Rashtra Jagat Breaking
February 3, 2026

महा मास में किया शरबत वितरण किया

इनर व्हील क्लब बरेली मर्करी द्वारा शरबत वितरण का आयोजन खाटू श्याम मंदिर मारवाड़ी गंज में किया गया महा मास में दानपुन का बहुत महत्व है क्लब द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया जिसमें में सभी ने सहयोग किया कार्यक्रम में प्रेसिडेंट रचना सक्सेना, सेक्रेटरी अनीता गोयल,राखी भसीन, रुचि, रोशनी ,आशु, हेमा उपस्थित रहे

जनरल आसिम मुनीर, जो अब बने पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल, पहलगाम हमले से पहले उनके एक बयान पर मचा था हंगामा

प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है, “जनरल आसिम मुनीर को यह पदोन्नति उनके बहादुर नेतृत्व, रणनीतिक सोच और भारत के ख़िलाफ़ चलाए गए सैन्य अभियान में निभाई गई अहम भूमिका के कारण दी गई है.”बयान में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस फै़सले से पहले राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी से मुलाकात कर उन्हें भरोसे में लिया था.

पाकिस्तान सरकार के इस फ़ैसले पर जनरल आसिम मुनीर ने कहा, “मैं यह सम्मान पूरे देश, पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं, विशेषकर नागरिक और सैन्य शहीदों और दिग्गजों को समर्पित करता हूं.”

“मैं पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के विश्वास के लिए आभारी हूं.”

भारत, अमेरिका, इसराइल, चीन: किसके पास है कौन सा एयर डिफ़ेंस सिस्टम, कौन सा सबसे असरदार?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम के एक डिजाइन को चुना है जो उनके मुताबिक़ ‘भविष्य का मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ होगा. ट्रंप ने कहा कि उनके मौजूदा कार्यकाल के आख़िर तक ये सिस्टम काम करना शुरू कर देगा.

ट्रंप ने कहा है कि इसका लक्ष्य अमेरिका को ‘अगली पीढ़ी’ के हवाई ख़तरों से लड़ने में सक्षम बनाना है. इनमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के ख़तरों से निपटना भी शामिल है.

दुनिया के अलग-अलग देशों के पास अपना एयर डिफ़ेंस सिस्टम होता है, जो युद्ध के हालात में किसी भी देश की सुरक्षा के लिए काफ़ी अहम है.

इस कहानी में हम जानने की कोशिश करेंगे कि एयर डिफ़ेंस सिस्टम के मामले में भारत कहां खड़ा है और दुनिया के प्रमुख देशों के पास कौन-से एयर डिफ़ेंस सिस्टम मौजूद हैं.
यह प्रणाली रडार, सेंसर, मिसाइल, और गन सिस्टम का उपयोग करके हवाई ख़तरों का पता लगाती है, उन्हें ट्रैक करती है और उन्हें नष्ट करने के लिए जवाबी कार्रवाई करती है.

वायु रक्षा प्रणाली को एक जगह तैनात रखा जा सकता है या इसे एक जगह से दूसरी जगह भी ले जा सकते हैं. यह छोटे ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल जैसे बड़े ख़तरों तक को रोकने में सक्षम होती है.

एयर डिफ़ेंस सिस्टम चार मुख्य हिस्सों में काम करता है. रडार और सेंसर दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाते हैं. कमांड एंड कंट्रोल सेंटर डेटा प्रोसेस कर प्राथमिकता तय करता है.

हथियार प्रणालियां ख़तरों को रोकती हैं, जबकि मोबाइल यूनिट्स तेजी से तैनाती में सक्षम होती हैं, जो इसे युद्धक्षेत्र में बेहद प्रभावी बनाती हैं.

कप्तान, नंबर-4 और मिडिल ऑर्डर? इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम के सामने ये सवाल

भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज़ों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने महज़ पांच दिनों के भीतर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

इस ख़बर ने क्रिकेट फ़ैंस को चौंका दिया है.

क़रीब एक महीने बाद भारत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ शुरू करने जा रहा है, और पहले ही मैच में हेडिंग्ले में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की ग़ैर-मौजूदगी टीम के लिए चिंता की बात मानी जा रही है.

ड्रेसिंग रूम में रोहित और विराट की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को उनके अनुभव और समझ का बड़ा सहारा मिलता था.
इंग्लैंड में कैसे खेलना है, इस पर रोहित शर्मा की व्यावहारिक और आसान सलाह, और मैदान पर विराट का जोश और उनके खेलने का अंदाज़ टीम के बाक़ी खिलाड़ियों को काफ़ी कुछ सिखा सकता था.

सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड, ग्रामीणों ने की खुली बैठक

पीलीभीत /पूरनपुर /नेपाल सीमा के नजदीकी गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ आया है। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। खुली बैठक में ग्रामीणों ने इस मामले को सिरे से नकारा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद को धर्म परिवर्तन का नाम देकर गांव को बदनाम किया जा रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को जेल भिजवाया जा रहा है। खुली बैठक में उक्त षड्यंत्र में शामिल लोगों की जांच कराकर कार्रवाई के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भी भेजा गया है। विगत कई माह से नेपाल सीमा के गांव बमनपुरी भागीरथ, बेल्हा, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में धर्म परिवर्तन का मामला चल रहा है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है तो वहीं मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच चीन ने कैसे अपने हित साधे?

चीन की पाकिस्तान के साथ रणनीतिक और सहयोगात्मक साझेदारी सदाबहार है. लेकिन अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड वॉर के बीच चीन ने भारत के साथ भी संबंधों को सुधारने की कोशिश की है.

चीन भारत के साथ महत्वपूर्ण आर्थिक संबंध भी साझा करता है. इस साल भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 127 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

हालांकि भारत का चीन के साथ 99 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार घाटा है और वो डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन से आने वाले सामान पर निर्भर है.
चीन ने दोनों पड़ोसियों के बीच हालिया संघर्ष पर एहतियात बरती और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की.

लेकिन पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए चीन के समर्थन से कुछ चिंताएं भी पैदा हुई हैं. इसकी वजह से भारत के साथ संबंधों में आई हालिया कूटनीतिक मधुरता के कमज़ोर होने का जोखिम पैदा हुआ है.

चीन ने इस सवाल को टाल दिया है कि क्या उसने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को इस तरह का समर्थन दिया. चीन ने कहा, “संघर्ष के बाद से हमेशा निष्पक्ष रुख को बनाए रखा गया है.”

योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए

नई दिल्ली, 26 अप्रैल भारत की प्राचीन वैदिक परंपरा, योग को जब खेल की दुनिया में “योगासन” के रूप में वैश्विक मंच मिला, तो पूरे देश को गर्व की अनुभूति हुई। इंदिरा गांधी स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित 2nd Asian योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप का उद्घाटन माननीय केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा किया गया। यह आयोजन योगासन को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक्स 2036 जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में शामिल करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

यह चैंपियनशिप योगासन भारत और एशियन योगासन फेडरेशन द्वारा, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), दिल्ली सरकार और पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की गई। इस आयोजन को देश-विदेश से भरपूर सराहना और समर्थन प्राप्त हो रहा है।

इस कार्यक्रम में कई विशिष्ट गणमान्यों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से योगऋषि और वर्ल्ड योगासन के अध्यक्ष बाबा रामदेव, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, खेल विभाग की सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती कविता गर्ग, SVYASA विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच. आर. नागेन्द्र, वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन के सीईओ ग्रैंडमास्टर अभयकरण, भगवान बिरसा मुंडा के पौत्र श्री बुडगाम मुंडा, पतंजलि विश्वविद्यालय की डीन साध्वी देव प्रिया, और प्रथम प्रधानमंत्री योग पुरस्कार विजेता विश्वास मंडलिक गुरुजी उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने अपने विचार रखते हुए कहा:
“योगासन का प्रकाश विश्वभर में फैल चुका है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि निकट भविष्य में योगासन को ओलंपिक में एक मान्यता प्राप्त खेल के रूप में देखा जाएगा।”

बाबा रामदेव ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा:
“आज के युग में जहाँ अधिकांश खेल चकाचौंध और ग्लैमर से प्रभावित हैं, वहीं योगासन एक ऐसा खेल है जो संयम का प्रतीक है और देश के युवाओं के लिए एक विवेकपूर्ण जीवनशैली की नींव बनने  की क्षमता रखता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पहल को समर्थन देते हुए एक भावनात्मक संदेश साझा किया:
कई एशियाई देशों के प्रतिभागियों की उपस्थिति इस चैंपियनशिप की महत्ता को दर्शाती है। यह भारत की गौरवपूर्ण यात्रा का एक अहम पल है, जिसमें हम अपने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तरीकों से दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं, ताकि पूरी मानवता को इसका लाभ मिल सके।”

यह चैंपियनशिप खेल से कहीं अधिक एक सांस्कृतिक उत्सव बनकर उभरी। मंच पर जहाँ एक ओर बेहतरीन योगासन प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने अपनी सांस्कृतिक धुनों पर प्रस्तुति दी और दर्शकों ने सभी प्रतिभागियों को देश और संस्कृति से परे जाकर उत्साहपूर्वक प्रोत्साहित किया।

वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य और एशियन योगासन के अध्यक्ष डॉ. संजय मालपानी ने भी अपने विचार साझा करते हुए इस आयोजन को योगासन खेल के वैश्विक भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। 20 से अधिक एशियाई देशों से आए 200 से भी अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रतीक रही कि योगासन आज केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि वैश्विक एकता और साझा मूल्यों का संदेश बन चुका है। खिलाड़ियों ने भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और बेहतरीन प्रबंधों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अद्वितीय आयोजन और अंतरराष्ट्रीय मान्यता के साथ, योगासन का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है। 2026 के एशियन गेम्स में योगासन को डेमो स्पोर्ट के रूप में शामिल किया जाना इस बात की शुरुआत है कि योगासन एक वैश्विक आंदोलन बन रहा है।

पचोमी में गौ तस्करों ने गोवंश काटकर अवशेष दुर्गा मंदिर पर फेंके

फरीदपुर! पांडवों द्वारा स्थापित मंदिर के समीप दूसरे मंदिर के पास गांव तस्करों ने गोवंश काटकर अवशेष कट्टा में भरकर फेंक दिए सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ निकले तो अवशेष कुत्ता नोच रहे थे गोवंश के अवशेष देखकर हिंदू संगठनों का खून खौल उठा गौ रक्षा दल के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भी मौके पर पहुंच गया जमकर हंगामा हुआ हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल भरवाने के बाद अवशेष जमीन में दफन करवा दिए गौ रक्षा दल के जिलामंत्री ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मामला मेडिकल जांच के बाद दर्ज करने हेतु हिंदू संगठनों को आश्वासन दिया है !

मामला नगर से 5 किलोमीटर दूर राजमार्ग के पचौमी गांव में पांडवों द्वारा स्थापित पंचेश्वर नाथ मंदिर के समीप दुर्गा मंदिर के पास गौ तस्करों ने गोवंश काटकर अवशेष कट्टा में भरकर फेंक दिए थे सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ मंदिर से होकर निकले तो देखा अवशेष कुत्ता नोच कर खा रहे थे जिन्हें देखकर हिंदू समुदाय के लोगों का खून खौल उठा ग्रामीणों ने सूचना गौ रक्षक दल के जिला मंत्री आलोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विकास ठाकुर के अलावा विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री ब्रज प्रांत मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा, नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर के अलावा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दे दी पल भर में हिंदू संगठनों का कुनबा मौके पर इकट्ठा हो गया और हंगामा करने लगा जमकर हंगामा हुआ सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भारी फोर्स के साथ दुर्गा मंदिर पर पहुंचे और मौके की नजाकत को समझा हिंदू संगठनों का आक्रोश देखने लायक था क्योंकि इससे पहले भी इसी गांव का एक गो तस्कर गोवंश के अवशेष के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था फिर भी तस्करी पर लगाम नहीं लगी पुलिस ने हिंदू संगठनों को समझाकर मामला शांत कराया पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल जांच को भिजवाया जिला मंत्री आलोक शर्मा की तहरीर पर जांच के बाद अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है वही हिंदू संगठनों का कहना है अगर कार्यवाही नहीं होती है तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा!
इस दौरान अमन पांडे, लखन वर्मा, सवन कुमार, मोनू राठौर के अलावा है तमाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

घरेलू पानी के विद्युतमोटर के करंट से ड्राइवर की मौत

फरीदपुर! नगर के मोहल्ले में नहाते समय पानी के विद्युत मोटर के करंट से युवक की दर्दनाक मौत हो गई जो पेसे से ड्राइवर था परिजन उसे अस्पताल लेकर तोड़े लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू हो चुके थे उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया गया इसके बाद परिजनों ने देर शाम गमगीन माहौल में नगर के शमशान भूमि मैं अंतिम संस्कार कर दिया!

नगर से 2 किलोमीटर दूर नवादा वन निवासी रामअवतार मिश्रा हाल निवासी मोहल्ला बक्सरिया का बेटा मनोज मिश्रा 35 वर्षीय सुबह अपने घर में लगे हुए पानी के मोटर से नहा रहा था इसी दौरान मोटर से पानी में करंट उतर गया और वह छटपटाने लगा उसे छटपटाते देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए तब तक लाइट चली गई परिजन उसे एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल की ओर दौड़े लेकिन तब तक प्राण पखेरू हो चुके थे डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया जो अपने पिताजी के साथ खेती-बाड़ी में बराबर का काम करने के अलावा ड्राइवर था जिसके छोटे-छोटे 4 बच्चे हैं जिसमें तीन बेटा और एक बेटी है युवक की मौत से पत्नी के सर से उठा पति का साया मासूम बच्चे हुए यतीम सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब का पंचनामा पर पोस्टमार्टम भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया गया देर शाम मृतक के सब का परिजनों ने गमगीन माहौल में मोहल्ले के शमशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया!

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड

पीलीभीत/ अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई।द्वारा यूपी-112 की गाड़ियों (पीआरवी) को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही पीआरवी पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई और आपात स्थिति में उनके प्रयोग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सही रख-रखाव एवं प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।परेड के उपरांत एसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित आटा चक्की, एमटी शाखा, मेस, जिम एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा RTC से संबंधित निर्देश दिए गए तथा बैरिक, फायर वट एवं रिजर्व QRT का निरीक्षण कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की गई।