Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

1470वें जन्मदिवस के अवसर पर हज़रत मौला अली के जशन में नज़्र पेश

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली । हजरत मौला अली (अ.स.) का 1470वां जन्मदिवस (यौम-ए-विलादत) अदब ओ एतराम के साथ मनाया गया।
बरेली के नौमहला मस्जिद स्थित दरगाह ख्वाजा नासिर मियां रहमतुल्लाह अलैह पर हजरत मौला अली (अ.स.) की विलादत का 1470वां जश्न मनाया गया।
जशन की सरपरस्ती दरगाह ख्वाजा नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह के सज्जादानशीन हज़रत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी ने की।यह कार्यक्रम दरगाह के खादिम सूफी वसीम मियां साबरी और शाने अली कमाल मियां साबरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। अकीदत्मंदों को तबर्रुक वितरित किया गया। नमाज़-ए-अस्र के बाद हजरत मौला अली की नज़्र पेश की गई। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुआ। अकीदत्मंदो ने दरगाह पर गुलपोशी की
उलेमा-ए-इकराम हजरत अली (अ.स.) की ज़िंदगी, उनके इल्म, न्याय और मुश्किल कुशा होने पर रोशनी डाली हजरत अली को “इल्म का दरवाज़ा” कहा जाता है और उनके बताए रास्ते पर चलकर ज़िंदगी को खूबसूरत व आसान बनाया जा सकता है।उलेमा-ए-इकराम ने हजरत अली अलैहिस्सलाम की जिंदगी, उनके इल्म-ओ-दानिश, न्यायप्रियता और मुश्किलात दूर करने वाले गुणों पर प्रकाश डाला। उन्हें “इल्म का दरवाज़ा” (दरवाज़ा-ए-इल्म) कहा जाता है, और उनके बताए रास्ते पर चलकर जीवन को सुंदर और सरल बनाया जा सकता है।
समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने बताया कि हजरत मौला अली अलैहिस्सलाम की विलादत इस्लामी कैलेंडर के 13 रजब को मनाई जाती है, और यह आयोजन अकीदत व मुहब्बत का एक खूबसूरत नमूना है। अल्लाह तआला सभी अकीदतमंदों की हाजतें पूरी फरमाए और हजरत अली की शफाअत नसीब हो। आमीन।नज़्र पेश करने के बाद मुल्क, अवाम की खुशहाली, तरक्की और कामयाबी के लिए खास दुआएं की गई।
इस मौके पर मुफ़्ती अब्दुल बाक़ी मरकज़ी,सूफी वसीम मियाँ साबरी,कमाल मियाँ साबरी,पम्मी ख़ाँ वारसी,शाहिद रज़ा नूरी,रिज़वान साबरी नन्ना मियाँ,मोहम्मद शाहिद मियाँ साबरी, सलीम साबरी,सय्यद शाहनवाज़,ज़िया उर रहमान,मोहम्मद दानिश,नईम साबरी, हसनैन,दिलशाद कल्लन मियाँ आदि सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।

भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन, अध्यक्ष बने रजत शर्मा

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र पांडे ने अस्वस्थता के चलते आज अपना कार्यभार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रजत शर्मा को सौंप दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद रजत शर्मा को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसके साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत शर्मा ने ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार सुरेन्द्र पाण्डेय, के. के. गौतम एवं आचार्य संजीव गौड़ को संरक्षक मनोनीत किया गया है।
वहीं त्रिभुवन शर्मा को महासचिव तथा शरद मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर रमेश मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, कौशल सारस्वत एवं शैल उपाध्याय को मनोनीत किया गया है। साथ ही गजेंद्र पांडे को सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में रतन शर्मा (राष्ट्र जागरण युवा संगठन के ट्रस्टी एवं संरक्षक) तथा पवन मिश्रा (युवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बरेली में घना कोहरा, ठंड का अलर्ट जारी

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को खासा सतर्क होकर चलना पड़ा, वहीं कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर चलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय कोहरा और अधिक घना रहने की चेतावनी दी गई है।
ठंड बढ़ने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। किसानों को भी मौसम को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

122 विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक बने श्याम बिहारी जी का निधन

(राष्ट्र जगत संवादाता)
फरीदपुर बरेली 122 विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के दो बार विधायक बने डॉक्टर श्याम बिहारी लाल जी का आज बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया विधायक जी को हार्ट अटैक आने पर तुरंत मेडिसिन सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उनका मृत्यु घोषित कर दिया डॉक्टर श्याम बिहारी लाल जी का कल 1 जनवरी सन 2026 को उनके समर्थक और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया था डॉ श्याम बिहारी लाल भारतीय जनता पार्टी से दूसरी बार निर्वाचित विधायक थे डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच शोक की लहर विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल जो कि अब हम सब के बीच में नहीं है 122 विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं सदस्यों के लिए एक यह बहुत ही दुखद खबर है

अमर शर्मा ने पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बनकर किया परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन

आगरा ( रमाकांत शर्मा ) : फतेहाबाद, अमर शर्मा पुत्र स्व. महेश चंद्र शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से सरकारी नौकरी हासिल करते हुए पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर नियुक्ति पाकर कार्य सम्हालते हुए उन्होंने अपने पद के प्रति ईमानदारी, सच्ची कर्तव्यनिष्ठा एवं सरकार की नीतियों के प्रति हमेशा तत्पर रहकर कार्य करने का भरोसा दिलाया! अमर शर्मा बचपन से ही विनम्र हृदय वाले हमेशा से ही पढ़ने लिखने में आगे रहे और जब भी वो किसी बेजुबान गाय या अन्य पशु जीव जंतुओं को रोड़ पर घायल या बीमार देखते तो काफी दुख होता इस वज़ह से उनकी रुचि पशु चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी डॉक्टर बनकर बेजुबान बेचारे पशु, पक्षियों व अन्य जीव जंतुओं का इलाज कराना एवं उनकी ठीक से देख रेख व सरकार द्वारा दी जाने वाली चिकित्सा सुख सुविधाओं का संचालन करना उनकी प्राथमिकता में शामिल था और उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए अपना सपना पूरा किया! अमर शर्मा को खुद पर पूरा भरोसा था कि इस विभाग में एक अच्छा पद हासिल जरूर करेगें और जब सरकारी जगह निकली तो अमर शर्मा ने परीक्षा में 99 प्रतिशत / मेरिट अंक टॉप श्रेणी प्राप्त करने के बाद यह पद हासिल किया! अमर शर्मा चार भाइयों में सबसे छोटे हैं उनके सबसे बड़े भाई रमाकांत शर्मा सह. संपादक – राष्ट्रीय समाचार पत्र राष्ट्र जगत एवं प्रोपराइटर – मानवी फूड्स ऑफ इंडिया एंड ट्रैवल्स फर्म के मालिक हैं और दूसरे भाई सुनील कुमार एक प्रतिष्ठित कंपनी में फील्ड फेसिलिटेटर हैं एवं तीसरे भाई विष्णु शर्मा लेफ्टिनेंट एन.सी.सी ( आर्मी विंग ) और चौथे सबसे छोटे भाई खुद अमर शर्मा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बन चुके हैं ! इस खुशी के अवसर पर काफी संख्या में शुभ चिंतकों और डॉक्टर्स व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने फोन कॉल, मेसेज व व्यक्तिगत तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं! इस मौके पर परिवार में खुशी का माहौल बना रहा और लोगों को मिष्ठान वितरण किए गए ! अमर शर्मा ने देश के चौथे सबसे बड़े पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ – अनुसंधान संस्थान, मथुरा से शिक्षा ग्रहण की !

राष्ट्र जागरण सनातन संघ ने बांग्लादेश के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन किया पुतला दहन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। राष्ट्र जागरण सनातन संघ द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया। संस्थापक/चेयरमैन सौरभ शर्मा एवं प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर के नेतृत्व में कुतुबखाना स्थित कार्यालय में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन किया।
प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं एवं अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पूरे देश के सनातनियों को आहत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रत्येक सनातनी में इस विषय को लेकर आक्रोश व्याप्त है और इसी आक्रोश के चलते विरोध प्रदर्शन कर बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, सुमन भाटिया, अलका माथुर, नाथ नगरी के संस्थापक विकास महरोत्रा, सनातन संघ से कमल टंडन, जितेंद्र मिश्रा, प्रदीप शर्मा, युवा संगठन से दीपु कश्यप, करण श्रीवास्तव, गिरीश कपूर, संजू भाटिया, विनोद रघुवंशी, राजीव माथुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया।

व्यापारियों के उत्पीड़न पर होगा धरना प्रदर्शन: विशाल मेहरोत्रा

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आज जनकपुरी पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता श्री तरुण साहनी जी ने की ।
जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत जी ने कहा नगर निगम बिना नोटिस और सूचना के व्यापारियों की दुकानें सील कर रहा है जबकि व्यापारी खुद शहर के विकास में सहयोगी बनना चाहता है टैक्स भी ईमानदारी से देता है जब बिल अनाप शनाप भेजते है तो व्यापारी क्या करे ?जल्द अधिकारियों से भेट वार्ता कर चर्चा की जाएगी अगर समाधान नहीं होगा तो हल्लाबोल किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा जीएसटी विभाग भी बे वजह नोटिस भेज व्यापारियों के उत्पीड़न कर रहा है जिसको लेकर जल्द ही एडी.कमिश्नर से मिलकर बात करी जाएगी समस्याओं का निदान कराया जाएगा । वहीं अतिक्रमण अब टैक्स देने वाले व्यापारी को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है प्रशासन को तय करना होगा कि वोह टैक्स पेयर के साथ या दुकानों के आगे ठेले लगाकर बिना टैक्स दिए व्यापार कर रहे उनके साथ है। फेरी नीति लागू कराने की मांग उठाई जाएगी।

मंजीत सिंह नागपाल /आशु अग्रवाल ने कहा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा टीम का गठन जरूरी है पदाधिकारी के नाम को लेकर चर्चा करी रविवार को युवा टीम की घोषणा करी जाएगी।
आज की मीटिंग में तरुण साहनी,आशु अग्रवाल,अनिल पाटिल,रजत अग्रवाल,अमित मिश्रा ,प्रखर अग्रवाल,संजीव औतार अग्रवाल,भगवान स्वरूप,सुधीर अग्रवार,गिरीश मक्कड़,प्रीतम सिंह,मयंक कठेरिया,उबैद उर रहमान शम्सी ,राहुल रस्तोगी,नाना मराठा,विशाल सिंह कन्हैया राजपूत,राजेंद्र राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

दलित की पट्टे की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा डीएम से की शिकायत

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड्डा निवासी रामवीर जाटव ने दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत जिला अधिकारी से की हैं।प्रार्थी रामवीर ने बताया कि उसकी जमीन गाटा संख्या 426/1 रकंवा 0. 202 हे० स्थित ग्राम कुड्डा तहसील आंवला में है यह जमीन रामवीर जाटव को पट्टे में मिली हैं रामवीर पर और कई जमीन नहीं है बहुत ही गरीब हैं मजदूरी करने बाहर चला गया था 8 दिसंबर को जब गांव में वापस आया तो देखा मदन लाल, विमल साथ में अन्य बल्लियां थाना भमोरा के रहने वाले मेरी पट्टे की जमीन पर इन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया अवैध कब्जा हटाने को कहा गाली गलौज करने लगे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित को जान का खतरा है पीड़ित रामवीर जाटव ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग और कब्जा दिलाने की मांग की।

शादी का संसार शो रूम का भव्य उद्घाटन झारखंड के गर्वनर संतोष गंगवार ने रिबन काटकर किया

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । शादी का संसार’ का सिविल लाइंस में भव्य उद्घाटन मान्यवर का विशेष विवाह एवं पार्टी वियर कलेक्शन समेत अन्य कंपनियों का शानदार कलेक्शन मिलेगा । सिविल लाइंस चौपुला रोड पर शादी का संसार शो रूम का भव्य उद्घाटन झारखंड के गर्वनर संतोष गंगवार ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरून कुमार, विधायक एमपी आर्या, विधायक राघवेन्द्र शर्मा समेत शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उद्घाटन कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
इस मौके पर मुकेश जैन ने बताया कि सन 2006 में हमने प्रसाद सिनेमा भवन, सिविल लाइंस में इरिश आउटफिट नामक एक छोटी-सी दुकान के माध्यम से अपनी व्यावसायिक यात्रा प्रारंभ की थी। जो कि सभी के सहयोग से आगे बढ़ती रही। इसी विश्वास के बल पर हमारे द्वारा हल्द्वानी, काशीपुर, पिथौरागढ़, अलीगढ़, देहरादून एवं पीलीभीत जैसे प्रमुख नगरों में मान्यवर, मॉन्टे कार्लो, लिबर्टी, रेमंड्स एवं ब्लैकबेरी जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अपने भव्य शोरूम स्थापित किए गए। इसी सफलता क्रम में, लगभग 10 वर्ष पूर्व हमने बरेली सिविल लाइंस, चौपला रोड पर मान्यवर एवं रेमंड्स के सहयोग से एक भव्य शोरूम स्थापित किया था। आज उसी शोरूम को पूर्णत: पुनर्निर्मित कर ‘शादी का संसार’ नाम से शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने बताया कि हमारे इस शोरूम पर मान्यवर का विशेष विवाह एवं पार्टी वियर कलेक्शन, रेमंड्स का प्रीमियम फैब्रिक एवं रेमंड्स एथनिक कलेक्शन। ब्लैकबेरी की विशाल प्रीमियम रेंज उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इरिश की शेरवानी एवं डिज़ाइनर ड्रेसेज़। इटालियन फैब्रिक की बड़ी रेंज (बरेली में पहली बार)। यहां उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर श्रीमती शोभा जैन, मुकेश, अंकिता जैन, मयूर, तनु जैन, आकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मढ़ीनाथ पुलिस चौकी एक और घटना के इंतजार में …

छात्र को पीटने के बाद वीडियो वायरल कर और छात्रों में दिखा रहे खौफ

पुलिस की नाकामयाबी से अभी तक नहीं हुई करवाई , आखिर एक और घटना का इंतजार है

बरेली: मढ़ीनाथ नेकपुर में 25 नवम्बर 2025 को कोचिंग से लौट रहे छात्र से कहासुनी के बाद दबंगों ने बेल्टों से पीटा। मामले में छात्र के शिकायती पत्र पर सुभाष नगर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है। मढ़ीनाथ निवासी छात्र सक्षम शर्मा ने पुलिस
को बताया कि, वह कोचिंग पढ़ने के लिए दिशा फिजिक्स प्वाइंट नेकपुर में गए थे। वहां से लौटते वक्त हनुमान मंदिर के पास हिमेश गिरी, यशु चौधरी के साथ दो अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोका और कहासुनी करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने उन्हें बेल्टों से पीटा।