Rashtra Jagat Breaking
March 22, 2026

rjnewsbharat@gmail.com

सनातन दर्शन की नई व्याख्या “सृष्टिदर्शन” का भव्य विमोचन, गुरुग्राम में जुटे देशभर के विद्वान


गुरुग्राम। साहित्यिक एवं आध्यात्मिक जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण उस समय साकार हुआ, जब “सचेतना तृतीय वार्षिकोत्सव – सनातन साहित्य सम्मान एवं समागम” के अवसर पर साहित्यिक सचेतना मंच के संस्थापक एवं मार्गदर्शक गुरुदेव नरेंद्र रावत ‘नरेन’ जी के प्रथम ग्रंथ “सृष्टिदर्शन” का भव्य विमोचन किया गया। इस गरिमामय समारोह में देशभर से आए साहित्यकारों, चिंतकों, विद्वानों एवं सनातन संस्कृति के अनुयायियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
यह ग्रंथ “सृष्टिदर्शन” सनातन सत्य, अद्वैत दर्शन और चेतना-विज्ञान पर आधारित एक गहन दार्शनिक कृति है, जो प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। इसमें वेद, उपनिषद एवं गीता के आधार पर सृष्टि, आत्मा, चेतना और मानव जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल एवं तार्किक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
ग्रंथ में “ॐ तत् सत्” के वैदिक रहस्य को केंद्र में रखते हुए सृष्टि के चार आयाम—आत्मा, प्राण, प्रकृति और पदार्थ—तथा मानव जीवन के चार पुरुषार्थ—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—का विस्तार से विश्लेषण किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस प्रकार सनातन सिद्धांत आधुनिक विज्ञान के साथ समन्वय स्थापित कर मानव जीवन को संतुलित और जागरूक बना सकते हैं।
अपने उद्बोधन में गुरुदेव नरेंद्र रावत ‘नरेन’ जी ने कहा कि यह ग्रंथ केवल ज्ञान का संग्रह नहीं, बल्कि मानव चेतना के जागरण और सत्य की अनुभूति की दिशा में एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने जोर दिया कि सनातन दर्शन व्यक्ति को स्वयं से जोड़कर समग्र अस्तित्व से एकत्व का अनुभव कराता है।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों और साहित्यकारों ने “सृष्टिदर्शन” को समकालीन समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक कृति बताते हुए इसकी सराहना की और इसे भविष्य में वैचारिक जागरण का आधार स्तंभ बताया।
यह ग्रंथ अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध है, जिससे देश-विदेश के पाठक इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने पाठकों से अपील की है कि पुस्तक का अध्ययन करने के बाद अपनी समीक्षा अवश्य साझा करें, ताकि यह महत्वपूर्ण कृति अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

तालाब में गिरी वृद्ध महिला को पुलिस व ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

बदायूं। बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम गनगोला में एक वृद्ध महिला के तालाब में फंस जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार दातागंज थाना प्रभारी वेदपाल सिंह को सूचना मिली कि ग्राम गनगोला स्थित एक तालाब में एक वृद्ध महिला दिखाई दे रही है, जो तालाब से बाहर आने में असमर्थ है। तालाब गहरा होने के कारण महिला की जान को खतरा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। थाना उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार सिंह अपने सहयोगी कांस्टेबल दीपक कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही महिला को तालाब से निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग से कपकपाती हुई वृद्ध महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पूछताछ में महिला की पहचान अनीशा (75) पत्नी रहमान, निवासी मोहल्ला अरेला, कस्बा दातागंज के रूप में हुई। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।
पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सुरक्षित उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

बरेली कोर्ट का रास्ता हुआ वनवे, पहले दिन वकीलों और पुलिस में नोकझोंक


बरेली। कलेक्टर गेट से बरेली कोर्ट जाने वाले मार्ग और शराब गोदाम की ओर जाने वाले रास्ते को अब पूरी तरह वनवे कर दिया गया है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत अब कोर्ट आने का रास्ता नेहरू युवा केंद्र की तरफ से और जाने का रास्ता शराब गोदाम की ओर निर्धारित किया गया है।
वनवे व्यवस्था लागू होने के पहले दिन कुछ वकीलों और ट्रैफिक पुलिस के बीच हल्की बहस और विवाद की स्थिति भी देखने को मिली।
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे ने बताया कि यह निर्णय जिला प्रशासन और जिला न्यायाधीश की स्वीकृति के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर के आसपास अक्सर जाम और भीड़ की वजह से वकीलों और वादकारियों को काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं की सहमति से यह नई वनवे व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि कोर्ट आने के लिए ऑफिसर्स हॉस्टल की तरफ से नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रवेश करना होगा, जबकि लौटने के लिए शराब गोदाम–प्रेम हॉस्पिटल वाली गली से बाहर निकलना होगा।
दीपक पांडे के अनुसार कुछ अधिवक्ताओं को शुरुआत में नई व्यवस्था की जानकारी नहीं थी, लेकिन बार एसोसिएशन लगातार उन्हें जागरूक कर रही है। अब अधिकांश वकील इस नए ट्रैफिक रूट को समझकर संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

बरेली रामलीला: राम-हनुमान की पहली भेंट, बाली वध और हनुमान ने जला दी लंका

बरेली। ब्रह्मपुरी में चल रही 166वीं ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। लीला का प्रारम्भ गुरु व्यास मुनेश्वर जी के भावपूर्ण वर्णन से हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि पक्षिराज जटायु को जलांजलि देने के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज में दक्षिण दिशा की ओर निकल पड़े।
मार्ग में दोनों भाई एक घने वन में पहुँचे, जहाँ उनका सामना राक्षस कबंध से हुआ। कबंध ने उन्हें पम्पा सरोवर जाने और ऋष्यमूक पर्वत पर रहने वाले वानरराज सुग्रीव से मित्रता करने का सुझाव दिया। इसके बाद राम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पहुँचे, जहाँ उनकी पहली भेंट हनुमान जी से हुई और फिर सुग्रीव से मुलाकात हुई।
सुग्रीव से मित्रता के बाद भगवान श्रीराम ने एक ही बाण से बाली का वध कर सुग्रीव को भयमुक्त कर दिया। बाली के निधन के बाद सुग्रीव किष्किन्धा के राजा बने और अंगद को युवराज बनाया गया। इसके पश्चात सुग्रीव ने असंख्य वानरों को माता सीता की खोज में विभिन्न दिशाओं में भेजा।
इसी क्रम में हनुमान जी समुद्र लांघ कर लंका पहुँचे और अशोक वाटिका में माता सीता का पता लगाया। उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ दी और रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर कई राक्षसों का संहार किया। बाद में मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र से उन्हें बंदी बनाकर रावण के दरबार में प्रस्तुत किया, जहाँ दंडस्वरूप उनकी पूँछ में आग लगवा दी गई। परंतु हनुमान जी ने उसी जलती पूँछ से पूरी लंका को अग्नि के हवाले कर दिया और सकुशल लौट आए।
लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि आज के मंचन में सेतु बंधन, समुद्र पार करना और अंगद-रावण संवाद की झलक भी दर्शकों को देखने को मिली। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लक्ष्मण को शक्ति लगना और कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
रामलीला समिति के अध्यक्ष राजू मिश्रा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और रामभक्तों का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ पत्रकार नागेश गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

बरेली। शहर के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बी ए न्यूज़ के ब्यूरो हेड नागेश गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
नागेश गुप्ता लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक व ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से उठाकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया।
उनके अचानक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सहयोगी पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।

मढ़ीनाथ में मंडल अध्यक्ष डब्बल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

बरेली। मढ़ीनाथ क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष डब्बल का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष डब्बल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित निखिल शर्मा, आकाश सक्सेना , अंकुर चौहान, आशीष मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंडल अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।

निष्क्रिय रहने पर अमरोहा रिपोर्टर को किया गया पद से मुक्त, प्रेस आईडी कार्ड निरस्त

बरेली। राष्ट्र जगत , आरजे न्यूज भारत प्रबंधन ने अमरोहा जनपद के रिपोर्टर अली अहमद सैफी को लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने के कारण उनके पद से मुक्त कर दिया है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता, जिम्मेदारी और नियमित समाचार संकलन अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन काफी समय से अली अहमद सैफी द्वारा कोई समाचार या संगठन से जुड़ी गतिविधि नहीं की जा रही थी।
प्रबंधन के अनुसार उन्हें कई बार मौखिक रूप से सक्रिय रहने और संगठन के साथ कार्य करने के लिए अवगत भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने निर्णय लेते हुए उन्हें रिपोर्टर पद से हटाने का फैसला लिया।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अली अहमद सैफी का प्रेस आईडी कार्ड तत्काल प्रभाव से निरस्त (कैंसिल) कर दिया गया है और अब उनका राष्ट्र जगत आरजे न्यूज भारत या आरजेवाईएस ग्रुप से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं माना जाएगा।
साथ ही संगठन की ओर से आम जनता, प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति संगठन का नाम या प्रेस आईडी दिखाकर किसी प्रकार की गतिविधि करता है तो उसकी जानकारी तुरंत संगठन के हेल्पलाइन नंबर पर दें।
प्रबंधन ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना है। संगठन केवल उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी देता है जो पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ पत्रकारिता का कार्य करते हैं। भविष्य में भी इसी नीति के तहत संगठन में सक्रिय और जिम्मेदार लोगों को ही मौका दिया जाएगा।

यूपीएचसी सीबीगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पहल पर पहली बार इस स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में एडी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, शाहिद तथा डॉ. गंगासरन की उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एनीमिया की जांच भी की गई। पात्र महिलाओं के लिए मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए गुब्बारे उड़ाए गए और महिलाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉर्नर भी बनाया गया।
कार्यक्रम में चेन ऑफ होप गतिविधि के माध्यम से एकता और शक्ति का संदेश दिया गया। साथ ही ट्री ऑफ होप गतिविधि में महिला स्टाफ और मरीजों ने पत्तियों पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने संकल्प और संदेश लिखकर पेड़ पर बांधे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।

विकासखंड बिलसंडा के अकराबाद ग्राम में प्रधान दिलीप कुमार पर लगे गंभीर आरोप

विकासखंड बिलसंडा के अकराबाद ग्राम में पंचवर्षीय कार्यकाल में ग्राम निधि का जमकर किया बंदरबांट: प्रधान दिलीप कुमार व सचिव इबरार पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्र जगत संवाददातापीलीभीत। विकासखंड बिलसंडा के ग्राम अकराबाद के ग्रामप्रधान दिलीप कुमार और ग्राम सचिव इबरार अहमद पर ग्राम निधि के घोर दुरुपयोग व बंदरबांट के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में लीपापोती की गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। इससे गांव की बुनियादी सुविधाएं बदहाल बनी रहीं और ग्राम निधि का लाखों रुपये का गबन कर लिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजना व ग्रामीण विकास निधि से लाखों रुपये प्राप्त हुए। लेकिन इनका उपयोग सड़क निर्माण, नाली सफाई, हैंडपंप स्थापना, सामुदायिक भवन व पशुधन हाट जैसी बुनियादी जरूरतों पर नहीं किया गया। गांव की मुख्य सड़क टूटी-फूटी पड़ी है, नालियां उफान पर हैं ग्रामप्रधान व सचिव इबरार अहमद ने आपस में मिलकर टेंडर प्रक्रिया का मजाक उड़ाया। ठेकेदारों से कमीशन लेकर फर्जी बिल पास कराए गए। ग्राम सभा की बैठकें नाममात्र की हुईं, जहां
लेखा_जोखा पेश ही नहीं किया गया।विकास के नाम पर जो कागज दिखाए जाते हैं, वे ज्यादातर फर्जी हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम तो दिया गया, लेकिन मजूरी का भुगतान महीनों लेट होता रहा। अंत में पैसे प्रधान के चहेतों तक सीमित रह गए।” महिलाओं ने भी आवाज उठाई कि आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। सचिव इबरार ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर निधि का गैर-कानूनी उपयोग किया फिलहाल मामला गरमाता जा रहा है।

पीलीभीत। विकासखंड बिलसंडा के ग्राम अकराबाद के ग्रामप्रधान दिलीप कुमार और ग्राम सचिव इबरार अहमद पर ग्राम निधि के घोर दुरुपयोग व बंदरबांट के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में लीपापोती की गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। इससे गांव की बुनियादी सुविधाएं बदहाल बनी रहीं और ग्राम निधि का लाखों रुपये का गबन कर लिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजना व ग्रामीण विकास निधि से लाखों रुपये प्राप्त हुए। लेकिन इनका उपयोग सड़क निर्माण, नाली सफाई, हैंडपंप स्थापना, सामुदायिक भवन व पशुधन हाट जैसी बुनियादी जरूरतों पर नहीं किया गया। गांव की मुख्य सड़क टूटी-फूटी पड़ी है, नालियां उफान पर हैं ग्रामप्रधान व सचिव इबरार अहमद ने आपस में मिलकर टेंडर प्रक्रिया का मजाक उड़ाया। ठेकेदारों से कमीशन लेकर फर्जी बिल पास कराए गए। ग्राम सभा की बैठकें नाममात्र की हुईं, जहां
लेखा_जोखा पेश ही नहीं किया गया।विकास के नाम पर जो कागज दिखाए जाते हैं, वे ज्यादातर फर्जी हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम तो दिया गया, लेकिन मजूरी का भुगतान महीनों लेट होता रहा। अंत में पैसे प्रधान के चहेतों तक सीमित रह गए।” महिलाओं ने भी आवाज उठाई कि आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। सचिव इबरार ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर निधि का गैर-कानूनी उपयोग किया फिलहाल मामला गरमाता जा रहा है।

आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई बंधेंगे विवाह बंधन में, 29 मार्च को बाड़मेर में होगा समारोह


बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक सुखद खबर सामने आई है। बरेली में तैनात एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह आगामी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में संपन्न होगा, जो कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जनपद है।
जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच परिचय बढ़ा और बाद में यह रिश्ता परिवारों तक पहुंच गया। परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी विवाह की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल औपचारिक रस्में शुरू नहीं हुई हैं। महीने के अंत में संभल में पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद मुख्य विवाह समारोह बाड़मेर में होगा।
गौरतलब है कि अंशिका वर्मा 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों के विवाह की खबर से पुलिस महकमे और परिचितों में खुशी का माहौल है।