Rashtra Jagat Breaking
May 6, 2026

rjnewsbharat@gmail.com

दातागंज के कल्याणपुर ग्राम रोहरी में 20 दिन से बिजली ना आने पर मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बदायूं । दातागंज के कल्याणपुर फीडर- ग्राम रोहरी में टावर के पास लगे ट्रांसफार्मर से लाइट की सप्लाई ना आने के कारण डॉ. हृदेश यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ( द्वितीय )बरेली से अपने गांव/क्षेत्र की विद्युत से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में वार्ता कर बताया ।
ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फूंक गया था नया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लगा है ग्रामीण परेशान। जे.ई., एसडीओ, और एक्सियन सभी की जानकारी में पूरा प्रकरण है फिर भी घोर लापरवाही हो रही है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रूहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रनेता गजेंद्र पटेल , समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष करण रत्नायके, समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।

इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ की प्रीति बनी अध्यक्ष, लगाया स्वास्थ्य कैम्प, बाटा भोजन

बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा हर वर्ष एक जुलाई को क्लब का नया अध्यक्ष चुना जाता है इसी क्रम में आज एक जुलाई को इस वर्ष की क्लब की नई अध्यक्ष समाजसेवी प्रीति जिंदल को चुना गया है, सभी क्लब की सदस्यों ने नई क्लब अध्यक्ष प्रीति जिंदल और सचिव मनीषा पांडेय को बुके देकर और माला, पटका पहनाकर बधाई दी।


क्लब की आज अध्यक्ष बनी प्रीति जिंदल ने अध्यक्ष बनने के बाद आज कई कार्यक्रम किए जिसमें सर्वप्रथम सलेक्शन पॉइंट, डीडी पुरम मंदिर में भगवान श्री राम को प्रणाम का आशीर्वाद लिया और वहीं सलेक्शन पॉइंट चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भोजन कर क्लब अध्यक्ष को अध्यक्ष चुनने पर शुभकामनाएं दी और जरूरत मंद लोगों को और बच्चों को आगे भी लगातार मदद की बात कही है।
चूंकि आज डॉक्टर्स डे और सीए डे है।
इसी क्रम में शहर के मशहूर सीए राजीव अग्रवाल जो आर एन एसोसोसिएट के ऑनर हैं उनका अध्यक्ष प्रीति जिंदल व उनकी टीम ने भव्य स्वागत किया और माला, पटका पहनाकर बुकें, मूमेंटो देकर उनको सम्मानित किया।
आज डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉक्टर कवल, डॉक्टर नीलू मेहरोत्रा और डॉक्टर कृतिका अग्रवाल का क्लब द्वारा भव्य स्वागत किया गया और कान्ति कपूर इंटर कॉलेज, इज्जतनगर में बच्चों के लिए कैंप लगाया गया जहां बच्चों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के बारे में डॉक्टर्स ने समझाया वहीं उनका हेल्थ चेकअप भी किया, सभी बच्चों को उपहार भी वितरित किया गया और आगे भी स्कूल में बच्चों हेतु स्वास्थ्य कैंप और स्कूल की सामिग्री वितरित करने की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बात कही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि अब जरूरत मंद लोगों की लगातार मदद और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे,स्कूल के बच्चों को भी उनकी जरूरत की हर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,विकलांग व्यक्तियों या बच्चों को व्हील चेयर आदि दिया जाएगा।
संचालन सचिव मनीषा पांडेय द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रीति जिंदल, प्रीति खनेजो , कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, डॉ कंवल मेहरा नेल्लू मेहरोत्रा, नीना टंडन, रंजना ठाकुर, बीना खंडेलवाल एक और दो, कविता अग्रवाल, इंदु सेठी, मनीषा मेहरा, सुषमा खंडेलवाल, रूबी तनेजा, ममता तनेजा, मन्नो विग, शम्मी खंडेलवाल, ज्योति अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल,रति गुप्ता, निधि अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अरुणा खंडेलवाल आदि मौजूद रही।

कारखाना शाखा ई.एम.एस -1 झाँसी द्वारा भव्य स्वागत किया गया

राष्ट्र जगत संवाददाता, विशेष खत्री झाँसी

एन.सी.आर.एम.यू. के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सहा. सचिव जी का कारखाना शाखा ई.एम.एस -1 झाँसी द्वारा भव्य स्वागत किया गया

झाँसीं: दिनांक 28.06.2025 को नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के तत्वाधान में कारखाना शाखा झाँसी में प्रबंध समिति की मीटिंग एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, मंडल सहायक सचिव जी का भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन शाखा मंत्री श्रीमती ऊषा सिंह और आज की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे कॉ. रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शाखा सचिव श्रीमती ऊषा सिंह जी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सहायक सचिव जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका शाखा में ज़ोरदार स्वागत किया साथ ही हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इसी स्वागत की कड़ी में ई.एम.एस.-1 शाखा के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलीय पदाधिकारी का जोरदार स्वागत करते हुए गगन चुम्भी नारों के साथ झाँसी मंडल का स्वागत किया।
मंडलीय पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में शाखा के युवा साथियों को संगठन के प्रति जागरूक करने एवं संगठन के इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर झाँसी मंडल अध्यक्ष कामरेड भावेश प्रसाद सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश नामदेव, मंडल सहा. सचिव निर्मल सिंह सिन्धु मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह मीणा, मंडल सहा. सचिव शशि कपूर, ब्रांच नंबर 3 के शाखा सचिव संजीव द्विवेदी, ब्रांच नंबर 01 के शाखा सचिव जय सिंह यादव, ब्रांच नंबर 2 के शाखा सचिव दीपक शिंदे, डीजल शेड शाखा के शाखा सचिव बृजमोहन सिंह, ई सी सी सोसायटी डायरेक्टर प्रवेश सिंह, ई एम एस -2 शाखा के पूर्व शाखा सचिव जगत पाल सिंह यादव, मुख्यालय मंडल के पूर्व सहायक सचिव खेमचंद ,ईएमएस-1 शाखा सचिव श्रीमती ऊषा सिंह, शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार,शाखा कार्य.अध्यक्ष हरि शंकर यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ईसीसी सोसायटी के डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार वर्मा, शाखा संयुक्त सचिव राजा भैया, शाखा उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सुनील शर्मा , वीरेन्द्र गुर्जर, यूसुफ खान, चिम्मन सिंह, राम निवास, शिवम् यादव,सुनील शर्मा,राजेंद्र सिंह, संजय बनोरिया, नीतीश कुमार यादव,अरविन्द कुमार,सुरेंद्र रायकवार,विनोद कुमार,अनूप रायकवार,अरविंद वर्मा,वीरेंद्र यादव, सत्यप्रकाश, मानसिंह यादव,मदन लाल, बृजभूषण शाक्य, आनंद, सुदामा राय , विक्रम यादव, नरेंद्र सिंह मीणा, पारस यादव, बबलू चौहान, पवन राय, दीपक रायकवार, आनंद ,जीतेंद्र रैकवार ,आदि उपस्थित रहे।
अंत में शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार जी ने सभी का आभार प्रकट किया।

नाथ नगरी के उभरते हुए कलाकारों ने रैंप पर जलवा दिखाया

नाइन एम व चिराग इवेंट्स की ओर से मिस्टर मिस व मिसेस उत्तर प्रदेश का सौंदर्य प्रतियोगिता का सातवाँ सीजन इस बार नाथ नगरी बरेली में आयोजित किया गया, उड़िया फ़िल्म की सुपर स्टार अलाइना मिश्रा, भोजपुरी फ़िल्म जगत की अदाकारा प्रतिष्ठा ठाकुर , व मिस एशिया राखी जैन बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रही ।
9am इवेंट्स पिछले कई वर्षों से प्रदेश के युवाओं को एक मंच प्रदान करने का कार्य करती आ रही है, और इस वर्ष अपना एक दशक भी पूरा करने जा रही है, इसी कड़ी में प्रदेश के नयी उभरती प्रतिभाओं को मंच देने का काम इस बार बरेली शहर में आयोजित किया , इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित भारद्वाज जी ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया , मिस्टर मिस व मिसेस उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में पहली बार नंन्हे छोटे बच्चों को शामिल किया गया, इस आयोजन के संचालक विक्रम राव ने बताया की इस समय सभी बच्चो की गर्मी की छुट्टियां हो चुकी है और वो सभी कुछ न कुछ नया करना चाहते है अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना चाहते है, साथ ही मुख्य अतिथि महोदय श्री अमित भारद्वाज जी ने बताया की शहर की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का ये प्रयास काफी सराहनीय है ।स्पर्श रिसोर्ट में हुई इस प्रतियोगिता के लिए अब तक तीन बार ऑडिशन लिए जा चुके थे , हर ऑडिशन में सैकड़ों की संख्या में नंन्हे बच्चों के साथ – साथ मिस्टर, मिस व मिसेज ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस प्रतियोगिता के लिए सभी वर्गों में दस- दस प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया था , अंतिम मुकाबला में जिसमे कुल चार राउंड में फाइनल प्रतियोगिता हुआ , टैलेंट राउंड के साथ तीन अलग अलग परिधानों पर सभी रैंप वाक किए , निर्णायक मंडल में अभिनेत्री एलाइना मिश्रा प्रतिष्ठा ठाकुर और राखी जैन सभी प्रतिभागियों को अंकों से विजेता घोषित किया ।
मिस कैटेगरी में सुनैना विजेता बनी तो वही मिस्टर में ऐश्ले विनर बने , मिस्ड में मोनिका गुप्ता के साथ बच्चो में सभी को विजेता घोषित किया गया ।इस प्रतियोगिता में फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा अलाइना मिश्रा प्रतिष्ठा ठाकुर बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सभी का हौसला बढाने के लिए मौजूद रहीं
निर्णायक मंडल में इंदौर की राखी जैन (मिस नार्थ इण्डिया) और मुख्य अतिथि अमित भारद्वाज कार्यक्रम आयोजक विक्रम राव रहे
इस अवसर पर अंशुल पाराशरी,शहर के उभरते हुए कवि रोहित राकेश समाजसेवी हरमीत सिंह जी व्यापारी नेता जीतू देवनानी, निसार पहलवान आदि मौजूद रहे

किसानों की आवाज़, देश की ताकत गीता सिंह

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली-भारतीय किसान यूनियन BRSS के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अधाना जी ने गीता सिंह को बनाया बरेली मंडल अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र राठी जिलाध्यक्ष बरेली ने शुभकामनाएं प्रेषित की मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद गीता सिंह ने किसानों मजदूरों के हक उनके अधिकारों को  पुरजोर उठाने की बात की धीरेंद्र राठी जी ने कहा देश की खेती किसानी संकट के दौर से गुजर रही है फसलों के भाव ना होने की वजह से किसान कर्ज लेने पर मजबूर हो रहा सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है जिला प्रशासन किसान दिवस आयोजित करता है परंतु किसान के हित में कोई कार्य नहीं करता लगातार किसान तहसील जिला के चक्कर काट रहा है उनकी जिला मुख्यालय पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है भारतीय किसान यूनियन BRSS किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए समर्पित एक संगठन है। हम किसानों की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य किसानों को उनके हक़ दिलाना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है हमारा विजन है कि  हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जहाँ हर किसान सम्मान और समृद्धि के साथ जी सके। हमारा लक्ष्य है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें तरुन चहल मीडिया प्रभारी बरेली ने बताया भारतीय किसान यूनियन (BRSS) एक महत्वपूर्ण संगठन है जो भारतीय किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समर्थन करता है और उनकी मांगों को सरकार के सामने रखता है। यह संघ किसानों के हित में कई आंदोलन और जनसभाएं आयोजित करता है जिससे किसानों की आवाज बुलंद होती है और उन्हें सम्मान मिलता है।भारतीय किसान यूनियन (BRSS)का मुख्य उद्देश्य है किसानों एव मजदूरों की समस्याओं और जीवन की स्थिति में सुधार करना। इस संगठन के प्रमुख कार्यक्षेत्र में किसानों के मांगों को सरकार और अन्य संगठनों के सामने रखना, किसानों को ताकतवरी बनाना और उनके समृद्धि के लिए कदम उठाना शामिल है।भारतीय किसान यूनियन (BRSS) के आंदोलन ने किसानों को कई लाभ प्रदान किए हैं। उनके आंदोलनों के द्वारा किसानों के हकों की रक्षा की गई है और उन्हें सही मूल्य मिलने का समाधान भी मिला है। इसके अलावा, भारतीय किसान यूनियन (BRSS) ने किसानों को नई तकनीकों और कौशलों से अवगत कराया है जिससे उनकी समृद्धि में सुधार हो सके।भारतीय किसान यूनियन (BRSS )ने किसानों की भारतीय समाज में महत्वपूर्ण भूमिका खेली है। इस संघ के उद्देश्यों में किसानों की सशक्तिकरण और समृद्धि को बढ़ावा देना शामिल है।

मोहर्रम, श्रावण मास और संभावित चुनाव को लेकर एसएसपी की बैठक

~अफसरों को फील्ड में उतरने का फरमान, कानून-व्यवस्था पर फोकस~
बरेली। आने वाले मोहर्रम, श्रावण मास और संभावित चुनावों को लेकर बरेली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले के तमाम थाना प्रभारियों और अफसरों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक अकमल खान के अलावा सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने मोहर्रम, श्रावण और चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की एक-एक बिंदु पर समीक्षा की और अफसरों को फील्ड में ज्यादा सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस, ताजिया रूट और धार्मिक स्थलों की पहले से भौतिक जांच होनी चाहिए। जिन इलाकों में तनाव की संभावना है वहां पुलिस बल पहले से तैनात रहे। ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखने की बात भी कही गई। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, शिव मंदिरों और गांव-गांव से निकलने वाले जत्थों के रूट को लेकर विशेष प्लान बनाने के निर्देश दिए गए। नाथ नगरी की परिक्रमा, डीजे पर नियंत्रण और धर्मगुरुओं से सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी भी थानों को सौंपी गई।
एसएसपी ने कहा कि संभावित चुनावों को देखते हुए सभी अफसर अपने-अपने इलाके के संवेदनशील बूथों की लिस्ट तैयार करें और वहां सुरक्षा की पूरी तैयारी रखें। साथ ही पुराने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए, ताकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।
बैठक में एसएसपी ने जिले में चल रहे बड़े अपराधों की जांच प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती और महिला अपराध जैसे मामलों में कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं चलेगी। थाने में लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि गैंगस्टर और निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाएं। इसके अलावा कोर्ट में लंबित मामलों की मजबूत पैरवी हो और गवाहों की समय से पेशी कराई जाए।
जनता से संवाद और उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर एसएसपी ने कहा कि थानों पर नियमित रूप से जनसुनवाई हो। सोशल मीडिया पर फैलने वाली झूठी खबरों और अफवाहों पर पैनी नजर रखी जाए और तुरंत एक्शन लिया जाए। एसएसपी ने सभी अफसरों से कहा कि पुलिस की छवि जनता की नजरों में तभी बनेगी जब हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी से काम करे। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : राजीव कृष्ण शास्त्री

संपादक : सौरभ शर्मा

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन के संस्थापक सदस्य निखिल शर्मा , प्रज्ञा शर्मा एवं परिवार की ओर से मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा के समाने हाल में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास ने आचार्य पंडित राजीव कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया ।


कथा व्यास राजीव कृष्ण शास्त्री ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।
इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। कथा व्यास ने बताया कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।
इस अवसर पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन के ट्रस्टी एवं संरक्षक रतन शर्मा , संस्थापक/ सचिव सौरभ शर्मा , राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया , जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर , गिरीश कपूर ,जिला अध्यक्ष अंकुर चौहान , सुरभि चौहान , संजू भाटिया , कमलजीत बडेरा , हृदयनारायण , पंकज शर्मा , ममता शर्मा पुष्पा शर्मा अनुराग शर्मा अनुभव शर्मा हरीओम शर्मा किरन शर्मा स्वाति शर्मा गुंजन गौड प्रियंका पारूल शर्मा मोनू पांडे अरूणेश शर्मा प्रवीण कुमार मिश्रा तोषपाल गंगवार , विमल भारद्वाज , अजय यादव , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना एवं समस्त परिवार जनों के साथ क्षेत्रवासियों ने कथा का रसपान किया।

राम पथ पर मीट और शराब की दुकानों को बंद करने का प्रस्ताव पास

राम पथ पर: अयोध्या में रामपथ पर पड़ने वाली मीट और शराब की दुकानों को बंद करने के प्रस्ताव के पास होने के बाद दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों की मांग है कि पहले उन्हें कोई दूसरी जगह दी जाए, जहां से वे अपना कारोबार कर सकें। बताना होगा कि इस संबंध में अयोध्या नगर निगम की ओर से प्रस्ताव पास किया गया है। राम पथ के रास्ते में मीट की कम से कम नौ और शराब की 13 दुकानें पड़ती हैं। रामपथ 13 किलोमीटर लंबा है और यह सआदतगंज से शुरू होकर अयोध्या में लता मंगेशकर चौक तक जाता है। यह रास्ता राम जन्म भूमि पथ और आगे जाकर भक्ति पथ से भी जुड़ता है। नगर निगम के प्रस्ताव के बारे में जिला मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी गई है। अयोध्या के जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर निगम से प्रस्ताव मिलने के बाद इसे अंतिम फैसले के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

मैथिल ब्राह्मण समाज को एक साथ आना चाहिए, तभी समाज को सम्मान मिल सकता है : डॉ संतोष शर्मा

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । अनंताय मानव सेवा महासभा ट्रस्ट की होटल स्काई हाइट्स, सी बी गंज में आज बैठक हुई, संगठन को मजबूत करने पर सार्थक चिंतन और मंथन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा के अन्दर समाज का नेतृत्व करने की क्षमता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन भी डॉ संतोष शर्मा द्वारा ही किया गया, जो उनके उत्कृष्ट समन्वय और नेतृत्व कौशल को दर्शाता है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि हम समाज के लोगों के शासनिक और प्रशासनिक कार्यों को कराने का काम करेंगे। संगठन द्वारा कराए जाने पर चंदा प्रथा को खत्म करना,संस्था द्वारा जो निचले स्तर के हमारे समाज के लोग हैं, उनके अधिक से अधिक काम कराना उनकी मदद् करना और कराना, ब्लॉक और गांव स्तर तक समाज के कार्यक्रमों को कराना जिससे कि गांव तक हमारी पहचान बन सके और हमारी एकता सबको दिखाई दे सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अधिकांश लोग मेहनत कश है टेक्नोलॉजी शिक्षा के माध्यम से जुड़े हुए मजदूर हैं, परिवार का पालन करते हुए जीवन यापन करते हैं, लोगों के बीच जाकर अच्छा लगा किन्तु संस्कारों में कमी होने के कारण आए-दिन परिवारों में क्लेश होता रहता है और आपसी रिश्तों में दूरियां बढ़ रही है और परिवार टूट रहें हैं।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया हम समाज के बच्चों के शिक्षा मे आने वाली अध्चनों को दूर कर उनको शिक्षा ग्रहण करवाने में सहयोग करेंगे। सजे-संवरे इस सभागार में, हर चेहरे पर जो आत्मीयता, समर्पण और उत्साह दिख रहा है। वह निश्चित रूप से हमारे उज्जवल भविष्य की झलक है।इस संस्था का कार्य केवल मैथली ,मैथली ब्राह्मण और विश्वकर्मा समाज के लिए काम करना रहेगा,आगे आने वाले चुनाव में अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना।
इस अवसर पर महेश चंद्र शर्मा,उमेश शर्मा, रवि शर्मा,अशोक शर्मा,गोविंद शर्मा,राज शर्मा,महेश योगी, रामकृष्ण शर्मा प्रधान,डॉक्टर शिशुपाल शर्मा प्रधान,एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा,डॉक्टर सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

राजेंद्र नगर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी महिला संचालक समेत 4 गिरफ्तार


बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान संख्या बी-09, राजेंद्र नगर में छापा मार दिया। पता लगा कि मकान में रहने वाली मनजीत कौर युवतियों को देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रही है। वह कमरा, गद्दा, कंडोम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराकर लड़के-लड़कियों को बुलाती है। प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये लेकर उनसे जिस्म फरोशी का धंधा करवाती है। थाने के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, एसआई वर्षा राघव, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल श्वेता और शिवी, प्रवीण कुमार, विपिन, अमरीश, विष्णु, सत्येंद्र ने सेक्स रैकेट में शामिल पूरी टीम को पकड़ लिया।


मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बी-09 मकान के काले गेट पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर मनजीत कौर ने विरोध किया, लेकिन जबरन प्रवेश पर पुलिस को अंदर एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में नग्न हालत में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सभी को कपड़े पहनाए गए और हिरासत में लिया गया। इनके पास से 135 पैकेट कंडोम (मार्का डीलक्स निरोध, काले रंग के)
6 इस्तेमाल किए गए खुले कंडोम (बैंगनी रंग के) 2 प्लास्टिक शीशी नारियल तेल (डाबर अनमोल गोल्ड) 2 पत्ते दवा “मैनफोर्स स्टे लांग” 3 मोबाइल फोन: OPPO एंड्रॉयड, LAVA कीपैड,
Redmi एंड्रॉयड, ₹1350
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:
. मनजीत कौर (42) पत्नी: स्व. आर्शीवादम बेनेडिक्ट पिता: गुरदीप सिंह
निवासी: बी-09, राजेंद्र नगर, प्रेम नगर, बरेली
. मोहम्मद सोहेल (21) पिता: मोहम्मद यासीन
निवासी: अध कटा, मोहल्ला रब्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली
. सुमित सागर (32) पिता: विजेंद्र पाल सागर
निवासी: सुर्खा बानखाना, दुर्गा मंदिर वाली गली, प्रेम नगर, बरेली
नन्ही पत्नी (30): जीतराम
निवासी: चेना ठिरिया, थाना नवाबगंज, बरेली
मुख्य आरोपी मनजीत कौर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रुपये कमाने के उद्देश्य से वेश्यावृत्ति करवाती थी। वह न सिर्फ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती थी, बल्कि मोहम्मद सोहेल और सुमित सागर मिलकर ग्राहक लाते थे। उनसे लिए गए पैसे को सभी में बांटा जाता था। सभी आरोपियों ने एक स्वर में माना कि मनजीत कौर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करती थी। पूरी कार्रवाई कांस्टेबल विष्णु के मोबाइल से धारा 105 CrPC के तहत वीडियोग्राफ की गई। बरामद सामग्री को प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों में सील किया गया और गिरफ्तारी मेमो, बरामदगी फर्द, और कमरे की तलाशी फर्द मौके पर तैयार की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।