Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा बनी सह संयोजक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार काठमांडू में

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी बरेली कॉलेज बरेली एवं प्राचार्य गोकुल दास हिंदू महिला महाविद्यालय मुरादाबाद
काठमाण्डू एमआईटी केएमसी प्रेमिसिस काठमांडू नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस।
जो दिनांक 12-13 जून, 2025 में संपन्न होगी के सह संयोजक के रूप में भारत से प्रतिभाग करेंगे वहां वे अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बीच वक्ता के रूप में स्वागत भाषण देंगी। इस कॉन्फ्रेंस में नेपाल के उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में होंगे। गोकुल दास महाविद्यालय मुरादाबाद इस महाविद्यालय के साथ एमआईएम। के एमसी पैमाइसिस काठमांडू नेपाल से एक एमओयू साइन करेगा जिसके अंतर्गत शैक्षिक सांस्कृतिक वाणिज्य एवं तकनीकी शिक्षा का आदान प्रदान छात्र हित एवं विकास में किया जाएगा। कांफ्रेंस में देश विदेश से लगभग 250 से ज्यादा शोध पत्र के आवेदन आ चुके हैं। यह कांफ्रेंस हाइब्रिड मोड में है।
डॉक्टर चारू ने बताया कि इस प्रकार के प्रयास शैक्षिक उन्नयन के लिए अत्यंत आवश्यक है और हम इस बात का प्रयास करेंगे कि अगला अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस भारत में आयोजित हो । यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी डॉक्टर चारू के इस प्रयास कि उनके शुभचिंतकों , छात्रों एवं सहयोगियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने कुतुबखाना पर किया शीतल शरबत वितरण

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने निर्जला एकादशी के अवसर पर कुतुबखाना पर शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया । इस मौके पर राहगीरों ने शर्बत ग्रहण किया इस दौरान महानगर अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि इस भीषड़ गर्मी में हमारी संस्था द्वारा जल वितरण लगातार चलता है इसको लेकर पूरी गर्मी भर जगह जगह पर शरबत वितरण किया गया, जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर , बेबी शर्मा ने कहा कि संगठन हमारा समाजसेवा में अग्रसर रहता है । हम हमेशा जनहित के कार्य करते रहते है आज कुतुबखाना पर विशाल शरबत वितरण का आयोजन किया गया । इस दौरान संस्थापक, सचिव सौरभ शर्मा , राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया , महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर , महानगर अध्यक्ष पंकज ठाकुर , महिला महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम , एनजीओ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बेबी शर्मा , युवा जिला अध्यक्ष गीता दोहरे , मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना , गिरीश कपूर , सुमन भाटिया , हिना भोजवानी , करण श्रीवास्तव ,वीर सक्सेना , महेश पंडित आदि मौजूद रहे । इस दौरान विशेष सहयोग अरुण गुप्ता , नितेश शर्मा , बेबी शर्मा , सचिन श्याम भारतीय एवं सहयोग मंजीत सिंह नागपाल , रतन शर्मा , अमित भारद्वाज , धर्मेंद्र सक्सेना , गोविंद टिकियानी , विमल भारद्वाज , शरद शर्मा , आशुतोष शर्मा , नंदू सिंह , आकाश , निखिल शर्मा , अनुराग महरोत्रा , शानू काजमी , अनिल कश्यप आदि का सहयोग रहा ।

डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल का किया दौरा खामियां देखकर हुए नाराज

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज जिला अस्पताल पहुंचे औषधि केंद्र का किया उद्घाटन उसके बाद इमरजेंसी पैथोलॉजी का ब्लड बैंक का निरीक्षण किया इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के खून से सने कपड़े देखकर डिप्टी सीएम नाराज हुए बोले इंफेक्शन फैल जाएगा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देखा ज्यादातर मरीज सांप काटे के आ रहे हैं वैक्सीन की कोई कमी नहीं है उन्होंने जिलाधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए कुत्ते काटे के मरीजों की ज्यादा मरीज आ रहे हैं आवारा कुत्तों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जाए , पैथोलॉजी लैब गंदगी देख कर भड़क गए बोले इन्वेंटर और कंप्यूटर के पास पानी और साबुन रखा देख कर नाराज हो गए , इमरजेंसी में जाकर रजिस्टर चेक किए मरीज आते हैं तो रजिस्टर में चढ़े हैं या नहीं , डिप्टी सीएम ने देखा कि एक्सरे विभाग में मरीज को काफी लंबे समय से इंतजार करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लापरवाही नहीं चलेगी किसी भी सूरत में मरीज को लंबा इंतजार नहीं करने देना है जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी कोई तकलीफ ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह के सहयोग से मैं जल्द एक पद भरने का निर्देश दिया है 300 बेड पर अस्पतालों चलाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जल्दी इसको चलाया जाएगा और जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह अधिकार है कि वह संविदा के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्ति कर अस्पताल को सुचारु रूप से चलवाए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि संस्थागत प्रसव होना बहुत जरूरी है प्राइवेट अस्पतालों का खर्चा मरीज नहीं झेल पाता है किसी सरकारी संस्थानों में प्रसव करवाई और इसके लिए जो भी आवश्यक हो वह कदम उठाए जाएं अब लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार के पास ना दावों की कमी है ना व्यवस्थाओं की कमी है प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ड्यूटी निभानी होगी और जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने दिया जाएगा।। निरीक्षक के दौरान सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह , सीएमएस डॉक्टर अलका शर्मा , महिला अस्पताल सीएमएस टी प्रसाद , डॉक्टर लक्ष्मी कांत, वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, डिप्टी मेयर सर्वेश रस्तोगी , मीरगंज विधायक डॉक्टर डी सी वर्मा , सांसद छत्रपाल गंगवार और कई भाजपा नेता मौजूद थे।

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

राष्ट्र जगत संवाददाता।

जवाबी फायरिंग में सिपाई के भी लगी गोली जिला अस्पताल में भर्ती।

बरेली के थाना देवरनियां क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी अकील अहमद को पुलिस ने रोहिली मोड़ पुलिया के पास से पकड़ा है।

घटना 5 जून को सामने आई, जब पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि अकील अहमद ने बच्ची को चीज दिलाने का लालच देकर प्राइमरी स्कूल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी।

6 जून को पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी को देख कर रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल रोहित घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारी।

रात करीब 12:37 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को पहले सीएचसी बहेड़ी और फिर जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम वार्ड नम्बर 68 के बड़ी बमनपुरी स्थित शाह जी की बगिया में हुआउपस्थित कांग्रेस जनों ने इस अवसर पर अलग-अलग तरह के सदाबहार .नीम, आम,और फूलों के पौधे लगाए

उसके बाद रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये
जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जो हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को समझने और प्रदूषण ,जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने का अवसर है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे और समय-समय पर पौधे लगाने होंगे।
पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियो की याद दिलाता है यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है ।
पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए कि वह भी इस मिशन को एक पौधा लगाकर आगे बढ़ाएं।उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, जिया उर रहमान , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आर बी प्रजापति, प्रवीण मिश्रा, बीना जायसवाल , धीरज दीक्षित, प्रवीण उपाध्याय, मोबिन कुरैशी, निधि शर्मा, दीपिका रस्तोगी, योगेश जायसवाल,रमेश साहू, नागेश दुबे ,अनिल रस्तोगी, कैलाश चंद्र सक्सेना, विनोद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

सपा के कैन्ट प्रभारी अनुराग सिंह पटेल और इंजिनियर अनीस ने किया पौधरोपण

अपनी और अपनो की बेहतरी के लिये पौधरोपण करें

बरेली। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये बरेली कैन्ट प्रभारी अनुराग सिंह पटेल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये हर इंसाफ को अपने हिस्से के पेड़ पौधे लगाने की ज़रूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दिया जा सके। इस मौके पर सपा के 125 बरेली कैंट प्रभारी अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, इंजिनियर अनीस अहमद ख़ाँ, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, पंडित दीपक शर्मा महासचिव, राजेश मौर्या महानगर उपाध्यक्ष,प्रभारी जी के साथ चल कर आये रमन मनार, आनंद पटेल ज़िला पंचायत सदस्य, नाजिम कुरैशी आदि।

शिवसेना ने बरेली में अवैध मांस की दुकानों को बंद करने की मांग

बरेली। शिवसेना (पश्चिम) के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर में अवैध रूप से चल रहे मुर्गी कटान और बिना वैध लाइसेंस के मांस के व्यापार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
दीपक पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि अवैध मांस व्यापार स्वास्थ्य मानकों, नगर निगम के नियमों और कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है, और यह समाज में संक्रमण फैलाने के साथ-साथ नैतिक असंतुलन भी पैदा कर रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से सीबीगंज कर्मचारी रोड से रहपुरा रोड पर लकी मिठाई वाले के आगे स्थित साबिर उर्फ मुंशी मुर्गी फार्म की गंभीरता से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
हम मांग करते हैं कि अवैध मांस कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए बिना लाइसेंस दुकानें सील की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रमुख दीपक पाठक, महानगर प्रमुख आयुष वर्मा, अंकुर अग्निहोत्री, विश्व प्रताप सिंह, शशांक पाठक, राकेश यादव, प्रिंस, शिवम सक्सेना, अर्चित मिश्रा और अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पौधे का वितरण कर दिया संरक्षण का संदेश

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम को अपनी साप्ताहिक श्रृंखला में समाज को जागरूक करने हेतु स्वामी विवेकानंद पार्क में पौधारोपण किया गया इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधे का राहगीरों को वितरण किए गए जिसमें सभी को पौधारोपण के साथ साथ उसका संरक्षण करने हेतु जागरूक किया इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया , जिला अध्यक्ष महिला प्रियंका कपूर , महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम , महानगर अध्यक्ष पंकज ठाकुर , संजू भाटिया , सुमन भाटिया , मनोज शर्मा , अजय चन्द्रा करण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।

गंगा दशहरा पर की शरबत प्याऊ सेवा

बरेली । विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल बरेली द्वारा आज गंगा दशहरे के पावन पर्व पर न्यू मंगलम स्वीट्स कुल्हाडा पीर रोड पर एक मीठे शरबत के प्याऊ का आयोजन किया गया । शरबत प्याऊ का शुभारंभ रश्मि अग्रवाल, ममता गर्ग के द्वारा किया गया । शरबत बांटने के दौरान संजय गर्ग, पवन अरोड़ा, संदीप मेहरा, संजीव अग्रवाल, सोमेश वार्ष्णेय, महेंद्र गंगवार, महेंद्र पाठक, राजकुमार चोपड़ा नूतन मिश्रा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, रेनू मिश्रा, नीरेश माहेश्वरी, किरन सिंह , मधु सक्सेना,स्नेह अग्रवाल, प्रियंका मौर्या , कमला पांडे, मनीषा मेहरा का सक्रिय सहयोग रहा ।

साईं मंदिर पर एक कुन्टल चीनी का सरबत ,एक कुन्टल चाबल की खिचडी प्रसाद बितरण किया

बरेली। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य मे श्री शिरडी साई सर्बदेव मंदिर मे दोपहर 12 बजे शायं तक सरबत और खिचडी प्रसाद बितरण किया गया मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया साई और श्याम भक्तो के सहयोग से एक कुन्टल चीनी का सरबत और एक कुन्टल चाबल की खिचडी प्रसाद बितरण किया गया इसमे प्रमुख रुप से जिन भक्तो का सहयोग प्राप्त हुआ उनमे गौरब अरोरा, त्रिलोक दयाल, नर्सिंग मोदी, अंकुर गुप्ता सुभाष पाल आदि का सहयोग रहा ।