Rashtra Jagat Breaking
May 6, 2026

rjnewsbharat@gmail.com

सीता की रसोई समिति ने किया विशाल शर्बत वितरण

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली । सीता की रसोई समिति द्वारा एक विशाल शर्वत वितरण सिविल लाइंस् कंपनी गार्डेन गेट पर सुबह 9 बने से लगाया गया l इस विशाल शरबत वितरण शिविर का उद्घाटन सीता की रसोई के बरिस्थ सेवा दार अशोक कुमार गुप्ता और घन श्याम गुप्ता जी द्वारा किया गाय l सीता की रसोई के आद्यक्ष प्रभात अगरवाल जी और विजय बाटला जी ने बताया की आज के कैंप मे लगभग 50000 गिलास शर्वत बाता गया सीता की रसोई के प्रमुख सेवा दार अनुराग मेहरोत्रा जी ने बताया की यह समिति का पाचवा विशाल शर्वत वितरण कैंप है l आज के कैंप मे प्रभात अगरवाल, विजय बाटला, अमित गुप्ता, अनुराग मेहरोत्रा, नरेश भाटिया, सौरभ ढींगहरा, अनूप जैसवाल, सुभाष अगरवाल, कुसुम बाटला, डी के अगरवाल, प्रतिभा अगरवाल, गीता मेहरोत्रा, राकेश मथुरिया आदि लोगो ने तन मन धन से सेवा की

ईदगाह समेत शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़

नमाज़ के बाद सुन्नते इब्राहीमी का शुरू हुआ सिलसिला।

राष्ट्र जगत संवाददाता

एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

बरेली। देश भर में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार अमन-ओ-सुकून के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही ईदगाह समेत सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद हज़रत इब्राहीम अल्हेअस्सलाम की सुन्नत अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। मुल्क ए हिन्दुस्तानी की अमन और खुशहाली के समेत फिलिस्तीन के मुसलमानों के लिए खुसूसी दुआ हुई। शरई मालदार मुसलमानों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। ये सिलसिला तीन दिन 07,08 व 09 जून तक चलेगा। शहर में मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में 10.00 बजे क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी(असजद मिया) ने अदा करायी। नमाज़ के बाद ख़ुत्बा पढ़ा उसके बाद ख़ुसूसी दुआ की। सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जमात रज़ा मुस्तफ़ा के महासचिव फरमान मियाँ ने समेत ईदगाह कमेटी के सदर ख़लील अहमद ने भी सबको गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में हज़रत इब्राहीम व हज़रत ईस्माइल अल्हेअस्सलाम की कुर्बानी का मशहूर वाक़या इमामों ने बयान करते हुए कहा कि ज़रूरत पड़े तो मुसलमान अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने में पीछे न रहे।
सबसे पहले बाजार संदल स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में 5 बजकर 35 मिनट पर नमाज़ अदा की गई। दरगाह के नासिर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने साढ़े दस (10.30) बजे नमाज़ अदा कराई। ख़ुसूसी दुआ अल्लामा तौसीफ रज़ा खान (तौसीफ मियां) ने की। यहाँ दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां समेत खानदान के बुजुर्गों समेत मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,नासिर कुरैशी, डॉक्टर मेंहदी हसन , मंजूर रज़ा,हाजी जावेद खान, अजमल नूरी,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,ताहिर अल्वी,नाजिम रज़ा आदि भी नमाज़ अदा कर एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। दरगाह ताजुशशरिया पर 6.30, दरगाह शाह शराफ़त अली मिया में 7.00,खानकाह ए वामिकिया निशातिया में 7.30 दरगाह बशीर मियां में 8.30 बजे और ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद में व दरगाह नासिर नोमहला मस्जिद में व दरगाह शाहदाना वली पर 9.00 बजे नमाज़ अदा की गयी। गढ़ी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने के चलते यहां दो शिफ्टों में नमाज़ अदा कराई गई। पहली शिफ्ट 7 बजे और दूसरी शिफ्ट 7.30 बजे अदा की गई। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाये गए। इसके बाद दावतों का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहेगा। अगर में कई जगह बच्चों के लिए मेले भी लगे।

बड़े मंगल पर राहगीरों को किया शरबत वितरण

बरेली। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी में जहां लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री अंशवीर गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्ध राज सिंह और अपने पिता राजवीर गुप्ता अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा की प्रेरणा से समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अंशवीर द्वारा ज्येष्ठ मंगल पर गर्मी से बचने के लिए सीएनजी पंप मिनी बाईपास पर राहगीरों के लिए मीठे शर्बत का वितरण किया। जिससे राहगीरों और आम लोगों को काफी राहत मिली। इस सेवा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शर्बत का सेवन कर अपनी प्यास बुझाई और इस सराहनीय पहल के लिए अंशवीर को आशीर्वाद भी दिया। यहाँ लोगों ने कहा की हिन्दू युवा वाहिनी के युवा महामंत्री अंशवीर ने जिस प्रकार इस प्याऊ की व्यवस्था गर्मी में की है वो अमृत के समान हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम में अंशवीर के पिता राजवीर गुप्ता के साथ उनके मित्रगण और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद थे। अंशवीर का यह प्रयास न केवल लोगों को तात्कालिक राहत देने वाला था, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

ट्रेन से कटकर जीआरपी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मौत

घटना स्थल पर एसएसपी और फील्ड यूनिट पहुंची

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे बरेली जंक्शन सिग्नल से 50 मीटर दूर थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रनोवर(ट्रेन व्यक्ति के ऊपर गुजर जाने) की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा दी गई।मौके पर पहुंचकर जानकारी हुई कि म्रतक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार पीएनओ 112302694 वर्तमान तैनाती जीआरपी बरेली जंक्शन पर है। घटना के समय आरक्षी ट्रेन ड्यूटी में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौका मुआयना किया गया है, म्रतक वर्दी पहने हुए था, पिस्टल लगी हुई , जेब में मोबाइल व पर्स एवं बगल में बैग मिला है , घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए ।
म्रतक का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। पुलिस ने सूचित कर दिया गया है। मूल रुप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।सरकारी पिस्टल मय राउंड, पर्स, मोबाइल, टेबलेट,बैग सभी सामान सुरक्षित दाखिल किया गया है।

फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।

ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाने का कार्य को किया शुरू

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । नगर निगम के वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में बी ब्लॉक राजेंद्र नगर सत्य प्रकाश शुक्ला वाले ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पार्षद सतीश मामा ने अपना सहयोग दिया ।

नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की

बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे।
जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था
देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है ।
आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

राहगीरों को किया गया शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

जनसंवाद और सद्भावना यात्रा में बाकरगंज खड्ड पर पहुंचकर कूड़े के पहाड़ की समस्या का समाधान कराने की ली शपथ

बरेली। समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गौरव सक्सेना द्वारा नगर निगम की जन समस्याओं को लेकर वार्डों में चलाई जा रही जनसंवाद और सद्भावना यात्रा चौथे दिन सीबीगंज क्षेत्र बाकरगंज और पुराने शहर के वार्डो का दौरा कर लोगों से संवाद कर वहां की समस्याओं को जाना। सीबीगंज क्षेत्र में सड़के न बने होने गलियों में जल भराव की समस्या लेबर कॉलोनी वाले नाले की सालों से सफाई न होना सारनिया में 70 मीटर नाला बीच बनने से छूटने के कारण होने के कारण बरसात में सड़कों पर पानी बहने की समस्या पता चली। सबसे बड़ी समस्या बाकरगंज के क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ की है जिसके लिए नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के मुखिया महापौर डॉ उमेश गौतम ने यहां की जनता से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलवाकर बाकरगंज के कूड़े के खड्ड की समस्या का समाधान करने का वादा किया था लेकिन 2 साल के पूरे होने के बाद भी वह वादा अभी तक अधूरा है इसीलिए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बाकरगंज के कूड़े के खड्ड पर खड़े होकर यह शपथ लेते हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर जाकर जनहित में लड़ाई लड़ेंगे और इसका समाधान करा कर रहेंगे जिसके कारण वर्षों से आसपास के क्षेत्रवासियों का जीवन से नरक बना हुआ है यहां के क्षेत्र वासियों ने बताया कि अक्सर कूड़े की गाड़ियों के चक्कर में जाम लग जाता है कुछ समय पहले एक एंबुलेंस भी जाम में फस गई थी जिसके कारण यहां के महिला को इलाज के अभाव में अपनी जान तक गंवानी पड़ी नगर निगम की लापरवाही के कारण यहां के लोगों की जिंदगी बेहाल है कूड़े और गंदगी के ढेर में रहना पड़ रहा है, दूसरी बड़ी समस्या यहां के लोगों को एक साथ भारी भरकम टैक्स के बिल भेज दिए गए हैं जबकि यहां के लोगों के लिए निगम के द्वारा कोई सुविधा नहीं मिलती बल्कि रोज पूरे शहर का कूड़ा यहां पर बड़ी गाड़ियों से भर भर कर आता है जिसके कारण यहां की सड़क भी सब टूट गई है और बरसात में सड़क पर कूड़ा फैला रहता है जिस कारण दलदल बन जाता है और लोगों को निकलने में परेशानी होती है।
इसके अलावा पुराना शहर के कांकर टोला, हजियापुर, एजाजनगर गोटिया आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे होने के कारण जनता को अत्यधिक असुविधा हो रही है।
उन्होंने बताया कि कल इन सभी समस्याओं को लेकर नगर निगम में 11:00 बजे ज्ञापन नगर आयुक्त जी को सौंपेंगे और उसके बाद उनसे समाधान की उम्मीद करेंगे और अगर समाधान नहीं हुआ इसके बाद तो जल्द बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब वह बाकरगंज कूड़ा का खत देखने के लिए उसके निस्तारण हेतु अंदर लगे प्लांट की तरफ गए तब गार्ड भी नहीं था और वह आसपास के क्षेत्र वासियों के साथ अंदर जाकर कूड़े का पहाड़ देख रहे थे और जब वापस लौटे तो पता चला प्लांट के मैनेजर ने किसी से फोन पर बात कर गेट पर ताला डालकर सबको बंद कर लिया जिस पर गौरव सक्सेना द्वारा आपत्ति जताई गई उन्होंने कहा कि अंदर जाने से पहले गार्ड को बाहर रोकना चाहिए था और एंट्री करनी चाहिए थी जब गार्ड या अन्य कोई कर्मचारी गेट पर नहीं है गेट खुला हुआ है तब मैं अंदर गए और वापस लौटने पर उनके सहित आसपास के क्षेत्र वासियों को गेट पर ताला लगाकर रोक लेना अपमान करने जैसा है जिसकी शिकायत वह निगम में करेंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनी मिर्जा, अशफाक चौधरी, शाहजेब हसन, पीतांबर यादव, कुलदीप यादव, उस्मान अल्वी, बाबा मियां, मेराज अंसारी, मानसिंह यादव, लखपत सुल्तानी, अनीस मियां, संजीव कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एन यू जे यूपी के अध्यक्ष बरेली पहुंचे कहा – एकजुट रहे पत्रकार


= प्रेस काउंसिल के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न ने भी समझाया – कैसे हो नये दौर की पत्रकारिता
बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) यू पी के अध्यक्ष व पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश वीरेंद्र सक्सेना बरेली पहुंचे। उनके साथ प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न व प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन भी थे। बरेली में उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उद्यमी वरिष्ठ पत्रकार डॉ पवन सक्सेना ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत किया। पत्रकारों के प्रदेश नेतृत्व ने सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर लखनऊ से आए कई पत्रकारों का सारस्वत सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र के साथ ही पटका एवं फूल मालाओं से भी स्वागत किया गया। उपजा प्रेस क्लब बरेली में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र अटल आदि ने सभी आगंतुक पत्रकारों के विचारों को साझा किया। उपजा प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में लखनऊ के वीरेन्द्र सक्सेना (पूर्व सूचना आयुक्त यू पी एवं दैनिक जागरण के पूर्व यू पी हेड) एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया यू पी इकाई अध्यक्ष, अशोक नवरत्न (भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य), संतोष भगवन (संपादक दैनिक लोकमित्र) व निर्मल कांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। उपजा प्रेस क्लब में अनूप मिश्रा, कुमार रहमान, मनवीर सिंह, सुनील सक्सेना, दीपक शर्मा, विकास सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, विजय सिंह, अशोक शर्मा, अजय मिश्रा, महेश पटेल, विवेक मिश्रा, नीरज आनंद, आदि ने माल्यार्पण कर फूलों से लाद दिया। उत्तर प्रदेश पत्रकार मान्यता समिति के सदस्य अशोक कुमार नवरत्न ने उपजा प्रेस क्लब को 11 हजार रुपए की धनराशि भेंट की। इससे पूर्व अनंत वास्तु पर भी बीजेपी ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी एवं उपजा के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों का पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी पत्रकारों ने बरेली के नाथ नगरी के मंदिर के अलावा बांके बिहारी मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर मंदिर, एवं चुन्ना मियां मंदिर के भी दर्शन किए उनके साथ निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, वीरेंद्र अटल एवं कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना भी साथ रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश नेत्री श्रीमती अनीता मुकेश के आवास पर भी चाय पर चर्चा की। निर्भय सक्सेना

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा

सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र ने एक कहावत सिद्ध कर दी
अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे”

बरेली। जहां एक तरफ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अनेकों कार्यक्रम जगह जगह पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए वही बरेली जिला में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के प्रांगण में सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक बरेली के आलोक सक्सेना ब्यूरो चीफ ने एक दिन पूर्व बरेली से प्रकाशित दैनिक समाचार सम्पादक से उपजा में अपने कार्यक्रम की चर्चा की तब उन्होंने कहा मै साथ हूँ। उनके द्वारा कार्यक्रम में 2 बजे से अपने साथियों के साथ 5 बजे तक प्रबंधन किया जहां सरस्वती माता की पोट्रेट नहीं थी कार्यक्रम में तुरंत उपलब्ध करवाई अचानक मुख्य अतिथि के आने का समय हुआ तो एक प्लेट बैच रखने को उपलब्ध करवाई उसके बाद जब पत्रकारों का सम्मान हुआ, तब उन्होंने कहा पत्रकार की संख्या अधिक है हमारे पास सम्मान पत्र बहुत कम है, इस पर संपादक ने कहा आप ऐसा करे कि हमारा नाम सम्मान से हटवा दे क्यों कि हम आपके सहयोगी है तन मन धन से, जबकि हमारे सम्मानित पत्रकार जो कि न्यूज चैनल से व दैनिक अखबार से आए हुए है उनका सम्मान अवश्य करवाए लेकिन राजनीति चरम पर इस प्रकार है कि आज कल अपने अपने को लोग सम्मानित करते है।उन्हें इससे मतलब नहीं किसने आपके लिए क्या किया। 3 से 4 बार याद दिलवाया गया क्यों कि ऐसे कार्यक्रम में याद नहीं रहता किसका सम्मान होना है किसका नहीं। उसके बाद पत्रकारों का विरोध शुरू हुआ । वही जहां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान की बात करते है वहीं 3 घंटे पत्रकारों को बैठाए रखा ना ही पानी ना ही चाय और उसके बाद अपमान ऐसे किया जैसे कि आज के बाद कभी हमें जानना नहीं और पहचाना नहीं। काफी पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा, कार्यक्रम में आगे पीछे सबको बुलाया गया, किसी को दिया सम्मान पत्र तो किसी को केवल फूल, साथ ही सबका समय खराब करवाया वो अलग, सिर्फ भाषण पर ही पूरा प्रोग्राम केन्द्रित रहा। जिला सूचना अधिकारी जी को भी बोलने के लिए नहीं कहा गया। एक फ्रेम और गिफ्ट के लिए सब कार्यक्रम अस्त व्यस्त कर दिया। ऐसा लगा आपस में आयोजकों में समन्वय ही नहीं था। कुल मिलाकर कार्यक्रम में क्या चल रहा है य़ह समझ से बाहर है। फिलहाल कार्यक्रम लगभग नीरसता से भरा था, ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों का मनोबल गिराते हैं।