बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ द्वारा इनर व्हील डे को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य और विश्राम को ध्यान में रखते हुए रुद्रपुर स्थित सोनिया रिज़ॉर्ट में एक पिकनिक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने आउटडोर गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन आपसी मेल-मिलाप, तनावमुक्त होने और नई ऊर्जा से भरने का बेहतरीन अवसर रहा।
इस प्रोजेक्ट में प्रेसिडेंट प्रीति जिंदल, सचिव मनीषा पांडे, पीडीसी रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, निधि अग्रवाल, बबीता कपूर, नीना टंडन, कविता अग्रवाल, इंदु सेठी, सीमा अग्रवाल, शिवानी जैन, लाट अग्रवाल, अर्चना मालिक, मंजीत विग, कुलजीत वासु, अनीता अग्रवाल, बबीता गर्ग, वैशाली, संजना, अंकिता सहित लगभग 60 सदस्यों ने सहभागिता की।
