Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

आवंला के ठाकुरद्वारा मन्दिर की 6 देवी देवताओं की मूर्तियां बरामद दो चोर गिरफ्तार

बरेली। थाना आवंला क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मन्दिर से एक जून को मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थी पुजारी राजीव त्रिपाठी निवासी रतनलाल वाली गली कस्बा व थाना आंवला द्वारा ठाकुरद्वारा मन्दिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति चोरी कर ले जाने के संबंध में सूचना दी, जिसके संबंध में थाना आवंला में मुकदमा पंजिकृत किया गया। चोरों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस टीम ने चोर राजेश पुत्र रोशनलाल उर्फ हरीशंकर निवासी होली चौक संजयनगर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त राजेश की निशादेही से बिसौली रोड पर खडहर के पास से तीन भगवान जी की पीली धातु की मूर्ति (हनुमान जी, रामदरवार, लक्ष्मी गणेश) को बरामद किया गया। इसके उपरान्त अभियुक्त राजेश उपरोक्त की निशादेही पर सूफी कबाडी अभियुक्त सूफी मर्दान हसन पुत्र स्वर्गीय कमाल शाह निवासी अलीगंज स्टैन्ड कस्बा व थाना आँवला का नाम प्रकाश में लाते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त सूफी मर्दान हसन उपरोक्त की निशादेही से तीन भगवान जी की पीली धातु की मूर्ति (लड्डू गोपाल, शेरो वाली माता, लक्ष्मी नरायन) को बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा गया , अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि सचिन कुमार ,
उप निरीक्षक सतवीर कुमार ,
हेका महेशचन्द्र , कांस्टेबल रवि कुमार , कपिल कुमार मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *