Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

मढ़ीनाथ में नाथ सुपर मार्केट का हुआ शुभारम्भ..

बरेली । नगर नगरी बरेली में मढ़ीनाथ में व्यापारी धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा नाथ सुपर मार्केट का शुभारम्भ किया गया शुभारम्भ में सर्वप्रथम हवन पूजन किया गया इस उपरांत कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के कर कमलों से फीता काट कर नाथ सुपर मार्केट का उद्घाटन कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान डॉक्टर विकास वर्मा , पुष्पेंद्र शर्मा , दिनेश शर्मा प्रधान , राष्ट्र जगत के संपादक सौरभ शर्मा , डब्लू यादव , एवं स्थानीय पार्षद चित्रा मिश्रा , कमलेश सीधे , श्याम सिंह चौहान , सौरभ कुमार , बृजेश मिश्रा , गोलू सक्सेना , मोनू बमिश्रा , अमन सक्सेना , राष्ट्र जागरण युवा संगठन से निखिल शर्मा , आकाश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे ।

आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा खां के प्रदर्शन और पैदल मार्च के ऐलान से बरेली में हाई अलर्ट


चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा, दंगा-रोधी गाड़ियां, ड्रोन और रूफटॉप स्नाइपर रखेंगे नजर, उपद्रवी जाएंगे जेल~
बरेली। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा खां के ऐलान पर शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन और पैदल मार्च से पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर से बाहर आने जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस बैरियर लगाये जा रहे हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किये गये हैं कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं होगी। कड़े सुरक्षा घेरे और दंगा नियंत्रण उपकरणों और साजो सामान के साथ पुलिस बरेली की सड़कों पर पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ ही एसएसपी ने सभी से शांति बनाये रखने की अपील भी की है।
बरेली में एक कंपनी आरएएफ, 4 कंपनी पीएसी, 200 दरोगा और 500 हेड कांस्टेबल-कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया है। इसके अलावा बरेली के सभी थानों के इंस्पेक्टर एसओ सैकड़ों की पुलिस टीमों के साथ मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी ने शहर को सेक्टर और सब सेक्टर में बांट दिया है। सेक्टर की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी और एडीएम रैंक के मजिस्ट्रेट की रहेगी। वहीं सब सेक्टर में सीओ और एसडीएम को लगाया गया है। उनके साथ इंस्पेक्टर और एसओ रहेंगे। बरेली की स्पेशल पुलिस टीमें दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर 50 गाड़ियों से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग करेंगी। चप्पे चप्पे और मूवमेंट की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। बरेली पुलिस ने रूफ टाप डयूटी लगा दी हैं। स्नाइपर रूफ टाप प्वाइंट से नजर रखेंगे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में गली मोहल्लों में खुफिया टीमों को तैनात कर दिया गया है।
एसएसपी ने हर संवेदनशील और अति संवेदनशील गली-मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। मोबाइल पुलिस टीमें वीडियो कैमरे के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। हर गली, चौराहे और नुक्कड़ पर सिविल ड्रेस में पुलिस वालों को लगाया गया है। घरों के ऊपर ड्रोन से निगरानी की जायेगी। कहीं भी गड़बड़ी मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। जिले में तैनात रहे पुराने इंस्पेक्टर और एसओ भी बुलाये गये हैं। खुफिया एजेंसियों को भी लगा दिया गया है। वह हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सिविल ड्रेस में पुलिस की टीमें हर माहौल पर नजर रख रहीं हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले का पूरा फोर्स सड़कों पर उतार दिया गया है। उपद्रव करने वाले चाहे किसी भी रूप में हों, तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर तक की कार्रवाई होगी।
बरेली पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले खुराफातियों की कुंडली तैयार कर ली है। पिछले सालों में जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान बवाल किया था। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। गली मोहल्लों में रहने वाले ऐसे सभी खुराफाती पुलिस की नजर में हैं। उनके खिलाफ शिकायतों और मुकदमों का ब्यौरा तैयार किया गया है। ऐसे बवाली शुक्रवार को किसी तरह की अफवाह, खुराफात करते नजर आये। उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। पुराने मुकदमों और शिकायतों के आधार पर उन पर गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जायेगी।
मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया मैदान से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने जुमा की नमाज के बाद शहरवासियों से एकजुटता दिखाने की अपील की है। आयोजक इसे अनुशासित और शांतिपूर्ण बता रहे हैं, मगर पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।
बच्चों को अपराध में धकेलने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 83 के तहत यह प्रावधान है कि यदि कोई समूह या कोई भी वयस्क किसी बालक का उपयोग किसी भी तरह के अपराध, समाज विरोधी क्रिया कलाप और विरोध प्रदर्शन में करता है, तो उसे सात साल तक की कठोर कैद और पांच लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हाल के प्रदर्शनों में जहां बच्चों को पत्थर फेंकने के लिए आगे किया गया था, वहां धारा 83(2) लागू की जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि ऐसे मामलों में बच्चों के अभिभावकों और आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
साजिशन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आगे कर उनसे गैर कानूनी कार्य कराना धारा 83 JJ एक्ट के अंतर्गत कानूनी अपराध है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उनके विरुद्ध JJ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है : अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली

23 माह बाद जेल से बाहर आए आज़म खां के स्वागत को झुमका तिराहे पर उमड़ा हुजूम


बरेली। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां मंगलवार को आखिरकार 23 महीने बाद जेल से आज़ाद हो गए। सीतापुर जेल से रिहा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रामपुर लौटते वक्त बरेली की सीमा पर जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।
शाम करीब चार बजे उनका काफिला सीबीगंज के बड़े बाईपास से झुमका तिराहे पर पहुंचा तो माहौल जश्न में बदल गया। सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं और पार्टी के झंडों के साथ उनका इंतज़ार कर रहे थे। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी वजह से आज़म खां गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके। करीब तीन मिनट तक उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर रामपुर की ओर रवाना हो गए।
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी और पूर्व विधायक सुल्तान बेग समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए लड्डू बांटे और गुलाल उड़ाया। नारेबाज़ी से पूरा इलाका गूंज उठा। भीड़ के कारण चौराहे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।
आज़म खां की रिहाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज़म खां ने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा, लेकिन कठिन दौर में अखिलेश यादव ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। मौलाना ने सुझाव दिया कि आज़म खां को अपनी अलग पार्टी बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहिए।
गौरतलब है कि आज़म खां के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश में उन्हें जमानत मिल चुकी है। 2022 में भड़काऊ भाषण मामले में दो साल की सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई थी। फरवरी 2020 में पहली गिरफ्तारी के बाद से ही उनका जेल का सफर शुरू हुआ, जो अब जाकर खत्म हुआ प्रतीत होता है।

कुतुबखाने पर चला अतिक्रमण अभियान , व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्र जगत दैनिक

बरेली । जहां बरेली नगर निगम पूरे शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान पर जोर दे रहा है वहीं पूरे स्मार्ट बरेली नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की भरमार है । जहां देखो नगर निगम में नुमाइंदों द्वारा अतिक्रमण लगवाया जाता है जबकि व्यापारियों ने ये भी कहा कुछ जगह से नुमाइंदों द्वारा महीना वसूली भी की जाती है । जिसको लेकर पूरे शहर में अतिक्रमण लगा हुआ है आज अतिक्रमण अभियान की शुरुआत प्रभारी परिवर्तन दल कर्नल सीवी जोशी के नेतृत्व में चौपला से कुतुबखाना तक हुई नगर निगम टीम अपने पीले पंजे के साथ अभियान की शुरुआत की वही बता थे जब व्यापारियों को जानकारी हुई तभी सभी ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर दी वही एक दुकानदार से नगर निगम की झड़प हुई वही नगर निगम ने सारा समान जप्त कर लिया नगर निगम के एक कर्मचारी ने दुकानदारी से हाथापाई हो गई इस दौरान व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है । आखिर देखना ये है नगर निगम का ये अभियान कहा तक कब तक सफल हो पाता है ।।

थाना फैजगंज बेहटा बदायूं उत्तर प्रदेश

राष्ट्र जगत संवाददाता।
दिनांक 23 9 2025 को फैजगंज बेहटा पुलिस के मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत आवासीयविद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा को आज थाना अध्यक्ष का दायित्व देने के संबंध में

यशवी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महोदय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण ब
नारी सम्मान के संबंध में मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं महोदय के निर्देशन में

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकार बिसौली महोदय के नेतृत्व में थाना फैजगंज बेहटा बदायूं पर आज दिनांक 23 09 2025 को कस्तूरबा गांधी विद्यालय फैजगंज बेहटा की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्ति हेतु उनके अधिकार व महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं व आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा निर्गत हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1081 बी मैन हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 101 अग्निशमन सेवा 1930 साइबर हेल्पलाइन के संबंध में विस्तार से बताया गया
छात्रा कुमारी हिमांशी कक्षा 7 ने एक घंटे के लिए थाना अध्यक्ष थाना फैजगंज बेहटा का दायित्व निभाया गया आम जनता से प्राप्त शिकायतों को सुना गया
कार्यक्रम का समापन सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर किया गया

मिशन शक्ति की टीम

थाना अध्यक्ष रामेंद्र सिंह
ब उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
उप निरीक्षक सुशील कुमार बिश्नोई
महिला कांस्टेबल 104 अंकित वर्मा
महिला कांस्टेबल 2177 सुदेश दिवाकर

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में अनशन करने के लिए ज्ञापन सौंपा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों एवं जनता ने आज दिनांक 19 9 2025 को बदायूं पहुंच कर डीएम साहब बदायूं को नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में अनशन करने के लिए ज्ञापन सौंपा

बदायूं की तहसील बिसौली के नगर पंचायत फैजगंज बेहटा मैं भ्रष्टाचार चरम पर है
भ्रष्टाचार से तंग आकर सभासदों एवं जनता ने आज 19 9 2025 को डी एम साहब बदायूं के लिए एक ज्ञापन अनशन करने के लिए सौंपा

ज्ञापन में सभासदों एवं तमाम जनता ने कहा है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष इसरार खान हिंदू वार्डों में कोई भी कार्य नहीं करा रहे हैं और जब भी उनसे कार्य कराने के लिए कहो तो कहते हैं कि मुझे हिंदुओं ने वोट नहीं दिए हैं मुझे मुसलमान ने बोट दिए है में मुसलमानी वार्डों में काम कराऊंगा और कहते हैं कि जिस किसी को जो भी करना हो कर ले सारे अधिकारी मेरी जेब में है नगर पंचायत अध्यक्ष के भांजे सलीम पूरी नगर पंचायत के लिए चलाते हैं वह जिसको चाहे ठेका देते हैं वह जिसको चाहेकाम से हटा देते हैं और जिसको चाहे काम पर रख लेते हैं जो भी कार्य होता है नगर पंचायत में वह सलीम के ही कहने से होता है पिछली पंचवर्षी में भी फैजगंज बे हटा के हिंदू वार्डों में कोई भी कार्य नहीं कराया और इस पंचवर्षी में भी ढाई साल होने वाली हैं इसमें भी कोई काम नहीं कराया है और तो और 17 मार्च 2024 में बोर्ड की बैठक हुई थी उसके बाद कोई भी बोर्ड की बैठक नहीं हुई है ना जाने कहां से पैसा निकाल कर अपने मुसलमानी वार्डो में सड़के लाइटें जैसी सारी सुविधा करा रहे हैं सभासदों का कहना है कि हमारे फर्जी साइन करके पैसा निकाल कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं अध्यक्ष इसरार खा नगर पंचायत फैजगंज बेहटा तहसील बिसौली जिला बदायूं

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की जनता और सभासद गढ़ नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खा से इस कदर परेशान है कि आज दिनांक 19 9 2025 को डीएम साहब बदायूं के पास आकर अनशन करने के लिए ज्ञापन सौंपा डीएम साहब ने जनता और सभासदों की परेशानी को देखते हुए ज्ञापन लेकर और जांच करा कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

मंडल संवाददाता मनोज शर्मा की खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान पर आखिर चुप क्यों हैं प्रशासन

राष्ट्र जगत संवाददाता।

जिला बदायूं के तहसील बिसौली के नगर पंचायत फैजगंज बे हटा मैं तिरंगे का अपमान किया गया हमारे देश में तैनात सभी वीर जवानों का अपमान है यह और उन हजारों लाखों योद्धाओं और वीर शहीदों का अपमान है जिन्होंने राष्ट्रध्वज के लिए अपना खून बहाया अपनी जान की आहुति देकर तिरंगे की आन बान शान को बरकरार रखा इस तिरंगे को हर भारतीय अपनी जान से ज्यादा समझता और मानता है इस तिरंगे को नगर पंचायत फैजगंज बे हटा मैं नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान ने अपमानित किया लैट्रिन बाथरूम में पड़े झाड़ू और बाइफर वहीं पर राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे झंडे पड़े थे यह हमारी भारतीय संस्कृति के हिसाब से राष्ट्रीय ध्वज यानी तरंगे झंडे का अपमान है वहां पहुंच कर जब मीडिया ने नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान को बुलाया तो वह मीडिया के लिए दो-तीन घंटे गुमराह करते रहे और फिर बाद में उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और वह मीडिया के सामने नहीं आए
भारतीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने की जो भी धारा बनती हो वह कानूनी तौर पर इस पर कार्रवाई की जाए ताकि कभी कोई भी भविष्य में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का कोई अपमान नहीं कर सके जिससे राष्ट्रीय ध्वज की तोहीन ना कर सकें

देखते रहिए आर जे न्यूज़ भारत दैनिक राष्ट्र जगत समाचार पत्र
मंडल संवाददाता मनोज शर्मा की खास रिपोर्ट

किसान यूनियन टिकैत का तीसरे दिन भी धरना बैंक पर जारी रहा।

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में किसान यूनियन टिकैत का धरना तीसरे दिन भी बडौदा ग्रामीण बैंक पर दिन जारी रहा। सैकड़ो की तादाद में पहुंचे किसान भाइयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। आज गुरुवार को तीसरे दिन मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार, हल्का लेखपाल आदित्य कुमार, धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान एवं किसान भाइयों से बातचीत की। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी किसान भाइयों ने बैंक लोन संबंधित अपनी अपनी समस्याएं बताईं और टिटौली निवासी सखावत नवी ने अपने पुत्र आहिल की हत्या में शामिल अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग की। मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि तीन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन में अब तक कोई भी बैंक का कोई बड़ा अधिकारी और पुलिस प्रशासन का उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आया है। और तहसील अध्यक्ष ने बताया कि कल चौथे दिन शुक्रवार को अगर धरना पर बैंक का कोई बड़ा अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी हमारी बात सुनने के लिए नहीं आता है तो हम बैंक में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बैंक व प्रशासन की होगी। जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक पुलिस प्रशासन और बैंक का कोई भी अधिकारी हमारे धरना स्थल पर हमारी समस्याएं सुनने एवं उसका निराकरण करने के लिए नहीं आया। आज शाम को तीसरे दिन फतेहगंज पश्चिमी क्राइम इंस्पेक्टर वरुण कुमार, चौकी प्रभारी अनूप सिंह, एसएसआई अशोक कुमार, हेमंत अत्री पुलिस फोर्स के साथ आए उनसे टटोली गांव में आहिल की हत्या मैं शामिल अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग की गई।आज तीसरे दिन धरना स्थल पर मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, पूर्व जिला महासचिव अरविंद सिंह, एडवोकेट विशाल पाल, संरक्षक राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, धीरज सोमवंशी, पूरन लाल, हरि शंकर पाल, महेश दिवाकर, इम्तियाज अहमद, इश्तियाक अहमद, सखावत नबी, इस्लाम अंसारी, सचिन चौहान, गुड़िया देवी प्रेमवती, ममता सिंह आदि महिलाएं और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एमजेपीआरयू में शुरू हुए कृषि के उच्च अध्ययन, छात्रों ने सीखा करियर निर्माण का मंत्र

राष्ट्र जगत संवाददाता

“नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें विद्यार्थी – कुलपति”

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विश्वविद्यालय में पहली बार कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय की स्थापना की गई है, जिसके अंतर्गत अब बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तथा एम.एससी. कृषि (तीन विषयों में) की पढ़ाई शुरू हो गई है। यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए कृषि शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
संकाय की ओर से छात्रों के लिए सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों से अवगत कराना तथा उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना था। इसी कार्यक्रम के अंतिम दिन डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (DIR) के सहयोग से एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गजेन्द्र सिंह, पूर्व उप महानिदेशक (इंजीनियरिंग), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं पूर्व कुलपति, दून विश्वविद्यालय, देहरादून रहे। उनका स्वागत प्रो. उपेन्द्र कुमार, डीन, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक और उद्यमी बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे छात्र केवल नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनने चाहिए, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।”
इंटरएक्टिव सत्र में प्रो. गजेन्द्र सिंह ने छात्रों को कृषि क्षेत्र में भारत और विदेश दोनों स्तरों पर करियर बनाने के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान एक ऐसा क्षेत्र है जो न केवल रोजगार प्रदान करता है बल्कि उद्यमिता और अनुसंधान के भी असीम अवसर उपलब्ध कराता है। छात्रों ने उनसे अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान उन्होंने धैर्यपूर्वक किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर प्रो. एस.एस. बेदी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (DIR) की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह निदेशालय छात्रों और संकाय सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और सहयोग के अवसर उपलब्ध कराने में सेतु का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय और डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (DIR) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (RIF) सम्मेलन कक्ष में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
प्रो. उपेन्द्र कुमार (डीन, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय), प्रो. एस.एस. बेदी, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. जे.एन. मोर्या, विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ।
मंच संचालन डॉ. अतुल कट्यार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

जिला अस्पताल में सरकारी बिजली का दुरुपयोग,स्कूटी हो रही है चार्ज

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में लंबे समय से सरकारी बिजली का दुरुपयोग हो रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास रोजाना इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज की जाती हैं। इसके लिए सीधे सरकारी बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोग और मरीजों के तीमारदार भी इस नजारे को रोज देखते हैं, लेकिन रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है।

लोगों का कहना है कि पहले से ही अस्पताल में बिजली की खपत ज्यादा रहती है और कई बार आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ऐसे में निजी वाहनों को चार्ज करने के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल होना सीधे तौर पर नियमों की अनदेखी है।
अस्पताल प्रशासन की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर किन लोगों की शह पर यह सब चल रहा है।

जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉक्टर अलका शर्मा ने बताया इलेक्ट्रिक स्कूटी जिला अस्पताल की बिजली से चार्ज हो रही है मेरी संज्ञान में अभी आया है इसको तुरंत हटवा दिया है अगर अब कोई स्कूटी चार्ज करता हुआ मिल गया उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।