राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली मोमिन खान रिपोर्ट
आज दिनांक 3,9,25,को हर साल की तरह इस साल भी उर्स ए शाहदाना वली को लेकर दरगाह परिसर में उर्स का पोस्टर जारी किया गया कार्यक्रम के संबंध में दरगाह के मुतवल्ली साहब अब्दुल वाजिद खा नूरी बब्बू मिया ने बताया सरकार शाहदाना वली का सालाना उर्स पाक 24 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा उर्स की तैयारी शुरू हो चुकी है सरकार शाहदाना वली के चाहने वाले जायरीन मुंबई दिल्ली बनारस पंजाब उत्तराखंड आदि जगहों से उर्स में शिरकत करने बड़ी तादात में बरेली शरीफ पहुंचते हैं,
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने प्रशासन अपील की
आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम किया जाए सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए व बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए दरगाह के आसपास जो रोड खराब है उनको ठीक कराया जाए जल्द से जल्द
शाहमतगंज पुल के नीचे जो मरकरी खराब है उनको बदलवाया जाए,प्रोग्राम में मुख्य रूप से वसी अहमद,युसूफ इब्राहिम,तौसीफ खान,गफूर पहलवान,मिर्ज़ा शाहाब बेग,अब्दुल सलाम नूरी,गिलवर खा,खलील कादरी,सलीम रज़ा,शान खा,सईद खा,शहजाद अंसारी,हाजी अजहर बेग, जावेद खा,गुल्लन खा,निसार पहलवान,भूरा साबरी शिरोज़ सैफ कुरैशी,आदि सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे
राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को साइबर फ्रॉड के पैसों को ठिकाने लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रेमनगर मय फोर्स व साइबर क्राइम टीम के साथ धोबी चौराहा से डीडी पुरम की तरफ जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े रेलवे लाइन के पास से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुशर्रफ निवासी परतापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर , अब्दुल रज्जाक उर्फ पिंटू निवासी चौधरी तालाब, थाना किला, निशांत श्रीवास्तव निवासी जोहरपुर, थाना सीबीगंज , शिवम गोस्वामी निवासी चौधरी तालाब फाटक, थाना किला को गिरफ्तार किया है
फरार आरोपियों में हामिद, मोहित और जीशान के नाम सामने आए हैं।
पुलिस की बरामदगी
कार्रवाई में पुलिस ने 6 मोबाइल फोन आईफोन, ओप्पो, रियलमी, सैमसंग आदि , 3 मोटरसाइकिलें, नकदी, फर्जी आधार कार्ड और बैंक की जमा रसीदें बरामद कीं।
कैसे चलता था खेल
पकड़े गए आरोपी मुशर्रफ ने पूछताछ में बताया कि वह साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। गिरोह के सदस्य गरीब और अशिक्षित लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और उनके एटीएम, पासबुक व यूपीआई आईडी अपने पास रख लेते थे। इन खातों के जरिए देशभर से साइबर ठगी के पैसे ट्रांजैक्ट कर अन्य खातों में जमा कराए जाते थे। बदले में गिरोह को मोटा कमीशन मिलता था।पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी, साइबर थाना प्रभारी नीरज सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
दो स्कूटी व दो मोटरसाइकिल बरामद
बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शारीक पुत्र भूरा निवासी पिपलिया मिर्स थाना केमरी, जिला रामपुर वर्तमान पता प्रीत विहार, थाना रमपुरा, रुद्रपुर, उत्तराखंड और सुहैल पुत्र मोहम्मद मुमताज निवासी किला कटघर, थाना किला, बरेली वर्तमान पता आदर्श कालोनी, थाना रमपुरा, रुद्रपुर, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग तहरीरों के आधार पर वाहन चोरी के मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उदयपुरखास पहुंची, जहां दोनों अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ और ई-चालान एप से जांच में यह स्कूटी चोरी की निकली। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि उन्होंने स्कूटी को डी.डी.पुरम स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने से चोरी किया था और बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कस्बा बहेड़ी से भी दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल के खिलाफ पहले भी थाना प्रेमनगर में दर्ज है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी, उनि दीपक वर्मा चौकी प्रभारी डेलापीर, उनि अक्षय त्यागी , उनि प्रमोद कुमार चौकी प्रभारी कोहाडापीर, कांस्टेबल रोहित, मनीष मौजूद थे।
( राष्ट्र जगत संवादाता)
फरीदपुर : फतेहगंज पूर्वी अतु नगला निवासी अधिवक्ता राकेश ने अपने खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित परिवार को फोन पर धमकियां दी अधिवक्ता राकेश ने दो दिन पहले दंपति और उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी और पीड़ित की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर राकेश के खिलाफ मुकदमा करा दिया आरोपी ने फिर से पीड़ित परिवार को फोन पर गांव से भागने की धमकी दी और अपहरण करने की भी धमकी दी जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिया तो पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए उसके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी है पुलिस ने देर रात आरोपी राकेश को तमंचे और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया पुलिस का कहना है कि राकेश अधिवक्ता है और वह अधिवक्ता की आड़ लेकर अपराध करता है और गांव व नगर में गुंडागर्दी करता है उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं वही फरीदपुर न्यायालय में पुलिस द्वारा आरोपी को पेश करने पर फरीदपुर के अधिवक्ताओं ने हंगामा काटा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तमंचे के साथ अधिवक्ता राकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं
बरेली थाना फतेहगंज पश्चि. के ग्राम भोलापुर शंखापुर निवासी जोगेंद्र सिंह , सौरभ , नन्हू उर्फ सुरेंद्र , गौतम सिंह सभी नाबालिग बच्चों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है ।
आए दिन यह बच्चे अपने नाजायज असलहा बंदूकें लेकर शाम को खेतों में निकल जाते है ।
वहां के लोगों के आए दिन परेशान करना इनका रोज काम है।
क्षेत्रवासियों के हिम्मत न जुटाने के कारण इनका भय लोगो के प्रति बढ़ता जा रहा है ।
राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के द्वारा खूंखार कुत्तों को पकड़ने और सुप्रीम के निर्देशों के अनुसार इस मामले में तुरत समुचित कारवाई करने की मांग को लेकर आज एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय को सौंपा गया उनसे मांग की गई कि शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग तथा महिलाएं निर्भीक होकर बाहर निकलने में डर रहे हैं आए दिन घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए हाल के निर्देशों को तुरत सख्ती से लागू करना चाहिए इन कुत्तों को पकड़ कर इनकी नसबंदी की जाए और रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाए ताकि इन कुत्तों के आतंक से बचाव हो सके और लोगों का डर दूर हो सके।
ज्ञापन देने वालों में संयोजक संजीव मेहरोत्रा सह संयोजक सुधीर उपाध्याय हरीश कुमार, मुकेश सक्सेना जगन्नाथ वी के सक्सेना ,अनूप कुमार, जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बंशी नगला में दहेज प्रकरण से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन शादी से पहले ही वर पक्ष ने दहेज कम मिलने की बात कहकर रिश्ता तोड़ दिया और युवती को धमकाया। मानसिक तनाव से परेशान युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया गरीब परिवार से है घरों में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं 18 वर्षीय रिमझिम की शादी का रिश्ता बंशी नगला में ही शिवांग नाम के लड़के से तय हुआ था । रिमझिम की शादी दीपावली के आसपास होनी थी शादी का रिश्ता होने के बाद शिवांग दहेज की मांग करने लगा वह दहेज में मोटरसाइकिल और शीशम की लकड़ी का बेड व अन्य चीजों की मांग करने लगा। पीड़ित परिवार के अनुसार जब शादी का रिश्ता तय हुआ था तब लड़के बालो ने उस समय कहा था हमको दहेज में कुछ नहीं चाहिए लेकिन बाद में दहेज की मांग करने लगे शिवांग ने रिमझिम को फोन करके दहेज की मांग करता था। रिमझिम ने हर बार शिवांग की मांग को ठुकराते हुए मना कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार शिवांग ने लड़की को धमकाया और रिश्ता तोड़ दिया। रिमझिम ने गुस्सा में आकर आंगन में लगे कुंडा में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उस समय घर में कोई नहीं था रिमझिम अकेली थी मां काम पर गई हुई थी मां जब घर पर वापस आई उसने देखा रिमझिम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी परिवार बालों ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
राष्ट्र जगत संवाददाता।
बरेली। थाना किला क्षेत्र के श्मशान भूमि के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी घटना स्थल पर पत्नी की मौत हो गई पति के हाथ में चोट आ गई , मृतका की बहन मुन्नी ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल पहुंची किला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना भमोरा क्षेत्र के गांव पैगा निवासी कमलेश बाबू ने बताया अपनी पत्नी सावित्री के देवी के साथ थाना सुभाष नगर के गांव सिठौरा में ससुराल में आया था वही पर अपना मकान बनवा रहे हैं सोमवार की शाम को सिठौरा से अपने घर मोटरसाइकिल से भोजीपुरा के गांव पैगा जा रहे थे रास्ता में भी सिटी श्मशान भूमि के रेलवे फटाक के पास पीछे से ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी सावित्री देवी नीचे गिर गई ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और घटना स्थल पर मौत हो गई कमलेश बाबू के हाथ में चोट आई है । घटना स्थल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।
मृतक सावित्री देवी की बहन मुन्नी ने आरोप लगाया है कि कमलेश बाबू से मुन्नी देवी मकान को लेकर विवाद चल रहा है सोमवार शाम को पत्नी कमलेश बाबू ने सावित्री देवी की घर में पिटाई की थी उसके बाद गांव पैगा घर ले जा रहे थे रास्ता में कमलेश बाबू ने सावित्री देवी को चलती मोटरसाइकिल से धक्का दे दिया सावित्री देवी ट्रक के नीचे आ गई और उनकी मौत हो गई।
बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कुँवरपुर में सत्येंद्र सक्सेना के निवास पर केक काटकर मनाया गया। 11 कर्मशील वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।जिनका सम्मान किया गया उन्होंने अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। सम्मान पाने वालों में के.बी.अग्रवाल,प्रदीप माधवार,सत्येंद्र सक्सेना,मुकेश कुमार सक्सेना, शोभा,अरुणा, रीता सक्सेना, शकुन सक्सेना, रश्मि, जितेंद्र सक्सेना और निर्भय सक्सेना हैं । इन सभी को क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने हार ,पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गीत-संगीत के कार्यक्रम का वरिष्ठ नागरिकों ने लुफ्त उठाया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की संगठनात्मक बैठक सिविल लाइन्स भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा की अध्य्क्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमो व मतदाता पुनिरीक्षण व बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण व गरीब, वंचित वर्ग आर्थिक व सामाजिक उन्नति ही ‘भाजपा का ध्येय है। यह ध्येय प्राप्त करने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता ही भाजपा की ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर संगठन के सभी कार्यक्रमों व अभियानों से जोड़ना है। जिससे सभी संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावी हों और सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यक्रमो को सफल बनाने का काम करना है और यह भी सुनिश्चित करना है कि सभी बूथ समिति सक्रिय हो जिसके लिए शक्ति केंद्र संयोजको व बूथ समितियो की बैठकें करनी आवश्यक है।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की बैठक हर माह के अंतिम बुधवार एवं मंडल की बैठकें हर माह के अंतिम शुक्रवार को तय की। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमो को लेकर कार्ययोजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जन-जन को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाने का काम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता बूथ समिति को सक्रिय कर संगठन को मजबूत करने का काम करे।इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, तेजेश्वरी सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ नरेंद्र गंगवार, मंजू कोरी, अर्जुन यादव, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत, अजय अरोरा, यशवंत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।