संपादक : सौरभ शर्मा
बरेली। बार एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में दीपक पाण्डेय ने सचिव पद पर एक बार फिर जीत दर्ज कर अपने विरोधियों को 24 मतों के अंतर से पराजित किया। इस करीबी मुकाबले में दीपक पाण्डेय को अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिला, जिससे उन्होंने लगातार दूसरी बार सचिव पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर बधाइयाँ दीं। जीत के बाद दीपक पाण्डेय ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बार एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा उनकी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
