बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के तत्वावधान में आगामी 22 जनवरी 2026, गुरुवार को एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उपजा प्रेस क्लब, बरेली में दोपहर 4 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले सम्मानित व्यक्तियों/पदाधिकारियों/अधिवक्ताओं का अभिनंदन एवं सम्मान करना है। आयोजकों के अनुसार यह समारोह युवाओं में सामाजिक चेतना, संगठनात्मक एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा।
राष्ट्र जागरण युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है।
आयोजकों ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
