Rashtra Jagat Breaking
March 22, 2026

उत्तर प्रदेश

ग्राम अहिलादपुर में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्र जगत संवाददाता

अहिलादपुर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे की उपस्थिति में ग्राम अहिलादपुर में महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद कार्यालय की काउंसलर तृप्ति शुक्ला और पूजा दुबे ने सहभागिता करते हुए महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद पहल के उद्देश्य और इसके लाभों के बारे में भी बताया गया। काउंसलरों ने महिलाओं को सामाजिक, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को लाभकारी बताया।

महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर में हुआ भव्य रुद्राभिषेक

बरेली । पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर गली आला हज़रत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोले शंकर का विधिवत रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। रुद्राभिषेक का आयोजन पंडित विष्णु यश महाराज के सान्निध्य में राष्ट्र जागरण सनातन संघ के प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर एवं उनके परिवार द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का भजन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही विजया युक्त ठंडाई का भोग लगाकर जनमानस एवं भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मुकेश कपूर, नवल कपूर, सीमा कपूर, निधि कपूर, गीता कपूर, बबिता कपूर, सचिन कक्कड़, हर्ष कक्कड़, मोहित रस्तोगी, किशन कुमार, योगेश कपूर, प्रबल कपूर, दिव्य कपूर, वंशिका, अंशिका कपूर, दृष्टि, तुषार कपूर, अमिता आचार्य, मोनिका आचार्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा भोलेनाथ का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

व्यापार और जनसेवा का मजबूत नाम: अतुल कपूर की सक्रिय सामाजिक पहचान बरकरार

बरेली । नगर निगम में निवर्तमान उपसभापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके अतुल कपूर आज भी शहर की सामाजिक और जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। व्यापार जगत से ताल्लुक रखने वाले अतुल कपूर ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नगर विकास से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया, जिसके कारण उन्हें स्थानीय नागरिकों के बीच एक जिम्मेदार और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान मिली।
नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वच्छता, सड़क व्यवस्था, जल निकासी और स्थानीय सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया। उनकी कार्यशैली में जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान मुख्य रूप से शामिल रहा। यही कारण रहा कि उनके कार्यकाल की चर्चा आज भी कई सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर होती रहती है।
अतुल कपूर का कहना है कि जनसेवा केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़े रहकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने हमेशा प्रयास किया कि नगर निगम की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे और क्षेत्र का समग्र विकास हो।
वर्तमान समय में उनकी धर्मपत्नी मॉडल टाउन वार्ड से पार्षद के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि परिवार की लगातार जनसेवा से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती मिल रही है। पार्षद के रूप में उनकी सक्रियता भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और आम जनता उनसे सीधे जुड़कर अपनी समस्याएं साझा करती है।
व्यापार क्षेत्र में भी अतुल कपूर का नाम एक जिम्मेदार और भरोसेमंद व्यापारी के रूप में जाना जाता है। व्यापार और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए वे समाज के विभिन्न आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों में भाग लेते रहते हैं। स्थानीय व्यापारियों के बीच भी उनकी अच्छी पहचान है और वे समय-समय पर व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
शहर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के कारण अतुल कपूर लगातार सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देते नजर आते हैं। उनका मानना है कि समाज और शहर का विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग से ही संभव है। इसी सोच के साथ वे आज भी लोगों के बीच सक्रिय रहकर समाज के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो अतुल कपूर ने राजनीति, व्यापार और समाज सेवा—तीनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। नगर निगम में निभाई गई उनकी भूमिका और वर्तमान समय में परिवार की सक्रिय जनसेवा को देखते हुए उन्हें शहर के प्रभावशाली और सक्रिय व्यक्तित्वों में गिना जाता है। आने वाले समय में भी उनके जनहित कार्यों से शहरवासियों को सकारात्मक अपेक्षाएं हैं।

डिंपल मेंदिरत्ता के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के साथ हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम सम्पन्न

बरेली। समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में राष्ट्र जागरण युवा संगठन की जिला सयुक्त सचिव डिंपल मेंदिरत्ता के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता, सेवा कार्य एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति समर्पण की भावना को प्राथमिकता दी। विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को सहयोग प्रदान किया गया और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक/ चेयरमैन सौरभ शर्मा ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों को सेवा और समाजहित के कार्यों से जोड़ना एक सकारात्मक पहल है, जिससे समाज में प्रेरणा का संचार होता है। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा समाजसेवा के संकल्प के साथ किया

बिना एनओसी व मानकों के संचालन का आरोप: एस आर ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा चर्चा में

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। ग्राम चंदपुर काजियान, सिबिगंज क्षेत्र में स्थित एस आर ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा पर बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी एवं निर्धारित मानकों के संचालन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भट्टे का संचालन नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चिंताएँ बढ़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि भट्टे का संचालन कथित रूप से अफसार बाबू और मुजाहिद हुसैन द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

सावधान: शादी निमंत्रण कार्ड के नाम पर व्हाट्सएप हैकिंग!


सभी के मोबाइल पर आज कल शादी के निमंत्रण कार्ड का मैसेज आ रहे है। कृपया सतर्क रहें।
 जिस नंबर से यह मैसेज आ रहा है, उसका व्हाट्सएप हैक हो चुका है।
 यदि कोई भी लिंक या फाइल डाउनलोड की गई, तो आपका व्हाट्सएप हैक हो सकता है।
 बैंक खाता खाली होने का भी खतरा है।
 किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को बिल्कुल डाउनलोड न करें।
 तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करें।
 यह सूचना सभी ग्रुप में अवश्य प्रेषित करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल लेमन ग्रीन बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पीलीभीत जिला प्रभारी गुलशन आनंद तथा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
मुख्य वक्ता गुलशन आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र और संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संगठन को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं का नेटवर्क खड़ा किया, जिसके परिणामस्वरूप आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण को पार्टी की मूल विचारधारा बताया।
पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी भाजपा की नीतियों का आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।
जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र सेवा का महान प्रतीक है। उन्होंने अंत्योदय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरीशंकर गंगवार, प्रशांत पटेल, कार्यक्रम संयोजक अभय चौहान, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ कठेरिया, डॉ. निर्भय गुर्जर, तेजेश्वरी सिंह, विशाल गंगवार, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, योगेश पटेल, डॉ. मनोज गुप्ता, प्रमोद सागर, पूजा गंगवार, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, सम्राट सिंह, मुकेश राजपूत, देवेंद्र सक्सेना, सुरजीत यादव, शिवम शर्मा, अजय अरोरा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आर. बाजपेयी डीडी पुरम शाखा में स्टाफ की बदसलूकी से उपभोक्ता परेशान

बरेली। डीडी पुरम स्थित आर. बाजपेयी शाखा में कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर ग्राहकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा में कार्यरत स्टाफ द्वारा उनसे अभद्र भाषा में बात की जाती है और उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
ग्राहकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद शाखा प्रबंधन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हेन्केल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 : कर्मचारी वेलबिइंग, डाइवर्सिटी और टीम भावना का उत्सव

गुरुग्राम  हेन्कल विश्व स्तर पर अग्रणी ब्रांडों, नवाचारों और तकनीकीयों के साथ कार्यरत है। एडहेसिव्स, सीलेंट्स और फंक्शनल कोटिंग्स के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व के रूप में, कंपनी संरचित और प्रभावशाली एम्प्लोयी वेलबीइंग पहलों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने और समुदायों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

हेंकल कंपनी द्वारा टेरी ग्राम स्टेडियम, ग्वाल पहाड़ी, गुरुग्राम में हेन्केल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन कंपनी के कर्मचारी वेलबीइंग कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसकी शुरुआत प्रातःकाल हुई और पूरे दिन उत्साह, ऊर्जा, आनंद तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता की संरचना लैंगिक समावेशन एवं विविधता (डाइवर्सिटी) को ध्यान में रखते हुए की गई। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई-

महिला वर्ग: 2 टीमें

पुरुष वर्ग: 6 टीमें

यह पहल महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और समावेशी सहभागिता के प्रति हेन्केल की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। खेल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नेतृत्व, क्षमता और सहभागिता सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हैं।

मैचों के शुभारंभ से पूर्व श्री भूपेश सिंह, (क्लस्टर प्रबंधक- HSR- IMEA- हेन्केल) ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने सामूहिक रूप से वार्म-अप सत्र का नेतृत्व करते हुए योग, स्ट्रेचिंग एवं शारीरिक व्यायाम कराए तथा सकारात्मक विचारों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन का महत्व समझाया।

इसके पश्चात श्री शरथ शंकर (गुरुग्राम ऑफिस इंचार्ज -हेन्केल) ने सभी टीमों को खेल भावना, एकता और आपसी सहयोग के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को सामूहिक विकास का माध्यम बताया।

प्रतिभा एवं प्रयास को सम्मानित करने हेतु महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं। साथ ही मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ जैसे व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ पदक भी प्रदान किए गए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए स्वस्थ नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें ताजे फल, रस तथा पौष्टिक आहार सम्मिलित थे। यह व्यवस्था हेन्केल की स्वास्थ्य-केंद्रित कार्यसंस्कृति को दर्शाती है।हेंकल के लगभग 90 कर्मचारियों ने पूरे दिन चले इस खेल आयोजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यदायित्वों से इतर यह अवसर आपसी संवाद, सहयोग और सामूहिक आनंद का माध्यम बना। हेन्केल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 न केवल एक खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि यह कर्मचारी सहभागिता, वेलबीइंग, विविधता और संगठनात्मक संस्कृति को सुदृढ़ करने वाला एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुई।

बहेड़ी में बदला सियासी गणित — नसीम अहमद उभर सकते हैं मजबूत दावेदार

बरेली। 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही बहेड़ी सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुस्लिम बहुल मानी जाने वाली इस सीट पर संभावित तीन मुस्लिम चेहरों की चर्चा ने चुनावी समीकरण को रोचक बना दिया है और समाजवादी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
मौजूदा सपा विधायक अताउर रहमान अपने कार्यकाल, संगठनात्मक पकड़ और जमीनी नेटवर्क के बल पर दोबारा मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, एआईएमआईएम की ओर से युवा नेता मो. शादाब एसके को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं, जिससे युवा मतदाताओं और सपा से नाराज वर्ग के एक हिस्से के खिसकने की संभावना जताई जा रही है।
इस पूरे समीकरण में बहेड़ी के पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। 2017 के चुनाव में 66 हजार से अधिक वोट पाने वाले नसीम अहमद अपनी सामाजिक पकड़ और राजनीतिक अनुभव के चलते एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरते दिख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका रुख चुनावी माहौल की दिशा तय कर सकता है।
विश्लेषकों के अनुसार, बहेड़ी की लड़ाई अब सिर्फ पार्टी बनाम पार्टी नहीं रही, बल्कि वोटों के संभावित बिखराव और रणनीतिक पकड़ की लड़ाई बन चुकी है। सपा का परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक उसकी सबसे बड़ी ताकत रहा है, लेकिन एआईएमआईएम की संभावित एंट्री इस संतुलन को बदल सकती है।
आने वाले महीनों में तस्वीर और स्पष्ट होगी, लेकिन यदि तीन मुस्लिम चेहरों का यह सियासी त्रिकोण मैदान में उतरता है तो बहेड़ी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।