बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे। जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है । आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
पीलीभीत । भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जनपद पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को जिला स्तरीय मासिक पंचायत में संगठन ने घोषणा की कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 9 जून को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। केवल पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की अनदेखी से किसान बेहद नाराज़ हैं और अब संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने आरोप लगाया कि तहसील पीलीभीत में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की मामूली समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है। राजस्व विभाग में अंश निर्धारण, वरासत और आय प्रमाण पत्र जैसे कामों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा कि बीसलपुर तहसील में हुए हालिया किसान आंदोलन में उपजिलाधिकारी ने सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष निसार शाह ने जिले में आवारा पशुओं के आतंक की बात उठाई और मांग की कि इन्हें जल्द गौशालाओं में भेजा जाए। वहीं, जिला अध्यक्ष (पत्रकार मोर्चा) हरिओम बाजपेई ने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने की मांग रखी। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चकबंदी, मेडबंदी, चक रोड, आय प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी कार्य बिना रिश्वत संभव नहीं हैं। अमरिया और बीसलपुर तहसीलों में किसान बेहद परेशान हैं जबकि प्रशासन बेखबर है। पंचायत में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक सभा उपाध्यक्ष डॉ. इसरार अहमद, ज़िला पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिओम बाजपेई, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान, हरिओम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अखिलेश यादव, विजेंद्र सिंह, रामचंद्र, शोभित यादव, डालचंद मौर्य, रघुवर सिंह, ओमप्रकाश राजपूत, शिवचरण वर्मा, प्रह्लाद प्रसाद, बालमुकुंद प्रजापति, रामगोपाल प्रजापति, महेंद्रपाल सिंह, रामप्रसाद, सुखलाल गंगवार, वीरेंद्र गिरी, ओमप्रकाश मौर्य, श्रीराम सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने दो टूक कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन तय है।
बरेली। समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गौरव सक्सेना द्वारा नगर निगम की जन समस्याओं को लेकर वार्डों में चलाई जा रही जनसंवाद और सद्भावना यात्रा चौथे दिन सीबीगंज क्षेत्र बाकरगंज और पुराने शहर के वार्डो का दौरा कर लोगों से संवाद कर वहां की समस्याओं को जाना। सीबीगंज क्षेत्र में सड़के न बने होने गलियों में जल भराव की समस्या लेबर कॉलोनी वाले नाले की सालों से सफाई न होना सारनिया में 70 मीटर नाला बीच बनने से छूटने के कारण होने के कारण बरसात में सड़कों पर पानी बहने की समस्या पता चली। सबसे बड़ी समस्या बाकरगंज के क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ की है जिसके लिए नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के मुखिया महापौर डॉ उमेश गौतम ने यहां की जनता से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलवाकर बाकरगंज के कूड़े के खड्ड की समस्या का समाधान करने का वादा किया था लेकिन 2 साल के पूरे होने के बाद भी वह वादा अभी तक अधूरा है इसीलिए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बाकरगंज के कूड़े के खड्ड पर खड़े होकर यह शपथ लेते हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर जाकर जनहित में लड़ाई लड़ेंगे और इसका समाधान करा कर रहेंगे जिसके कारण वर्षों से आसपास के क्षेत्रवासियों का जीवन से नरक बना हुआ है यहां के क्षेत्र वासियों ने बताया कि अक्सर कूड़े की गाड़ियों के चक्कर में जाम लग जाता है कुछ समय पहले एक एंबुलेंस भी जाम में फस गई थी जिसके कारण यहां के महिला को इलाज के अभाव में अपनी जान तक गंवानी पड़ी नगर निगम की लापरवाही के कारण यहां के लोगों की जिंदगी बेहाल है कूड़े और गंदगी के ढेर में रहना पड़ रहा है, दूसरी बड़ी समस्या यहां के लोगों को एक साथ भारी भरकम टैक्स के बिल भेज दिए गए हैं जबकि यहां के लोगों के लिए निगम के द्वारा कोई सुविधा नहीं मिलती बल्कि रोज पूरे शहर का कूड़ा यहां पर बड़ी गाड़ियों से भर भर कर आता है जिसके कारण यहां की सड़क भी सब टूट गई है और बरसात में सड़क पर कूड़ा फैला रहता है जिस कारण दलदल बन जाता है और लोगों को निकलने में परेशानी होती है। इसके अलावा पुराना शहर के कांकर टोला, हजियापुर, एजाजनगर गोटिया आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे होने के कारण जनता को अत्यधिक असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि कल इन सभी समस्याओं को लेकर नगर निगम में 11:00 बजे ज्ञापन नगर आयुक्त जी को सौंपेंगे और उसके बाद उनसे समाधान की उम्मीद करेंगे और अगर समाधान नहीं हुआ इसके बाद तो जल्द बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब वह बाकरगंज कूड़ा का खत देखने के लिए उसके निस्तारण हेतु अंदर लगे प्लांट की तरफ गए तब गार्ड भी नहीं था और वह आसपास के क्षेत्र वासियों के साथ अंदर जाकर कूड़े का पहाड़ देख रहे थे और जब वापस लौटे तो पता चला प्लांट के मैनेजर ने किसी से फोन पर बात कर गेट पर ताला डालकर सबको बंद कर लिया जिस पर गौरव सक्सेना द्वारा आपत्ति जताई गई उन्होंने कहा कि अंदर जाने से पहले गार्ड को बाहर रोकना चाहिए था और एंट्री करनी चाहिए थी जब गार्ड या अन्य कोई कर्मचारी गेट पर नहीं है गेट खुला हुआ है तब मैं अंदर गए और वापस लौटने पर उनके सहित आसपास के क्षेत्र वासियों को गेट पर ताला लगाकर रोक लेना अपमान करने जैसा है जिसकी शिकायत वह निगम में करेंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनी मिर्जा, अशफाक चौधरी, शाहजेब हसन, पीतांबर यादव, कुलदीप यादव, उस्मान अल्वी, बाबा मियां, मेराज अंसारी, मानसिंह यादव, लखपत सुल्तानी, अनीस मियां, संजीव कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
= प्रेस काउंसिल के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न ने भी समझाया – कैसे हो नये दौर की पत्रकारिता बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) यू पी के अध्यक्ष व पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश वीरेंद्र सक्सेना बरेली पहुंचे। उनके साथ प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न व प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन भी थे। बरेली में उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उद्यमी वरिष्ठ पत्रकार डॉ पवन सक्सेना ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत किया। पत्रकारों के प्रदेश नेतृत्व ने सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर लखनऊ से आए कई पत्रकारों का सारस्वत सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र के साथ ही पटका एवं फूल मालाओं से भी स्वागत किया गया। उपजा प्रेस क्लब बरेली में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र अटल आदि ने सभी आगंतुक पत्रकारों के विचारों को साझा किया। उपजा प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में लखनऊ के वीरेन्द्र सक्सेना (पूर्व सूचना आयुक्त यू पी एवं दैनिक जागरण के पूर्व यू पी हेड) एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया यू पी इकाई अध्यक्ष, अशोक नवरत्न (भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य), संतोष भगवन (संपादक दैनिक लोकमित्र) व निर्मल कांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। उपजा प्रेस क्लब में अनूप मिश्रा, कुमार रहमान, मनवीर सिंह, सुनील सक्सेना, दीपक शर्मा, विकास सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, विजय सिंह, अशोक शर्मा, अजय मिश्रा, महेश पटेल, विवेक मिश्रा, नीरज आनंद, आदि ने माल्यार्पण कर फूलों से लाद दिया। उत्तर प्रदेश पत्रकार मान्यता समिति के सदस्य अशोक कुमार नवरत्न ने उपजा प्रेस क्लब को 11 हजार रुपए की धनराशि भेंट की। इससे पूर्व अनंत वास्तु पर भी बीजेपी ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी एवं उपजा के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों का पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी पत्रकारों ने बरेली के नाथ नगरी के मंदिर के अलावा बांके बिहारी मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर मंदिर, एवं चुन्ना मियां मंदिर के भी दर्शन किए उनके साथ निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, वीरेंद्र अटल एवं कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना भी साथ रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश नेत्री श्रीमती अनीता मुकेश के आवास पर भी चाय पर चर्चा की। निर्भय सक्सेना
सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र ने एक कहावत सिद्ध कर दी अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे”
बरेली। जहां एक तरफ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अनेकों कार्यक्रम जगह जगह पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए वही बरेली जिला में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के प्रांगण में सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक बरेली के आलोक सक्सेना ब्यूरो चीफ ने एक दिन पूर्व बरेली से प्रकाशित दैनिक समाचार सम्पादक से उपजा में अपने कार्यक्रम की चर्चा की तब उन्होंने कहा मै साथ हूँ। उनके द्वारा कार्यक्रम में 2 बजे से अपने साथियों के साथ 5 बजे तक प्रबंधन किया जहां सरस्वती माता की पोट्रेट नहीं थी कार्यक्रम में तुरंत उपलब्ध करवाई अचानक मुख्य अतिथि के आने का समय हुआ तो एक प्लेट बैच रखने को उपलब्ध करवाई उसके बाद जब पत्रकारों का सम्मान हुआ, तब उन्होंने कहा पत्रकार की संख्या अधिक है हमारे पास सम्मान पत्र बहुत कम है, इस पर संपादक ने कहा आप ऐसा करे कि हमारा नाम सम्मान से हटवा दे क्यों कि हम आपके सहयोगी है तन मन धन से, जबकि हमारे सम्मानित पत्रकार जो कि न्यूज चैनल से व दैनिक अखबार से आए हुए है उनका सम्मान अवश्य करवाए लेकिन राजनीति चरम पर इस प्रकार है कि आज कल अपने अपने को लोग सम्मानित करते है।उन्हें इससे मतलब नहीं किसने आपके लिए क्या किया। 3 से 4 बार याद दिलवाया गया क्यों कि ऐसे कार्यक्रम में याद नहीं रहता किसका सम्मान होना है किसका नहीं। उसके बाद पत्रकारों का विरोध शुरू हुआ । वही जहां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान की बात करते है वहीं 3 घंटे पत्रकारों को बैठाए रखा ना ही पानी ना ही चाय और उसके बाद अपमान ऐसे किया जैसे कि आज के बाद कभी हमें जानना नहीं और पहचाना नहीं। काफी पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा, कार्यक्रम में आगे पीछे सबको बुलाया गया, किसी को दिया सम्मान पत्र तो किसी को केवल फूल, साथ ही सबका समय खराब करवाया वो अलग, सिर्फ भाषण पर ही पूरा प्रोग्राम केन्द्रित रहा। जिला सूचना अधिकारी जी को भी बोलने के लिए नहीं कहा गया। एक फ्रेम और गिफ्ट के लिए सब कार्यक्रम अस्त व्यस्त कर दिया। ऐसा लगा आपस में आयोजकों में समन्वय ही नहीं था। कुल मिलाकर कार्यक्रम में क्या चल रहा है य़ह समझ से बाहर है। फिलहाल कार्यक्रम लगभग नीरसता से भरा था, ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों का मनोबल गिराते हैं।
सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र ने एक कहावत सिद्ध कर दी अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे”
बरेली। जहां एक तरफ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अनेकों कार्यक्रम जगह जगह पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए वही बरेली जिला में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के प्रांगण में सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक बरेली के आलोक सक्सेना ब्यूरो चीफ ने एक दिन पूर्व बरेली के सम्पादक से उपजा में अपने कार्यक्रम की चर्चा की तब उन्होंने कहा मै साथ हूँ। उनके द्वारा कार्यक्रम में 2 बजे से अपने साथियों के साथ 5 बजे तक प्रबंधन किया जहां सरस्वती माता की पोट्रेट नहीं थी कार्यक्रम में तुरंत उपलब्ध करवाई अचानक मुख्य अतिथि के आने का समय हुआ तो एक प्लेट बैच रखने को उपलब्ध करवाई उसके बाद जब पत्रकारों का सम्मान हुआ, तब उन्होंने कहा पत्रकार की संख्या अधिक है हमारे पास सम्मान पत्र बहुत कम है, इस पर संपादक ने कहा आप ऐसा करे कि हमारा नाम सम्मान से हटवा दे क्यों कि हम आपके सहयोगी है तन मन धन से, जबकि हमारे सम्मानित पत्रकार जो कि न्यूज चैनल से व दैनिक अखबार से आए हुए है उनका सम्मान अवश्य करवाए लेकिन राजनीति चरम पर इस प्रकार है कि आज कल अपने अपने को लोग सम्मानित करते है।उन्हें इससे मतलब नहीं किसने आपके लिए क्या किया। 3 से 4 बार याद दिलवाया गया क्यों कि ऐसे कार्यक्रम में याद नहीं रहता किसका सम्मान होना है किसका नहीं। उसके बाद पत्रकारों का विरोध शुरू हुआ । वही जहां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान की बात करते है वहीं 3 घंटे पत्रकारों को बैठाए रखा ना ही पानी ना ही चाय और उसके बाद अपमान ऐसे किया जैसे कि आज के बाद कभी हमें जानना नहीं और पहचाना नहीं। काफी पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकार से अपमान सत्ता एक्सप्रेस अखबार के लिए एक अभिशाप साबित होगा, कार्यक्रम में आगे पीछे सबको बुलाया गया, किसी को दिया सम्मान पत्र तो किसी को केवल फूल, साथ ही सबका समय खराब करवाया वो अलग, सिर्फ भाषण पर ही पूरा प्रोग्राम केन्द्रित रहा।
जिला सूचना अधिकारी जी को भी बोलने के लिए नहीं कहा गया। एक फ्रेम और गिफ्ट के लिए सब कार्यक्रम अस्त व्यस्त कर दिया। ऐसा लगा आपस में आयोजकों में समन्वय ही नहीं था। कुल मिलाकर कार्यक्रम में क्या चल रहा है य़ह समझ से बाहर है।
फिलहाल कार्यक्रम लगभग नीरसता से भरा था, ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों का मनोबल गिराते हैं।
विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक हुआ विमोचन बरेली । मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के 42 वें वार्षिकोत्सव पर स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा, शांति और रुचि मलिक स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को रोटरी भवन में हुआ। लखनऊ से पधारे पूर्व सूचना आयुक्त और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सक्सेना ने कहा कि हालांकि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन पत्रकारिता करना आसान नहीं है। सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को पत्रकारिता नहीं रहने दिया उसका रूप बिगाड़ दिया। लखनऊ से ही आये वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न और संतोष भगवन ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की झूठी-सच्ची पत्रकारिता पर कटाक्ष किया। भारतीय पत्रकारिता संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से पत्रकारिता का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है अब पत्रकारिता धरातल से नहीं हो रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता से लोग बहुत उम्मीद रखते हैं लेकिन पत्रकारिता को को वह क्या दे रहे हैं यह एक प्रश्न है।विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका पर” गहन चर्चा हुई। “27 वां सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” लखनऊ से पधारे पूर्व सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना को दिया गया। “14 वां शान्ति सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अलीगढ़ के संतोष भगवन,लखनऊ के अशोक कुमार नवरत्न और बरेली के निर्भय सक्सेना को दिया गया। जबकि बरेली की जानी-मानी वरिष्ठ कवयित्री किरन प्रजापति दिलवारी को ” रुचि मलिक साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया। 15 स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मधु वर्मा द्वारा प्रस्तुत मां शारदे की वंदना से हुआ। अरुण सिन्हा और शकुन सक्सेना ने वन्देमातरम गीत गाया। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आव्हान गीत और सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। अध्यक्षता पूर्व मेयर डा. आई.एस. तोमर ने की। क्लब की गतिविधियों की जानकारी महासचिव प्रदीप माधवार ने दी। सभी का आभार नरेश मलिक और डी-डी.शर्मा ने व्यक्त किया। इन्द्र देव त्रिवेदी, सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,अवनीश यादव,फहीम करार, अभय भटनागर,सत्या शर्मा,मंजू लता,मधुरिमा सक्सेना, रश्मि,अनिला, सत्या शर्मा,प्रियदर्शिनी शर्मा,महेश शर्मा,असित रंजन, रमेश गौतम,सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।
एनजीओ की महिलाओं की मदत से एक महिला को मिला अपना घर
राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा के द्वारा दिन प्रतिदिन समाजिक सांस्कृतिक कार्य एवं महिलाओं को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाता है वही आज कम्पनी गार्डन मे जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर द्वारा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जाना हुआ जहां उन्होंने देखा कि एक रोती हुयी महिला मिली काफी परेशान लग रही थी उसके पास पहुंच कर प्रियंका कपूर ने उस महिला से उसका हाल पुछा तो पता चला उसके घर वालो ने उसे घर से निकाल दिया ये सुन कर संगठन के प्रतिनिधि मंडल में हिना भोजवानी , सुमन भाटिया , नेहा बलराम आदि महिला एक साथ मिलकर उसके घर शिकलापुर पहुंचे तो घर वालो से बात की तब पता चला कि उसके माता पिता ने घर से बेघर कर दिया था । उस महिला का कुछ समय पहले तलाक़ का केस चल रहा था तब उसके अपने घर वाले ने उसका साथ छोड़ दिया था वो महिला दर दर भटकती थी आज संगठन की महिलाओं की नजर लड़ी तो उस महिला को सम्मान से घर पहुचाया और घर वालो ने भी कहा है गलती है हमारी अब नही निकालेगे । आगे से कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा । उस बेटी को अपने मातापिता का घर वापस मिला गया ।
बरेली । किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉक्टर रवि नागर के नेतृत्व में आज 300 बेड सरकारी अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर प्रशासन द्वारा निजी संस्थाओं को संचालन के लिए दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट बरेली को सौंपा। किसान एकता संघ के सैकड़ो पदाधिकारी पहले दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठा हुए वहां से जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान नेता डॉ रवि नगर ने बताया की इस जनहितकारी अस्पताल के लिए किसान एकता संघ में लगभग 6 महीने पूर्व से आंदोलन किया हुआ था। जिसको लेकर 26 मार्च को पदयात्रा की घोषणा की थी। किंतु मुख्यमंत्री का 27 मार्च को कार्यक्रम लगने की वजह से जिला प्रशासन के आग्रह पर हमने वह पदयात्रा स्थगित कर दी। 27 मार्च को प्रशासन ने प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से मुलाकात कराई। जिसके फल स्वरुप 1 अप्रैल को बरेली आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस 300 बेड सरकारी अस्पताल को मेडिकल हब बनाने की घोषणा की जिसको लेकर बरेली ही नहीं आसपास के जिलों के आम आदमी को बड़ी राहत महसूस हुई। किंतु अभी कुछ दिन पूर्व समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी हुई की सरकार इसको पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलने का विचार कर रही है। किसान एकता संघ इसका घोर विरोध करता है एवं किसी भी कीमत पर इसे निजी हाथों में जाने नहीं दिया जायेगा। किसान नेता डॉ रवि नगर ने कहा कि आज ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं शासन को हम यह चेतावनी देने आए हैं कि अगर सरकार में अपने निर्णय को नहीं बदला तो किसान एकता संघ जनहित में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। चाहे इसके लिए हमें सड़क पर भी उतरना पड़े तो भी हम इसे निजी हाथों में नहीं जाने देंगे क्योंकि निजी हाथों में जाने के बाद जो सरकारी अस्पताल से आम आदमी को चिकित्सा सेवाएं निशुल्क मिलेंगी वह नहीं मिल सकेंगी। बरेली के अंदर पहले ही बहुत प्राइवेट हॉस्पिटल से जिसमें गरीब मजदूर एवं किसानों को इलाज करना मुश्किल है। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि यह आम जनता के साथ धोखा है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि हमने आंदोलन इसलिए नहीं किया था की सरकार इस अस्पताल को उद्योगपतियों के हवाले करें, और आम आदमी का शोषण हो। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्यामपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, मंडल प्रभारी चौधरी मोहकम सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जयसिंह यादव, मंडल महासचिव खेतल सिंह,जिला अध्यक्ष सोरन सिंह गुर्जर, मंडल मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, कैप्टन ओंकार सिंह, जिला महासचिव अवधेश गुर्जर, मैनेजर खान, पप्पू सिंह नेताजी, घनश्याम गुर्जर, लखपत सिंह यादव, वीरेश भगत जी, राजेंद्र प्रधान, धनपाल मौर्य, रंजीत पाल, शिवम दुबे, शहादत खान, आजाद खान, अवधेश गुर्जर आदि बड़ी संख्या में किसान एकता संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।