हर सदस्य के नाम एक पौधा, पार्थ गौतम ने दिलाई शपथ, ग्रीन बरेली-क्लीन बरेली बनाने का लिया संकल्प कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम और युवा सेवक संघ के प्रधान सेवक पार्थ गौतम ने नागरिकों को पौधे वितरित किए और उन्हें ग्रीन बरेली, क्लीन बरेली अभियान का हिस्सा बनने की शपथ दिलाई। अर्बन हाट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस जनसरोकार कार्यक्रम में पार्थ फाउंडेशन द्वारा अब तक किए गए समाजसेवा कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। पार्थ गौतम ने अपील की कि हर परिवार अपने हर सदस्य के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि पर्यावरण जागरूकता फैलाना भी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित बरेली छोड़ जाना हमारा उत्तरदायित्व है
गरीबों को इलाज के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
पार्थ गौतम ने घोषणा की कि मिशन अस्पताल में पार्थ फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों को अब नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें भर्ती शुल्क, ऑपरेशन शुल्क, सामान्य प्रसव, परामर्श, बिस्तर और नर्सिंग देखभाल जैसी सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुफ्त होंगी। इस दौरान चार-चार हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए ताकि ज़रूरतमंदों को चिकित्सा सेवाओं तक आसान पहुंच मिल सके। कार्यक्रम के दौरान पार्थ फाउंडेशन के हेलमेट, पहचान पट्टे, टी-शर्ट, नि:शुल्क इलाज कार्ड और सैकड़ों पौधे बांटे।
राजनीति से दूर, सेवा को समर्पित संगठन
पार्थ गौतम ने मंच से स्पष्ट किया कि युवा सेवक संघ का उद्देश्य केवल सेवा है, राजनीति नहीं। उन्होंने कहा संगठन से जुड़ने वाला हर व्यक्ति सेवक कहलाएगा और मैं स्वयं प्रधान सेवक रहूंगा। हमारा मकसद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इस अवसर पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और संवेदना के भाव की झलक हर चेहरे पर साफ दिखी।
मेयर बोले- राजनीतिक पार्टियों की बंद हुईं धड़कनें कार्यक्रम के दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि युवा सेवक संघ की स्थापना के बाद अन्य राजनीतिक दलों की धड़कनें बंद हो गई हैं। कई लोग यह सोचकर बेचैन हैं कि आखिर क्यों पार्थ गौतम जैसे युवा सेवा के लिए आगे आए हैं। अब बरेली में सेवा ही असली राजनीति बन चुकी है।
बरेली ।फिनिक्स माल के सामने पीलीभीत रोड पर डिवाइडर के मध्य पौधा रोपण किया गया ताकि शहर की खूबसूरती भी बनी रहे और पेड़ों की सुरक्षा भी बनी रहे, दोपहर 11 से 12 बजे सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों को पोधे वितरित कर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संदेश प्रसारित किया गया, इसके पश्चात सायंकाल चार बजे से अरवन कापरेटिव वैंक सभागार में पर्यावरण जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों को उद्वोधन हेतु आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम का बहुत सुंदर संचालन अमर शर्मा जी ने किया, बहुत ही सरल और सहज तरीके से पर्यावरण जागरूकता पर चर्चा की गई जल संरक्षण वायु संरक्षण सभी विषयों पर बहुत अच्छी तरह से चर्चा की और हम सबने आज यह संकल्प भी लिया कि हर महीने हम दो पौधे लगायेंगे, और उनका लालन-पालन हम बच्चों की तरह करेंगे, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अमर शर्मा, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहुत सुराजिता जी,हरीश मिश्रा, नितिन शर्मा, अमित मिश्रा नीति शर्मा, महिमा पांडे,, संतोष दीक्षित, जूही शर्मा,नीरज शर्मा,, नितिन शर्मा विपिन शर्मा,शिवलेश पांडे आदि उपस्थित रहे, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों ने वीडियो एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के तरीके बताए, अंत में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की कनिष्ठ सेवक नीलिमा पाठक ने, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहन सुराजिता भारती को एक प्लान्ट देकर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, सादर, साभार, नीलिमा पाठक, कनिष्ठ सेवक राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान
बरेली थाना इज्जत नगर क्षेत्र के राजपुर माफी निवासी 40 वर्षीय ओमकार पुत्र गंगा प्रसाद बीती रात में शादी से घर वापस आ रहे थे रास्ते में अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी ओमकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई परिजनों ने बताया ओमकार की ससुराल बरेली के मोहल्ला नेकपुर में है ओमकार की ससुराल से बारात केसरपुर के पास गांव लहिया गई थी ओमकार भी शादी में शामिल होने गए थे रात में बारात से मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे इज्जत नगर की आहलादपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात बहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए गस्त के दौरान पुलिस घटना स्थल पहुंची उसने ओमकार को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे ओमकार की पत्नी बबली और दो बच्चे हैं परिवार में सभी का-रो रो कर बुरा हाल है ओमकार प्राइवेट मेडिकल की दुकान पर काम करता था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया
बरेली । 2027 की चुनावी तैयारी में जुटी सपा सेक्टर स्तर पर पी. डी. ए चर्चा कार्यक्रम के जरिये बहुजन वोटरों में पकड़ मजबूत करने में जुटी है। आज इसी कड़ी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद खान ने जगतपुर के एक शादी हाल में एक भव्य पीडीए पंचायत का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव शुभलेश यादव रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की वहीं संचालन बाबा साहव वाहिनी के ज़िला प्रभारी जितेंद्र मुंडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंट प्रभारी अनुराग पटेल ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा इस पी डी ए पंचायत अभियान के माध्यम से हमें जनता के बीच जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुँचाने का मौका मिला वहीं इस अभियान ने भाजपा की नींव हिलानी शुरू कर दीं हैं ख़ास तौर पर बहुजन समाज के लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे साथ मजबूती के साथ जुड़ रहें हैं पी.डी. ए ही 27 में परिवर्तन लाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा आज देश का बहुजन समाज जाग गया है वह जान गया है कि उसके हित की बात अखिलेश यादव बहुत मजबूती के साथ सड़क से सदन तक उठा कर हमारे साथ खड़े हैं। अब हमारा बहुजन समाज सपा के झंडे तले अपना हित सुरक्षित मान रहें हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए सपा महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने कहा भाजपा के राज़ में काम कम और बाते ज्यादा होती हैं चीजों को महिमा मंडन कर असली मुद्दों से ध्यान दूसरी तरफ़ किया जा रहा है, आम आदमी महंगाई से त्रस्त है, नौजवानो को रोजगार नहीं मिल रहा, समाज में नफरतों का जहर घोला जा रहा है। इसी की काट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर हम गली – गली निकल पड़े हैं. बैठक के आयोजक इंजिनियर अनीस अहमद खान ने कहा 2027 में हमें अगर सरकार में आना हैं तो अपने – अपने बूथ पर अभी से डटना होगा और वोटर लिस्ट पर बहुत बारीकी से काम करना होगा। इस बार अगर चुके तो फ़िर देश में सांप्रदायिक शक्तियों की जड़े बहुत गहरी हो जायेंगी। जगतपुर में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद खान द्वारा आयोजित पी डी ए पंचायत में विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, दिनेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मों. साजिद, तनवीर उल इस्लाम, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, सुरेन्द्र सोनकर, काजी उवैस, मेराज अंसारी, मों. सादिक, राजा खान, रामसेवक प्रजापति, मोहित भारद्वाज, गजेंद्र कुर्मी, करण सिंह, नाजिम कुरैशी, हरिओम प्रजापति, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, इंजिनियर अकरम, पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, मेराज अंसारी, मोहनिस अंसारी, मुबारक़ खान, ओमपाल प्रजापति, पार्वती कश्यप, महेश मौर्या, संदीप मौर्या, सोनू लाल, सुनील सागर आदि प्रमुख सपा नेता मौजूद रहे।
बरेली। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी में जहां लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री अंशवीर गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्ध राज सिंह और अपने पिता राजवीर गुप्ता अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा की प्रेरणा से समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अंशवीर द्वारा ज्येष्ठ मंगल पर गर्मी से बचने के लिए सीएनजी पंप मिनी बाईपास पर राहगीरों के लिए मीठे शर्बत का वितरण किया। जिससे राहगीरों और आम लोगों को काफी राहत मिली। इस सेवा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शर्बत का सेवन कर अपनी प्यास बुझाई और इस सराहनीय पहल के लिए अंशवीर को आशीर्वाद भी दिया। यहाँ लोगों ने कहा की हिन्दू युवा वाहिनी के युवा महामंत्री अंशवीर ने जिस प्रकार इस प्याऊ की व्यवस्था गर्मी में की है वो अमृत के समान हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम में अंशवीर के पिता राजवीर गुप्ता के साथ उनके मित्रगण और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद थे। अंशवीर का यह प्रयास न केवल लोगों को तात्कालिक राहत देने वाला था, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे बरेली जंक्शन सिग्नल से 50 मीटर दूर थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रनोवर(ट्रेन व्यक्ति के ऊपर गुजर जाने) की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा दी गई।मौके पर पहुंचकर जानकारी हुई कि म्रतक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार पीएनओ 112302694 वर्तमान तैनाती जीआरपी बरेली जंक्शन पर है। घटना के समय आरक्षी ट्रेन ड्यूटी में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौका मुआयना किया गया है, म्रतक वर्दी पहने हुए था, पिस्टल लगी हुई , जेब में मोबाइल व पर्स एवं बगल में बैग मिला है , घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए । म्रतक का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। पुलिस ने सूचित कर दिया गया है। मूल रुप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।सरकारी पिस्टल मय राउंड, पर्स, मोबाइल, टेबलेट,बैग सभी सामान सुरक्षित दाखिल किया गया है।
बरेली । नगर निगम के वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में बी ब्लॉक राजेंद्र नगर सत्य प्रकाश शुक्ला वाले ब्लॉक में सीवर लाइन डलवाते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पार्षद सतीश मामा ने अपना सहयोग दिया ।
बरेली । देश में होने वाले लोकसभा , विधानसभा, नगर निगम चुनावों के 5 वर्ष में कई बार होने से यदि कोई व्यापार सबसे अधिक प्रभावित होता है तो वह देश की गल्ला मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार है। भारत की लगभग 6000 छोटी बड़ी मंडियों में से अधिकांश का अधिकरण चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया जाता है और मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। मंडियों में व्यापारियों किसानों और संबंधित कृषि उत्पाद श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। आज देश की स्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से और सशक्त होने की आवश्यकता है इसके लिए बार-बार होने वाले चुनाव की जगह एक साथ चुनाव करने की आवश्यकता है ताकि संसाधनों की बर्बादी रुके और विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे। जैसा की सर्वविदित है की 2023 में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था देश में बार-बार चुनाव चुनावी प्रक्रिया से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है । आज खुशी बैंकट हॉल संजय नगर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देश की राजनीतिक पार्टियों नीति निर्माता और नागरिकों से एक देश एक चुनाव के विचार को समर्थन की अपील की गई ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा जिला महामंत्री जसपाल सिंह बग्गा धीरेन्द्र गंगवार, रजत मिश्रा मनजीत सिंह,प्रतीक मिश्रा ,एकांश गुप्ता संजीव मित्तल ,परविंदर पाल सिंह ,लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,असीम जौहरी, अंकित सक्सेना राजीव गुप्ता जसमीत सिंह विशाल गोयल हेमेंद्र सिंह, दाऊ दयाल, रचित अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
बरेली । रोहिलखंड चौकी के सामने श्री महाकाल भारतीय सेना की तरफ़ से शरबत एवं जलजीरा वितरण का आयोजन किया
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी नमन मिश्रा एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं विजय गुप्ता एवं कुंज बिहारी एवं मोके पर उपस्थित रहे उच्च पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति एवं क्षेत्रीय महामंत्री रविन्द्र शर्मा उर्फ बजरंग भैया ,प्रभारी यश राणा ,मंत्री राम बाबू जी एवं मंत्री रोहित मिश्रा जी एवं मानव राजपूत जी एवं विशंबरदयाल लोधी जी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और महाकाल के सभी सैनिकों ने यह शपथ ली है की ऐसी ही लगातार सभी जरूरतमंदो की सेवा करेंगे एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
पीलीभीत । भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जनपद पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को जिला स्तरीय मासिक पंचायत में संगठन ने घोषणा की कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 9 जून को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। केवल पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की अनदेखी से किसान बेहद नाराज़ हैं और अब संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने आरोप लगाया कि तहसील पीलीभीत में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की मामूली समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है। राजस्व विभाग में अंश निर्धारण, वरासत और आय प्रमाण पत्र जैसे कामों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा कि बीसलपुर तहसील में हुए हालिया किसान आंदोलन में उपजिलाधिकारी ने सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष निसार शाह ने जिले में आवारा पशुओं के आतंक की बात उठाई और मांग की कि इन्हें जल्द गौशालाओं में भेजा जाए। वहीं, जिला अध्यक्ष (पत्रकार मोर्चा) हरिओम बाजपेई ने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने की मांग रखी। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चकबंदी, मेडबंदी, चक रोड, आय प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी कार्य बिना रिश्वत संभव नहीं हैं। अमरिया और बीसलपुर तहसीलों में किसान बेहद परेशान हैं जबकि प्रशासन बेखबर है। पंचायत में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक सभा उपाध्यक्ष डॉ. इसरार अहमद, ज़िला पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिओम बाजपेई, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान, हरिओम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अखिलेश यादव, विजेंद्र सिंह, रामचंद्र, शोभित यादव, डालचंद मौर्य, रघुवर सिंह, ओमप्रकाश राजपूत, शिवचरण वर्मा, प्रह्लाद प्रसाद, बालमुकुंद प्रजापति, रामगोपाल प्रजापति, महेंद्रपाल सिंह, रामप्रसाद, सुखलाल गंगवार, वीरेंद्र गिरी, ओमप्रकाश मौर्य, श्रीराम सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने दो टूक कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन तय है।