सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र ने एक कहावत सिद्ध कर दी
अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे”
बरेली। जहां एक तरफ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अनेकों कार्यक्रम जगह जगह पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए वही बरेली जिला में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के प्रांगण में सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक बरेली के आलोक सक्सेना ब्यूरो चीफ ने एक दिन पूर्व बरेली के सम्पादक से उपजा में अपने कार्यक्रम की चर्चा की तब उन्होंने कहा मै साथ हूँ। उनके द्वारा कार्यक्रम में 2 बजे से अपने साथियों के साथ 5 बजे तक प्रबंधन किया जहां सरस्वती माता की पोट्रेट नहीं थी कार्यक्रम में तुरंत उपलब्ध करवाई अचानक मुख्य अतिथि के आने का समय हुआ तो एक प्लेट बैच रखने को उपलब्ध करवाई उसके बाद जब पत्रकारों का सम्मान हुआ, तब उन्होंने कहा पत्रकार की संख्या अधिक है हमारे पास सम्मान पत्र बहुत कम है, इस पर संपादक ने कहा आप ऐसा करे कि हमारा नाम सम्मान से हटवा दे क्यों कि हम आपके सहयोगी है तन मन धन से, जबकि हमारे सम्मानित पत्रकार जो कि न्यूज चैनल से व दैनिक अखबार से आए हुए है उनका सम्मान अवश्य करवाए लेकिन राजनीति चरम पर इस प्रकार है कि आज कल अपने अपने को लोग सम्मानित करते है।उन्हें इससे मतलब नहीं किसने आपके लिए क्या किया। 3 से 4 बार याद दिलवाया गया क्यों कि ऐसे कार्यक्रम में याद नहीं रहता किसका सम्मान होना है किसका नहीं। उसके बाद पत्रकारों का विरोध शुरू हुआ । वही जहां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान की बात करते है वहीं 3 घंटे पत्रकारों को बैठाए रखा ना ही पानी ना ही चाय और उसके बाद अपमान ऐसे किया जैसे कि आज के बाद कभी हमें जानना नहीं और पहचाना नहीं। काफी पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा, कार्यक्रम में आगे पीछे सबको बुलाया गया, किसी को दिया सम्मान पत्र तो किसी को केवल फूल, साथ ही सबका समय खराब करवाया वो अलग, सिर्फ भाषण पर ही पूरा प्रोग्राम केन्द्रित रहा।
जिला सूचना अधिकारी जी को भी बोलने के लिए नहीं कहा गया। एक फ्रेम और गिफ्ट के लिए सब कार्यक्रम अस्त व्यस्त कर दिया। ऐसा लगा आपस में आयोजकों में समन्वय ही नहीं था। कुल मिलाकर कार्यक्रम में क्या चल रहा है य़ह समझ से बाहर है।
फिलहाल कार्यक्रम लगभग नीरसता से भरा था, ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों का मनोबल गिराते हैं।
विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक हुआ विमोचन
बरेली । मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के 42 वें वार्षिकोत्सव पर स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा, शांति और रुचि मलिक स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को रोटरी भवन में हुआ। लखनऊ से पधारे पूर्व सूचना आयुक्त और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सक्सेना ने कहा कि हालांकि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन पत्रकारिता करना आसान नहीं है। सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को पत्रकारिता नहीं रहने दिया उसका रूप बिगाड़ दिया। लखनऊ से ही आये वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न और संतोष भगवन ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की झूठी-सच्ची पत्रकारिता पर कटाक्ष किया। भारतीय पत्रकारिता संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से पत्रकारिता का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है अब पत्रकारिता धरातल से नहीं हो रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता से लोग बहुत उम्मीद रखते हैं लेकिन पत्रकारिता को को वह क्या दे रहे हैं यह एक प्रश्न है।विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका पर” गहन चर्चा हुई। “27 वां सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” लखनऊ से पधारे पूर्व सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना को दिया गया। “14 वां शान्ति सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अलीगढ़ के संतोष भगवन,लखनऊ के अशोक कुमार नवरत्न और बरेली के निर्भय सक्सेना को दिया गया। जबकि बरेली की जानी-मानी वरिष्ठ कवयित्री किरन प्रजापति दिलवारी को ” रुचि मलिक साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया। 15 स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मधु वर्मा द्वारा प्रस्तुत मां शारदे की वंदना से हुआ। अरुण सिन्हा और शकुन सक्सेना ने वन्देमातरम गीत गाया। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आव्हान गीत और सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। अध्यक्षता पूर्व मेयर डा. आई.एस. तोमर ने की। क्लब की गतिविधियों की जानकारी महासचिव प्रदीप माधवार ने दी। सभी का आभार नरेश मलिक और डी-डी.शर्मा ने व्यक्त किया। इन्द्र देव त्रिवेदी, सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,अवनीश यादव,फहीम करार, अभय भटनागर,सत्या शर्मा,मंजू लता,मधुरिमा सक्सेना, रश्मि,अनिला, सत्या
शर्मा,प्रियदर्शिनी शर्मा,महेश शर्मा,असित रंजन, रमेश गौतम,सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।
एनजीओ की महिलाओं की मदत से एक महिला को मिला अपना घर
राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा के द्वारा दिन प्रतिदिन समाजिक सांस्कृतिक कार्य एवं महिलाओं को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाता है वही आज कम्पनी गार्डन मे जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर द्वारा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जाना हुआ जहां उन्होंने देखा कि एक रोती हुयी महिला मिली काफी परेशान लग रही थी उसके पास पहुंच कर प्रियंका कपूर ने उस महिला से उसका हाल पुछा तो पता चला उसके घर वालो ने उसे घर से निकाल दिया ये सुन कर संगठन के प्रतिनिधि मंडल में हिना भोजवानी , सुमन भाटिया , नेहा बलराम आदि महिला एक साथ मिलकर उसके घर शिकलापुर पहुंचे तो घर वालो से बात की तब पता चला कि उसके माता पिता ने घर से बेघर कर दिया था । उस महिला का कुछ समय पहले तलाक़ का केस चल रहा था तब उसके अपने घर वाले ने उसका साथ छोड़ दिया था वो महिला दर दर भटकती थी आज संगठन की महिलाओं की नजर लड़ी तो उस महिला को सम्मान से घर पहुचाया और घर वालो ने भी कहा है गलती है हमारी अब नही निकालेगे । आगे से कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा । उस बेटी को अपने मातापिता का घर वापस मिला गया ।
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के रम्पुरा माफी गांव में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी एहसान खां को बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में एहसान ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुराने साथी बाबू खां को पत्नी से नजदीकियों के शक में मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मृतक बाबू खां और आरोपी एहसान खां पहले एक साथ लूटपाट की वारदातें करते थे और कई बार जेल भी गए। जेल में रहते हुए एहसान को शक हुआ कि उसकी पत्नी अमरीना और बाबू खां के बीच कुछ गलत चल रहा है। उसका कहना है कि जब वह जेल में था, तो बाबू खां उसकी पत्नी को कचहरी में लेकर आता-जाता था। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाहर निकलते ही एहसान को इसकी भनक लगी और उसने बाबू खां से बातचीत बंद कर दी।
हत्या से एक दिन पहले बाबू खां गांव के ही इसराईल के मकान पर मजदूरी करने आया था। अगले दिन जब वह मिट्टी डालने की बात कर रहा था, तभी एहसान ने अपने घर के भीतर रखी छुरी उठाई और उसे घर के बाहर ही ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 2.40 बजे बिल्वा पुल के पास से एहसान को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर मेंथा के खेत से छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
एहसान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ 1995 से लेकर अब तक लूट, डकैती और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी, तेजपाल सिंह और आरक्षी हिमांशु कुमार की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
राष्ट्र जगत संवाददाता अशोक गुप्ता
बरेली। हजरत सय्यद शेर शाह बाबा ( र.अ) का तीन रोज़ा उर्स कुल शरीफ की रस्म के साथ संपन्न हो गया। उर्स का आग़ाज़ कलाम पाक की तिलावत से हुआ। सुबह में कुरानख्वानी हुई। उसके बाद तकरीरी प्रोग्राम जिसमें उलेमाओं ने शेर शाह बाबा की जिंदगी पर रोशनी डाली। कुल शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। देश में अमन शांति की दुआ के साथ तीन रोज़ा उर्स संपन्न हो गया। कुल के बाद लंगर का अहतमाम किया गया था। इस दौरान सुल्तान खान,शफीक बेग, फैजान खान, दानिश बेग, मुदस्सिर बेग, हाशिम मंसूरी, महताब मंसूरी, उवैस मंसूरी आदि मौजूद रहे।
पत्रकारों के संघर्ष में, सकरी भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को, मिलेगी वरीयता
संवाददाता राजकुमार श्रीवास्तव पीलीभीत
पीलीभीत
पत्रकारिता दिवस (30 मई) के अवसर पर ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष पहल करते हुए पत्रकार सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। यह सप्ताह 30 मई शुक्रवार से शुरू होकर एक हफ्ते तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसील मुख्यालयों पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
ऐप्जा के चेयरमैन रविन्द्र मिश्रा स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संघर्षशील पत्रकारों को सम्मानित करेंगे। यह जानकारी संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी। सारथी ने बताया कि इस आयोजन में उन घटनाओं को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाएगी जहां पत्रकारों के हित और सुरक्षा को लेकर संगठन ने महत्वपूर्ण संघर्ष किए। जैसे जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर में पत्रकार सबलू खां की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाना घेराव, लखीमपुर खीरी के बिजुआ में पत्रकार दीपक पंडित को जेल भेजे जाने पर एसपी आवास का घेराव, और सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर धरना व लालबाग चौराहा जाम करने जैसी कार्रवाइया शामिल हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा पत्रकारों की सुरक्षा, कुशलता और विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मानना है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
ऐप्जा के इस प्रयास को पत्रकार समुदाय में सराहना मिल रही है और यह आयोजन पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करेगा।
सुमित शर्मा
बरेली आंवला। बिथरी चैनपुर विधायक डाक्टर राघवेंद्र शर्मा की अगुवाई में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत बल्लिया कस्बा के गीता पैलेस से हुई और समापन कस्बे के आखिरी छोर पर किया गया। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि अब भारत आतंकी हमले के बाद चुप नहीं बैठता है। बल्कि हमारी सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर मारती है। प्रधानमंत्री ने सेना को छूट दे रखी है। हमारी सेना पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया है कि वह अभी भी कराह रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय ने की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वेद प्रकाश यादव, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह पटेल,राहुल दीक्षित, गिरीश गुप्ता,शिवकुमार साहू,शैलेन्द्र वर्मा, दिनेश जायसवाल टिंकू, राजीव गुप्ता राजू,पंडित सर्वेश शर्मा,प्रदीप शर्मा, रिंकू गुप्ता,मनोज गुप्ता,नरेश उपाध्याय,रितेश पटेल,रामकुमार सिंह,विनीत चौबे, सत्यप्रकाश गुप्ता,संजीव पाठक प्रधान,कृपाल सिंह, संदीप मिश्रा,ठाकुर कौशल सिंह,अमित शर्मा,अनिल कश्यप,आदि मौजूद रहे
बरेली। मानव सेवा क्लब ने बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने के लिये प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बरेली शहर के युवक इधर-उधर न भटकें इसलिए बरेली में गुड़गांव, नोएडा,पुणे, हैदराबाद,बैंगलौर की तर्ज पर आई. टी.पार्क विकसित किया जाए।ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि बरेली दिल्ली लखनऊ के मध्य होने के कारण यहाँ रेल और हवाई सेवा की अच्छी सुविधा भी है।इस ज्ञापन को तत्काल कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को भी भेजा गया है। ज्ञापन देने के समय मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,अतुल कपूर,मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश सक्सेना और राजेश सक्सेना उपस्थित रहे।।
मुरादाबाद/बरेली, नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्षा यास्मीन जहां ने आज जनपद मुरादाबाद के डीएम को एक पत्र भेजकर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने का कारण जानना चाहा है समिति अध्यक्षा यास्मीन जहां ने कहा कि जनपद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम सौदासपुर स्थित आर एस एम इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक बाबू सिंह का वेतन भुगतान के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक आदेश पारित किया था
जिसका उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित किये गए आदेश का पालन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नहीं किया जा रहा है
पत्र में कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि बुजुर्ग शिक्षक बाबू सिंह को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने न्याय देते हुए एक आदेश पारित किया हैं जिसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने शिक्षक बाबू सिंह का वेतन 98 लाख 75 हजार 778 रूपये का भुगतान करने का आदेश दिया
मगर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियमनुसार कार्यवाही करने के बजाए उल्टा शिक्षक बाबू सिंह को ही दोषी ठहराते हुए उच्च न्यायालय के आदेश को नहीं मान रहे हैं जिला विद्यालय निरीक्षक इसलिए संस्था जानना चाहती हैं कि वो कौनसा नियम है जिसके तहत शिक्षक बाबू सिंह के वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और संस्था यह भी जानना चाहती है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश को किस नियम के तहत नहीं माना जा रहा है आखिर क्यों उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना की जा रही हैं
संस्था अध्यक्षा यास्मीन जहां ने आगे कहा कि समय के रहते संस्था को अगवत कराया जाए कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना किस नियम के तहत की जा रही हैं
नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति मांग करती हैं कि इस मामले में गम्भीरता से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध जनहित में कार्यवाही की जाए क्योंकि उच्च न्यायालय के आदेश हम सब के लिए सर्वोपरि है।
राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली,गुरुकृपा से श्रीबांके बिहारी मंदिर में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन पूज्य ब्रह्मचारी श्रीभोलानन्दजी महाराज के सानिध्य दिव्य भजन संध्या श्री सन्नी निझावन जी द्वारा संपन हुई,भजन, गुरुके भरोसे जीवन गुजारे मूर्ति गुरु की सदा तुम निहारो .. भजन,फूलों मे सज रहे हरिदास के बिहारी इस दास के बिहारी… भजन, वृन्दावन चींढियां पावागे दिल ले गया मुरली वाला।दिल ले गया हारा वाला lभक्तो ने बहुत बहुत आनंद लिया ,आयोजक श्रीराधारानी छप्पन भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति राजेंद्र नगर बरेली, सहयोग में दिनेश तनेजा ,भजन गायक जगदीश भाटिया, दीपक भाटिया, राजीव भसीन, विमल मेहरोत्रा, राकेश खन्ना, होशियार सिंह ,राम प्रकाश द्विवेदी, अशोक गोयल, वैभव, श्रीमती चंद्रा तनेजा, गीता भाटिया, सीमा , संजीव गुलाटी का रहा l