राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली । वार्ड 18 विष्णु मंदिर के प्रांगण में महिलाओं के द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर भजनों पर खूब नृत्य किया झूम झूम कर भजनों का आनंद लिया हरियाली तीज पारंपरिक तरीके से मानते है हरियाली तीज हरियाली का प्रतीक मानकर हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक त्यौहार को अपने अपने अंदाज में जगह-जगह मनाया है यह त्यौहार सोलह सिंगार और पति की प्रेम के प्रतीक है वार्ड की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह त्यौहार हम हर साल ही मानते हैं मंदिर के प्रांगण में हर उत्सव होता है और सभी क्षेत्र के लोग इसमें सहयोग करते हैं खासतौर से जो हमारे घर से घर में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं हैं भरपूर इंजॉय करने का अवसर मिलता है आगे भी सभी वार्ड वासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं कि इसी तरह हम सब मिलकर सभी त्यौहार बड़ी धूमधाम से और हिंदू रीति रिवाज से मनाएंगे को कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी की महा सचिव सुधा सक्सेना पार्षद द्वारा किया गया सुधा सक्सेना ने सभी आने तीजों की बधाई दी समस्त कृष्णा नगर की महिला टीम का में हृदय से धन्यवाद करती हूं कि कार्यक्रम में आकर सभी ने शोभा बढ़ाई हेमा,लता, नीलम,पुष्पा, भावना मंजू, राज कलेक्शन,सितारा,प्रभा, प्रेमा, सीता, पिंकी सपना,शम्मी,बिंदु,गीता,अंजू भारद्वाज,पुष्पा बिष्ट, शेफाली, सोनिया रूपांजलि शिवानी स्नेहा आदि समस्त नारी शक्ति
राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। बरेली में पहली बार कावड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कार्यक्रम 28 जुलाई सोमवार सुबह 8:55 से 10:05 तक चलेगा। यह पुष्प वर्षा सोमवार सुबह अलखनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, मणिनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ मंदिर और रामगंगा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी।
तीसरे सोमवार पर प्रशासन ने समुचित सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारी कर ली है।
बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कांवड़ियों पर सोमवार सुबह 8:55 पर पुष्प वर्षा कार्यक्रम शुरू होगा। जो सुबह 10:05 पर बनखंडी नाथ मंदिर पर संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था तहत ड्रोन निगरानी, मेडिकल टीम, जल वितरण केंद्र और महिला सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं। कांवड़ शिविरों में भोजन, विश्राम और चिकित्सा संबंधी समुचित व्यवस्था की गई है।
राष्ट्र जगत समाचार पत्र
उत्तराखंड जिला ऊधम सिंह नगर कि ग्राम पंचायत चाचर, अम्बेडकर नगर से शिक्षित, कर्मठ, एवं जुझारू प्रधान प्रत्याशी पूजा आर्या ने भरी हुंकार, और अपने ग्राम पंचायत वासियों से अपील की कार पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं
बरेली । भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वावधान में सावन के पावन द्वितीय सोमवार को एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कावड़ यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा, शर्बत वितरण एवं फल वितरण किया गया। साथ ही कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार,अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रीमती श्रुति गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और डॉ विनोद पगरानी ,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में मुख्य सेवा दार आयुष अग्रवाल,कशिश सक्सेना, अंकित सक्सेना,लक्ष्य अग्रवाल की विशेष भूमिका रही, जिनके संयोजन और सेवा भावना से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा:
“कावड़ सेवा ना केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह सामाजिक समर्पण और एकता का भी प्रतीक है।”बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इस सेवा कार्य को भव्य और प्रेरणादायक बनाया।
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक था, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का संदेश भी था। इस मौके पर अनिल अग्रवाल ,कुमार गौरव शर्मा ,पंकज अग्रवाल ,राघव खंडेलवाल,राजीव गुप्ता ,कुशाग्र गुप्ता,पारस अग्रवाल,संजय सिंह,हार्दिक राज,विप्लव विनोद,आयुष सक्सेना,जसमीत सिंह,शिखर अग्रवाल,दिव्यांश निगम,अश्वनी जायसवाल,महेश अग्रवाल अनुज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।।
राष्ट्र जगत संवाददाता
फिरोजाबाद : डॉ.भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से सम्बध्द एस. आर. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ फिरोजाबाद का बैचलर ऑफ लॉ का परिणाम घोषित हुआ जिसमें ऋषभ वित्थरिया ने कॉलेज टॉप करते हुए अपने माता पिता और परिवार जनों एवं कॉलेज के प्रोफेसर गणों तथा कॉलेज का नाम रोशन किया l
एस.आर. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ फिरोजाबाद जिले में योग्य प्रोफेसरों द्वारा बेहतरीन एवं पारदर्शी शिक्षा देने में अग्रणी शिक्षण संस्थान है, जिसके अंतर्गत बी.ए. , बी.एस.सी. , बी.बी.ए. , बी.पी.ई.एस. , बी.ए. एल.एल.बी. , एल.एल.बी. जैसे महत्वपूर्ण कोर्स की सुविधा उपलब्ध हैं और बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने में सक्षम है !
राष्ट्र जगत संवाददाता ने ऋषभ वित्थरिया से पूछा कि आपने लॉ करना क्यों उचित समझा तब ऋषभ वित्थरिया ने बताया कि मैं न्यायिक प्रणाली (न्याय विभाग ) के अंतर्गत निर्भीक व निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहता हूँ एवं गरीब , असहाय, निर्दोष लोगों को कानून के तहद न्याय दिला सकूं एवं कानून तोड़ने वालों को भारतीय संविधान के अनुसार सजा दिला सकूं और देश की न्यायिक प्रणाली में निष्पक्ष ,पारदर्शी एवं निर्भीक होकर योगदान दे सकूं l इसलिए मैंने न्यायिक क्षेत्र को चुना l
राष्ट्र जगत संवाददाता
जीएसटी बार एसोसिएशन की मासिक बैठक सिविल लाइंस में आयोजित की गई जिसमें सभी सीजीएसटी एक्ट धारा 15 वैल्यू आफ सप्लाई पर जीएसटी बार एसोसिएशन के सचिव सौरभ अग्रवाल जी द्वारा जानकारी साझा की गई एवं सभी अधिवक्ताओं ने उस विषय पर विधिक चर्चा की ।
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की लहूलुहान लाश कमरे में पड़ी मिली। मृतका की पहचान 35 वर्षीय दीपा के रूप में हुई, जो नगर निगम में सफाईकर्मी थी। दीपा का गला धारदार ब्लेड से रेतकर हत्या की गई है। मौके पर पति राजीव नहीं मिला, जिससे संदेह की सुई उसी पर टिक गई है।
जानकारी मिलते ही इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए।
सीओ पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, दीपा और उसका पति राजीव 11 जुलाई को ही सिद्धार्थनगर में एक मकान किराए पर लेकर रहने आए थे। मकान मालिक को भी दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस को मौके से एक ब्लेड बरामद हुआ है, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि उसी ब्लेड से करीब ढाई इंच तक गला काटकर हत्या की गई।
फिलहाल पुलिस पति राजीव की तलाश में दबिश दे रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
राष्ट्र जगत संवाददाता
एल बी एस स्कूल,संजय नगर में बच्चों ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश की वंदना की,बच्चों द्वारा भक्ति गीतों पर कई कार्यक्रम किए गए,पीडीसी रेनू अग्रवाल,अध्यक्ष प्रीति जिंदल के नेतृत्व में स्कूल के सभी बच्चों को कॉपी,पेंसिल आदि वितरित की,फल वितरित किया,स्कूल में ही पीडीसी रेनू अग्रवाल,अध्यक्ष प्रीति जिंदल व टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया और इसके महत्व को बताया।
अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बच्चों को कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है,सभी को अपने अपने घरों में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए,मानव सेवा ही सबका धर्म होना चाहिए,बड़ों को सदा सम्मान देना चाहिए।
स्कूल के बच्चों ने सभी अतिथियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया और पुनः स्कूल पधारने को कहा।
इनरव्हील कलफ ऑफ बरेली साउथ के कार्यक्रम में सचिव मनीषा पांडेय,कविता अग्रवाल,रंजना ठाकुर,रति गुप्ता,सचिव मनीषा पांडेय सारिका अग्रवाल,निधि अग्रवाल,चित्रा खंडेलवाल,रश्मि अग्रवाल,मनीषा मेहरा, preeti Khanejo , aruna khandelwal, chitra khandelwal ,आदि मौजूद रही।
संचालन सचिव मनीषा पांडेय ने किया
स्कूल में निःशुल्क स्कूल बैग बच्चों को वितरित किए और बच्चों को फल,टॉफियां वितरित किया,सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
कार्यक्रम संयोजक एवं डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रोटेरियन रोहित जिंदल,रोटेरियन नीरज कुमार प्रधान,रोटेरियन उदयन मौर्य,रोटेरियन डीसी खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा आज कुंअर बैंकट हॉल,संजय नगर में एक बैठक हुई जिसमें ट्रांसपोर्टर्स की समस्या के निदान हेतु विस्तार से चर्चा हुई
प्रमुख रूप से चर्चा का विषय–
1.उत्तराखंड से रेता बजरी के ओवरलोडिंग को रोकना
2.चनहेटी,कैंट में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों पर सख्ती
3.बहेड़ी टोल पर ओवरलोडिंग रोकने हेतु कैमरे को लगवाना
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक द्विवेदी ने किया।
जिला प्रभारी राजकुमार राजपूत ने कहा हम जिलाधिकारी, आरटीओ से मिल चुके लेकिन अवैध ट्रॉली पर कोई रोक नहीं लगी गाड़ी व्यापारी कर्जे और भुखमरी के कगार पर अब सड़कों पर आंदोलन चलेगा, एक हफ्ते में रोक नहीं लगी तो आरटीओ ऑफिस पर धरने पर बैठेंगे व्यापारी।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा आरटीओ विभाग की मिलीभगत से रेता बजरी पर ओवरलोडिंग ट्रकों को चलवाया जा रहा है जिसको संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा,चनहेटी पर अवैध रूप से सीमेंट पर ट्रैक्टर–ट्रालियों के चलने से ट्रकों को काम मिलना मुश्किल हो गया है,मुख्यमंत्री जी को लखनऊ जाकर शहर के ट्रांसपोर्टर्स ये समस्याएं बताएंगे।
जिला संरक्षक विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि हम हर तरीके से ट्रांसपोर्टर्स की मदद के लिए खड़े हैं चाहे ट्रकों की ओवरलोडिंग का मामला हो या फिर सीमेंट पर अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों का,हम उनके साथ उनकी लड़ाई लड़ेंगे। अब उनकी आवाज जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाई जाएगी और अब लखनऊ में आवाज बुलंद होगी राजस्व चोरी की ।जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट साथियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,हम सीमेंट से जुड़े ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के साथ खड़े है,हम जल्द जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अवैध ट्रालियों और रेता बजरी पर हो रही ओवरलोडिंग पर लगाम लगवाएंगे, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं हेतु भी जल्द विभाग से मिलेंगे
जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट साथियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,हम सीमेंट से जुड़े ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के साथ खड़े है,हम जल्द जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अवैध ट्रालियों और रेता बजरी पर हो रही ओवरलोडिंग पर लगाम लगवाएंगे, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं हेतु भी जल्द विभाग से मिलेंगे।
महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी ने बताया कि यदि ट्रकों से रेता बजरी की ओवरलोडिंग को जल्द नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे क्योंकि ट्रांसपोर्टर बर्बादी की कगार पर खड़ा है और सब आरटीओ विभाग की मिलीभगत से है।
बैठक में विशाल मेहरोत्रा, रामकृष्ण शुक्ला,अनिल अग्रवाल,राजकुमार राजपूत,दीपक द्विवेदी,प्रभुजित सिंह,विष्णु शुक्ला,सोनू मौर्य,फरहत अली,जिशान खान,ऋषि पटेल,शादाब खान,मसरूर अली,तेजेंदर सिंग,दलजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। विशाल मेहरोत्रा संरक्षक उप्र ट्रांसपोर्ट यूनियन।
राष्ट्र जगत संवाददाता
आज राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संस्कृति हॉल पर आहुत की गई,जिसकी अध्यक्षता तरुण साहनी जी ने की,
मंडल युवा अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी ने कहा यह संगठन की ताकत है पहले हम उपसभापति बने और अब संगठन के साथी नरेंद्र सिंह जी, इसीलिए व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भी पदार्पण करना चाहिए,अमित भारद्वाज जी ने कहा व्यापारियों को एकजुट रहकर संघर्ष करना होगा जीएसटी विभाग भी व्यापारियों को परेशान कर रहा है जीएसटी की खामियां के खिलाफ भी हमें अपनी बातों को रखना होगा,महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा सभी व्यापारी संगठित रहे अभी हम लोग ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को उठा रहे हैं आगे विद्युत विभाग भी काफी समस्याएं दे रहा है उसके खिलाफ आंदोलन चलेगा और अगले हफ्ते हम लोग जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलकर जीएसटी के ऊपर भी समाधान निकालने का कार्य करेंगे, पर आज बड़ी खुशी का विषय है हमारे संरक्षण महापौर डॉक्टर उमेश गौतम जी ने हमारे ही संगठन के साथी श्री नरेंद्र सिंह जी को उपसभापति नगर निगम चुना उनके लिए उनका बहुत-बहुत आभार।आज की बैठक में मुख्य रूप से अमित भारद्वाज ,आशु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल ,सुरेंद्र अग्रवाल ,संजय गोयल, अमित मिश्रा प्रखर अग्रवाल, पन्नू सक्सेना रमेश चंद्र अग्रवाल, राहुल रस्तोगी शिव कक्कड़ पंकज कक्कड़,कमल अरोरा,सुमित अग्रवाल,हरगोविंद शर्मा पार्षद राजू मिश्रा,संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे,
संचालन संगठन मंत्री अमित मिश्रा ने किया,