Rashtra Jagat Breaking
May 6, 2026

उत्तर प्रदेश

निर्जला एकादशी के अवसर पर कैंट विधायक ने विभिन्न स्थानों पर किया शरबत वितरण

बरेली। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अपनी 125 कैंट विधानसभा के कालीबाड़ी में ऊंचा शिखर मंदिर पर एवं गंगापुर में नवदुर्गा मंदिर पर शरबत वितरण किया ।
इस अवसर पर केशव गुप्ता पार्षद हरि शंकर राजपूत रूप किशोर देवकांत लोधी लक्ष्मी सुनील शर्ना राजपूत अशोक ठाकुर प्रदीप गुप्ता हर्षित गुप्ता ,बृजेश मिश्रा अरुण कश्यप अमरीश कठेरिया, व पार्टी के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस ने एजीएम को ज्ञापन दे कराया कर्मचारी समस्याओं से अवगत

बरेली। इज़्ज़तनगर मण्डल में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर के निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की निर्वाचित एवं मान्यता प्राप्त यूनियन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की एवं ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन में कारखाने में निर्वाचित यूनियन को अभी तक कार्यालय उपलब्ध न कराए जाने, मण्डल के समस्त समपार फाटकों पर सोलर उपलब्ध कराने, कारखाने में रिक्तियों को भरने, कर्मचारियों की पदोन्नति, लोको पायलटों एवं गार्डों के लिए लाईन बॉक्स व्यवस्था पुनः बहाल करने, उच्च पदों पर चयनित होने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने, लाईन पर कार्यरत महिला ट्रैक मेंटेनरों के लिए अन्य विभाग में चयन हेतु विकल्प उपलब्ध कराए जाने एवं 12 घंटे के अमानवीय ड्यूटी रोस्टर को समाप्त कर ट्रैक मेंटेनरों को रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। वार्ता के दौरान यूनियन के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति एवं दुर्दशा पर भी अपर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया एवं शीघ्र सुधार की मांग की।
अपर महाप्रबंधक ने मंडल मंत्री रजनीश तिवारी को यूनियन को मान्यता प्राप्त होने की बधाई देते हुए अत्यंत सौहार्दपूर्वक सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के कारखाना मण्डल संरक्षक संतोष यादव, मण्डल मन्त्री रजनीश तिवारी, कारखाना उपाध्यक्ष जयेंद्र शेखर गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, दिनेश यादव, विनय गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अर्पित कुमार, राजू कुमार, चेतराम, प्रमोद यादव, अनिल शर्मा, विवेक कुमार, सत्येंद्र यादव, विजय आनंद आदि उपस्थित रहे।

चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर सत्ता छीन रही है भाजपा : अनुराग पटेल

बरेली। सपा के 125 – कैंट के प्रभारी अनुराग पटेल अपने बरेली प्रवास के दूसरे दिन आज बूथ पर संगठन की मजबूती के लिए जोन नंबर 3 और 4 में सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन के गुर कार्यकर्ताओं को दिए।
इस कड़ी में जोन नंबर 3 की बैठक जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान द्वारा सुभाष नगर में आयोजित की थी वहीं जोन नंबर 4 के सेक्टर प्रभारियों की बैठक जोन प्रभारी मोहम्मद वसीम एड के निवास पर आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल पहुँचे वहीं बैठकों की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की।
इस अवसर पर कैंट प्रभारी अनुराग पटेल ने सेक्टर प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए बूथ प्रबंधन के गुर सेक्टर के प्रभारियों को दिए, उन्होंने कहा भाजपा को सत्ता से बेदखल में भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का विश्वास और समर्थन पाने में विफल रही है, इसलिए वह प्रशासनिक तंत्र और चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव जीतकर सत्ता हांसिल कर रही है।
शमीम सुल्तानी ने कहा कि जनता अब भाजपा की साजिशों को समझ चुकी है और 2024 के लोक सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से इसका प्रमाण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा रोजगार, शिक्षा और महंगाई के मुद्दे पर फेल हो चुकी है अब लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए वह सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव अनैतिक प्रयास कर रही है और लोकतंत्र को लूट रही है।
देश की जनता आंखों से इनकी चुनावी धांधली देख रही है। भाजपा का यह षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसकी पोल पट्टी खुल चुकी है पूरे प्रदेश में उसे जनता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
महानगर अध्यक्ष ने अंत में “पीडीए पंचायत” में जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भाजपा की इन साजिशों को समझे और आने वाले चुनावों में इसका करारा जबाव दे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा सत्ता का दुरूपयोग कर तानाशाही से भाजपा सरकार चला रही है लोकतंत्र की हत्या खुलेआम हो रही है। ये लोग साम्प्रदायिकता फैला रहें हैं और इस देश की गंगा – जमुनी तहजीब पर बट्टा लगा रहें हैं। देश और प्रदेश में जो सरकार काबिज हैं उसका मकसद बाबा साहब के संविधान को खत्म करने का दिखाई दें रहा है ये लोग पीडीए समाज से नफ़रत करते हैं और आर. एस. एस का संविधान देश पर थोपना चाहते हैं। भेदभाव को बढ़ावा देनें वालों को कुर्सी से अब उतारने के लिए आप लोगों को हमारा साथ देना होगा वरना ये लोग आपके हकों को जो आपको बाबा साहब की बदौलत मिले थे उन्हें समाप्त कर देंगें।
इसलिए आज से ही अपने बूथ पर मजबूती से डट जाएं।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, जोन प्रभारी समयुन खान, मों. वसीम एड., संजय वर्मा एड. खलीक उर रहमान एड., सरताज़ गजल अंसारी, नाजिम कुरैशी, धीरज हैप्पी यादव, हिमाशी शर्मा, इसराफिल खान, पार्षद सनी मिर्जा, पूर्व पार्षद फ़िरदौस अंजुम, अंजुम शमीम, अब्दुल ज़ब्बार व डालचंद वाल्मीकि, मोहनिश अंसारी, मेराज़ अंसारी, नदीम खान, हिमांशी शर्मा, नवीन कश्यप, नीरज वाल्मीकि अरुण कश्यप आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें।
वहीं सुबह पार्टी कार्यालय पर प्रभारी अनुराग पटेल ने प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व उनके विधानसभा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली तथा उनसे सोशल मीडिया की टीम बनाकर महानगर संगठन को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, शिक्षक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष केपी सिंह राठौर, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मानसिंह यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी, अरुण मौर्या एड. आदि प्रमुख प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद रहें।
इसी कड़ी में प्रभारी अनुराग पटेल ने वरिष्ठ नेता संजीव सक्सेना के निवास पहुँचे जहाँ पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व विधायक विजय पाल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे जिन्हें प्रभारी अनुराग पटेल ने पीडीए कल्याण के लिए संकल्प दिलाया।
इस अवसर ज़िला महासचिव संजीव यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, स्मिता यादव, हरी शंकर यादव, सागर सक्सेना, समर्थ मिश्रा मनोहर पटेल आदि मौजूद थे।

कांग्रेस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम वार्ड नम्बर 68 के बड़ी बमनपुरी स्थित शाह जी की बगिया में हुआउपस्थित कांग्रेस जनों ने इस अवसर पर अलग-अलग तरह के सदाबहार .नीम, आम,और फूलों के पौधे लगाए

उसके बाद रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये
जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जो हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को समझने और प्रदूषण ,जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने का अवसर है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे और समय-समय पर पौधे लगाने होंगे।
पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियो की याद दिलाता है यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है ।
पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए कि वह भी इस मिशन को एक पौधा लगाकर आगे बढ़ाएं।उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, जिया उर रहमान , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आर बी प्रजापति, प्रवीण मिश्रा, बीना जायसवाल , धीरज दीक्षित, प्रवीण उपाध्याय, मोबिन कुरैशी, निधि शर्मा, दीपिका रस्तोगी, योगेश जायसवाल,रमेश साहू, नागेश दुबे ,अनिल रस्तोगी, कैलाश चंद्र सक्सेना, विनोद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

सपा के कैन्ट प्रभारी अनुराग सिंह पटेल और इंजिनियर अनीस ने किया पौधरोपण

अपनी और अपनो की बेहतरी के लिये पौधरोपण करें

बरेली। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये बरेली कैन्ट प्रभारी अनुराग सिंह पटेल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये हर इंसाफ को अपने हिस्से के पेड़ पौधे लगाने की ज़रूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दिया जा सके। इस मौके पर सपा के 125 बरेली कैंट प्रभारी अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, इंजिनियर अनीस अहमद ख़ाँ, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, पंडित दीपक शर्मा महासचिव, राजेश मौर्या महानगर उपाध्यक्ष,प्रभारी जी के साथ चल कर आये रमन मनार, आनंद पटेल ज़िला पंचायत सदस्य, नाजिम कुरैशी आदि।

शिवसेना ने बरेली में अवैध मांस की दुकानों को बंद करने की मांग

बरेली। शिवसेना (पश्चिम) के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर में अवैध रूप से चल रहे मुर्गी कटान और बिना वैध लाइसेंस के मांस के व्यापार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
दीपक पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि अवैध मांस व्यापार स्वास्थ्य मानकों, नगर निगम के नियमों और कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है, और यह समाज में संक्रमण फैलाने के साथ-साथ नैतिक असंतुलन भी पैदा कर रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से सीबीगंज कर्मचारी रोड से रहपुरा रोड पर लकी मिठाई वाले के आगे स्थित साबिर उर्फ मुंशी मुर्गी फार्म की गंभीरता से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
हम मांग करते हैं कि अवैध मांस कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए बिना लाइसेंस दुकानें सील की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रमुख दीपक पाठक, महानगर प्रमुख आयुष वर्मा, अंकुर अग्निहोत्री, विश्व प्रताप सिंह, शशांक पाठक, राकेश यादव, प्रिंस, शिवम सक्सेना, अर्चित मिश्रा और अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पौधे का वितरण कर दिया संरक्षण का संदेश

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम को अपनी साप्ताहिक श्रृंखला में समाज को जागरूक करने हेतु स्वामी विवेकानंद पार्क में पौधारोपण किया गया इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधे का राहगीरों को वितरण किए गए जिसमें सभी को पौधारोपण के साथ साथ उसका संरक्षण करने हेतु जागरूक किया इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया , जिला अध्यक्ष महिला प्रियंका कपूर , महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम , महानगर अध्यक्ष पंकज ठाकुर , संजू भाटिया , सुमन भाटिया , मनोज शर्मा , अजय चन्द्रा करण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।

गंगा दशहरा पर की शरबत प्याऊ सेवा

बरेली । विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल बरेली द्वारा आज गंगा दशहरे के पावन पर्व पर न्यू मंगलम स्वीट्स कुल्हाडा पीर रोड पर एक मीठे शरबत के प्याऊ का आयोजन किया गया । शरबत प्याऊ का शुभारंभ रश्मि अग्रवाल, ममता गर्ग के द्वारा किया गया । शरबत बांटने के दौरान संजय गर्ग, पवन अरोड़ा, संदीप मेहरा, संजीव अग्रवाल, सोमेश वार्ष्णेय, महेंद्र गंगवार, महेंद्र पाठक, राजकुमार चोपड़ा नूतन मिश्रा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, रेनू मिश्रा, नीरेश माहेश्वरी, किरन सिंह , मधु सक्सेना,स्नेह अग्रवाल, प्रियंका मौर्या , कमला पांडे, मनीषा मेहरा का सक्रिय सहयोग रहा ।

साईं मंदिर पर एक कुन्टल चीनी का सरबत ,एक कुन्टल चाबल की खिचडी प्रसाद बितरण किया

बरेली। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य मे श्री शिरडी साई सर्बदेव मंदिर मे दोपहर 12 बजे शायं तक सरबत और खिचडी प्रसाद बितरण किया गया मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया साई और श्याम भक्तो के सहयोग से एक कुन्टल चीनी का सरबत और एक कुन्टल चाबल की खिचडी प्रसाद बितरण किया गया इसमे प्रमुख रुप से जिन भक्तो का सहयोग प्राप्त हुआ उनमे गौरब अरोरा, त्रिलोक दयाल, नर्सिंग मोदी, अंकुर गुप्ता सुभाष पाल आदि का सहयोग रहा ।

मंदिर से घर जा रहे दंपति को बाइक सवार ने मारी टक्कर इलाज दौरान महिला की मौत

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव फिदाईपुर निवासी बुजुर्ग महिला 65 वर्षीय शकुन्तला उसका पति दिव्यांग नाथूलाल दोनों रोड पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी दोनों घायल हो गए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया महिला की इलाज दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने बताया 3 मई की शाम को शकुंतला देवी उनके पति नाथूलाल जो कि दिव्यांग हैं दोनों मंदिर से पूजा करके घर आ रहे थे रास्ते में रोड पार करते समय तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने दोनों के टक्कर मार दी जिसमें शकुन्तला गंभीर रूप से घायल हो गई नत्थू लाल के हाथ में चोट आई परिवार वालों ने शकुंतला देवी को जिला अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान 5 मई की सुबह शकुन्तला की मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।