Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

व्यापारी सुरक्षा फोरम के सम्मेलन में 70 नए व्यापारियों को जोड़ा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में भव्य व्यापारी सम्मेलन हुआ बरेली मंडल, अमरोहा, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी आदि शहरों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व व्यापारी कल्याण बोर्ड,उत्तर प्रदेश सरकार अशोक गोयल रहे।
संचालन महामंत्री दीपक द्विवेदी ने किया।
70 नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया और उनको प्रमाण पत्र दिया गया।
समाजसेवी आशु अग्रवाल और समाजसेवी महेंद्र सिंह (प्रधान) को सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल ने सभी व्यापारियों को स्वदेशी वस्तु अपनाने और विदेशी वस्तुओं को त्यागने, महिला सम्मान और व्यापारियों की हर संभव मदद की शपथ भी दिलाई।
मुख्य वक्ता अशोक गोयल ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की बात की, कहा अपने शहर, जिले में उत्पादित वस्तुओं का अधिक अधिक उपभोग और उसका प्रचार करना है,एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात की,युवाओं को स्वरोजगार पर जोर दिया,नौकरी मांगने नहीं नौकरी देने की बात पर जोर दिया,भारत में कल पुर्जे और लड़ाकू विमानों का निर्माण अब हो रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में भारत के ब्रह्मोस्र द्वारा पाकिस्तान को युद्ध में धूल भारत ने चटाई ,कहा कि भारत की तरफ अब दुनिया की नजर है,भारत में निवेश करने को अब अनेकों देश तैयार हैं,,आने वाला वक्त भारत के युवाओं को होगा,विकास का होगा ,समृद्ध शाली और सशक्त भारत का होगा।
संरक्षक एम एल मिश्रा एवं प्रभारी रोहित जिंदल ने एक स्वर में कहा कि अब विदेशी वस्तुओं को त्यागकर अपने भारत की बनी वस्तुओं को अपनाना है और उनका ही प्रचार करना है।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा ऑनलाइन मार्केटिंग से व्यापारी समाज बर्बादी की कगार पर खड़ा है,आम जनमानस से अपील है कि दुकानों से वस्तु को खरीदें और स्वदेशी वस्तुओं को ही उपयोग में लाएं जिससे देश का पैसा देश में ही लगेगा और हमारे नौजवानों को भी रोजगार मिल पाएगा।
कार्यक्रम में संरक्षक एम एल मिश्रा, प्रभारी रोहित जिंदल, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला,जितेंद्र रस्तोगी,अजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल(मिंटू), दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, कपिल मेहरोत्रा, प्रमोद रघुवंशी,विष्णु शुक्ला, सोनू मौर्य,हृदेश यादव, सुमित, योगेश मल्होत्रा, अभिषेक गंगवार,रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *