Rashtra Jagat Breaking
March 10, 2026

निष्क्रिय रहने पर अमरोहा रिपोर्टर को किया गया पद से मुक्त, प्रेस आईडी कार्ड निरस्त

बरेली। राष्ट्र जगत , आरजे न्यूज भारत प्रबंधन ने अमरोहा जनपद के रिपोर्टर अली अहमद सैफी को लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने के कारण उनके पद से मुक्त कर दिया है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता, जिम्मेदारी और नियमित समाचार संकलन अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन काफी समय से अली अहमद सैफी द्वारा कोई समाचार या संगठन से जुड़ी गतिविधि नहीं की जा रही थी।
प्रबंधन के अनुसार उन्हें कई बार मौखिक रूप से सक्रिय रहने और संगठन के साथ कार्य करने के लिए अवगत भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने निर्णय लेते हुए उन्हें रिपोर्टर पद से हटाने का फैसला लिया।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अली अहमद सैफी का प्रेस आईडी कार्ड तत्काल प्रभाव से निरस्त (कैंसिल) कर दिया गया है और अब उनका राष्ट्र जगत आरजे न्यूज भारत या आरजेवाईएस ग्रुप से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं माना जाएगा।
साथ ही संगठन की ओर से आम जनता, प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति संगठन का नाम या प्रेस आईडी दिखाकर किसी प्रकार की गतिविधि करता है तो उसकी जानकारी तुरंत संगठन के हेल्पलाइन नंबर पर दें।
प्रबंधन ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना है। संगठन केवल उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी देता है जो पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ पत्रकारिता का कार्य करते हैं। भविष्य में भी इसी नीति के तहत संगठन में सक्रिय और जिम्मेदार लोगों को ही मौका दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *