Rashtra Jagat Breaking
May 2, 2026

बरेली

बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर में भव्य प्रदोष पूजन के साथ समाप्त हुआ दिव्या श्रावण मास

बरेली (राष्ट्र जगत समाचार) : श्री राधा कृपा संकेतन सेवा ट्रस्ट के पावन तत्वावधान में बाबा श्री विभूति नाथ मंदिर शाहाबाद पुलिस चौकी नाथ नगरी बरेली पर दिव्या श्रावण मास जो की 11 जुलाई से प्रारंभ होकर के 11 अगस्त तक मनाया गया जिसकी पूर्णाहुति दिनांक 12 तारीख को भव्य प्रदोष पूजन एवं भंडारे के साथ की गई प्रदोष पूजन के मुख्य यजमान विवेक सक्सेना रहे कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा की पावन सानिध्य में यह श्रावण मास महोत्सव दिव्य आनंद के साथ मनाया गया प्रत्येक दिन अलग-अलग यजमानों के द्वारा बाबा का दिव्य श्रृंगार हुआ महारुद्र अभिषेक हुआ आचार्य पंडित नीलेश मिश्रा ने विधिवत वेद मंत्रों के साथ में पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा के सानिध्य में महादेव का शिवार्चन करवाया कभी गन्ने के रस से कभी शहद से कभी दूध से कभी गंगाजल से भगवान का दिव्य अभिषेक हुआ पूर्णाहुति के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने महादेव का अर्चन किया बेलपत्र अर्पण करी और महादेव का अभिषेक किया विशेष रूप से हरिद्वार से मां गंगा का पावन जल मांगा करके महादेव का महा रुद्राभिषेक करवाया गया और दिव्य श्रृंगार किया गया बाबा विभूति नाथ जी मंदिर जो अत्यंत प्राचीन मंदिर में आता है इसकी कथा अत्यंत प्राचीन है बड़ा महत्व है यहां की आभा प्रभा का जो व्यक्ति एक बार बाबा के श्री चरणों में आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है ऐसी मान्यता है ऐसे बाबा श्री विभूति नाथ जी का अर्चन सभी ट्रस्टों के सदस्यों ने मिलकर की किया कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव शुभाष शर्मा ट्रस्ट के कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल सक्सेना ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दीपक जोशी मनु शर्मा अमित मिश्रा मेंबर सिंह गौरव शशांक राजीव पांडे संतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।

बदायूं में रूपेंद्र सिंह लांबा द्वारा अपने माता-पिता की याद में लगया छठा प्याऊ

राष्ट्र जगत समाचार (निधी गुप्ता) : पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं की कार्य योजना के अंतर्गत समिति के सदस्य रूपेंद्र सिंह लांबा द्वारा अपने माता-पिता की याद में एक प्याऊ बनवाया गया है। जिसका उद्घाटन फातिमा रजा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आबिद रजा पूर्व राज्य मंत्री द्वारा किया गया आबिद रजा एवं फातिमा रजा को समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।यह प्याऊ ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाया गया है इस पर प्याऊ के बनने से वहां से निकलने वाले हर राहगीर को शीतल जल पीने को मिलेगापंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा बदायूं नगर में यह छठा प्याऊ लगाया गया है इससे पहले पांच प्याऊ समिति द्वारा लगवाए जा चुके हैं एवं सभी प्याऊ पर हर समय ठंडा पानी रहता है। कोई भी कमी आने पर तत्काल ठीक करा दिए जाते हैं।आज के इस कार्यक्रम में अशोक खुराना वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा अपने विचार रखे गए। समिति के अध्यक्ष बिनी नारंग ने समिति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में आबिद रजा द्वारा एवं फातिमा रजा द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए आज किस कार्यक्रम में समिति के समस्त सदस्यों के अलावा डी के चड्ढा सरदार मंजीत सिंह प्रितपाल सिंह जीत सिंह डॉ रविंद्र सिंह डॉक्टर अजीत पाल सिंह गिरीश जुनेजा ज्योति मेहंदी रता गुरविंदर पाल धमीजा जितेंद्र सिंह नरूला अंकित मल्होत्रा मनीष जुनेजा राजीव त्रिखा आदि सज्जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा किया गया।

राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

यूपी न्यूज़ डेस्क : राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर देश की रक्षा और जनता की सेवा में दिन-रात तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी गई। संस्था की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने सावन और रक्षाबंधन का त्योहार खुशहाली से मनाने की शुभकामनाएं देते हुए थाना बरादरी प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे और उनकी टीम को बधाई दी।इस अवसर पर जिला संयोजक अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव, सेजल सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

राखी के धागों में बंधा भरोसा, रक्षाबंधन ने बढ़ाई रिश्तों की मिठास

संवाददाता राजकुमार श्रीवास्तव

पीलीभीत। रक्षाबंधन का पर्व इस बार जिले में अपनापन और भाईचारे का संदेश देकर गया। हिंदू बहनों ने अपने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ दी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सुरक्षा और स्नेह का वचन निभाने का भरोसा जताया।
त्योहार की रौनक घर-घर में नजर आई। मिठाइयों की मिठास और राखी के रंग-बिरंगे धागों ने माहौल को खुशियों से भर दिया। मोहल्लों और गलियों में सुबह से ही बहनों का अपने भाइयों के घर पहुंचना शुरू हो गया। राखी का यह बंधन केवल खून के रिश्तों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी मोहब्बत और सौहार्द की मिसाल भी बना। एक ही मोहल्ले के लोग, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, इस दिन एक-दूसरे के साथ बैठकर जश्न मनाते और मिठाई बांटते नजर आए। रक्षाबंधन का यह पर्व संदेश दे गया कि रक्षा का वचन केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में निभाया जाता है, और प्रेम के धागे हर दीवार को तोड़ सकते हैं।

रक्षाबंधन के त्योहार पर रिश्तो का अनोखा बंधन देखने को मिला

राष्ट्र जगत संवाददाता दुष्येंद्र कुमार

रोडवेज बस से सफर करते समय खूबसूरत रिश्ते ने लिया जन्म जो चलेगा आखिरी सांसों तक

1 साल बाद मुंह बोले भाई आया फोन कहा बहन राखी नहीं बांधोगी

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्यार भरा दृश्य देखकर बैरियर 2 चौकी के चौकी के समस्त स्टाफ भी अपनी कलाई बहन ज्योति के आगे कर दी।

मुंह बोले भाई ने यह साबित कर दिया कि रिश्ते खून के नहीं बल्कि संबंधों और एहसास के होते हैं।

राष्ट्र जगत संवादाता

बरेली में रक्षाबंधन के इस खूबसूरत त्यौहार पर एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला 1 साल बाद मुह बोल भाई का आया फोन कहां बहन बाध दो राखी इस रिश्ते में यह सिद्ध कर दिया कि
यह रिश्ते खून तक ही सीमित नहीं दिलों और एहसास को जोड़ने का अनोखा बंधन है जिसकी मिसाल रोडवेज बस स्टेशन पर देखने को मिली रोडवेज बस लेकर बरेली पहुंचे कंडक्टर भाई ने साल भर बाद अपनी बहन को फोन किया बहन राखी बांधने नहीं आओगी,
फिर क्या था बहन ने तुरंत रोडवेज बस स्टेशन पहुंचकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी उसे मिठाई खिलाकर उसकी बालाएं ली वहां उपस्थित सभी लोगों के मन में रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के प्रति प्रेम की हिलोरे उठ रही थी,
वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी अपनी कलाई इस बहन के आगे कर। और सदैव के लिए भाई बनकर सुरक्षा का वादा दिया। यह रिश्ता साल भर पहले रक्षाबंधन के दिन रोडवेज पर ही बना था। साल भर पहले ड्राइवर भाई ने अपनी बहन का नंबर लिया था। साल भर बाद रक्षाबंधन के दिन बरेली में बस लाते ही अपनी बहन को फोन लगाकर इस रिश्ते को अमर कर दिया। ऐसे दृश्यों से समाज में राखी का रिश्ता मजबूत होता है!
ऐसे दृश्यों को देखकर ममता, सुरक्षा, प्रेम, रिश्तो की खूबसूरती का एहसास होता है।
बहन स्वयं विद्युत विभाग में कार्यरत है बहन ज्योति श्रीवास्तव ने बताया पिछली बार रोडवेज बस से जाने पर इस खूबसूरत रिश्ते में जन्म लिया जो सांसों के साथ चलता रहेगा

20 वर्षों से मुस्लिम महिलाओं से बंधवा रहे राखी

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। रक्षा, शान्ति,एकता और सदभाव का पर्व रक्षा बंधन का पर्व मानव सेवा क्लब ने बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा पिछले 20 वर्षों से 2 मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाकर सौहार्द और सदभावना का परिचय दे रहे हैं।आज शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर उन्होंने क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर जखीरा निवासी पोस्ट वार्डन आसिया अली और मलूकपुर निवासी पूर्व सभासद शमीम बानों से राखी बंधवाकर एकता और सदभाव की मिसाल पेश की।

महिलाओं ने धूम धाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा द्वारा तीज महोत्सव बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया संस्था की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने बताया हम हर साल महिलाओ की प्रतिभा को जागरुक करने के तीज का कार्यक्रम करते हैं जिसमें सभी महिलाये अपना टेलेंट कर पाती है गेम गाने डान्स सभी महिलाओं द्वारा किया गया जिसमे तीज का ताज डा. वन्दना सक्सेना के सिर सजा इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर मंडल सचिव नीतु गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष सुमन भाटिया , मंडल उपाध्यक्ष डा वन्दना सक्सेना , कुमकुम , राधा शर्मा , मोना , सोनल पारो प्रीति राजदुलारी आदि सभी ने प्रतिभाग किया ।

सीएम के दौरे से पहले एडीजी, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान


~कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए अहम निर्देश~
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को बरेली दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में होने वाली जनसभा को लेकर आला अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया।
एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने पंडाल की व्यवस्था, सुरक्षा घेरे, हेलीपैड से लेकर रास्तों तक का गहन निरीक्षण किया।
भीड़ नियंत्रण से लेकर आपातकालीन स्थितियों से निपटने की पूरी योजना पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पुलिस बल को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई। रूट डायवर्जन, पार्किंग, मीडिया व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर भी खास निर्देश जारी हुए।
पुलिस कर्मियों को चेताया गया कि कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और समय की पाबंदी सर्वोपरि होगी। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत कई विभागीय अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वाधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का पंचम मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शिव कालिका मंदिर, तकिया चौक, नई बस्ती, बरेली में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे हनुमान जी की वंदना से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं हनुमान भक्तों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तिमय माहौल में पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयघोष से गूंज उठा।

जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा कि
“भगवा हिन्दू सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक संस्कृति है — जिसका आधार भक्ति, सेवा और राष्ट्रभक्ति है। ऐसे आयोजनों से यही संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।”कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित दीपक दीपक शर्मा जी,शिखर अग्रवाल,कशिश सक्सेना,महेश अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,लक्ष्य अग्रवाल,पुलकित जौहरी,सुनील रंजन,अमित अग्रवाल आदि भक्त उपस्थित रहे

सुभाष नगर में 90 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी, बड़ा हादसा टला

बरेली, सुभाष नगर –खालसा स्कूल की गली, खन्ना बिल्डिंग के पीछे स्थित एक 90 वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे अचानक धराशायी हो गई। यह बिल्डिंग प्रीतम लाल खुराना की थी, जो पिछले कई वर्षों से अपने नए मकान में रह रहे हैं। यह पुराना मकान मिट्टी और सुर्खी से बना हुआ था और वर्षों से बंद पड़ा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यह पुरानी बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी, जिसकी जानकारी पहले भी मकान मालिक को दी गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। बिल्डिंग का शेष हिस्सा अभी भी खड़ा है और वह भी कभी भी गिर सकता है। यह हिस्सा मुख्य सड़क की ओर है, जहां रोज़ाना आवागमन बना रहता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

गिरते समय मकान के पास ही रहने वाले राजू खुराना और उनकी पत्नी बबीता खुराना बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बबीता खुराना उस समय घर के बाहर थीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी कई पुरानी, जर्जर और खाली पड़ी इमारतें हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे भवनों का सर्वे कराया जाए और खतरनाक भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई जानमाल का नुकसान न हो।