Rashtra Jagat Breaking
February 4, 2026

rjnewsbharat@gmail.com

राष्ट्र जागरण ने नाथ नगरी परिक्रमा कर की समृद्धि और खुशहाली की कामना

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा संस्थापक / मुख्य सचिव सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से श्रावण माह में नाथ नगरी की परिक्रमा बाबा मढ़ीनाथ से शुरू होकर तपेश्वर नाथ पर सम्पन्न होती है इस वर्ष भी नाथ नगरी परिक्रमा मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित कैंप कार्यालय से पूर्व विधायक पप्पू भरतौल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ हुई इस मौके पर संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, रतन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह ने फूलों से स्वागत कर परिक्रमा को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर से शुरू किया। ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा शुरू हुई, परिक्रमा मार्ग में बाबा भोले के जयकारों के साथ सभी ने झूमते नाचते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा पशुपति नाथ मंदिर से पीलीभीत बायपास होते हुए बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिरों में जल अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लेते हुए सभी ने जयकारों के साथ बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती कर परिक्रमा का समापन किया। इस दौरान राम गंगा पर विशाल भंडारे आयोजित कर भक्तजनों को भंडारा का प्रसादी वितरण भी किया गया इस दौरान नाथ नगरी परिक्रमा यात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार रहे, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा , अमोद शर्मा सह संयोजक में , सचिन श्याम भारतीय, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, अंकुर चौहान, आशीष मौर्य, विमल भारद्वाज , मनोज शर्मा , गिरीश प्रियंका कपूर , अनुराधा सक्सेना , आशुतोष शर्मा रहे इस मौके पर महिला संगठन के सदस्यों में बेबी शर्मा , सुषमा गौतम , सीमा गुप्ता , सुरभि चौहान , आरती गुप्ता , गीता दोहरे , दीक्षा भारद्वाज , अनीता गुप्ता , सुमन भाटिया , मोनिका , अर्चना , युवा संगठन में आकाश सक्सेना , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना , आयुष गुप्ता , पंकज वॉश , विजय शर्मा , अनिल मिश्रा , राकेश प्रजापति , सुशील भास्कर , धीरेन्द्र दीक्षित , विनीत , दीपू ,शिवम् शुक्ला , सुधीर यादव , पंकज मिश्रा एडवोकेट , विचित्र शंखधर , संजय गुप्ता , संजय मिश्रा , जीतू देवनानी , रचित अग्रवाल , शरद शर्मा , अनिल कश्यप , पप्पू मौर्य , गोपाल भारद्वाज , करण श्रीवास्तव , हृदयनारायण , आशीष सक्सेना , मुख्य रूप से सहयोगी में गोविंद टिकियानी ,अमित मिश्रा ,
सहयोग रहा ।

रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली के डॉक्टर मनीष बने अध्यक्ष शेखर सचिव

राष्ट्र जगत संवाददाता

74वें अधिष्ठापन वर्ष में 75 प्रोजेक्ट करेगा रोटरी

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली के 74वें अधिष्ठापन समारोह के अवसर पर 75 प्रोजेक्ट को करने का नारा नये अध्यक्ष रोटेरियन डॉ मनीष शर्मा ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर मुरूगंडम एम, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी रहे एवं अध्यक्षता रोटेरियन डॉक्टर एके चौहान रहे।
2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने कॉलर बदलकर रोटेरियन डॉक्टर मनीष शर्मा को अध्यक्ष पद एवं सचिव रोटेरियन शरद महरोत्रा ने पिन लगाकर रोटेरियन शेखर यादव को सचिव पद का पदभार ग्रहण कराया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी ने भी वर्ष 2024-25 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नीरव निमिष अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया।
रोटेरियन डॉक्टर मनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि इस रोटरी वर्ष में 75 प्रोजेक्ट पूरा करने का संकल्प लिया गया है। इनमें अपने रोटरी भवन का निर्माण, पैथोलॉजी लैब की स्थापना, 4000 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मुफ्त मोतियाबिन्द आपरेशन किये जायेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में पांच मिनी सांइस पार्क, दो कम्प्यूटर लैब, दो स्टैम लैब, दो टिंकरिंग लैब, दस लैग्वेज लैब, दस ई-लाईब्रेरी, पांच स्कूल लाईब्रेरी, दो एस्ट्रोनॉमी लैब, दो स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, दस रोटरी वाटिका स्थापित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त इसरो स्कॉलरशिप के तहत 25 छात्रों को मुफ्त इसरो विजिट तथा 5 छात्रों को इसरो का सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। 3 गौ शालाओं को कैटल हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम भी प्रदान किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए शरद चन्द्रा, रोटेरियन किशोर कटरू, रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटेरियन डॉक्टर रवि मेहरा, रोटेरियन पवन अग्रवाल, रो नीरव निमिष अग्रवाल, रो पीपी सिंह, रो शालिनि विद्यार्थी, रो संगीता कटरू, रो शिल्पी शर्मा, रो रजनी यादव आदि उपस्थित रहे।क्लब के बोर्ड में प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन राहुल जायसवाल, रोटेरियन मनोज गिरि उपाध्यक्ष, रोटेरियन मयूर अग्रवाल संयुक्त सचिव, रोटेरियन अरविन्द गुप्ता कोषाध्यक्ष,रोटेरियन संचित गोयल क्लब सर्विस डायरेक्टर, रोटेरियन सीए मोहित वैश्य फंड रेसिंग उायरेक्टर, रो डॉ जितेन्द्र मौया कम्पयूनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीए नितिश टंडन इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर, रो प्रधीर गुप्ता वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर, रो सुमित अरोरा यूथ सर्विस डायरेक्टर, रो कुश सक्सेना सारजेन्ट एट आर्म, रो नरेश मलिक एडिटोरियल बोड चेयरमैन, रो पंकज श्रीवास्तव क्लब पब्लिक इमेज चेयर, रो मोहित वैश्य क्लब फाउंडेशन चेयर, अमित मनोहर को-मेला डायरेक्टर, एएस अग्रवाल एवं सुधान्शु शर्मा मीडिया को-आर्डिनेटर, डा सी एस यादव हैल्थ सर्विस चेयर, डा नितिन अस्थाना पोलियो चेयर, अरविन्द भटनागर इथिक्स कमेटी चेयर, राजीव गुप्ता एवं एपी अग्रवाल रोटरी इन्फॉरमेशन, शुभम अग्रवाल एवं अनन्त अग्रवाल क्लब सर्विसेज को चेयर, राजेश टंडन, अनुज जायसवाल, नीरज प्रधान, कम्यूनिटी सर्विस को चेयर एवं सदस्य मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर बोलते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की तथा प्रत्येक रोटरी क्लब से एक नया रोटरी क्लब, दो रोट्रक्ट क्लब तथा तीन इन्टरेक्ट क्लब खोलने का आवाह्न करा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक क्लब में 20 प्रतिशत सदस्यता वृद्धि का अवाह्न किया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन
सी ए राजेन विद्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा उदय के माध्यम से 25000 स्कूल बैग का वितरण, ज्योति उदय के माध्यम से 21000 चश्में का वितरण, तरू उदय के माध्यम से वृहद वृषारोपण तथा मातृत्व उदय के मायध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस वर्ष रोटरी क्लब के सदस्यों की संख्या को 4000 से बढ़ाकर 5000 तक किया जायेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीरज सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नये सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण करायी गयी। दीपावली मेले के ब्रोचर एवं क्लब मैगजीन रोटरी बन्धू का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर रोटेरियन मोहित वैश्य, रो प्रेम यादव, रो डॉ सी एस यादव, रो डी पी सिंह, रो विनय कृष्णा, रो डॉ नितिन अस्थाना, आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद रोटेरियन

बाबा अलखनाथ संगीत एवं सेवा समिति करायेगी महाआरती , समाज सेवीयों का होगा सम्मान

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। बाबा अलखनाथ संगीत एवं सेवा समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास पर दिनांक 2 अगस्त शनिवार को बाबा अलखनाथ मंदिर के प्रांगण में 19वाँ महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा भगवान शिवजी को समर्पित एकांकी नाटक- समुह नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को सुरेंद्र कुमार लाला के पूज्य पिता जी उमेश बाबू की स्मृति में मेमोरियल ट्राफी एवं नकद राशि रुपए 3000/ एवं द्वितीय पुरस्कार ट्रॉफी एवं राशि रुपए 2000/ अनिल कुमार एडवोकेट सुशीला गिरीश की स्मृति एवं तृतीय स्थान के विजेता को सुधीर प्रकाश रनिंग ट्रॉफी व राशि रुपए 1500/ प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त महाआरती में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सुरेन्द्र कुमार लाला उनकी पत्नी स्व सुनीता अग्रवाल की स्मृति में सम्मानित करेंगे।
सामाजिक धार्मिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों को भी सम्मानित कर प्रशस्त्री पत्र प्रदान किया जाएगा।
सामाजिक क्षेत्र के पी पी सिंह भूतपूर्व गवर्नर रोटरी क्लब को सम्मानित किया जायेगा।
धार्मिक क्षेत्र में गिरीश चंद सराफ को सुरेंद्र कुमार लाला ने अपनी धर्मपत्नी स्व सुनीता अग्रवाल की स्मृति में सम्मानित करेंगे ।
प्रशासनिक क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष शिवम को एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ रामश्री प्रधानाचार्य द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज को सुरेन्द्र कुमार लाला के द्वारा अपने पूज्य पिता स्व उमेश बाबू की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। सुरेन्द्र अग्रवाल ने शहर के गुणी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे प्रतियोगिता मे भाग लेने का आह्वान किया।
साथ ही महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण भी होगा, समस्त कार्यक्रम शाम 5 बजे देर रात तक चलेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा रहेंगे।

जुम्बा क्लास में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज

राष्ट्र जगत संवाददाता

हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक त्योहार को आधुनिक अंदाज़ में मनाते हुए ज़ुम्बा क्लास में उत्सव का रंग भर दिया। आयोजन का संचालन ज़ुम्बा प्रशिक्षिका भावना जोशी के निर्देशन में हुआ, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में पार्षद सुधा सक्सेना की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर झूले झूले, लोकगीतों पर नृत्य किया और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।इस अवसर पर अलका सत्यार्थी, पुष्प लावणी, गंगा शर्मा, सुनीता सिंह, शिवानी भट्टाचार्य, पायल मजूमदार, ऊषा शर्मा, अभिलाषा, बिंदु मिश्रा, मेना मिश्रा, नीलम भट्ट, रश्मि खरे, सोनी सक्सेना और सुमिता करमाकर सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में न केवल परंपरा को संजोया गया, बल्कि स्वास्थ्य और ऊर्जा का भी उत्सव मनाया गया। आयोजन महिलाओं के बीच सामूहिक सहभागिता और सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरा।

विष्णु मंदिर मै हरियाली तीज का किया आयोजन

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । वार्ड 18 विष्णु मंदिर के प्रांगण में महिलाओं के द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर भजनों पर खूब नृत्य किया झूम झूम कर भजनों का आनंद लिया हरियाली तीज पारंपरिक तरीके से मानते है हरियाली तीज हरियाली का प्रतीक मानकर हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक त्यौहार को अपने अपने अंदाज में जगह-जगह मनाया है यह त्यौहार सोलह सिंगार और पति की प्रेम के प्रतीक है वार्ड की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह त्यौहार हम हर साल ही मानते हैं मंदिर के प्रांगण में हर उत्सव होता है और सभी क्षेत्र के लोग इसमें सहयोग करते हैं खासतौर से जो हमारे घर से घर में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं हैं भरपूर इंजॉय करने का अवसर मिलता है आगे भी सभी वार्ड वासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं कि इसी तरह हम सब मिलकर सभी त्यौहार बड़ी धूमधाम से और हिंदू रीति रिवाज से मनाएंगे को कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी की महा सचिव सुधा सक्सेना पार्षद द्वारा किया गया सुधा सक्सेना ने सभी आने तीजों की बधाई दी समस्त कृष्णा नगर की महिला टीम का में हृदय से धन्यवाद करती हूं कि कार्यक्रम में आकर सभी ने शोभा बढ़ाई हेमा,लता, नीलम,पुष्पा, भावना मंजू, राज कलेक्शन,सितारा,प्रभा, प्रेमा, सीता, पिंकी सपना,शम्मी,बिंदु,गीता,अंजू भारद्वाज,पुष्पा बिष्ट, शेफाली, सोनिया रूपांजलि शिवानी स्नेहा आदि समस्त नारी शक्ति

सोमवार को पहली बार कावड़ यात्रा पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। बरेली में पहली बार कावड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कार्यक्रम 28 जुलाई सोमवार सुबह 8:55 से 10:05 तक चलेगा। यह पुष्प वर्षा सोमवार सुबह अलखनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, मणिनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ मंदिर और रामगंगा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी।
तीसरे सोमवार पर प्रशासन ने समुचित सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारी कर ली है।
बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कांवड़ियों पर सोमवार सुबह 8:55 पर पुष्प वर्षा कार्यक्रम शुरू होगा। जो सुबह 10:05 पर बनखंडी नाथ मंदिर पर संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था तहत ड्रोन निगरानी, मेडिकल टीम, जल वितरण केंद्र और महिला सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं। कांवड़ शिविरों में भोजन, विश्राम और चिकित्सा संबंधी समुचित व्यवस्था की गई है।

ग्राम पंचायत चाचर, अम्बेडकर नगर से प्रधान प्रत्याशी पूजा आर्या ने भरी हुंकार

राष्ट्र जगत समाचार पत्र

उत्तराखंड जिला ऊधम सिंह नगर कि ग्राम पंचायत चाचर, अम्बेडकर नगर से शिक्षित, कर्मठ, एवं जुझारू प्रधान प्रत्याशी पूजा आर्या ने भरी हुंकार, और अपने ग्राम पंचायत वासियों से अपील की कार पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं

कावड़ यात्रियों के लिए शीतल जल शर्बत एवं फलों का किया वितरण

बरेली । भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वावधान में सावन के पावन द्वितीय सोमवार को एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कावड़ यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा, शर्बत वितरण एवं फल वितरण किया गया। साथ ही कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार,अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रीमती श्रुति गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और डॉ विनोद पगरानी ,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में मुख्य सेवा दार आयुष अग्रवाल,कशिश सक्सेना, अंकित सक्सेना,लक्ष्य अग्रवाल की विशेष भूमिका रही, जिनके संयोजन और सेवा भावना से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा:
“कावड़ सेवा ना केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह सामाजिक समर्पण और एकता का भी प्रतीक है।”बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इस सेवा कार्य को भव्य और प्रेरणादायक बनाया।
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक था, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का संदेश भी था। इस मौके पर अनिल अग्रवाल ,कुमार गौरव शर्मा ,पंकज अग्रवाल ,राघव खंडेलवाल,राजीव गुप्ता ,कुशाग्र गुप्ता,पारस अग्रवाल,संजय सिंह,हार्दिक राज,विप्लव विनोद,आयुष सक्सेना,जसमीत सिंह,शिखर अग्रवाल,दिव्यांश निगम,अश्वनी जायसवाल,महेश अग्रवाल अनुज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।।

एस.आर. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के विद्यार्थी ऋषभ वित्थरिया ने किया कॉलेज टॉप

राष्ट्र जगत संवाददाता

फिरोजाबाद : डॉ.भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से सम्बध्द एस. आर. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ फिरोजाबाद का बैचलर ऑफ लॉ का परिणाम घोषित हुआ जिसमें ऋषभ वित्थरिया ने कॉलेज टॉप करते हुए अपने माता पिता और परिवार जनों एवं कॉलेज के प्रोफेसर गणों तथा कॉलेज का नाम रोशन किया l
एस.आर. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ फिरोजाबाद जिले में योग्य प्रोफेसरों द्वारा बेहतरीन एवं पारदर्शी शिक्षा देने में अग्रणी शिक्षण संस्थान है, जिसके अंतर्गत बी.ए. , बी.एस.सी. , बी.बी.ए. , बी.पी.ई.एस. , बी.ए. एल.एल.बी. , एल.एल.बी. जैसे महत्वपूर्ण कोर्स की सुविधा उपलब्ध हैं और बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने में सक्षम है !
राष्ट्र जगत संवाददाता ने ऋषभ वित्थरिया से पूछा कि आपने लॉ करना क्यों उचित समझा तब ऋषभ वित्थरिया ने बताया कि मैं न्यायिक प्रणाली (न्याय विभाग ) के अंतर्गत निर्भीक व निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहता हूँ एवं गरीब , असहाय, निर्दोष लोगों को कानून के तहद न्याय दिला सकूं एवं कानून तोड़ने वालों को भारतीय संविधान के अनुसार सजा दिला सकूं और देश की न्यायिक प्रणाली में निष्पक्ष ,पारदर्शी एवं निर्भीक होकर योगदान दे सकूं l इसलिए मैंने न्यायिक क्षेत्र को चुना l

जीएसटी बार एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई आयोजित

राष्ट्र जगत संवाददाता

जीएसटी बार एसोसिएशन की मासिक बैठक सिविल लाइंस में आयोजित की गई जिसमें सभी सीजीएसटी एक्ट धारा 15 वैल्यू आफ सप्लाई पर जीएसटी बार एसोसिएशन के सचिव सौरभ अग्रवाल जी द्वारा जानकारी साझा की गई एवं सभी अधिवक्ताओं ने उस विषय पर विधिक चर्चा की ।