Rashtra Jagat Breaking
February 14, 2026

23 माह बाद जेल से बाहर आए आज़म खां के स्वागत को झुमका तिराहे पर उमड़ा हुजूम


बरेली। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां मंगलवार को आखिरकार 23 महीने बाद जेल से आज़ाद हो गए। सीतापुर जेल से रिहा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रामपुर लौटते वक्त बरेली की सीमा पर जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।
शाम करीब चार बजे उनका काफिला सीबीगंज के बड़े बाईपास से झुमका तिराहे पर पहुंचा तो माहौल जश्न में बदल गया। सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं और पार्टी के झंडों के साथ उनका इंतज़ार कर रहे थे। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी वजह से आज़म खां गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके। करीब तीन मिनट तक उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर रामपुर की ओर रवाना हो गए।
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी और पूर्व विधायक सुल्तान बेग समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए लड्डू बांटे और गुलाल उड़ाया। नारेबाज़ी से पूरा इलाका गूंज उठा। भीड़ के कारण चौराहे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।
आज़म खां की रिहाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज़म खां ने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा, लेकिन कठिन दौर में अखिलेश यादव ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। मौलाना ने सुझाव दिया कि आज़म खां को अपनी अलग पार्टी बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहिए।
गौरतलब है कि आज़म खां के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश में उन्हें जमानत मिल चुकी है। 2022 में भड़काऊ भाषण मामले में दो साल की सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई थी। फरवरी 2020 में पहली गिरफ्तारी के बाद से ही उनका जेल का सफर शुरू हुआ, जो अब जाकर खत्म हुआ प्रतीत होता है।

कुतुबखाने पर चला अतिक्रमण अभियान , व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्र जगत दैनिक

बरेली । जहां बरेली नगर निगम पूरे शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान पर जोर दे रहा है वहीं पूरे स्मार्ट बरेली नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की भरमार है । जहां देखो नगर निगम में नुमाइंदों द्वारा अतिक्रमण लगवाया जाता है जबकि व्यापारियों ने ये भी कहा कुछ जगह से नुमाइंदों द्वारा महीना वसूली भी की जाती है । जिसको लेकर पूरे शहर में अतिक्रमण लगा हुआ है आज अतिक्रमण अभियान की शुरुआत प्रभारी परिवर्तन दल कर्नल सीवी जोशी के नेतृत्व में चौपला से कुतुबखाना तक हुई नगर निगम टीम अपने पीले पंजे के साथ अभियान की शुरुआत की वही बता थे जब व्यापारियों को जानकारी हुई तभी सभी ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर दी वही एक दुकानदार से नगर निगम की झड़प हुई वही नगर निगम ने सारा समान जप्त कर लिया नगर निगम के एक कर्मचारी ने दुकानदारी से हाथापाई हो गई इस दौरान व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है । आखिर देखना ये है नगर निगम का ये अभियान कहा तक कब तक सफल हो पाता है ।।

थाना फैजगंज बेहटा बदायूं उत्तर प्रदेश

राष्ट्र जगत संवाददाता।
दिनांक 23 9 2025 को फैजगंज बेहटा पुलिस के मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत आवासीयविद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा को आज थाना अध्यक्ष का दायित्व देने के संबंध में

यशवी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महोदय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण ब
नारी सम्मान के संबंध में मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं महोदय के निर्देशन में

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकार बिसौली महोदय के नेतृत्व में थाना फैजगंज बेहटा बदायूं पर आज दिनांक 23 09 2025 को कस्तूरबा गांधी विद्यालय फैजगंज बेहटा की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्ति हेतु उनके अधिकार व महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं व आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा निर्गत हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1081 बी मैन हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 101 अग्निशमन सेवा 1930 साइबर हेल्पलाइन के संबंध में विस्तार से बताया गया
छात्रा कुमारी हिमांशी कक्षा 7 ने एक घंटे के लिए थाना अध्यक्ष थाना फैजगंज बेहटा का दायित्व निभाया गया आम जनता से प्राप्त शिकायतों को सुना गया
कार्यक्रम का समापन सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर किया गया

मिशन शक्ति की टीम

थाना अध्यक्ष रामेंद्र सिंह
ब उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
उप निरीक्षक सुशील कुमार बिश्नोई
महिला कांस्टेबल 104 अंकित वर्मा
महिला कांस्टेबल 2177 सुदेश दिवाकर

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में अनशन करने के लिए ज्ञापन सौंपा

राष्ट्र जगत संवाददाता।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों एवं जनता ने आज दिनांक 19 9 2025 को बदायूं पहुंच कर डीएम साहब बदायूं को नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में अनशन करने के लिए ज्ञापन सौंपा

बदायूं की तहसील बिसौली के नगर पंचायत फैजगंज बेहटा मैं भ्रष्टाचार चरम पर है
भ्रष्टाचार से तंग आकर सभासदों एवं जनता ने आज 19 9 2025 को डी एम साहब बदायूं के लिए एक ज्ञापन अनशन करने के लिए सौंपा

ज्ञापन में सभासदों एवं तमाम जनता ने कहा है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष इसरार खान हिंदू वार्डों में कोई भी कार्य नहीं करा रहे हैं और जब भी उनसे कार्य कराने के लिए कहो तो कहते हैं कि मुझे हिंदुओं ने वोट नहीं दिए हैं मुझे मुसलमान ने बोट दिए है में मुसलमानी वार्डों में काम कराऊंगा और कहते हैं कि जिस किसी को जो भी करना हो कर ले सारे अधिकारी मेरी जेब में है नगर पंचायत अध्यक्ष के भांजे सलीम पूरी नगर पंचायत के लिए चलाते हैं वह जिसको चाहे ठेका देते हैं वह जिसको चाहेकाम से हटा देते हैं और जिसको चाहे काम पर रख लेते हैं जो भी कार्य होता है नगर पंचायत में वह सलीम के ही कहने से होता है पिछली पंचवर्षी में भी फैजगंज बे हटा के हिंदू वार्डों में कोई भी कार्य नहीं कराया और इस पंचवर्षी में भी ढाई साल होने वाली हैं इसमें भी कोई काम नहीं कराया है और तो और 17 मार्च 2024 में बोर्ड की बैठक हुई थी उसके बाद कोई भी बोर्ड की बैठक नहीं हुई है ना जाने कहां से पैसा निकाल कर अपने मुसलमानी वार्डो में सड़के लाइटें जैसी सारी सुविधा करा रहे हैं सभासदों का कहना है कि हमारे फर्जी साइन करके पैसा निकाल कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं अध्यक्ष इसरार खा नगर पंचायत फैजगंज बेहटा तहसील बिसौली जिला बदायूं

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की जनता और सभासद गढ़ नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खा से इस कदर परेशान है कि आज दिनांक 19 9 2025 को डीएम साहब बदायूं के पास आकर अनशन करने के लिए ज्ञापन सौंपा डीएम साहब ने जनता और सभासदों की परेशानी को देखते हुए ज्ञापन लेकर और जांच करा कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

मंडल संवाददाता मनोज शर्मा की खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान पर आखिर चुप क्यों हैं प्रशासन

राष्ट्र जगत संवाददाता।

जिला बदायूं के तहसील बिसौली के नगर पंचायत फैजगंज बे हटा मैं तिरंगे का अपमान किया गया हमारे देश में तैनात सभी वीर जवानों का अपमान है यह और उन हजारों लाखों योद्धाओं और वीर शहीदों का अपमान है जिन्होंने राष्ट्रध्वज के लिए अपना खून बहाया अपनी जान की आहुति देकर तिरंगे की आन बान शान को बरकरार रखा इस तिरंगे को हर भारतीय अपनी जान से ज्यादा समझता और मानता है इस तिरंगे को नगर पंचायत फैजगंज बे हटा मैं नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान ने अपमानित किया लैट्रिन बाथरूम में पड़े झाड़ू और बाइफर वहीं पर राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे झंडे पड़े थे यह हमारी भारतीय संस्कृति के हिसाब से राष्ट्रीय ध्वज यानी तरंगे झंडे का अपमान है वहां पहुंच कर जब मीडिया ने नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान को बुलाया तो वह मीडिया के लिए दो-तीन घंटे गुमराह करते रहे और फिर बाद में उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और वह मीडिया के सामने नहीं आए
भारतीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने की जो भी धारा बनती हो वह कानूनी तौर पर इस पर कार्रवाई की जाए ताकि कभी कोई भी भविष्य में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का कोई अपमान नहीं कर सके जिससे राष्ट्रीय ध्वज की तोहीन ना कर सकें

देखते रहिए आर जे न्यूज़ भारत दैनिक राष्ट्र जगत समाचार पत्र
मंडल संवाददाता मनोज शर्मा की खास रिपोर्ट

किसान यूनियन टिकैत का तीसरे दिन भी धरना बैंक पर जारी रहा।

राष्ट्र जगत संवाददाता।

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में किसान यूनियन टिकैत का धरना तीसरे दिन भी बडौदा ग्रामीण बैंक पर दिन जारी रहा। सैकड़ो की तादाद में पहुंचे किसान भाइयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। आज गुरुवार को तीसरे दिन मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार, हल्का लेखपाल आदित्य कुमार, धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान एवं किसान भाइयों से बातचीत की। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी किसान भाइयों ने बैंक लोन संबंधित अपनी अपनी समस्याएं बताईं और टिटौली निवासी सखावत नवी ने अपने पुत्र आहिल की हत्या में शामिल अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग की। मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि तीन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन में अब तक कोई भी बैंक का कोई बड़ा अधिकारी और पुलिस प्रशासन का उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आया है। और तहसील अध्यक्ष ने बताया कि कल चौथे दिन शुक्रवार को अगर धरना पर बैंक का कोई बड़ा अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी हमारी बात सुनने के लिए नहीं आता है तो हम बैंक में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बैंक व प्रशासन की होगी। जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक पुलिस प्रशासन और बैंक का कोई भी अधिकारी हमारे धरना स्थल पर हमारी समस्याएं सुनने एवं उसका निराकरण करने के लिए नहीं आया। आज शाम को तीसरे दिन फतेहगंज पश्चिमी क्राइम इंस्पेक्टर वरुण कुमार, चौकी प्रभारी अनूप सिंह, एसएसआई अशोक कुमार, हेमंत अत्री पुलिस फोर्स के साथ आए उनसे टटोली गांव में आहिल की हत्या मैं शामिल अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग की गई।आज तीसरे दिन धरना स्थल पर मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, पूर्व जिला महासचिव अरविंद सिंह, एडवोकेट विशाल पाल, संरक्षक राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, धीरज सोमवंशी, पूरन लाल, हरि शंकर पाल, महेश दिवाकर, इम्तियाज अहमद, इश्तियाक अहमद, सखावत नबी, इस्लाम अंसारी, सचिन चौहान, गुड़िया देवी प्रेमवती, ममता सिंह आदि महिलाएं और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एमजेपीआरयू में शुरू हुए कृषि के उच्च अध्ययन, छात्रों ने सीखा करियर निर्माण का मंत्र

राष्ट्र जगत संवाददाता

“नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें विद्यार्थी – कुलपति”

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विश्वविद्यालय में पहली बार कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय की स्थापना की गई है, जिसके अंतर्गत अब बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तथा एम.एससी. कृषि (तीन विषयों में) की पढ़ाई शुरू हो गई है। यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए कृषि शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
संकाय की ओर से छात्रों के लिए सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों से अवगत कराना तथा उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना था। इसी कार्यक्रम के अंतिम दिन डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (DIR) के सहयोग से एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गजेन्द्र सिंह, पूर्व उप महानिदेशक (इंजीनियरिंग), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं पूर्व कुलपति, दून विश्वविद्यालय, देहरादून रहे। उनका स्वागत प्रो. उपेन्द्र कुमार, डीन, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक और उद्यमी बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे छात्र केवल नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनने चाहिए, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।”
इंटरएक्टिव सत्र में प्रो. गजेन्द्र सिंह ने छात्रों को कृषि क्षेत्र में भारत और विदेश दोनों स्तरों पर करियर बनाने के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान एक ऐसा क्षेत्र है जो न केवल रोजगार प्रदान करता है बल्कि उद्यमिता और अनुसंधान के भी असीम अवसर उपलब्ध कराता है। छात्रों ने उनसे अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान उन्होंने धैर्यपूर्वक किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर प्रो. एस.एस. बेदी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (DIR) की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह निदेशालय छात्रों और संकाय सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और सहयोग के अवसर उपलब्ध कराने में सेतु का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय और डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (DIR) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (RIF) सम्मेलन कक्ष में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
प्रो. उपेन्द्र कुमार (डीन, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय), प्रो. एस.एस. बेदी, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. जे.एन. मोर्या, विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ।
मंच संचालन डॉ. अतुल कट्यार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

जिला अस्पताल में सरकारी बिजली का दुरुपयोग,स्कूटी हो रही है चार्ज

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में लंबे समय से सरकारी बिजली का दुरुपयोग हो रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास रोजाना इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज की जाती हैं। इसके लिए सीधे सरकारी बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोग और मरीजों के तीमारदार भी इस नजारे को रोज देखते हैं, लेकिन रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है।

लोगों का कहना है कि पहले से ही अस्पताल में बिजली की खपत ज्यादा रहती है और कई बार आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ऐसे में निजी वाहनों को चार्ज करने के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल होना सीधे तौर पर नियमों की अनदेखी है।
अस्पताल प्रशासन की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर किन लोगों की शह पर यह सब चल रहा है।

जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉक्टर अलका शर्मा ने बताया इलेक्ट्रिक स्कूटी जिला अस्पताल की बिजली से चार्ज हो रही है मेरी संज्ञान में अभी आया है इसको तुरंत हटवा दिया है अगर अब कोई स्कूटी चार्ज करता हुआ मिल गया उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

टीचर्स का मान सम्मान किया गया

मनीष मेहता की रिपोर्ट जोधपुर राजस्थान

लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव के तरफ से शिक्षक दिवस में होटल और से यार एक्सीलेंस जो रोड में एक भगत सम्मान समारोह किया गया इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉइंट डायरेक्टर पूर्व श्री प्रेमचंद जी सांखला थे विशिष्ट अतिथि जून अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा थी प्रचलन कर कर पंडितपुर राष्ट्रपति राधा कृष्ण पल्ली के जन्म उत्सव पर मनाने वाला यह शिक्षक दिवस उनका माल्यार्पण कर कर शुभारंभ किया गया अवसर पर जोधपुर के प्रतिष्ठित कई विद्यालयों के राजकीय विद्यालयों के प्राइवेट स्कूलों के गवर्नमेंट स्कूलों के वह शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल थे जिनके द्वारा बच्चे मार्गदर्शित होकर आज बड़ी-बड़ी उच्च पोस्ट पर विराजमान है कोई सा बन गया कोई कलेक्टर बन गया किसी शहर में कोई खुद प्रधानाचार्य बना हुआ है कोई इंजीनियर बन गया कोई डॉक्टर बन गया इस शिक्षक हमारे केवल एक दिवस के लिए पूजनीय नहीं है कार्यक्रम के अध्यक्ष उषा गर्ग और डायरेक्टर अरुण बलाई ने बताया की ऐसे कार्यक्रम समाज में एक नई रोशनी देते हैं एक संदेश देते हैं कि हमें समय-समय पर उन लोगों को याद करके उनका सम्मान करते रहना चाहिए अच्छे संस्कार हमारे आने वाली पीढ़ी भी सिखाती है देखते हैं बच्चे कल के सुंदर भविष्य हैं तो शिक्षकों को भी समय-समय पर और भी स्कूलिंग की आवश्यकता है तो नई-नई तकनीक निकाल कर लाए जो बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और क्रिएटिव और रोजगार देने के लायक बने शिक्षा ऐसी हो जो सुरक्षा भी पैदा करें और रोजगार भी देवी और ज्ञान भी देवी इस तरह की शिक्षा होनी चाहिए कार्यक्रम के डायरेक्टर अरुण बलाई जी ने कहा कि शिक्षा जो हमें प्रदान करते हैं ऐसे शिक्षकों के हम सलूट करते हैं और यह हमारे देश के भविष्य में एक अहम स्थान निभा रहे हैं हमारी जून अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा जी द्वारा क्लब को ₹2100 सुप्रीम भेंट किए गए अपनी आधिकारिक यात्रा में और क्लब के सेवा गतिविधि के बारे में उन्होंने तारीफ के पुल बांध दिए यह एक क्लब के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है रीजन सचिव नीतू विधानी द्वारा भी क्लब के बारे में सेवा गति के बारे में क्लब के सदस्यों के बारे में भी बहुत नेक विचार रखे गए और जो हमें आगे भी हौसला रखेंगे क्लब की कुछ अध्यक्ष डॉ चंद्रकला गोस्वामी द्वारा भी सभी के सम्मान में सहयोग किया गया कार्यक्रम में हमारे क्लब के उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास त्रिलोक जी मेहरा उपाध्यक्ष गीता खेतानी मिश्रीलाल सोडा श्री नरेंद्र चौहान द्वारा भी सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया कई शिक्षकों का सम्मान किया गया जिनके नाम महालक्ष्मी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर ज्योत्सना व्यास हो लक्ष्मी देवी मूंदड़ा स्कूल की प्रिंसिपल नीता तापड़िया विद्या वैली की प्रिंसिपल प्रीति भोजवानी डीपीएस की मैथ्स टीचर रुबीना अंसारी का भी विशेष शिक्षक सम्मान किया गया आदर्श स्कूल के संचालक मिश्रीलाल सोडा प्रिंसिपल ठाकुर जयपाल सिंह राठौड़ वरिष्ठ अध्यापक राजकीय संस्कृत विद्यालय जूनी मंडी के डॉक्टर धर्म नारायण माथुर हमारी जोन चेयरमैन मंजुला अरोड़ा हमारी रीजन सचिव नीतू विधानी डॉक्टर चंद्रकला गोस्वामी सनसिटी की प्रवीन लता सूमरा जी कैलाश मालपानी एडवोकेट संजीव व्यास एडवोकेट नीलम गोयल एडवोकेट नीलम सोनी च एडवोकेट अविनाश मुथा एडवोकेट सुनील ओझा रॉकस्टार योगिता टाक रॉकस्टार लघु उद्योग अध्यक्ष मोना हरवानी वीणा सखरानी हो कुसुम लता परिहार हो चंचल गहलोत सेंट्रल एकेडमी से सेंट पैट्रिक से डॉक्टर चित्रलेखा सेंगर रीनू हैं संडे रिपोर्टर मुकेश नाहर श्रद्धा नाहर मनीष मेहता गोपाल चौहान 24 चैनल राजकीय विद्यालय सपना माथुर सभी का मोमेंटो माला साफा से सम्मान किया गया कार्यक्रम में धन्यवाद डॉक्टर चंद्रकला गोस्वामी और जोन चेयरमैन मंजुला अरोड़ा ने दिया

कप्तान अभिषेक की तैनाती के बाद से बिजनौर पुलिस को एक नई गति

बिजनौर। मुरादाबाद मुजफ्फरनगर मेरठ हरिद्वार कोटद्वार आदि जिला से सटा बिजनौर जिला भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत माना जाता है यहां की राजनीति इस बात का गवाह है कि कई राष्ट्रीय नेताओं ने यहां पर आकर दस्तक दी है अपराध की बात करें तो काफी लंबे समय तक शांत जिला माना” जाने वाला बिजनौर जिला एक पूर्व में एक दशक एक दो घटनाओ के कारण अपराध को लेकर भी चर्चाओं में रहा था और इन घटनाओं को कम समय मे खोलकर गुड पुलिसिंग कर पुलिस का इकबाल भी बुलंद हुआ था। लेकिन यह जिला अपराध के मामले में ज्यादा संवेदनशील नहीं है। करीब ढाई दशक पूर्व मुजफ्फरनगर में तैनात रहे कप्तान आशुतोष पांडेय जब यहां से तबादला होकर बिजनौर के कप्तान बने तो गंगा बैराज पर महीने में एक बार पत्रकारों एवं सामाजिक व्यक्तियों के साथ दोनों जिलों की मीटिंग करते थे। जिलो की सरहद पर यह दोस्ताना अंदाज काफी चर्चाओ में रहा था। सच्चाई यह थी कि आशुतोष पांडेय ने मुजफ्फरनगर से रिश्ता बिजनौर जाकर भी बरकरार रखा था इसी प्रकार एसएसपी हरि नारायण सिंह भी यहां से बिजनौर जाकर मुजफ्फरनगर के लोगों की एवं उनके प्यार एवं सम्मान की चर्चा करते थे। अब करीब एक वर्ष से बिजनौर एस पी के पद पर अभिषेक को तैनाती मिली हुई हैं। कप्तान अभिषेक मृदुभाषी एवं कर्तव्य निष्ठा की एक जीती जागती मिसाल है और बिजनौर में इनकी तैनाती के बाद से बिजनौर पुलिस को एक नई गति दिशा एवं ऊर्जा देने का काम किया है। एस पी अभिषेक मेहनती एवं जुझारू अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते आए हैं तथा अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाते हैं। पुलिस पब्लिक रिलेशन हिमायत करते हैं तथा मानते हैं कि यदि दोनों परस्पर सहयोग की भावना से काम करें तो अपराध या अपराधी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। पुलिस एवं जनता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं उनका मानना है कि बिना जन सहयोग के पुलिस अपने लक्ष्य एवं उद्देश्य को आसानी से पूरा नहीं कर सकती है! कप्तान अभिषेक का जनता के साथ संपर्क भी अच्छा रहा हैं और उनकी कम्युनिटी पुलिसिंग काफी कारगर वह सरहनीय हो रही है तथा जनता की सुनवाई भी की जा रही हैं तथा कप्तान अभिषेक ने अपने करीब एक वर्ष के कार्यकाल में बहुत सी उपलब्धियां इस जनपद को देने में कामयाब रहे यह जिला अपराध उन्मूलन के लिए सदैव उनका ऋणि और आभारी हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा जी काफी मिलनसार व्यक्ति के धनी है आपसे मकान के संबंध में कय बार मिलना हुआ आपने मेरी बात को ध्यानपूर्वक सुना अपने पुलिस क्षेत्र अधिकारी को अफजलगढ़ को भी बुलाया और उनको मौखिक आदेश भी दिया था इनको भीको न्याय मिले लेकिन पुलिस क्षेत्र अधिकारी का ट्रांसफर नगीना के लिए हो गया और मकान मेरा अटक गया आपके पेश कर रहे हैं थाना अध्यक्ष महोदय अफजलगढ़ सुमित राठी जी ने भी भी मेरे मकान के बारे में उनको अवगत कराया यहां वास्तव में यह मकान इन्होंने ही खरीदा था हाजी मोहम्मद रिजवान कुरैशी अफजलगढ़ बिजनौर