बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे बरेली जंक्शन सिग्नल से 50 मीटर दूर थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रनोवर(ट्रेन व्यक्ति के ऊपर गुजर जाने) की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा दी गई।मौके पर पहुंचकर जानकारी हुई कि म्रतक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार पीएनओ 112302694 वर्तमान तैनाती जीआरपी बरेली जंक्शन पर है। घटना के समय आरक्षी ट्रेन ड्यूटी में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौका मुआयना किया गया है, म्रतक वर्दी पहने हुए था, पिस्टल लगी हुई , जेब में मोबाइल व पर्स एवं बगल में बैग मिला है , घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए । म्रतक का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। पुलिस ने सूचित कर दिया गया है। मूल रुप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।सरकारी पिस्टल मय राउंड, पर्स, मोबाइल, टेबलेट,बैग सभी सामान सुरक्षित दाखिल किया गया है।
बरेली। थाना किला पुलिस ने छिनैती लूट की घटना करने वाले 4 शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए , कब्जे से छिनैती का माल, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल व तमंचे, कारतूस बरामदा हुए हैं। दिनांक 30 मई को वादिनी शालू वर्मा पत्नी अनूप गुप्ता निवासी मोहल्ला मुशीनगर विहारमान नगला थाना इज्जतनगर के किशन कुमार ज्वैलरी के दुकान से वापस अपने घर जाने के लिये कार में बैठते समय दो अभियुक्तों द्वारा पीछे से आकर झपटा मारकर उनके कंधे पर टंगा बैन जिसमें लगभग एक लाख रुपये, एक मोबाइल ओप्पो ए77, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान सहित लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना में मुकदमा बी एन एस धारा में पंजीकृत किया गया था। छिनैती की इस घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक किला मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान रहीमुद्दीन पुत्र चन्दरूद्दीन निवासी परताखेडा थाना सीबीगंज , सोहिल पुत्र लईकुद्दीन निवासी तिलियापुर थाना सीबीगंज , गौ० बिलाल पुत्र सुबाबुद्दीन निवासी ग्राम तिलियापुर थाना सीबीगज , आसिफ पुत्र इशाक निवासी परसाखेडा थाना सीबीगंज के नाम प्रकाश में आए । बीती रात्रि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि छिनैती की घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्त अपने दो अन्य साथियो के साथ बाकरगंज से दौली रघुवर दयाल रोड पर बरम बाबा के स्थान पर किसी अन्य घटना को अन्जाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो पुलिस पार्टी से घिरा देखकर बदमाश आसिफ द्वारा अपने साथियों के ललकारने पर पुलिस पार्टी को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से तीन फायर किये गये। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त आसिफ बाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। हेड कांस्टेबल अनूप दाहिने बाजू में गोली लगने के घायल हुये है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमचे 315 बोर, 3 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर व छिनैती में गये लूटे हुए आधार कार्ड, एक बैंक पीएनबी, एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी, एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड व कुल 50,000/- रूपये नगद ता घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल प्लेटिना , स्पलेण्डर बरामद हुई । घायल अभियुक्त आसिफ व हेड कांस्टेबल अनूप को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक , उनि जुगमेन्द्र बालियान , उनि वकार अहमद , उनि लाखन सिंह , हेका अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल सरताज अली , दीपपाल सिंह , कांस्टेबल विनय , मुकेश कुमार , आरिफ अली , चालक हेका आबिद हुसैन मौजूद थे।
बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुर्बानी पर प्रतिबंध की मांग करने वाले लोग सांप्रदायिक सोच रखते हैं। हैदराबाद के टी राजा, बम्बई के नितीश राने, गाजियाबाद विधायक नंद किशोर गुजर और स्वामी राम भद्राचार्य जैसे लोग कुर्बानी त्यौहार पर रोक लगाने की मांग कर रहे है। ऐसा हरगिज नहीं हो सकता , इसलिए की यह त्योहार 1450 सालों से मनाया जा रहा है, परम्परागत तरीके से होता आया है यह कोई नया त्यौहार नहीं है। मौलाना ने कहा कि मुस्लमान कुर्बानी के त्योहार को हरगिज नहीं छोड़ सकता , क्योंकि यह इस्लाम का एक अहम हिस्सा है। मैं भारत के तमाम मुसलमानो से अपील करता हूं कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें, कुर्बानी करते वक्त दूसरे धर्मो के आस्था का भी ख्याल रखें। और खुले में कुर्बानी न करें, बल्कि जिस जगह कुर्बानी करना हो वो बंद जगह होनी चाहिए, जानवर के अवशेष को जमीन में दफन कर दें, रोड और गलियों में न फेंकें।
बरेली। तहसील फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सैदापुर के निवासियों ने बहगुल नदी पर बन रहे बाढ़ नियंत्रण बांध को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामवासियों का कहना है कि बांध का निर्माण गलत स्थान पर किया जा रहा है, जिससे गांव को डूबने का खतरा बढ़ गया है। हर वर्ष बरसात के मौसम में बहगुल नदी में बाढ़ आती है, जिससे सैदापुर एवं आसपास के गांवों में भारी तबाही होती है। ग्रामवासियों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि कई बार जान-माल की हानि होती है ग्राम वासियों ने मंडल आयुक्त से शिकायत की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ से बचाव हेतु जो कार्य किया जा रहा है, वह गलत दिशा में किया जा रहा है और इससे लाभ के बजाय नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वर्तमान स्थान पर ही बांध बनाया गया तो पूरा गांव पानी में डूब जाएगा और लोगों को एक बार फिर पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों ने मण्डल आयुक्त बरेली से हस्तक्षेप की मांग की है और आग्रह किया है कि बाढ़ खण्ड विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि बांध का निर्माण सही स्थान पर हो और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान लालाराम, श्याम बाबू, कमलेश कुमार, बिट्टू मौर्य, राजबीर, चंद्रपाल, रामकरन, सतीश मौर्य, भूपराम, विनोद, आकाश विशाल, प्रमोद, मन्नालाल, बाबूराम, अमरपाल, दिनेश बाबू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है।
बरेली । जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव उगनापुर के रहने बाली 25 वर्षीय सोनी ने खाना बनाने को को लेकर हुए झगड़े में सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया परिवार वालों ने महिला को निजी अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई महिला दो बच्चों की मां थी।
मृतका की पति शिव ओम ने बताया 25 तारीख को गन्ने के खेत में मजदूर चल रहे थे सुबह सोनी से कहा खाना बना लेना हमलोग खेत पर चले गए सोनी ने खाना नहीं बनाया घर वापस आकर पूंछा खाना क्यों नहीं बनाया इसी बात को लेकर सोनी और शिव ओम में झगड़ा हो गया शिव ओम दूसरे कमरे में जाकर लेट गया सोनी ने घर की चौखट से साड़ी द्वारा फांसी लगा ली और सुनकर शिव ओम भागता हुआ आया उसने देखा सोनी फांसी पर लटकी हुई है उसने तुरंत फांसी के फंदा से उतारा सोनी की हालत बिगड़ने लगी उसे शाहजहांपुर निजी अस्पताल भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण उसे बरेली निजी अस्पताल को रेफर कर दिया सोनी का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था 6 दिन बाद इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई।
बरेली । नगर निगम के वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में बी ब्लॉक राजेंद्र नगर सत्य प्रकाश शुक्ला वाले ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पार्षद सतीश मामा ने अपना सहयोग दिया ।
बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे। जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है । आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
“राजकीय पालिटेक्निक, सी०बी० गंज बरेली” में सामाजिक समरसता, ब्रजप्रान्त के तत्वावधान में हर्षोल्लास व श्रद्धा निष्ठापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर मंचासीन तथा सभी सहभागियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।* मुख्यवक्ता डा०सुषमा गौडि़याल (मा०सदस्य-सामाजिक समरसता राष्ट्रीय टोली एवम् डिप्टी चीफ प्रोक्टर बरेली कालेज बरेली) रहीं।उन्होंने कहा कि हमें तथा हमारे संपूर्ण समाज के लिए लोकमाता का जीवन पग पग पर प्रेरणा देने वाला रहा है। उनमें कोमलता, दयालुता के साथ-साथ संकल्प न्याय के प्रति कठोरता,निष्पक्षता।समाज,राज्य,देश और धर्म के प्रति निष्ठा की अद्वितीय मूर्ति के रूप में अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन रहा है। गाय के छोटे बछड़े को पुत्र द्वारा कुचलने की घटना पर निरही गाय के दुःख को अहसास कर अपने ही पुत्र को रथ से कुचलकर मारने का मृत्यु दण्ड सुनाती हैं।मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट आकाश पुष्कर जी (प्रान्तीय अध्येता प्रमुख) ने अपने बताया कि लोकमाता राज्य के आर्थिक सुधार के लिए विकास योजना व कुटीर उद्योग योजना बनातीं हैं।तो शुत्र अपने राज्य अपने आँख ना उठा सके ।पुरुषों की सेना के साथ साथ महिलाओं की सेना का निर्माण करतीं हैं।वे आडंबर से दूर रहकर पूरा जीवन बितातीं हैं।अपने राज्य आक्रामक करने की योजना बना रहे पडौसी राज्य को अपनी वाक्य पटूता से आक्रमण का निर्माण बदलने को मजबूर कर देतीं हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष आ०नरेन्द्र जी (प्रधानाचार्य- राजकीय पालीटेक्निक बरेली) ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर जी ने पूरे भारत में प्याऊ,धर्मशाला, मंदिर निर्माण, और खण्डित बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों का पुनर्निर्माण भी कराया था। वे अपने साथ सदैव शिवलिंग प्रकाश पुँज के रूप में रखतीं थी। अपने सभी आदेश भगवान शंकर को अर्पित करके करतीं थीं।तथा आदेशों पर राज्य की मुहर स्थान पर शिवलिंग का चिन्ह मुहर के रूप लगातीं थी। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी लोकमाता के संदेशों पर विचार रखे। आयोजन की संयोजिका प्रोफेसर अनुरंजना सिंह जी रहीं तथा कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद अग्रवाल जी (सहप्रान्त संयोजक-सामाजिक समरसता ब्रजप्रान्त) ने किया। इस अवसर पर श्री त्रिवेन्द्र कुमार जी, ठाकुर दास जी, आनंद प्रकाश जी,अरुण राठौर जी,रामगोपाल शर्मा जी,पुनीत जौहरी जी,रविंद्र चौधरी जी,अपुल श्रीवास्तव जी के साथ साथ संस्थान के प्रोफेसरों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित 80 लोग सम्मिलित हुए।
पीलीभीत । भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जनपद पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को जिला स्तरीय मासिक पंचायत में संगठन ने घोषणा की कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 9 जून को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। केवल पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की अनदेखी से किसान बेहद नाराज़ हैं और अब संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने आरोप लगाया कि तहसील पीलीभीत में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की मामूली समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है। राजस्व विभाग में अंश निर्धारण, वरासत और आय प्रमाण पत्र जैसे कामों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा कि बीसलपुर तहसील में हुए हालिया किसान आंदोलन में उपजिलाधिकारी ने सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष निसार शाह ने जिले में आवारा पशुओं के आतंक की बात उठाई और मांग की कि इन्हें जल्द गौशालाओं में भेजा जाए। वहीं, जिला अध्यक्ष (पत्रकार मोर्चा) हरिओम बाजपेई ने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने की मांग रखी। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चकबंदी, मेडबंदी, चक रोड, आय प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी कार्य बिना रिश्वत संभव नहीं हैं। अमरिया और बीसलपुर तहसीलों में किसान बेहद परेशान हैं जबकि प्रशासन बेखबर है। पंचायत में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक सभा उपाध्यक्ष डॉ. इसरार अहमद, ज़िला पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिओम बाजपेई, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान, हरिओम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अखिलेश यादव, विजेंद्र सिंह, रामचंद्र, शोभित यादव, डालचंद मौर्य, रघुवर सिंह, ओमप्रकाश राजपूत, शिवचरण वर्मा, प्रह्लाद प्रसाद, बालमुकुंद प्रजापति, रामगोपाल प्रजापति, महेंद्रपाल सिंह, रामप्रसाद, सुखलाल गंगवार, वीरेंद्र गिरी, ओमप्रकाश मौर्य, श्रीराम सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने दो टूक कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन तय है।