Rashtra Jagat Breaking
May 6, 2026

उत्तर प्रदेश

विकासखंड बिलसंडा के अकराबाद ग्राम में प्रधान दिलीप कुमार पर लगे गंभीर आरोप

विकासखंड बिलसंडा के अकराबाद ग्राम में पंचवर्षीय कार्यकाल में ग्राम निधि का जमकर किया बंदरबांट: प्रधान दिलीप कुमार व सचिव इबरार पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्र जगत संवाददातापीलीभीत। विकासखंड बिलसंडा के ग्राम अकराबाद के ग्रामप्रधान दिलीप कुमार और ग्राम सचिव इबरार अहमद पर ग्राम निधि के घोर दुरुपयोग व बंदरबांट के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में लीपापोती की गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। इससे गांव की बुनियादी सुविधाएं बदहाल बनी रहीं और ग्राम निधि का लाखों रुपये का गबन कर लिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजना व ग्रामीण विकास निधि से लाखों रुपये प्राप्त हुए। लेकिन इनका उपयोग सड़क निर्माण, नाली सफाई, हैंडपंप स्थापना, सामुदायिक भवन व पशुधन हाट जैसी बुनियादी जरूरतों पर नहीं किया गया। गांव की मुख्य सड़क टूटी-फूटी पड़ी है, नालियां उफान पर हैं ग्रामप्रधान व सचिव इबरार अहमद ने आपस में मिलकर टेंडर प्रक्रिया का मजाक उड़ाया। ठेकेदारों से कमीशन लेकर फर्जी बिल पास कराए गए। ग्राम सभा की बैठकें नाममात्र की हुईं, जहां
लेखा_जोखा पेश ही नहीं किया गया।विकास के नाम पर जो कागज दिखाए जाते हैं, वे ज्यादातर फर्जी हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम तो दिया गया, लेकिन मजूरी का भुगतान महीनों लेट होता रहा। अंत में पैसे प्रधान के चहेतों तक सीमित रह गए।” महिलाओं ने भी आवाज उठाई कि आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। सचिव इबरार ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर निधि का गैर-कानूनी उपयोग किया फिलहाल मामला गरमाता जा रहा है।

पीलीभीत। विकासखंड बिलसंडा के ग्राम अकराबाद के ग्रामप्रधान दिलीप कुमार और ग्राम सचिव इबरार अहमद पर ग्राम निधि के घोर दुरुपयोग व बंदरबांट के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में लीपापोती की गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। इससे गांव की बुनियादी सुविधाएं बदहाल बनी रहीं और ग्राम निधि का लाखों रुपये का गबन कर लिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजना व ग्रामीण विकास निधि से लाखों रुपये प्राप्त हुए। लेकिन इनका उपयोग सड़क निर्माण, नाली सफाई, हैंडपंप स्थापना, सामुदायिक भवन व पशुधन हाट जैसी बुनियादी जरूरतों पर नहीं किया गया। गांव की मुख्य सड़क टूटी-फूटी पड़ी है, नालियां उफान पर हैं ग्रामप्रधान व सचिव इबरार अहमद ने आपस में मिलकर टेंडर प्रक्रिया का मजाक उड़ाया। ठेकेदारों से कमीशन लेकर फर्जी बिल पास कराए गए। ग्राम सभा की बैठकें नाममात्र की हुईं, जहां
लेखा_जोखा पेश ही नहीं किया गया।विकास के नाम पर जो कागज दिखाए जाते हैं, वे ज्यादातर फर्जी हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम तो दिया गया, लेकिन मजूरी का भुगतान महीनों लेट होता रहा। अंत में पैसे प्रधान के चहेतों तक सीमित रह गए।” महिलाओं ने भी आवाज उठाई कि आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। सचिव इबरार ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर निधि का गैर-कानूनी उपयोग किया फिलहाल मामला गरमाता जा रहा है।

आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई बंधेंगे विवाह बंधन में, 29 मार्च को बाड़मेर में होगा समारोह


बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक सुखद खबर सामने आई है। बरेली में तैनात एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह आगामी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में संपन्न होगा, जो कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जनपद है।
जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच परिचय बढ़ा और बाद में यह रिश्ता परिवारों तक पहुंच गया। परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी विवाह की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल औपचारिक रस्में शुरू नहीं हुई हैं। महीने के अंत में संभल में पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद मुख्य विवाह समारोह बाड़मेर में होगा।
गौरतलब है कि अंशिका वर्मा 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों के विवाह की खबर से पुलिस महकमे और परिचितों में खुशी का माहौल है।

मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी का हुआ सम्मान

रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के स्थापना दिवस पर
रोटरी क्लब बरेली ने आयोजित किया रोटरी पीस सेमिनार  रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के स्थापना दिवस पर रोटरी पीस सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विष्वविद्यालय के कुलपति पो0 के0पी0 सिंह, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सीए राजेन विद्यार्थी, अध्यक्ष डॉ0 मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एव कॉन्फ्रेन्स चेयर डॉ ए.के. चौहान, पी.डी.जी. किषोर कटरू, पी.डी.जी. रवि प्रकाष अग्रवाल, सीए विनय कृष्णा, पीस चेयर डॉ डीसी शुक्ला, सचिव शेखर यादव आदि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधे, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया।
कॉन्फ्रेंस चेयर रोटेरियन डॉ. ए.के. चौहान ने स्वागत उद्बोधन में रैली के उद्देश्य, शांति एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला और रोटरी के वैश्विक शांति प्रयासों एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया।
आयोजन चेयर एवं अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवर्तित वैश्विक परिदृश्य में शांति केवल संघर्ष समाप्त करने से स्थापित नहीं होती, बल्कि सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों के निर्माण से सशक्त होती है। रोटरी के मूल विचारों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि रोटरी में हम मानते हैं कि शांति सेवा, आपसी समझ और सक्रिय प्रयासों से निर्मित होती है। यह केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने योग्य संकल्प है।
माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने युवाओं को शांति, नैतिकता एवं नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सहिष्णुता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देकर स्थायी शांति की दिशा में सामूहिक कदम बढ़ाए जाएं।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी ने अपने उद्बोधन में रोटरी के “पीस बिल्डिंग” मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए कहा की जब रोटरी किसी की जिंदगी से कोई कमी को दूर करता है तो वह शांति स्थापित करने का काम करता है । उन्होंने रैली में सभी क्लबों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने रैली बरेली, आगरा, अलीगढ़, रामपुर, काषीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, बदायूँ, कानपुर, फर्रूखाबाद, उन्नाव आदि जिलों के अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रैली को सफल बनाने वाले को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की ओर से अध्यक्षा शिल्पी शर्मा एवं सचिव रेनू प्रिया महाजन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राजीव गुप्ता को व्यवस्था सहयोग, अमित मनोहर को रैली वाहन व्यवस्था, विमल अवल एवं संजीव औतार अग्रवाल को पुलिस एस्कॉर्ट व्यवस्था, नरेश मलिक एवं जगदीश अरोरा को दो से अधिक डिस्ट्रिक्ट में सहभागिता, मोहन गुप्ता, मनीष गोयल, हिमांशु छाबड़ा तथा अंकित अग्रवाल को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी, रैली चेयर डॉ मनीष शर्मा एवं सीडीएस मोहन गुप्ता का भव्य माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीरज सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में डॉ० जितेन्द्र मौर्य, संजय रेक्रीवाल, प्रधीर गुप्ता, ए.पी. गोयल, संदीप तिवारी, संदीप जैन, आलोक प्रकाश, अशोक अवस्थी, सुभाष अग्रवाल, सलिल बंसल, साकेत सुधांषू, अंजु गुप्ता, सीमा रेक्रीवाल, राधा सिंह, सुधा गुप्ता, अंजली शर्मा, प्रीति वैष्य, रष्मि शर्मा सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम गरिमा, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र ने किया योगी मोदी का सम्मान

राष्ट्र जगत संवाददाता

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च 2026 दिन रविवार श्री सिद्धि विनायक मंदिर गणपति धाम महेशपुर ठाकुरान बदायूं रोड बरेली पर आश्रम के बच्चों संग फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राघवेंद्र शर्मा विधायक बिथरीचैनपुर ने आश्रम के बच्चे योगी और मोदी सहित तमाम बच्चों का सम्मान किया औरउपहार स्वरूप नए वस्त्र,रंग ,गुलाल मिठाई भेंट की।कवि इंद्रदेव त्रिवेदी जी ने होली गीत सुनाया , अध्यक्ष बाबा महाकाल प्रवीण अग्रवाल, सुदेश सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विवेक शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू महासभा अनिल पटेल टीम इलेवन से अरुण शुक्ला, डॉ मनोज मिश्रा, सचिन शर्मा, कथा व्यास पंडित रमाकांत दीक्षित, मोनू पांडेय, विनोद शर्मा, मुकेश पाण्डे, रवि, गोयल प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, रतन शर्मा, पूनम गर्ग, तृप्ति शुक्ला, ममता शर्मा, गुंजन शर्मा, पूजा दुबे, महेश पंडित, विशाल शर्मा, आर एस मिश्रा, हरिओम गौतम, बी, के शर्मा, कथा व्यास सत्येंद्र मोहन शास्त्री, ए, एल गुप्ता, राजीव लोचन शर्मा, अरविंद शर्मा,रवि गौतम, संजय शर्मा, विजय शर्मा, तोशपाल कुर्मी , पंकज उपाध्याय एडवोकेट, भानु भारद्वाज, विवेक मिश्रा , पुत्तन सक्सेना ,राजीव मिश्रा, टिंकू मिश्रा,शिवम ठाकुर, विष्णु पाठक
सभी का आभार अजय राज शर्मा एवं अजय मिश्रा ने ज्ञापित किया।

होली के रंगों में एकता का संदेश: राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

बरेली । राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम (महापौर, बरेली) रहे। विशिष्ट अतिथियों में मानुष पारीक (नगर पुलिस अधीक्षक) एवं अधीर सक्सेना (महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) उपस्थित रहे। मंडल प्रभारी एवं महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि होली के पावन अवसर पर यह सम्मान समारोह व्यापारियों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन भामाशाह व्यापारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मानित प्रमुख व्यापारी
सम्मानित होने वालों में पार्थ फाउंडेशन के युवा व्यापारी पार्थ गौतम, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, सर्राफा मंडल से राजकुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, व्यापारियों के पितामह कहे जाने वाले सतीश अग्रवाल, अमजद सलीम, सुधीर गोयल, तरुण साहनी, सरदार एमपी सिंह, हरीश अरोरा, डॉ. शिशिर गुप्ता सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।
मंडल की ओर से प्रत्येक व्यापार मंडल से एक-एक व्यापारी को “भामाशाह सम्मान” प्रदान किया गया।
अतिथियों के विचार
मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि व्यापारियों को सदैव एकजुट रहना चाहिए, क्योंकि “एकता में ही शक्ति है” और व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों की सेवा में कार्यरत है। नगर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से करता है।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि व्यापारियों को राजनीति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों की सेवा और बरेली के विकास के लिए तत्पर रहता है तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित करना प्रेरणादायक कदम है। कार्यक्रम में प्रखर अग्रवाल, यश दंड, सुधीर अग्रवाल, अनिल पाटिल, रोहित भसीन, रजत अग्रवाल, विशाल सिंह, विपिन सक्सेना, जीतू देवनानी, प्रकाश लोनवानी सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से प्रियंका कपूर, सुषमा गौतम, डिंपल, मोनिका तथा युवा संगठन से अमित शर्मा, आयुष, पीयूष, विमल भारद्वाज, गिरीश कपूर, मनोज शर्मा आदि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अमित भारद्वाज एवं तरुण साहनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए युवा टीम को सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी।
होली के रंगों के बीच आयोजित यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर बना, बल्कि व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश भी दे गया।

ग्राम अहिलादपुर में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्र जगत संवाददाता

अहिलादपुर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे की उपस्थिति में ग्राम अहिलादपुर में महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद कार्यालय की काउंसलर तृप्ति शुक्ला और पूजा दुबे ने सहभागिता करते हुए महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद पहल के उद्देश्य और इसके लाभों के बारे में भी बताया गया। काउंसलरों ने महिलाओं को सामाजिक, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को लाभकारी बताया।

महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर में हुआ भव्य रुद्राभिषेक

बरेली । पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर गली आला हज़रत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोले शंकर का विधिवत रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। रुद्राभिषेक का आयोजन पंडित विष्णु यश महाराज के सान्निध्य में राष्ट्र जागरण सनातन संघ के प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर एवं उनके परिवार द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का भजन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही विजया युक्त ठंडाई का भोग लगाकर जनमानस एवं भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मुकेश कपूर, नवल कपूर, सीमा कपूर, निधि कपूर, गीता कपूर, बबिता कपूर, सचिन कक्कड़, हर्ष कक्कड़, मोहित रस्तोगी, किशन कुमार, योगेश कपूर, प्रबल कपूर, दिव्य कपूर, वंशिका, अंशिका कपूर, दृष्टि, तुषार कपूर, अमिता आचार्य, मोनिका आचार्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा भोलेनाथ का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

व्यापार और जनसेवा का मजबूत नाम: अतुल कपूर की सक्रिय सामाजिक पहचान बरकरार

बरेली । नगर निगम में निवर्तमान उपसभापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके अतुल कपूर आज भी शहर की सामाजिक और जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। व्यापार जगत से ताल्लुक रखने वाले अतुल कपूर ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नगर विकास से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया, जिसके कारण उन्हें स्थानीय नागरिकों के बीच एक जिम्मेदार और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान मिली।
नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वच्छता, सड़क व्यवस्था, जल निकासी और स्थानीय सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया। उनकी कार्यशैली में जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान मुख्य रूप से शामिल रहा। यही कारण रहा कि उनके कार्यकाल की चर्चा आज भी कई सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर होती रहती है।
अतुल कपूर का कहना है कि जनसेवा केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़े रहकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने हमेशा प्रयास किया कि नगर निगम की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे और क्षेत्र का समग्र विकास हो।
वर्तमान समय में उनकी धर्मपत्नी मॉडल टाउन वार्ड से पार्षद के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि परिवार की लगातार जनसेवा से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती मिल रही है। पार्षद के रूप में उनकी सक्रियता भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और आम जनता उनसे सीधे जुड़कर अपनी समस्याएं साझा करती है।
व्यापार क्षेत्र में भी अतुल कपूर का नाम एक जिम्मेदार और भरोसेमंद व्यापारी के रूप में जाना जाता है। व्यापार और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए वे समाज के विभिन्न आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों में भाग लेते रहते हैं। स्थानीय व्यापारियों के बीच भी उनकी अच्छी पहचान है और वे समय-समय पर व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
शहर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के कारण अतुल कपूर लगातार सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देते नजर आते हैं। उनका मानना है कि समाज और शहर का विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग से ही संभव है। इसी सोच के साथ वे आज भी लोगों के बीच सक्रिय रहकर समाज के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो अतुल कपूर ने राजनीति, व्यापार और समाज सेवा—तीनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। नगर निगम में निभाई गई उनकी भूमिका और वर्तमान समय में परिवार की सक्रिय जनसेवा को देखते हुए उन्हें शहर के प्रभावशाली और सक्रिय व्यक्तित्वों में गिना जाता है। आने वाले समय में भी उनके जनहित कार्यों से शहरवासियों को सकारात्मक अपेक्षाएं हैं।

डिंपल मेंदिरत्ता के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के साथ हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम सम्पन्न

बरेली। समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में राष्ट्र जागरण युवा संगठन की जिला सयुक्त सचिव डिंपल मेंदिरत्ता के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता, सेवा कार्य एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति समर्पण की भावना को प्राथमिकता दी। विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को सहयोग प्रदान किया गया और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक/ चेयरमैन सौरभ शर्मा ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों को सेवा और समाजहित के कार्यों से जोड़ना एक सकारात्मक पहल है, जिससे समाज में प्रेरणा का संचार होता है। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा समाजसेवा के संकल्प के साथ किया

बिना एनओसी व मानकों के संचालन का आरोप: एस आर ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा चर्चा में

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। ग्राम चंदपुर काजियान, सिबिगंज क्षेत्र में स्थित एस आर ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा पर बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी एवं निर्धारित मानकों के संचालन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भट्टे का संचालन नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चिंताएँ बढ़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि भट्टे का संचालन कथित रूप से अफसार बाबू और मुजाहिद हुसैन द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।