Rashtra Jagat Breaking
March 21, 2026

रोहिलखंड विश्वविद्यालय के छात्र अशरफ अली को मिला मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2025


राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र अशरफ अली को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बिहार के मधुबनी स्थित मिथिला नगरी में अयाची नगर युवा फाउंडेशन के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ग्लोबल यूथ कॉनक्लेव में प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के लगभग 15 राज्यों से चयनित उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अशरफ अली को यह गौरव प्राप्त हुआ। उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि पद्मश्री शिवम पाशवान, अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया।
अशरफ अली को यह सम्मान रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता और सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में उनके सक्रिय योगदान के लिए दिया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे बरेली जनपद में हर्ष और गौरव का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *