Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

डॉ काउंट सीज़र मेटि जयंती समारोह में शाही दवाखाना के संचालक डॉ. एस.ए. खान हुए सम्मानित


रामनगर (नैनीताल)।
रामनगर क्षेत्र के ग्राम छोई, निकट हनुमान धाम स्थित द केनन रिसोर्ट में 11 जनवरी 2026 को इआरडीओ, उत्तराखंड द्वारा डॉ. काउंट सीज़र मेटि की 2017वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उन्होंने शाही दवाखाना के संचालक डॉ. एस.ए. खान को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉ. एस.ए. खान लंबे समय से निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं और जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं।
कार्यक्रम में इआरडीओ उत्तराखंड के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *