पत्रकारों के संघर्ष में, सकरी भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को, मिलेगी वरीयता
संवाददाता राजकुमार श्रीवास्तव पीलीभीत
पीलीभीत पत्रकारिता दिवस (30 मई) के अवसर पर ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष पहल करते हुए पत्रकार सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। यह सप्ताह 30 मई शुक्रवार से शुरू होकर एक हफ्ते तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसील मुख्यालयों पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। ऐप्जा के चेयरमैन रविन्द्र मिश्रा स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संघर्षशील पत्रकारों को सम्मानित करेंगे। यह जानकारी संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी। सारथी ने बताया कि इस आयोजन में उन घटनाओं को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाएगी जहां पत्रकारों के हित और सुरक्षा को लेकर संगठन ने महत्वपूर्ण संघर्ष किए। जैसे जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर में पत्रकार सबलू खां की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाना घेराव, लखीमपुर खीरी के बिजुआ में पत्रकार दीपक पंडित को जेल भेजे जाने पर एसपी आवास का घेराव, और सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर धरना व लालबाग चौराहा जाम करने जैसी कार्रवाइया शामिल हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा पत्रकारों की सुरक्षा, कुशलता और विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मानना है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐप्जा के इस प्रयास को पत्रकार समुदाय में सराहना मिल रही है और यह आयोजन पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करेगा।
सुमित शर्मा बरेली आंवला। बिथरी चैनपुर विधायक डाक्टर राघवेंद्र शर्मा की अगुवाई में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत बल्लिया कस्बा के गीता पैलेस से हुई और समापन कस्बे के आखिरी छोर पर किया गया। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि अब भारत आतंकी हमले के बाद चुप नहीं बैठता है। बल्कि हमारी सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर मारती है। प्रधानमंत्री ने सेना को छूट दे रखी है। हमारी सेना पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया है कि वह अभी भी कराह रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय ने की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वेद प्रकाश यादव, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह पटेल,राहुल दीक्षित, गिरीश गुप्ता,शिवकुमार साहू,शैलेन्द्र वर्मा, दिनेश जायसवाल टिंकू, राजीव गुप्ता राजू,पंडित सर्वेश शर्मा,प्रदीप शर्मा, रिंकू गुप्ता,मनोज गुप्ता,नरेश उपाध्याय,रितेश पटेल,रामकुमार सिंह,विनीत चौबे, सत्यप्रकाश गुप्ता,संजीव पाठक प्रधान,कृपाल सिंह, संदीप मिश्रा,ठाकुर कौशल सिंह,अमित शर्मा,अनिल कश्यप,आदि मौजूद रहे
बरेली। मानव सेवा क्लब ने बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने के लिये प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बरेली शहर के युवक इधर-उधर न भटकें इसलिए बरेली में गुड़गांव, नोएडा,पुणे, हैदराबाद,बैंगलौर की तर्ज पर आई. टी.पार्क विकसित किया जाए।ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि बरेली दिल्ली लखनऊ के मध्य होने के कारण यहाँ रेल और हवाई सेवा की अच्छी सुविधा भी है।इस ज्ञापन को तत्काल कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को भी भेजा गया है। ज्ञापन देने के समय मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,अतुल कपूर,मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश सक्सेना और राजेश सक्सेना उपस्थित रहे।।
मुरादाबाद/बरेली, नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्षा यास्मीन जहां ने आज जनपद मुरादाबाद के डीएम को एक पत्र भेजकर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने का कारण जानना चाहा है समिति अध्यक्षा यास्मीन जहां ने कहा कि जनपद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम सौदासपुर स्थित आर एस एम इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक बाबू सिंह का वेतन भुगतान के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक आदेश पारित किया था जिसका उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित किये गए आदेश का पालन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नहीं किया जा रहा है पत्र में कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि बुजुर्ग शिक्षक बाबू सिंह को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने न्याय देते हुए एक आदेश पारित किया हैं जिसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने शिक्षक बाबू सिंह का वेतन 98 लाख 75 हजार 778 रूपये का भुगतान करने का आदेश दिया मगर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियमनुसार कार्यवाही करने के बजाए उल्टा शिक्षक बाबू सिंह को ही दोषी ठहराते हुए उच्च न्यायालय के आदेश को नहीं मान रहे हैं जिला विद्यालय निरीक्षक इसलिए संस्था जानना चाहती हैं कि वो कौनसा नियम है जिसके तहत शिक्षक बाबू सिंह के वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और संस्था यह भी जानना चाहती है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश को किस नियम के तहत नहीं माना जा रहा है आखिर क्यों उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना की जा रही हैं संस्था अध्यक्षा यास्मीन जहां ने आगे कहा कि समय के रहते संस्था को अगवत कराया जाए कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना किस नियम के तहत की जा रही हैं नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति मांग करती हैं कि इस मामले में गम्भीरता से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध जनहित में कार्यवाही की जाए क्योंकि उच्च न्यायालय के आदेश हम सब के लिए सर्वोपरि है।
बरेली,गुरुकृपा से श्रीबांके बिहारी मंदिर में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन पूज्य ब्रह्मचारी श्रीभोलानन्दजी महाराज के सानिध्य दिव्य भजन संध्या श्री सन्नी निझावन जी द्वारा संपन हुई,भजन, गुरुके भरोसे जीवन गुजारे मूर्ति गुरु की सदा तुम निहारो .. भजन,फूलों मे सज रहे हरिदास के बिहारी इस दास के बिहारी… भजन, वृन्दावन चींढियां पावागे दिल ले गया मुरली वाला।दिल ले गया हारा वाला lभक्तो ने बहुत बहुत आनंद लिया ,आयोजक श्रीराधारानी छप्पन भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति राजेंद्र नगर बरेली, सहयोग में दिनेश तनेजा ,भजन गायक जगदीश भाटिया, दीपक भाटिया, राजीव भसीन, विमल मेहरोत्रा, राकेश खन्ना, होशियार सिंह ,राम प्रकाश द्विवेदी, अशोक गोयल, वैभव, श्रीमती चंद्रा तनेजा, गीता भाटिया, सीमा , संजीव गुलाटी का रहा l
राष्ट्र जागरण युवा संगठन की टीम ने व्यापारियों पर झूठे आरोप लगाने वाले महंत की जांच पड़ताल शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं उसके गांव अखा के कुछ लोगों ने नाम छुपाए रखने की शर्त पर बताया कि ये व्यक्ति जो अपने आप को सोवरन दास महंत बताता है वास्तव में इसका असली नाम कल्लू सिंह है और जिस मंदिर का ये अपने आपको स्वयंभू सरवराकार कहता है वो श्री राम जानकी मंदिर लेटे हुए हनुमान मंदिर से 500 मीटर दूर है और अभी भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसके असली श्री महंत स्वामी सर्वेसश्वरदास थे ये स्थान श्री राम जानकी मंदिर की धर्मशाला हुआ करती थी स्वामी सर्वेसश्वरदास जी ने 80के दशक में लेटे हुए हनुमान जी की स्थापना कराई थी उनके देहावसान के पश्चात राम रत्नदास को विरक्त संप्रदाय के खाकी अखाड़ा के द्वारा विधिवत महंत नियुक्त किया गया था कल्लू सिंह के परिवार में उनकी आवाजाही थी उनका स्वर्गवास भी कल्लू सिंह के घर पर ही हुआ था उनको मुखाग्नि देने को लेकर काफी विवाद हुआ था गांव वालों के समझाने पर दोनों लोगों ने मुखाग्नि दी उसमें से एक कल्लू सिंह (सोवरन दास) है
इनर व्हील क्लब बरेली मर्करी द्वारा शरबत वितरण का आयोजन खाटू श्याम मंदिर मारवाड़ी गंज में किया गया महा मास में दानपुन का बहुत महत्व है क्लब द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया जिसमें में सभी ने सहयोग किया कार्यक्रम में प्रेसिडेंट रचना सक्सेना, सेक्रेटरी अनीता गोयल,राखी भसीन, रुचि, रोशनी ,आशु, हेमा उपस्थित रहे
प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है, “जनरल आसिम मुनीर को यह पदोन्नति उनके बहादुर नेतृत्व, रणनीतिक सोच और भारत के ख़िलाफ़ चलाए गए सैन्य अभियान में निभाई गई अहम भूमिका के कारण दी गई है.”बयान में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस फै़सले से पहले राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी से मुलाकात कर उन्हें भरोसे में लिया था.
पाकिस्तान सरकार के इस फ़ैसले पर जनरल आसिम मुनीर ने कहा, “मैं यह सम्मान पूरे देश, पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं, विशेषकर नागरिक और सैन्य शहीदों और दिग्गजों को समर्पित करता हूं.”
“मैं पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के विश्वास के लिए आभारी हूं.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम के एक डिजाइन को चुना है जो उनके मुताबिक़ ‘भविष्य का मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ होगा. ट्रंप ने कहा कि उनके मौजूदा कार्यकाल के आख़िर तक ये सिस्टम काम करना शुरू कर देगा.
ट्रंप ने कहा है कि इसका लक्ष्य अमेरिका को ‘अगली पीढ़ी’ के हवाई ख़तरों से लड़ने में सक्षम बनाना है. इनमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के ख़तरों से निपटना भी शामिल है.
दुनिया के अलग-अलग देशों के पास अपना एयर डिफ़ेंस सिस्टम होता है, जो युद्ध के हालात में किसी भी देश की सुरक्षा के लिए काफ़ी अहम है.
इस कहानी में हम जानने की कोशिश करेंगे कि एयर डिफ़ेंस सिस्टम के मामले में भारत कहां खड़ा है और दुनिया के प्रमुख देशों के पास कौन-से एयर डिफ़ेंस सिस्टम मौजूद हैं. यह प्रणाली रडार, सेंसर, मिसाइल, और गन सिस्टम का उपयोग करके हवाई ख़तरों का पता लगाती है, उन्हें ट्रैक करती है और उन्हें नष्ट करने के लिए जवाबी कार्रवाई करती है.
वायु रक्षा प्रणाली को एक जगह तैनात रखा जा सकता है या इसे एक जगह से दूसरी जगह भी ले जा सकते हैं. यह छोटे ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल जैसे बड़े ख़तरों तक को रोकने में सक्षम होती है.
एयर डिफ़ेंस सिस्टम चार मुख्य हिस्सों में काम करता है. रडार और सेंसर दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाते हैं. कमांड एंड कंट्रोल सेंटर डेटा प्रोसेस कर प्राथमिकता तय करता है.
हथियार प्रणालियां ख़तरों को रोकती हैं, जबकि मोबाइल यूनिट्स तेजी से तैनाती में सक्षम होती हैं, जो इसे युद्धक्षेत्र में बेहद प्रभावी बनाती हैं.
भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज़ों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने महज़ पांच दिनों के भीतर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
इस ख़बर ने क्रिकेट फ़ैंस को चौंका दिया है.
क़रीब एक महीने बाद भारत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ शुरू करने जा रहा है, और पहले ही मैच में हेडिंग्ले में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की ग़ैर-मौजूदगी टीम के लिए चिंता की बात मानी जा रही है.
ड्रेसिंग रूम में रोहित और विराट की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को उनके अनुभव और समझ का बड़ा सहारा मिलता था. इंग्लैंड में कैसे खेलना है, इस पर रोहित शर्मा की व्यावहारिक और आसान सलाह, और मैदान पर विराट का जोश और उनके खेलने का अंदाज़ टीम के बाक़ी खिलाड़ियों को काफ़ी कुछ सिखा सकता था.