बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से बेस्ट स्कूल का खिताब पाने वाले माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27
के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा देना है। स्कूल में आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप, प्रतियोगिताएँ और प्रदर्शनी बच्चों में तकनीकी रुचि को और बढ़ावा देती हैं। स्कूल को मुख्यमंत्री के हाथों बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास में उत्कृष्टता को दर्शाता है।
माधव राव सिंधिया स्कूल का ध्येय वाक्य ज्ञानोनाम आदित्यवत है। इस ध्येय वाक्य को स्कूल प्रबंधन ने स्थापना से लेकर आज तक पूर्ण किया है। इसके पीछे टमोटिया एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का शिक्षा के प्रति समर्पण है। 2001 में इस ट्रस्ट की स्थापना हुई थी। ट्रस्ट के सुयोग्य निर्देशन में ही माधव राव संधिया स्कूल का संचालन हो रहा है। इसकी कक्षा तीन तक की विंग रामपुर गार्डन में संचालित होती है तो कक्षा 12 तक का सीनियर स्कूल विशालकाय तीन एकड़ के परिसर में पीलीभीत बाईपास पर शिव गार्डन में संचालित हो रहा है। ट्रस्ट के पास एक समृद्धशाली सलाहकार बोर्ड है। इसके अध्यक्ष भारतीय विद्या भवन के वाइस चेयरमैन डा शैलेंद्र कुमार टमोटिया हैं। राष्ट्रपति के पूर्व मीडिया सलाहकार एसएम खान, एहलकान स्कूल दिल्ली के प्रधानाचार्य डा आरके शर्मा, सीआरपीएफ स्कूल नई दिल्ली के प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल रानीखेत की पूर्व प्रधानाचार्या मंजू सिंघल जैसी नामी हस्तियां बोर्ड में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के हाथों बेस्ट स्कूल का खिताब पाने वाले माधव राव सिंधिया स्कूल में प्रवेश शुरू
