूसरे दिन आज बूथ पर संगठन की मजबूती के लिए जोन नंबर 3 और 4 में सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन के गुर कार्यकर्ताओं को दिए।
इस कड़ी में जोन नंबर 3 की बैठक जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान द्वारा सुभाष नगर में आयोजित की थी वहीं जोन नंबर 4 के सेक्टर प्रभारियों की बैठक जोन प्रभारी मोहम्मद वसीम एड के निवास पर आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल पहुँचे वहीं बैठकों की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की।
इस अवसर पर कैंट प्रभारी अनुराग पटेल ने सेक्टर प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए बूथ प्रबंधन के गुर सेक्टर के प्रभारियों को दिए, उन्होंने कहा भाजपा को सत्ता से बेदखल में भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का विश्वास और समर्थन पाने में विफल रही है, इसलिए वह प्रशासनिक तंत्र और चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव जीतकर सत्ता हांसिल कर रही है।
शमीम सुल्तानी ने कहा कि जनता अब भाजपा की साजिशों को समझ चुकी है और 2024 के लोक सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से इसका प्रमाण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा रोजगार, शिक्षा और महंगाई के मुद्दे पर फेल हो चुकी है अब लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए वह सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव अनैतिक प्रयास कर रही है और लोकतंत्र को लूट रही है।
देश की जनता आंखों से इनकी चुनावी धांधली देख रही है। भाजपा का यह षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसकी पोल पट्टी खुल चुकी है पूरे प्रदेश में उसे जनता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
महानगर अध्यक्ष ने अंत में “पीडीए पंचायत” में जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भाजपा की इन साजिशों को समझे और आने वाले चुनावों में इसका करारा जबाव दे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा सत्ता का दुरूपयोग कर तानाशाही से भाजपा सरकार चला रही है लोकतंत्र की हत्या खुलेआम हो रही है। ये लोग साम्प्रदायिकता फैला रहें हैं और इस देश की गंगा – जमुनी तहजीब पर बट्टा लगा रहें हैं। देश और प्रदेश में जो सरकार काबिज हैं उसका मकसद बाबा साहब के संविधान को खत्म करने का दिखाई दें रहा है ये लोग पीडीए समाज से नफ़रत करते हैं और आर. एस. एस का संविधान देश पर थोपना चाहते हैं। भेदभाव को बढ़ावा देनें वालों को कुर्सी से अब उतारने के लिए आप लोगों को हमारा साथ देना होगा वरना ये लोग आपके हकों को जो आपको बाबा साहब की बदौलत मिले थे उन्हें समाप्त कर देंगें।
इसलिए आज से ही अपने बूथ पर मजबूती से डट जाएं।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, जोन प्रभारी समयुन खान, मों. वसीम एड., संजय वर्मा एड. खलीक उर रहमान एड., सरताज़ गजल अंसारी, नाजिम कुरैशी, धीरज हैप्पी यादव, हिमाशी शर्मा, इसराफिल खान, पार्षद सनी मिर्जा, पूर्व पार्षद फ़िरदौस अंजुम, अंजुम शमीम, अब्दुल ज़ब्बार व डालचंद वाल्मीकि, मोहनिश अंसारी, मेराज़ अंसारी, नदीम खान, हिमांशी शर्मा, नवीन कश्यप, नीरज वाल्मीकि अरुण कश्यप आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें।
वहीं सुबह पार्टी कार्यालय पर प्रभारी अनुराग पटेल ने प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व उनके विधानसभा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली तथा उनसे सोशल मीडिया की टीम बनाकर महानगर संगठन को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, शिक्षक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष केपी सिंह राठौर, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मानसिंह यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी, अरुण मौर्या एड. आदि प्रमुख प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद रहें।
इसी कड़ी में प्रभारी अनुराग पटेल ने वरिष्ठ नेता संजीव सक्सेना के निवास पहुँचे जहाँ पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व विधायक विजय पाल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे जिन्हें प्रभारी अनुराग पटेल ने पीडीए कल्याण के लिए संकल्प दिलाया।
इस अवसर ज़िला महासचिव संजीव यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, स्मिता यादव, हरी शंकर यादव, सागर सक्सेना, समर्थ मिश्रा मनोहर पटेल आदि मौजूद थे।