नेशनल न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के मामले में मोहिउद्दीननगर की आरओ सृष्टि सागर ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर एक आवेदन प्राप्त हुआ था। इसमें आवेदक का नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप था। जांच के दौरान हल्का कर्मचारी ने उक्त आवेदन को फर्जी पाया। बाद में उसे अस्वीकृत कर दिया गया।उन्होंने बताया कि संलग्न दस्तावेजों से ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात लोगों ने गहन पुनरीक्षण कार्य को बाधित करने का प्रयास किया है। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त बदमाश का पता लगाया जा रहा है।डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसमें आवेदक का नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप लिखा था। जबकि, पता ग्राम हसनपुर व पोस्ट बाकरपुर थाना मोहिउद्दीननगर लिखा है। बताया गया कि यह आवेदन जानबूझकर किया गया है। ताकि, एक बार फिर मजाक बनाया जा सके।
29 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसका आवेदन संख्या BRCCO/2025/17989735 था। इसमें ग्राम हसनपुर, वार्ड संख्या 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना-मोहिउद्दीननगर, प्रखंड मोहिउद्दीननगर, जिला-समस्तीपुर अंकित पाया गया।जांच के दौरान पाया गया कि निवास प्रमाण पत्र आवेदन में फोटो, आधार नंबर, बार कोड व पता के साथ छेड़छाड़ की गई है। जांच के बाद 4 अगस्त को राजस्व कर्मचारी ने आवेदन को अस्वीकृत कर दिया।पुलिस से शिकायतमामले में सीओ ने साइबर थाने में शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि किसी के द्वारा जानबूझकर ऐसा प्रयास किया गया है। आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ की गई है। यह आईटी एक्ट का उल्लंघन है। स्थानीय साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
नेशनल न्यूज डेस्क : तलवार वाले बाबा का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आखिरी जंग की बात कर रहे हैं, आपको बता दें की हमारा चैनल इस वीडियो की पुष्टि नही करता है की यह वीडियो कबका है ।
बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम वार्ड नम्बर 68 के बड़ी बमनपुरी स्थित शाह जी की बगिया में हुआउपस्थित कांग्रेस जनों ने इस अवसर पर अलग-अलग तरह के सदाबहार .नीम, आम,और फूलों के पौधे लगाए
उसके बाद रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जो हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को समझने और प्रदूषण ,जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने का अवसर है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे और समय-समय पर पौधे लगाने होंगे। पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियो की याद दिलाता है यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है । पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए कि वह भी इस मिशन को एक पौधा लगाकर आगे बढ़ाएं।उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, जिया उर रहमान , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आर बी प्रजापति, प्रवीण मिश्रा, बीना जायसवाल , धीरज दीक्षित, प्रवीण उपाध्याय, मोबिन कुरैशी, निधि शर्मा, दीपिका रस्तोगी, योगेश जायसवाल,रमेश साहू, नागेश दुबे ,अनिल रस्तोगी, कैलाश चंद्र सक्सेना, विनोद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
At vero eos et accusamus et iusto odio dignissimos ducimus qui blanditiis praesentium voluptatum deleniti atque corrupti quos dolores et quas molestias excepturi sint occaecati cupiditate non provident, similique sunt in culpa qui officia deserunt mollitia animi, id est laborum et dolorum fuga.
Et harum quidem rerum facilis est et expedita distinctio. Nam libero tempore, cum soluta nobis est eligendi optio cumque nihil impedit quo minus id quod maxime placeat facere possimus, omnis voluptas assumenda est, omnis dolor repellendus. Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet ut et voluptates repudiandae sint et molestiae non recusandae. Itaque earum rerum hic tenetur a sapiente delectus, ut aut reiciendis voluptatibus maiores alias consequatur aut perferendis doloribus asperiores repellat.