Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

मिशन 2026: नई सोच के साथ ग्राम प्रधान पद के मैदान में उतरे युवा प्रत्याशी शुवान शाह


(राष्ट्र जगत संवाददाता)
फरीदपुर, बरेली।
फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर उर्फ जेड़ से ग्राम प्रधान पद के युवा प्रत्याशी शुवान शाह ने मिशन 2026 के तहत जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनके सुख-दुख में साथ निभाने और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए नई सोच के साथ काम करने का वादा किया।
ग्राम गांधीनगर में घर-घर पहुंचकर शुवान शाह ने आगामी पंचायत चुनाव में समर्थन और मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वे सभी वर्गों को साथ लेकर गांव में सकारात्मक परिवर्तन करके दिखाएंगे।
युवा प्रत्याशी के रूप में शुवान शाह को ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके साथ नजर आए और समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की।
अब देखना यह होगा कि आने वाले पंचायत चुनाव में ग्राम गांधीनगर की जनता किसे ग्राम प्रधान बनाकर गांव की जिम्मेदारी सौंपती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *