बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कुँवरपुर में सत्येंद्र सक्सेना के निवास पर केक काटकर मनाया गया। 11 कर्मशील वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।जिनका सम्मान किया गया उन्होंने अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। सम्मान पाने वालों में के.बी.अग्रवाल,प्रदीप माधवार,सत्येंद्र सक्सेना,मुकेश कुमार सक्सेना, शोभा,अरुणा, रीता सक्सेना, शकुन सक्सेना, रश्मि, जितेंद्र सक्सेना और निर्भय सक्सेना हैं । इन सभी को क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने हार ,पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गीत-संगीत के कार्यक्रम का वरिष्ठ नागरिकों ने लुफ्त उठाया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की संगठनात्मक बैठक सिविल लाइन्स भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा की अध्य्क्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमो व मतदाता पुनिरीक्षण व बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण व गरीब, वंचित वर्ग आर्थिक व सामाजिक उन्नति ही ‘भाजपा का ध्येय है। यह ध्येय प्राप्त करने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता ही भाजपा की ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर संगठन के सभी कार्यक्रमों व अभियानों से जोड़ना है। जिससे सभी संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावी हों और सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यक्रमो को सफल बनाने का काम करना है और यह भी सुनिश्चित करना है कि सभी बूथ समिति सक्रिय हो जिसके लिए शक्ति केंद्र संयोजको व बूथ समितियो की बैठकें करनी आवश्यक है। जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की बैठक हर माह के अंतिम बुधवार एवं मंडल की बैठकें हर माह के अंतिम शुक्रवार को तय की। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमो को लेकर कार्ययोजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जन-जन को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाने का काम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता बूथ समिति को सक्रिय कर संगठन को मजबूत करने का काम करे।इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, तेजेश्वरी सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ नरेंद्र गंगवार, मंजू कोरी, अर्जुन यादव, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत, अजय अरोरा, यशवंत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बरेली । आकाश बेट्स डॉग कैट हॉस्पिटल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस विशेष के तहत, हेलमेट वितरण में मिले अपार प्यार को आगे बढ़ाते हुए निःशुल्क परामर्श ओपीडी की शुरुआत महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ –डॉक्टर दीक्षा गंगवार ने सोम–शुक्र | सुबह 9–11 बजे ओपीडी का शुभारंभ स्व. केसर सिंह गंगवार के कार्यालय में उनके सुपुत्र श्री विशाल गंगवार द्वारा किया गया गईं आकाश गंगवार ने कहा कि आज़ादी का असली अर्थ है – एक-दूसरे के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों की रक्षा करना।
बरेली । एस एस वी पब्लिक स्कूल सुरेश शर्मा नगर बरेली में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया । जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण जी की भेषभूषा के परिधान धारण किए हुए थे ।बच्चों ने राधाकृष्ण जी के एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए जिसने आज विद्यालय प्रांगण को गोकुल जैसा स्वरूप दे दिया । विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण सादगी के प्रतीक थे, और सारथी के रूप में उनकी भूमिका इसका प्रमाण है। इससे हम यही सीखते हैं कि हमें हमेशा विनम्र और उदार रहना चाहिए। इसलिए अपने जीवन में हमेशा विनम्र बने रहें। यह आपको ईमानदार लोगों के साथ सच्चे रिश्ते बनाने में मदद करता है। प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से सीख मिलती है कि जीवन में कभी अभिमान नहीं करना चाहिए। श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत उठाया और मां ने पूछा तुमने अकेले कैसे इतना भारी पर्वत उठा लिया। तब श्रीकृष्ण ने कहां नहीं मां सब ग्वाल-बाल ने मिलकर उठाया था। गोकुल के माखन का ही कमाल है जो उसे खाकर इतने शक्तिशाली बने और सबने मिलकर गोवर्धन पर्वत उठा लिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं कोमल ,नेहा ,पूर्णिमा और कंचन ने भी सहयोग किया ।
पीलीभीत। रक्षाबंधन का पर्व इस बार जिले में अपनापन और भाईचारे का संदेश देकर गया। हिंदू बहनों ने अपने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ दी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सुरक्षा और स्नेह का वचन निभाने का भरोसा जताया। त्योहार की रौनक घर-घर में नजर आई। मिठाइयों की मिठास और राखी के रंग-बिरंगे धागों ने माहौल को खुशियों से भर दिया। मोहल्लों और गलियों में सुबह से ही बहनों का अपने भाइयों के घर पहुंचना शुरू हो गया। राखी का यह बंधन केवल खून के रिश्तों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी मोहब्बत और सौहार्द की मिसाल भी बना। एक ही मोहल्ले के लोग, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, इस दिन एक-दूसरे के साथ बैठकर जश्न मनाते और मिठाई बांटते नजर आए। रक्षाबंधन का यह पर्व संदेश दे गया कि रक्षा का वचन केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में निभाया जाता है, और प्रेम के धागे हर दीवार को तोड़ सकते हैं।
रोडवेज बस से सफर करते समय खूबसूरत रिश्ते ने लिया जन्म जो चलेगा आखिरी सांसों तक
1 साल बाद मुंह बोले भाई आया फोन कहा बहन राखी नहीं बांधोगी
भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्यार भरा दृश्य देखकर बैरियर 2 चौकी के चौकी के समस्त स्टाफ भी अपनी कलाई बहन ज्योति के आगे कर दी।
मुंह बोले भाई ने यह साबित कर दिया कि रिश्ते खून के नहीं बल्कि संबंधों और एहसास के होते हैं।
राष्ट्र जगत संवादाता
बरेली में रक्षाबंधन के इस खूबसूरत त्यौहार पर एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला 1 साल बाद मुह बोल भाई का आया फोन कहां बहन बाध दो राखी इस रिश्ते में यह सिद्ध कर दिया कि यह रिश्ते खून तक ही सीमित नहीं दिलों और एहसास को जोड़ने का अनोखा बंधन है जिसकी मिसाल रोडवेज बस स्टेशन पर देखने को मिली रोडवेज बस लेकर बरेली पहुंचे कंडक्टर भाई ने साल भर बाद अपनी बहन को फोन किया बहन राखी बांधने नहीं आओगी, फिर क्या था बहन ने तुरंत रोडवेज बस स्टेशन पहुंचकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी उसे मिठाई खिलाकर उसकी बालाएं ली वहां उपस्थित सभी लोगों के मन में रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के प्रति प्रेम की हिलोरे उठ रही थी, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी अपनी कलाई इस बहन के आगे कर। और सदैव के लिए भाई बनकर सुरक्षा का वादा दिया। यह रिश्ता साल भर पहले रक्षाबंधन के दिन रोडवेज पर ही बना था। साल भर पहले ड्राइवर भाई ने अपनी बहन का नंबर लिया था। साल भर बाद रक्षाबंधन के दिन बरेली में बस लाते ही अपनी बहन को फोन लगाकर इस रिश्ते को अमर कर दिया। ऐसे दृश्यों से समाज में राखी का रिश्ता मजबूत होता है! ऐसे दृश्यों को देखकर ममता, सुरक्षा, प्रेम, रिश्तो की खूबसूरती का एहसास होता है। बहन स्वयं विद्युत विभाग में कार्यरत है बहन ज्योति श्रीवास्तव ने बताया पिछली बार रोडवेज बस से जाने पर इस खूबसूरत रिश्ते में जन्म लिया जो सांसों के साथ चलता रहेगा
राष्ट्र जगत संवाददाता बरेली। रक्षा, शान्ति,एकता और सदभाव का पर्व रक्षा बंधन का पर्व मानव सेवा क्लब ने बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा पिछले 20 वर्षों से 2 मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाकर सौहार्द और सदभावना का परिचय दे रहे हैं।आज शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर उन्होंने क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर जखीरा निवासी पोस्ट वार्डन आसिया अली और मलूकपुर निवासी पूर्व सभासद शमीम बानों से राखी बंधवाकर एकता और सदभाव की मिसाल पेश की।
बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा द्वारा तीज महोत्सव बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया संस्था की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने बताया हम हर साल महिलाओ की प्रतिभा को जागरुक करने के तीज का कार्यक्रम करते हैं जिसमें सभी महिलाये अपना टेलेंट कर पाती है गेम गाने डान्स सभी महिलाओं द्वारा किया गया जिसमे तीज का ताज डा. वन्दना सक्सेना के सिर सजा इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर मंडल सचिव नीतु गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष सुमन भाटिया , मंडल उपाध्यक्ष डा वन्दना सक्सेना , कुमकुम , राधा शर्मा , मोना , सोनल पारो प्रीति राजदुलारी आदि सभी ने प्रतिभाग किया ।
~कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए अहम निर्देश~ बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को बरेली दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में होने वाली जनसभा को लेकर आला अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने पंडाल की व्यवस्था, सुरक्षा घेरे, हेलीपैड से लेकर रास्तों तक का गहन निरीक्षण किया। भीड़ नियंत्रण से लेकर आपातकालीन स्थितियों से निपटने की पूरी योजना पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पुलिस बल को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई। रूट डायवर्जन, पार्किंग, मीडिया व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर भी खास निर्देश जारी हुए। पुलिस कर्मियों को चेताया गया कि कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और समय की पाबंदी सर्वोपरि होगी। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत कई विभागीय अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वाधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का पंचम मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शिव कालिका मंदिर, तकिया चौक, नई बस्ती, बरेली में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे हनुमान जी की वंदना से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं हनुमान भक्तों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तिमय माहौल में पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयघोष से गूंज उठा।
जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा कि “भगवा हिन्दू सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक संस्कृति है — जिसका आधार भक्ति, सेवा और राष्ट्रभक्ति है। ऐसे आयोजनों से यही संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।”कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित दीपक दीपक शर्मा जी,शिखर अग्रवाल,कशिश सक्सेना,महेश अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,लक्ष्य अग्रवाल,पुलकित जौहरी,सुनील रंजन,अमित अग्रवाल आदि भक्त उपस्थित रहे