Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

आंखों के ऑपरेशन के बहाने बुजुर्ग से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, SSP से लगाई न्याय की गुहार


बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के पहाड़गंज निवासी 75 वर्षीय श्यामलाल ने एसएसपी से शिकायत कर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह ग्राम चंदपुर बिचपुरी, थाना बिथरी चैनपुर स्थित कागजी गाटा संख्या 64 की भूमि के एक चौथाई हिस्से का मालिक व काबिज है। वृद्धावस्था के कारण उनकी आंखों से कम दिखाई देता है।
श्यामलाल के अनुसार, इसी कमजोरी का फायदा उठाकर 30 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने आंखों के ऑपरेशन का बहाना बनाया और उन्हें सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, बरेली ले गए। वहां तारा देवी पत्नी चंदनलाल मौर्य, कमलेश मौर्य पत्नी गोदान लाल मौर्य और गीता देवी निवासी ग्राम चंदपुर बिचपुरी ने बिना कोई पैसा दिए धोखाधड़ी कर उनकी जमीन के कागजातों पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा लिए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को भी बहला-फुसलाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *