विशेष संवाददाता राष्ट्र जगतबरेली। समाज में बदलाव लाने का जज़्बा, सेवा का समर्पण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प — इन्हीं मूल्यों के साथ बरेली की उभरती समाजसेविका प्रियंका आज एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उत्तराखंड से विवाह के बाद बरेली आईं प्रियंका ने इस शहर को ही अपनी कर्मभूमि बनाया और समाजसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य। प्रियंका बताती हैं कि उन्हें समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा अपने परिवार और विशेषकर अपने पति गिरीश कपूर से मिली। “मेरे हर सामाजिक कार्य में मेरे पति कदम से कदम मिलाकर मेरे साथ खड़े रहते हैं। उनका सहयोग और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है,” प्रियंका मुस्कुराते हुए कहती हैं। उनके अनुसार जीवनसाथी का साथ मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। अपने सामाजिक सफर के बारे में बताते हुए प्रियंका कहती हैं कि शुरुआत छोटे स्तर से हुई थी। गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता, महिलाओं को जागरूक करने और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। धीरे-धीरे उनके कार्यों की पहचान बढ़ती गई और समाज का भरोसा भी। वर्तमान में प्रियंका राष्ट्र जागरण युवा संगठन की जिला अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रही हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ महिलाओं को जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं। वे गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक कर रही हैं। प्रियंका का मानना है कि जब तक महिलाएं मजबूत नहीं होंगी, तब तक समाज मजबूत नहीं हो सकता। “महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। हमें महिलाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा और अवसर देने होंगे ताकि वे खुद अपने फैसले ले सकें,” वे कहती हैं। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें कई सामाजिक मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा मिले अवार्ड्स को वे अपनी नहीं, बल्कि समाज की जीत मानती हैं। प्रियंका कहती हैं, “ये पुरस्कार मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। यह याद दिलाते हैं कि मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।” अपने लक्ष्य को लेकर प्रियंका बिल्कुल स्पष्ट हैं। वे कहती हैं, “मैं अपने जीवन को तभी सफल मानूंगी जब समाज के लिए लगातार कुछ कर पाऊंगी। समाजसेवा मेरे लिए कोई पद या पहचान नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।” भविष्य में वे महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र, निशुल्क परामर्श शिविर और युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना भी रखती हैं। इंटरव्यू के अंत में प्रियंका युवाओं को संदेश देती हैं, “अगर हर युवा यह ठान ले कि वह अपने आसपास के समाज के लिए कुछ न कुछ करेगा, तो देश की तस्वीर खुद-ब-खुद बदल जाएगी। बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी।” निस्वार्थ सेवा, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयासों के साथ बरेली की प्रियंका आज न सिर्फ समाजसेवा के क्षेत्र में उभरता नाम हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी।
गीत-संगीत संध्या में बंधा मधुर समां, श्रोताओं ने जमकर सराहा बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय के सभागार में भव्य गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया गया। सुरों और तालों से सजी इस सांस्कृतिक संध्या में श्रोतागण देर तक भावविभोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मधु वर्मा की सुमधुर सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे वातावरण को संगीत से सराबोर कर दिया। अरुणा सिन्हा ने सदाबहार गीत “नैनों में बदरा छाए…” प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बेबी शर्मा के “अजीब दास्तां ये…” ने माहौल को भावमय बना दिया। विजय शर्मा का “आपकी नज़रों ने समझा” श्रोताओं को खूब भाया। प्रकाश चंद्र ने “पुकारता चला हूँ मैं” पर ज़ोरदार तालियाँ बटोरीं, वहीं डॉ. अतुल वर्मा की प्रस्तुति “ओ मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी” ने सभी का दिल जीत लिया। क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने “जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे” सुनाकर खूब सराहना पाई। अंत में मधु वर्मा ने “रुक जा रात ठहर जा रे चंदा” प्रस्तुत कर समापन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में शकुन सक्सेना की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न से सम्मानित किया गया, जो क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना ने प्रदान किया। अंत में अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सभी कलाकारों, आयोजकों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की निरंतरता का भरोसा दिलाया। 🎼
बरेली (राष्ट्र जगत समाचार) : श्री राधा कृपा संकेतन सेवा ट्रस्ट के पावन तत्वावधान में बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर शाहाबाद पुलिस चौकी नाथ नगरी बरेली पर दिव्या श्रावण मास जो की 11 जुलाई से प्रारंभ होकर के 11 अगस्त तक मनाया गया जिसकी पूर्णाहुति दिनांक 12 तारीख को भव्य प्रदोष पूजन एवं भंडारे के साथ की गई प्रदोष पूजन के मुख्य यजमान विवेक सक्सेना रहे कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा की पावन सानिध्य में यह श्रावण मास महोत्सव दिव्य आनंद के साथ मनाया गया प्रत्येक दिन अलग-अलग यजमानों के द्वारा बाबा का दिव्य श्रृंगार हुआ महारुद्र अभिषेक हुआ आचार्य पंडित नीलेश मिश्रा ने विधिवत वेद मंत्रों के साथ में पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा के सानिध्य में महादेव का शिवार्चन करवाया कभी गन्ने के रस से कभी शहद से कभी दूध से कभी गंगाजल से भगवान का दिव्य अभिषेक हुआ पूर्णाहुति के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने महादेव का अर्चन किया बेलपत्र अर्पण करी और महादेव का अभिषेक किया विशेष रूप से हरिद्वार से मां गंगा का पावन जल मांगा करके महादेव का महा रुद्राभिषेक करवाया गया और दिव्य श्रृंगार किया गया बाबा विभूति नाथ जी मंदिर जो अत्यंत प्राचीन मंदिर में आता है इसकी कथा अत्यंत प्राचीन है बड़ा महत्व है यहां की आभा प्रभा का जो व्यक्ति एक बार बाबा के श्री चरणों में आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है ऐसी मान्यता है ऐसे बाबा श्री विभूति नाथ जी का अर्चन सभी ट्रस्टों के सदस्यों ने मिलकर की किया कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव शुभाष शर्मा ट्रस्ट के कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल सक्सेना ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दीपक जोशी मनु शर्मा अमित मिश्रा मेंबर सिंह गौरव शशांक राजीव पांडे संतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।
राष्ट्र जगत समाचार (निधी गुप्ता) : पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं की कार्य योजना के अंतर्गत समिति के सदस्य रूपेंद्र सिंह लांबा द्वारा अपने माता-पिता की याद में एक प्याऊ बनवाया गया है। जिसका उद्घाटन फातिमा रजा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आबिद रजा पूर्व राज्य मंत्री द्वारा किया गया आबिद रजा एवं फातिमा रजा को समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।यह प्याऊ ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाया गया है इस पर प्याऊ के बनने से वहां से निकलने वाले हर राहगीर को शीतल जल पीने को मिलेगापंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा बदायूं नगर में यह छठा प्याऊ लगाया गया है इससे पहले पांच प्याऊ समिति द्वारा लगवाए जा चुके हैं एवं सभी प्याऊ पर हर समय ठंडा पानी रहता है। कोई भी कमी आने पर तत्काल ठीक करा दिए जाते हैं।आज के इस कार्यक्रम में अशोक खुराना वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा अपने विचार रखे गए। समिति के अध्यक्ष बिनी नारंग ने समिति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में आबिद रजा द्वारा एवं फातिमा रजा द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए आज किस कार्यक्रम में समिति के समस्त सदस्यों के अलावा डी के चड्ढा सरदार मंजीत सिंह प्रितपाल सिंह जीत सिंह डॉ रविंद्र सिंह डॉक्टर अजीत पाल सिंह गिरीश जुनेजा ज्योति मेहंदी रता गुरविंदर पाल धमीजा जितेंद्र सिंह नरूला अंकित मल्होत्रा मनीष जुनेजा राजीव त्रिखा आदि सज्जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा किया गया।
राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
यूपी न्यूज़ डेस्क : राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर देश की रक्षा और जनता की सेवा में दिन-रात तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी गई। संस्था की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने सावन और रक्षाबंधन का त्योहार खुशहाली से मनाने की शुभकामनाएं देते हुए थाना बरादरी प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे और उनकी टीम को बधाई दी।इस अवसर पर जिला संयोजक अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव, सेजल सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
बरेली । अनंताय मानव सेवा महासभा ट्रस्ट की होटल स्काई हाइट्स, सी बी गंज में आज बैठक हुई, संगठन को मजबूत करने पर सार्थक चिंतन और मंथन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा के अन्दर समाज का नेतृत्व करने की क्षमता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन भी डॉ संतोष शर्मा द्वारा ही किया गया, जो उनके उत्कृष्ट समन्वय और नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि हम समाज के लोगों के शासनिक और प्रशासनिक कार्यों को कराने का काम करेंगे। संगठन द्वारा कराए जाने पर चंदा प्रथा को खत्म करना,संस्था द्वारा जो निचले स्तर के हमारे समाज के लोग हैं, उनके अधिक से अधिक काम कराना उनकी मदद् करना और कराना, ब्लॉक और गांव स्तर तक समाज के कार्यक्रमों को कराना जिससे कि गांव तक हमारी पहचान बन सके और हमारी एकता सबको दिखाई दे सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अधिकांश लोग मेहनत कश है टेक्नोलॉजी शिक्षा के माध्यम से जुड़े हुए मजदूर हैं, परिवार का पालन करते हुए जीवन यापन करते हैं, लोगों के बीच जाकर अच्छा लगा किन्तु संस्कारों में कमी होने के कारण आए-दिन परिवारों में क्लेश होता रहता है और आपसी रिश्तों में दूरियां बढ़ रही है और परिवार टूट रहें हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया हम समाज के बच्चों के शिक्षा मे आने वाली अध्चनों को दूर कर उनको शिक्षा ग्रहण करवाने में सहयोग करेंगे। सजे-संवरे इस सभागार में, हर चेहरे पर जो आत्मीयता, समर्पण और उत्साह दिख रहा है। वह निश्चित रूप से हमारे उज्जवल भविष्य की झलक है।इस संस्था का कार्य केवल मैथली ,मैथली ब्राह्मण और विश्वकर्मा समाज के लिए काम करना रहेगा,आगे आने वाले चुनाव में अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना। इस अवसर पर महेश चंद्र शर्मा,उमेश शर्मा, रवि शर्मा,अशोक शर्मा,गोविंद शर्मा,राज शर्मा,महेश योगी, रामकृष्ण शर्मा प्रधान,डॉक्टर शिशुपाल शर्मा प्रधान,एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा,डॉक्टर सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान संख्या बी-09, राजेंद्र नगर में छापा मार दिया। पता लगा कि मकान में रहने वाली मनजीत कौर युवतियों को देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रही है। वह कमरा, गद्दा, कंडोम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराकर लड़के-लड़कियों को बुलाती है। प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये लेकर उनसे जिस्म फरोशी का धंधा करवाती है। थाने के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, एसआई वर्षा राघव, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल श्वेता और शिवी, प्रवीण कुमार, विपिन, अमरीश, विष्णु, सत्येंद्र ने सेक्स रैकेट में शामिल पूरी टीम को पकड़ लिया।
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बी-09 मकान के काले गेट पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर मनजीत कौर ने विरोध किया, लेकिन जबरन प्रवेश पर पुलिस को अंदर एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में नग्न हालत में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सभी को कपड़े पहनाए गए और हिरासत में लिया गया। इनके पास से 135 पैकेट कंडोम (मार्का डीलक्स निरोध, काले रंग के) 6 इस्तेमाल किए गए खुले कंडोम (बैंगनी रंग के) 2 प्लास्टिक शीशी नारियल तेल (डाबर अनमोल गोल्ड) 2 पत्ते दवा “मैनफोर्स स्टे लांग” 3 मोबाइल फोन: OPPO एंड्रॉयड, LAVA कीपैड, Redmi एंड्रॉयड, ₹1350 गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते: . मनजीत कौर (42) पत्नी: स्व. आर्शीवादम बेनेडिक्ट पिता: गुरदीप सिंह निवासी: बी-09, राजेंद्र नगर, प्रेम नगर, बरेली . मोहम्मद सोहेल (21) पिता: मोहम्मद यासीन निवासी: अध कटा, मोहल्ला रब्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली . सुमित सागर (32) पिता: विजेंद्र पाल सागर निवासी: सुर्खा बानखाना, दुर्गा मंदिर वाली गली, प्रेम नगर, बरेली नन्ही पत्नी (30): जीतराम निवासी: चेना ठिरिया, थाना नवाबगंज, बरेली मुख्य आरोपी मनजीत कौर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रुपये कमाने के उद्देश्य से वेश्यावृत्ति करवाती थी। वह न सिर्फ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती थी, बल्कि मोहम्मद सोहेल और सुमित सागर मिलकर ग्राहक लाते थे। उनसे लिए गए पैसे को सभी में बांटा जाता था। सभी आरोपियों ने एक स्वर में माना कि मनजीत कौर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करती थी। पूरी कार्रवाई कांस्टेबल विष्णु के मोबाइल से धारा 105 CrPC के तहत वीडियोग्राफ की गई। बरामद सामग्री को प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों में सील किया गया और गिरफ्तारी मेमो, बरामदगी फर्द, और कमरे की तलाशी फर्द मौके पर तैयार की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
राष्ट्र जगत संवाददाता बरेली । सीता की रसोई समिति द्वारा एक विशाल शर्वत वितरण सिविल लाइंस् कंपनी गार्डेन गेट पर सुबह 9 बने से लगाया गया l इस विशाल शरबत वितरण शिविर का उद्घाटन सीता की रसोई के बरिस्थ सेवा दार अशोक कुमार गुप्ता और घन श्याम गुप्ता जी द्वारा किया गाय l सीता की रसोई के आद्यक्ष प्रभात अगरवाल जी और विजय बाटला जी ने बताया की आज के कैंप मे लगभग 50000 गिलास शर्वत बाता गया सीता की रसोई के प्रमुख सेवा दार अनुराग मेहरोत्रा जी ने बताया की यह समिति का पाचवा विशाल शर्वत वितरण कैंप है l आज के कैंप मे प्रभात अगरवाल, विजय बाटला, अमित गुप्ता, अनुराग मेहरोत्रा, नरेश भाटिया, सौरभ ढींगहरा, अनूप जैसवाल, सुभाष अगरवाल, कुसुम बाटला, डी के अगरवाल, प्रतिभा अगरवाल, गीता मेहरोत्रा, राकेश मथुरिया आदि लोगो ने तन मन धन से सेवा की
नमाज़ के बाद सुन्नते इब्राहीमी का शुरू हुआ सिलसिला।
राष्ट्र जगत संवाददाता
एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
बरेली। देश भर में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार अमन-ओ-सुकून के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही ईदगाह समेत सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद हज़रत इब्राहीम अल्हेअस्सलाम की सुन्नत अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। मुल्क ए हिन्दुस्तानी की अमन और खुशहाली के समेत फिलिस्तीन के मुसलमानों के लिए खुसूसी दुआ हुई। शरई मालदार मुसलमानों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। ये सिलसिला तीन दिन 07,08 व 09 जून तक चलेगा। शहर में मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में 10.00 बजे क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी(असजद मिया) ने अदा करायी। नमाज़ के बाद ख़ुत्बा पढ़ा उसके बाद ख़ुसूसी दुआ की। सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जमात रज़ा मुस्तफ़ा के महासचिव फरमान मियाँ ने समेत ईदगाह कमेटी के सदर ख़लील अहमद ने भी सबको गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में हज़रत इब्राहीम व हज़रत ईस्माइल अल्हेअस्सलाम की कुर्बानी का मशहूर वाक़या इमामों ने बयान करते हुए कहा कि ज़रूरत पड़े तो मुसलमान अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने में पीछे न रहे। सबसे पहले बाजार संदल स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में 5 बजकर 35 मिनट पर नमाज़ अदा की गई। दरगाह के नासिर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने साढ़े दस (10.30) बजे नमाज़ अदा कराई। ख़ुसूसी दुआ अल्लामा तौसीफ रज़ा खान (तौसीफ मियां) ने की। यहाँ दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां समेत खानदान के बुजुर्गों समेत मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,नासिर कुरैशी, डॉक्टर मेंहदी हसन , मंजूर रज़ा,हाजी जावेद खान, अजमल नूरी,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,ताहिर अल्वी,नाजिम रज़ा आदि भी नमाज़ अदा कर एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। दरगाह ताजुशशरिया पर 6.30, दरगाह शाह शराफ़त अली मिया में 7.00,खानकाह ए वामिकिया निशातिया में 7.30 दरगाह बशीर मियां में 8.30 बजे और ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद में व दरगाह नासिर नोमहला मस्जिद में व दरगाह शाहदाना वली पर 9.00 बजे नमाज़ अदा की गयी। गढ़ी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने के चलते यहां दो शिफ्टों में नमाज़ अदा कराई गई। पहली शिफ्ट 7 बजे और दूसरी शिफ्ट 7.30 बजे अदा की गई। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाये गए। इसके बाद दावतों का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहेगा। अगर में कई जगह बच्चों के लिए मेले भी लगे।
बरेली । विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल बरेली द्वारा आज गंगा दशहरे के पावन पर्व पर न्यू मंगलम स्वीट्स कुल्हाडा पीर रोड पर एक मीठे शरबत के प्याऊ का आयोजन किया गया । शरबत प्याऊ का शुभारंभ रश्मि अग्रवाल, ममता गर्ग के द्वारा किया गया । शरबत बांटने के दौरान संजय गर्ग, पवन अरोड़ा, संदीप मेहरा, संजीव अग्रवाल, सोमेश वार्ष्णेय, महेंद्र गंगवार, महेंद्र पाठक, राजकुमार चोपड़ा नूतन मिश्रा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, रेनू मिश्रा, नीरेश माहेश्वरी, किरन सिंह , मधु सक्सेना,स्नेह अग्रवाल, प्रियंका मौर्या , कमला पांडे, मनीषा मेहरा का सक्रिय सहयोग रहा ।